Followers

Monday, July 10, 2017

तीन निजी विश्वविद्यालयों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश



अनियमितताओं की शिकायत पर प्रदेश के तीन निजी विश्वविद्यालयों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश    
                              
जयपुर, 10 जुलाई। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी की पहल पर प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों के संदर्भ में मिली अनियमितताओं की कमेटी बनाकर जांच करवाई गई। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने भगवंत विश्वविद्यालय अजमेर, पेसिफिक उच्चतर शिक्षा और अनुसंधान अकादमी विश्वविद्यालय, उदयपुर और माधव विश्वविद्यालय, पिंडवाडा, सिरोही के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। 

निर्देशों के अनुसार अजमेर की भगवंत विश्वविद्यालय पर अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन तथा जांच के दौरान पाई गई गंभीर अनियमितताओं को देखते अधिनियम की धारा 44 (1) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य के जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के खिलाफ राज्य सरकार पूर्व में भी अधिनियम की धारा 44 के प्रावधानों के तहत कठोर कार्यवाही करते हुए परिसमापन के आदेश जारी कर चुकी है। इसकेे अलावा दो अन्य निजी विश्वविद्यालयों को उनकी कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाने तथा आवश्यक सुधार करने के लिए कठोर निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हंा चेताया भी है कि उनके द्वारा राज्य सरकार के निर्देशों की पालना नहीं करने पर उनके खिलाफ भी ऎसी कठोर कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है। 

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...