97 पीजी चिकित्सकों की नियुक्ति
जयपुर,
13 जुलाई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी कर पीजी पूर्ण
करने के पश्चात निदेशालय में आदेशों की प्रतीक्षारत चिकित्सकों को तुरन्त
प्रभाव से पदस्थापित कर दिया है।
चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य मंत्री श्री कालीचरण सराफ ने बताया कि इन चिकित्सकों को
प्राथमिकता से फस्र्ट रेफरल यूनिट, ट्रोमा सेन्टर एवं सिलिकोसिस प्रभावी
जिलों में नियोजित किया गया है। साथ ही उच्च प्राथमिकता वाले जिलों के
रिक्त पदों को भी प्राथमिकता दी गयी है।
नवनियुक्त 911 चिकित्सकों का पदस्थापन
एक
अन्य आदेश के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नवनियुक्त 911
चिकित्सकों को पदस्थापित कर दिया गया है। इन चिकित्सकों को आदर्श प्राथमिक
स्वास्थ्य केन्द्रों सहित उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में पदस्थापित करने
में प्राथमिकता दी गयी है।
---
No comments:
Post a Comment