Followers

Monday, July 10, 2017

*कांग्रेस सेवादल की पचपदरा और बालोतरा ब्लॉक की सयुक्त बैठक आयोजित।*

*कांग्रेस सेवादल की पचपदरा और बालोतरा ब्लॉक की सयुक्त बैठक आयोजित।*
__________________________________
बालोतरा 
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक राकेश पारीक के निर्देशानुसार रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कार्यालय में जिला प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री कांतिलाल सोनी के मुख्य आतिथ्य, जिला मुख्य संगठक नरसिंगा राम मेघवाल की अध्यक्षता में बालोतरा और पचपदरा ब्लॉक कांग्रेस सेवादल की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठनात्मक चर्चा की गई जिसके तहत संगठन में युवा सक्रिय कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने तथा ब्लॉक कार्यकारणी का विस्तार कर ग्राम इकाई तक वर्धिधारी कार्यकर्ता तैयार कर आगमी माह में जिला स्तरीय आवासीय प्रक्षिक्षण शिविर के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि भाजपा के राज में कानून व्यवस्था चौपट है । चोरी डकैती और हत्या जैसे संगीन अपराध आम बात हो गई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आज आमजन वंचित है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है। विद्यालय में शैक्षणिक पद रिक्तता के कारण शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बारिश में प्रभावित बिजली व्यवस्था को सुचारू करने में बिजली विभाग को सप्ताह भर का समय लग जाता है जो बड़ा दुर्भाग्य पूर्ण है।

जिला प्रभारी कांति लाल सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सेवादल को ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर संगठन को मजबूती प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। 
सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने कहा कि नई युवा पीढ़ी को कांग्रेस पार्टी की नीति रीति और सिद्धांतों को अंगीकार कर देश में आपसी भाईचारा और सद्भावना को बिगाड़ने वाली साम्प्रदायिक ताकतों से लड़कर धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र को सशक्त बनाए अतः सेवादल के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के स्वर्णिम इतिहास को गांव गांव ढाणी ढाणी तक पहुँचाए और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाए।

जिला मुख्य संगठक नरसिंग राम मेघवाल ने कहा कि हम सेवादल के सच्चे सिपाही है। वर्तमान परिदृश्य में संगठन की मजबूती के कार्यकर्ताओं को जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। अतः ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को सेवादल से जोड़कर मजबुती प्रदान करे ।

प्रधान ओमाराम भील, नगरपरिषद के उप सभापति राधेश्याम माली, सेवादल पादरू ब्लॉक अध्यक्ष तवन देवासी, पचपदरा ब्लॉक अध्यक्ष शेरू खा ने भी संबोधित करते हुए सेवादल को मजबूत करने के सुझाव दिए।

बालोतरा ब्लॉक मुख्य संगठक भरत गहलोत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक मुख्य संगठक गोपालदास चंदेल, स्वरूप सिंह जागसा, पूर्व जिला संगठक मुकेश वैष्णव, युवा कांग्रेस पूर्व महासचिव घेवरचंद प्रजापत,युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव मांगीलाल पटेल,  पंचायत समिति सदस्य श्रवण पटेल, पूर्व पार्षद पारस तीरगर, पूर्व सरपंच बाबूलाल नामा, राजू माली, शिवराम प्रजापत, शंकरलाल मेघवाल, इंसाफ खान, सोकत अली, ओमप्रकाश, हैदरअली, रणछोड़ मेघवाल उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...