प्रदुषण नियंत्रण मंडल ने एनजीटी में दी झूठी जानकारी
बारिश के पानी से टूटना बताया बालोतरा के एचारटीएस प्लांट को
राजस्थान न्यूज़ टाइम्स के पास पुख्ता अधिकृत जानकारी कि प्लांट के टूटने से पहले तक नहीं हुई थी बालोतरा में बारिश,
झूठ से बढ़ सकती है क्षेत्रीय अधिकारी की मुश्किलें
बालोतरा
प्रदुषण
नियंत्रण मंडल के अधिकारी बालोतरा में एनजीटी के आदेशो की धज्जिया उड़ाने
वाले टेक्सटाइल उद्यमियो को बचाने के लिए एनजीटी में झूठ बोलने से भी नहीं
हिचकिचा रहे है। जून महीने में 19 तारीख की अलसुबह को बालोतरा एचारटीएस
प्लांट के टूटने का दोष प्रदुषण नियंत्रण मंडल ने बारिश पर थोपकर वाटर
पॉल्युशन कंट्रोल ट्रस्ट के पदाधिकारियो को क्लीन चिट दे दी है। जबकि 18 व्
19 जून को बालोतरा क्षेत्र में कही बारिश नहीं हुई ऐसी जानकारी सरकारी
आंकड़े बता रहे है।
खुद ही गीली करते है दिवार, जिससे नदी में बह जाये प्रदूषित पानी-
बालोतरा
वाटर पॉल्युशन कंट्रोल ट्रस्ट के पदाधिकारियो की शह से प्लांट सञ्चालन
करने वाला ठेकेदार लूणी नदी में प्रदूषित पानी डालकर प्लांट को खाली करने
की नियत से नदी की तरफ को दिवार को गीला कर देते है जिससे दिवार टूट जाती
है और हादसा बताकर प्रदुषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी मौनी बाबा बन जाते
है।
No comments:
Post a Comment