Followers

Thursday, July 27, 2017

पौधरोपण कर गायो को खिलाया गुड़

*किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने किया पौधरोपण और गौशाला में गुड़ खिलाया ।*
समदड़ी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं

किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह चौधरी के जन्मदिन के उपलक्ष पर आज कस्बे में पूर्व विधायक धाराराम फुलवारिया, कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत के आतिथ्य व युवा नेता अरुण व्यास की अध्यक्षता में निम्बड़ी बालाजी मंदिर परिसर मे बैठक आयोजित कर पौधारोपण किया और गोविंदराम जी महाराज की बगीची स्थित गौशाला में गौ माता को गुड़ खिलाकर कांग्रेसजनों ने प्रदेशाध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

पूर्व विधायक धाराराम फुलवारिया ने बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ने वाले किसान नेता संदीप सिंह चौधरी का जन्मदिन मनाना गौरव की बात है।

सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन पर कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है देश की कुल एक तिहाई आबादी गाँवो में रहती है जिनके हितों और अधिकारों के सरंक्षण के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा अग्रणी रही है जिसका गौरवशाली इतिहास है, प्रदेशाध्यक्ष चौधरी प्रदेश में प्राकृतिक आपदा, अतिवृष्टि के नुकसान को लेकर किसान विरोधी भाजपा सरकार से किसानों के ऋण माफी की मांग लोकतांत्रिक तरीके से उठाते रहते है।

युवा नेता अरुण व्यास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही किसान खेत मजदूरों को खातेदारी का अधिकार दिलाया है और वर्तमान में किसान केसरी संदीप सिंह चौधरी के नेतृत्व में किसानों हितों के लिए प्रदेश भर में आंदोलन जारी है आज जन्मदिन के शुभ अवसर पर पौधारोपण आगमी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार के शुभ संकेत है।

इस दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव सुरेश सैन, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग नगर अध्यक्ष चुन्नीलाल जोगसन, माजिनन्द गर्ग, आशुतोष नाग, प्रशांत दवे, उत्तम सिंह, राजेन्द्र प्रजापत भानावास, परबत सिंह डुंगरोत, प्रेमाराम कांकराला, प्रवीण खत्री, युनुष खान, लिखमाराम, जावेद खान, यशपाल गुर्जर, नरेंद्र कुमार, हनीफ खान मेहर, प्रकाश माली, धर्मेन्द्र गर्ग सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।




 

posted from Bloggeroid

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...