बालोतरा:-
आज प्राइवेट हॉस्पिटल नर्सेज एसोसिएशन बालोतरा ने नर्सिंग
कर्मियों की छः सूत्री मांगो को लेकर बालोतरा के निजी अस्पतालों में कार्य
करने वाले सभी नर्सिंग कर्मी मिलकर उपखण्ड अधिकारी श्री मान प्रतिभालाल
जाट को मुख्यमंत्री ,चिकित्सामंत्री,सयुंक्त निर्देशक चिकित्सा एव
स्वास्थ्य सेवाए जोन जोधपुर, जिला चिकित्सामंत्री अधिकारी ,जिला कलेक्टर
बाड़मेर के नाम ज्ञापन सौंपा!
एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगीलाल परिहार ने बताया की निजी अस्पतालों में कार्य
करने वाले नर्सिंग कर्मी को कम वेतन,ज्यादा ड्यूटी टाइम,बिना डिग्री या
डिप्लोमा वाले कर्मिक जो नर्स का कार्य कर रहे है उनको हटाने समन्धित
विभिन्न मांगो को लेकर एस डी एम को ज्ञापन देते हुए कहा की रोगी ओर नर्स
हित में सभी समस्याओ पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए यथाशीघ्र अपने
स्तर पर सभी समस्याओ का निवारण करे ! वार्ता के समय SDM कार्यालय में
उपस्थित उपखण्ड अधिकारी प्रतिभालाल जाट ने नर्सिंग कर्मियों की मांगो को
ध्यान पूर्वक देखकर अपने स्तर की सभी समस्याओ के समाधान का आश्वासन दिया !
इस मौके पर कार्यकारी मेम्बरो सहित बालोतरा एव बालोतरा के पास
निजी अस्पतालों में कार्य करने वाले सभी नर्सिंगकर्मी मौजूद थे!

No comments:
Post a Comment