बिठूजा में जल दोहन रोको कलेक्टर साब
बालोतरा
उपखण्ड के बिठूजा में कृषि कुओ से बिना अनुमति के हो रहे अंधाधुन जल दोहन को रुकवाने की मांग को लेकर आज बिठूजा के ग्रामीणों ने बाड़मेर में जनसुनवाई में परिवाद दिया !
बालोतरा
उपखण्ड के बिठूजा में कृषि कुओ से बिना अनुमति के हो रहे अंधाधुन जल दोहन को रुकवाने की मांग को लेकर आज बिठूजा के ग्रामीणों ने बाड़मेर में जनसुनवाई में परिवाद दिया !
ग्रामीणों ने परिवाद में बताया कि भूजल की अनुउप्लब्धता के आधार पर केंद्रीय भूजल अधिकरण ने बालोतरा उपखंड को
डार्क जोन घोषित कर रखा है। यहाँ लूणी नदी के किनारे स्तिथ बिठूजा ,
आसोतरा, भिंडाकुआ, साँकरणा, इंद्रा णा, मेवानगर, माजीवाला, आदि गावो में
खेतो में स्तिथ कृषि कुओ से 24 घंटे अंधाधुन जलदोहन किया जा रहा है। डार्क
जोन होने के बावजूद इस क्षेत्र में कृषि कुओ से जल दोहन व् नए ट्यूब वेल
खोदने के लिए किसी प्रकार की सक्षम अनुमति नहीं ली गयी है। बिना अनुमति के
जल कारोबारी 24 घंटे जलदोहन कर बालोतरा के टेक्सटाइल उद्योगों में बेच रहे
है। कृषि कुओ के जल का अवैध रूप से उद्योग में बेचान किया जा रहा है।
बिठूजा में करीब 30 अवैध नलकुपो से 25 एमएलडी जल का दोहन किया जा रहा है।
अंधाधुन जल दोहन से क्षेत्र के भूजल स्तर की हालत बिगड़ रहे है। जल दोहन से
गिरते जल स्तर के कारन किसान परेशान है। क्षेत्र के किसानो को उनके कुओ से
खेती लायक भी पानी नहीं मिल रहा है। खेती नहीं होने से क्षेत्र के किसान
बेरोजगार हो रहे है। जिला प्रसाशन व् उपखंड प्रसाशन से हम किसान गुहार
लगाते लगाते थक चुके है पर अंधाधुन जल दोहन पर रोक लगाने में प्रसाशन कोई
रूचि नहीं दिखा रहा है। जल कारोबारियों ने नियमो को ताक पर रखकर कृषि कुओ
से अवैध पाइप लाइने डालकर पानी को परिवहन करने के लिए टेक्सटाइल इकाइयों तक
सीधी पाइप लाइने भी बिछा दी है। लूणी नदी में भी अवैध रूप से निजी पाइप
लाइनों का जाल बिछा दिया है। तत्कालीन तहसिल दार ने काश्तकार अधिनियम की
धारा 251 की आड़ में गलत तरीके से लूणी नदी में पाइप लाइन डालने की अनुमति
दे दी है।
पूर्व
में राजस्थान के लोकायुक्त महोदय ने भी बिठूजा में जल दोहन को अवैध बताते
हुए जलदोहन को रुकवाने के निर्देश जारी किये थे लेकिन बावजूद इसके स्थानीय
प्रसाशन जल दोहन नहीं रुकवा रहा है। पूर्व मर हम ग्रामीणों ने 23 जून को
आपसे मिलकर इस समस्या से आपको अवगत करवाया था फिर भी जल दोहन के सम्बन्ध
में अभी तक कोई पुख्ता कार्यवाही नहीं हुई है। बिठूजा के डार्क जोन में हो रहे अवैध जल दोहन को तुरंत
रुकवाकर किसानो को राहत दिलावे। लोकायुक्त के निर्देशो पर प्रसाशन ने एक
पाइप लाइन को मामूली सा तोड़कर अपने कृतव्यो को इति कर ली है। सावर्जनिक
निर्माण विभाग भी अपनी सड़को के पास में अवैध रूप से डाली गयी पाइप लाइनों
को अधिकारी नहीं हटा रहे है। एक बार सावर्जनिक निर्माण विभाग ने कार्यवाही
की थी लेकिन जल माफियाओ ने रातो रात काटी गयी पाइप लाइनों को फिर से जोड़
दिया। जल माफिया बालोतरा में बेख़ौफ़ हो गए है। हम ग्रामीणों को जलदोहन की
शिकायत करने पर जलमाफियो द्वारा धमकिया दी जा रही है। जल दोहन से हमारी
खेती नष्ट हो रही है। ग्रामीणों ने जलदोहन को पूर्णतः रुकवाने और जल के
पुनर्भरण की पुख्ता व्यवस्था करवाने की मांग की ! जिला कलेक्टर शिवप्रसाद नकाते ने प्रसाशन को पुलिस इमदाद के साथ जल दोहन बंद करवाने और लूणी नदी में डाली गयी पाइप लाइनों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए !
No comments:
Post a Comment