Followers

Thursday, July 13, 2017

भूमिपुत्रों के साथ हो रहा है सौतेला व्यवहार


भूमिपुत्रों के साथ हो रहा है सौतेला व्यवहार :- पुरुषोत्तम सोनी
=========================
पहले राम रूठा अब राज भी  
--------------------------------------------------------
समदड़ी
समदड़ी में इस बार कॉपरेटिव सोसायटी बैंक ने किसानो को ऋण देने से इंकार कर भूमिपुत्रों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। 
 कांग्रेस सेवादल के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम सोनी ने राज्य के महामहिम राज्यपाल व् राजस्थान की मुख्य मंत्री को पत्र लिख कर किसानो को अविलम्ब  ऋण दिलवाने की गुहार लगाई है।
सोनी ने पत्र में लिखा है कि  समदड़ी क्षेत्र में पिछली साल हुई बे मौसमी बारिस से किसानो की पूरी फसले खराब हो गई थी और अब सरकार द्वारा ऋण माफ़ करना तो दूर सख्ती से किसानो के ऋण वसूलने के बाद सरकार का हवाला देकर बैंक कर्मचारियों  द्वारा वापिस ऋण देने से  मना कर  दिया गया है जिससे लगता है की राम के साथ राज भी रूठ गया है। 
  किसान खेती करने के लिए पिछले कई वर्षो से कॉपरेटिव सोसायटी  बैंक समदड़ी से ऋण लेकर बुवाई करते है व् फसल पकने के बाद पुनः समय पर ऋण चुकता कर देते है पर इसबार बैंक द्वारा सभी किसानो के ऋण वसूली के बाद वापिस देने से मना कर देने से भूमिपुत्रो के रोजगार का मात्र  साधन खेती जो इसबार बैंक ऋण नहीं मिलने से बुवाई करना गले की हड्डी बन गया है । फसल खराबे की दोहरी मार झेलने वाले किसानो के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा होता दिख रहा है  ऐसी स्थिति में किसान पेसो के आभाव में खेती करने से वंचित रहेगा।  किसान रोज सांसद विधायक व् बैंक कर्मचारियों से गुहार लगाते लगाते दर दर की ठोकरे खा रहें पर उनकी सुनने वाला इस सरकार में कोई नहीं है । सोनी ने पत्र के माध्यम से सरकार को अवगत करवाया है की समय रहते किसानो को ऋण नहीं दिया गया तो किसानो के सहयोग से जन आंदोलन किया जायेगा।
Attachments area

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...