Followers

Monday, March 3, 2014

महानरेगा संविदाकार्मिक संघ का धरना समाप्त

बाड़मेंर महानरेगा संविदा कार्मिक संघ का धरना सोमवार को सरकार के साथ मंत्रणा के
साथ समाप्त हो गया। सरकार ने समायोजन की मांग मानते हुए हड़लात समाप्त करने का आहवान किया।

प्रदेश कार्यकारिणी ने सरकार के साथ वार्ता सफल बताते हुए मंगलवार से सभी कार्मिको को वापिस काम पर लौटने का आह्वान कियाँ प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष रामनिवास आसू ने जिले के समस्त ब्लॉक में चल रहे
धरने को समाप्त करने का आहवान किया तथा सभी कार्मिको अपने काम पर लौटने को कहा। जिला मुख्यालय पर चल रहे धरने को जिला सरपंच संयोजक उगमसिह राणीगांव,
सरपंच मलाराम, ठाकराराम जाखड़, हनुमानराम बेनिवाल, रामधन ने ब्लॉक अध्यक्ष बाड़मेर तनेराजसिह आकोड़ा तथा समस्त धरनार्थियों को मिठाई खिलाकर वार्ता सऊल होने की बधाई दी। धरना समाप्ति के दोरान विजयसिह राजपुरोहित ने सम्बोधित करते हुए सभी धरनार्थिसयों तथा अन्य संगठनों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। 
ब्लॉक महासचिव सत्यापाल चोधरी ने कहा कि वार्ता सफल होने पर मुख्यमंत्री वसुधरा
राजे एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया व चिकित्सा मंत्री
राजेन्द्र राठौड़ का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...