Followers

Saturday, March 8, 2014

महिलाए अब आत्म निर्भर होने लगी हे : ममता मंगल

महिला दिवस को लेकर सर का पार विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम 
                                          स्वरुप माली 
कवास। क्षेत्र में हुआ कार्यक्रम को लेकर आज विश्व में महिलाए इस दिन को त्योहार की तरह मना रही है क्योकि अब महिलाए इस दिन को मनाने में सक्षम हो चुकि है उसमें आत्म विश्वास है तथा वह आत्म निर्भर है। आज महिलओं ने वो सभी मुकाम हासिल किये है जो कभी सिर्फ  पुरूषो का क्षेत्र माना जाता था। आज महिलाए समाज व परिवार के साथ समन्वयन करते हुए दुनिया में विकास के उन सभी कार्याे में अपनी भागीदारी निभा रही है। इससे विकास की रफतार कई गुणा बढी है। सम्बोधन केयर्न इण्डिया, एम-पॉवर परियोजना, धारा संस्थान एवं एसआर सोसायटी द्वारा कवास के सर का पार विद्यालय में आयोजित अ न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के तोर पर ममता मंगल ने किया।
  
कार्यक्रम में महिला दिवस की जानकारी देते हुए कावेरी बहन ने बताया कि यह दिवस हर वर्ष के 8 मार्च को विश्वभर में मनाया जाता है । इस दिन सम्पूर्ण विश्व की महिलाएं द्वेष, जात-पात, भाषा, राजनितिक,सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर इस दिन को मनाती है।
कार्यक्रम में केयर्न इण्डिया की और से उपस्थित बबीता, रष्मि, शुशिला, सीमा चौधरी, भगवती, खुश्बू, अर्चना द्वारा इस दिन की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं महिलाओ को विकास में बढने के लिये प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दोरान महिलाओं के उत्साह वद्र्वन हेतु रस्सा-कस्सी, चमच दोड़ बाल्टी दोड़, म्युजिकल चेयर एवं साफा बांध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ-चढ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम रही 90 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम में कवास क्षेत्र के आस-पास की गावों की करीब एक हजार महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन लक्ष्मी चौधरी ने किया एवं ंकेयर्न इण्डिया से शान्ती चौधरी एवं संध्या ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आभार प्रकट किया एवं कार्यक्रम को
सफल बनाने में सहयोगियो को धन्यवाद दिया।
 

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...