Followers

Showing posts with label बाड़मेर. Show all posts
Showing posts with label बाड़मेर. Show all posts

Saturday, October 20, 2018

अपने ही लाडलो को टांके में डाला ओर खुद विवाहिता कूदी टांके में ,चारो की मौत

तीन मासूमो के साथ विवाहिता टांके में कूदी चारो की मौत
बाड़मेर
जिले में सनावड़ा क्षेत्र में दुखद हादसे की खबर आ रही है। यहां टांके में कूदकर विवाहिता सहित उसके तीन मासूम बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। सनावड़ा ग्राम पंचायत के सियागपूरा गांव में शुक्रवार देर रात हीरो पत्नी रामराम 25 वर्ष ने  अपने तीन मासूम बच्चो 5 वर्षीय धर्मेंद्र,3 वर्षीय रमेश और दो माह के साथ टांके में कूद आत्महत्या कर ली।।आत्महत्या के समय घर पर कोई नही था।।विवाहिता के आत्महत्या के कारणों का पता नही चला।शनिवार सुबह सदर पुलिस मौके पर पहुंची।शवो को टांके से बाहर निकाला गया।।शवो का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।।पुलिस थाना सदर मामले की जांच में जुटी है।

Friday, September 7, 2018

अवैध टेक्सटाइल इकाइयो को बंद करवाने की मांग

जिला कलेक्टर से अवैध टेक्सटाइल इकाइयो को बंद करवाने की मांग
बाड़मेर
प्रदूषण निवारण एवम पर्यावरण संरक्षण समिति ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर बालोतरा, जसोल, बिठुजा सहित लूनी नदी के आस पास संचालित अवैध टेक्सटाइल इकाइयो को बंद करवाने की मांग की है। समिति प्रवक्ता कानाराम साईं ने बताया कि अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने जिला कलेक्टर शिव प्रसाद नकाते से मुलाकात की। किसानों ने बताया कि लूनी नदी के किनारे ओर बालोतरा, बिठुजा, गांधीपुरा, जेरला रोड, पुराने चोंच मंदिर के पास, खरोडिया, जीवाजी की वाड़ी, भेरजी की वाड़ी, खाड़ी आदि इलाको में 200 से अधिक ऐसी टेक्सटाइल इकाइयो का संचालन हो रहा है जिनके पास प्रदूषण नियंत्रण मंडल की संचालन अनुमति(एनओसी) नही है। ये अवैध इकाइयां सीधे से खेतों, खाली भूखंडों व लूनी नदी में रासायनिक प्रदूषित पानी डाल रही है जो लूनी नदी में दूर तक फैला पड़ा है जिससे नदी के किनारे स्तिथ खेत बंजर हो रहे है।  बिठुजा एचरटीएस से लूनी नदी में रात के समय प्रदूषित पानी खाली किया जा रहा है। बालोतरा एचरटीएस से रिसकर बड़ी तादाद में प्रदूषित पानी लूनी नदी में जा रहा है। नदी में प्रदूषित पानी के नाले बह रहे है। जिला कलेक्टर ने किसानों को बताया  कि रीको औद्योगिक क्षेत्र में मंडल की अनुमति के बिना संचालित 106 इकाइयो को बंद करवाने के आदेश निकाले जा चुके है और उनको हर सूरत में बंद करवाया जाएगा। साथ ही अन्य स्थानो लर संचालित अवैध इकाइयो को भी बंद करवाया जाएगा।

Wednesday, August 15, 2018

राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने किया ध्वजारोहण

राजस्व राज्यमंत्री चौधरी ने किया ध्वजारोहण
स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
बाड़मेर, 15 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह बुधवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने प्रातः 9.00 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री चौधरी ने सभी लोगों को स्वतन्त्रता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने देश को आजादी दिलवाने वाले तमाम स्वतन्त्रता सैनानियों, शहीदों एवं विरांगनाओं को हदय की गहराई से प्रणाम किया तथा कहा कि हमें यह स्वतन्त्रता वीर शहीदों की कुर्बानी से मिली है, इसे बरकरार रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होने सीमान्त पहरियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सीमान्त पहरियों में वह जज्बा है, दुश्मन ऑख उठा कर भी नहीं देख सकता है।
राजस्व राज्यमंत्री ने कहा कि शहादत को सलाम मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान 700 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगे की शान बढाई है तथा सभी 36 कौम के लोगों ने एकता का सन्देश दिया है कि हम सब एक है। उन्होने कहा कि एकता की भावना जागृत करने के लिए यह सन्देश प्रशसनीय है।
इससे पहले परेड कमाण्डर पुलिस निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एवं जूनियर एन.सी.सी. दल, स्टुडेन्ट पुलिस दल, एन.एस.एस. स्वयं सेविका दल तथा स्काउट दल की टुकडियां ने परेड में हिस्सा लिया। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया। इस दौरान स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग पन्द्रह सौ बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात् इन्हीं बालक बालिकाओं की ओर से समूह गान आजादी की खुली हवा में निकले सीना तान के, हम बच्चे हिस्दुस्तान के की प्रस्तुति दी गई। समूह गान के स्वर एवं निर्देशन दीपसिंह भाटी एवं छात्राएं कुमारी गीता, अंजली, उदिता, किरण, मीना, वर्षा और नीनल और उनके साथीयोे के थे। इसके बाद स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 100 बालचरों द्वारा मुकेश आचार्य के निर्देशन में आकर्षक पिरामिड का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान स्वतन्त्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया। मुख्य समारोह के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातनाम कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देशभक्ति गीत ए मेरे वतन के लोगों जरा याद करों कुर्बानी - की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं की ओर से सामूहिक लोक नृत्य गीत आओं नी पधारो म्हारे देश की प्रस्तुति दी गई। इसी कडी में  जिले की प्रसिद्ध मोतीसरा, सनावडा एवं जसोल के गेर दलों द्वारा गेर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों की ओर तैयार झांकियों का प्रदर्शन किया गया। समारोह के दौरान मार्च पास्ट में दो चरणों में क्रमशः प्रथम स्थान पर सीमा सुरक्षा बल, द्वितीय पर राजस्थान पुलिस एवं तृतीय स्थान पर राजस्थान महिला पुलिस टूकडी तथा क्रमशः प्रथम स्थान पर जूनियर एनसीसी दल, द्वितीय पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.गर्ल्स)एवं तृतीय स्थान पर स्टूडेन्ट पुलिस केडेट्स की टूकडी रही जिन्हें तथा सनावडा, जसोल एवं मोतीसरा गेर दलों को पुरस्कृत किया गया।
समारोह के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, विधायक मेवाराम जैन, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, यूआईटी चैयरमैन डा. प्रियंका चौधरी, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, सीमा सुरक्षा बल के कमाण्डेन्ट साम कपूर, एम.एस. राजपुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल समेत जन प्रतिनिधि, सेना, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ विभागीय अधिकारी तथा बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रातः कालीन कार्यक्रम का संचालन डा. बंशीधर तातेड एवं रामकुमार जोशी ने किया।
समूचे जिले में स्वतन्त्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया वहीं जिला परिषद में जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्य चोराहों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी की सजावट की गई।
-0-

Wednesday, April 18, 2018

अनाज व्यापारियो ने देखे जमाने के शगुन

अनाज व्यापार संघ ने मनाई आखातीज, देखे शगुन

बाडमेर, 18 अप्रैल। बाड़मेर जिला अनाज व्यापार संघ की ओर से आखातीज का पर्व हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस दौरान व्यापारियांे ने परंपरागत रूप से आगामी वर्ष मंे बारिश की संभावना एवं जमाने के शगुन देखे।

जिला अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष रमेश पारख ने बताया कि पुरानी परम्परा को कायम रखते हुए चार कुलड़ बनाए गए। इस दौरान देखे गए शगुन के अनुसार भादवा माह मंे जमकर बारिश होगी। जबकि जेठ आषाढ़ सावन माह सामान्य वर्षा होगी। सचिव दिनेश भूतड़ा ने बताया कि मान मनुहार के बाद आगामी वर्ष के भावों में ग्वार 4500, मूंग 4500, मोठ 3800 एवं मतीरा 5175 रूपए होगा। वरिष्ट व्यापारी हस्तीमल सिंघवी की अध्यक्षता में आखातीज के देखे गये शुगनों में सैकड़ो व्यापारी एवं ग्वार गम मिल वाले मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुस्तैनी परम्पराओं को जीवित रखते हुए काली ऊन सफेद ऊन पानी में डाली गई। इसके तहत अच्छे जमाने की आस देखी गई। इस दौरान हंसराज कोटडिया, गौतम चमन ,बाबूलाल संखलेचा, पवन सिंघवी ,गौतम बोथरा ,सम्पतराज बोथरा,रतन वडेरा, अशोक सेठिया समेत सैकड़ांे व्यापारी उपस्थित रहे।

Thursday, December 21, 2017

कानाराम साई ने थलसेना अध्यक्ष को बताई शहीदों के परिवारो की समस्याए

बाड़मेर
लंबे समय से बाड़मेर जिले के शहीदो के परिजनों की समस्याओ के समाधान के लिए संघर्ष रत समाज सेवी कानाराम साईं ने आज तारातरा गाव मे शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने आये थलसेना अध्यक्ष बिपिन रावत से मुलाकात कर शहीदों के परिजनों की समस्याओ की जानकारी देते हुए उनके निवारण की मांग की। साईं ने थलसेना अध्यक्ष को सन 1965 मे भारत पाक युद्ध के दौरान सेना की मदद के दौरान आम सिविलयन नागरिको के शहीद होने की जानकारी दी ओर उन सिविल शहीदों के परिजनों को शहीद के परिजन होने का गौरव व सम्मान दिलाने की मांग की। साइ ने थलसेना अध्यक्ष को बताया कि युद्ध के दौरान शहीद हुए आम नागरिको के परिजन आज भी बुनियादी सुविधाओ के लिए तरस रहे है। उन्होंने थलसेना अध्यक्ष से सिविल नागरिको को भी शहीद का दर्जा देकर उनके परिजनों को सरकारी सुविधाये दिलाने की भी मांग की। गौरतलब है कि कानाराम साइ लंबे समय से शहीदों के परीजनो को सरकारी सुविधाए उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।

Sunday, December 3, 2017

मनचले युवक की धुनाई

बाड़मेर
बाड़मेर शहर मे पुलिस का खौफ खत्म सा होता ज रहा है।  मुख्य सड़को पर मनचले बेलगाम हो रहे है जिस कारण महिलाओ व युवतियों ओर स्कूली छात्राओ का चलना मुश्किल हो गया है।बेखौफ एक मनचले एक युवक ने दिनदहाड़े शहर के मुख्य मार्ग पर राह चलती लड़कियों के साथ  छेड़छाड़ की।  रविवार दोपहर शहर के व्यस्ततम मार्ग कल्याणपुरा पर शादी में जा रही कुछ लड़कियों के साथ बीच रास्ते एक मनचले युवक ने छेड़छाड़ शुरु कर दी। घबराई लड़कियों ने शोर मचाया लड़कियों की चीखें सुन आस पास के लोगों वहां पहुंचे और मनचले युवक को मौके पर ही दबोच लिया। लोगों के हत्थे चढे मनचले युवक की जमकर की धुलाई की धुलाई। इस बीच मौका देख मनचला युवक भागने में कामयाब हो गया ।

Friday, November 24, 2017

रुई के गोदाम मे आग

बाड़मेर
कुशल वाटिका के पास रुई के गोदाम में अचानक आग लग गयी। आग से गोदाम मे रखी  रुई जल गई। जानकारी मिलने पर दमकल मोके पर पहुची ओर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ।  20 दिन पहले ही गोदाम मे काम काज शुरू हुआ था

तमिलनाडु के डीजीपी सांगा राम जांगिड़ का अभिनंदन किया

*बाड़मेर
तमिलनाडु डीजीपी सांगाराम जांगिड़ का किया अभिनन्दन, धीरन फ़िल्म पर जांगिड़ ने अपने अनुभव किये साझा*

बाड़मेर
6 राज्यो में आंतक का पर्याय बन चुके ओमा बावरिया गैंग का खात्मा कर राष्ट्रपति गैलेंट्री एवार्ड से सम्मानित आईपीएस औऱ वर्तमान में तमिलनाडु के डारेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सांगाराम जांगिड़ शुक्रवार की रोज शहर के प्रबुद्ध जनों ने उनके डीजीपी बनने और उनके जीवन पर साउथ में धीरन नामक 

फ़िल्म बनने पर स्नेहमिलन समारोह आयोजित कर अभिनन्दन किया गया। स्थानीय युवा उधमी आजाद सिंह राठौड़ के कार्यालय परिषर में आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम में शिक्षाविद कमलसिंह महेचा, वरिष्ठ पत्रकार एवम लेखक शंकर गोली, पूर्व प्रधान उदाराम मेघवाल, युवा लेखक आजाद सिंह राठौड़ मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर चंदन सिंह भाटी ,संजय शर्मा ,हरीश धनदे ,महेश दादनी ,महेश पनपालिया ,आदिल भाई ,अमित बोहरा ,रमेश कड़वासरा ,छगन सिंह चौहान ,स्वरुप सिंह भाटी ,जय परमार ,भुवनेश शर्मा ,राजेंद्र लहुआ ,हुकमाराम सुथार ,ललित सौ ,हर्षद शारदा ,सहित कई मोजिज लोग उपस्थित थे ,आयोजन में स्वागत भाषण के जरिये डीजीपी जांगिड़ की जीवनी पर प्रकाश डाला। आयोजन में डीजीपी तमिलनाडु पुलिस ने ओमा बावरिया गैंग के खात्मे की पूरी घटना को तफशील से बताया। अपने ऑपरेशन के डेढ़ साल को रुपहले पर्दे पर देखना बहुत यादगार लगा श्री जांगिड़ को। बकौल जांगिड़ अद्भुत अनुभव था खुद के काम को 70 एम एम के पर्दे पर देखना।आंतक का पर्याय बन चुकी ओमा बावरिया की गैंग भरतपुर रूपावास से जुड़ी थी। इसके कारण फिल्म का फिल्मांकन भी भरतपुर, बाड़मेर व जैसलमेर में हुआ है। फ़िल्म में साउथ के ख्यातनाम अभिनेता कार्तिक सांगाराम जांगिड़ के किरदार को अदा कर रहे है और फ़िल्म को युवा डारेक्टर विनोथ ने निर्देशित किया है। सांगाराम जांगिड़ के मुताबित थिरन का स्पेशल प्रीमियर में उन्हें बतौर विशिष्ठ अतिथि बुलाया गया यह उनके लिए यादगार था। गौरतलब है कि आंतक का पर्याय बन चुके ओमा बावरिया गैंग को बिना किसी सुराग के खत्म करने वाले पुलिस अधिकारी और अब चैन्नई पुलिस डीजीपी सांगाराम जांगिड़ ने गैंग का सफाया किया था। सांगाराम बाड़मेर जिले के कवास गांव के निवासी है। साल 1995-2005 के बीच बावरिया गैंग ने 50 के करीब हत्याएं और हाईवे पर लूट की कई वारदातों को अंजमा दिया था। इस गैंग को खत्म करने का जिम्मा आईपीएस सांगााराम जांगिड़ को मिला था। जांगिड़ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में गैंग के 13 सदस्य गिरफ्तार किए गए थे और पुलिस ने दो एंकाउंटर भी किए। बावरिया गैंग खत्म करने के साहसिक कार्य के लिए सांगाराम को राष्ट्रपति गैलेंट्री अवार्ड प्रदान किया गया।डेढ़ साल तक राजस्थान , हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र में केस को सुलझाने के लिए अपनी टीम के साथ प्रयास कर सफलता पाने वाले सांगाराम जांगिड़ अपनी टीम के साथ साथ डीजीपी ए एस गिल,आई जी ओपी ग्लोत्रा,भरतपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक एसपी राजीव शर्मा, धौलपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक हेमन्त प्रियदर्शी, इस्पेक्टर महावीर सिंह, सुखवीर सिंह के साथ का शुक्रिया अदा करना नही भूलते। उनके मुताबित बहुत मुश्किल था ऑपरेशन , लेकिन मेहनत रंग लाई।आयोजन में युवा फोटोग्राफर तरुण चौहान ने अपने द्वारा खेचे गए एक छायाचित्र को बतौर स्मृति जांगिड़ को भेंट किया।
आयोजन में नगरपरिषद के पार्षद नरेश देव सारण, बीरबल माली, हुकमाराम सुथार, रघुवीर सिंह तामलोर ने डीजीपी सांगाराम जांगिड़ का स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया। आयोजन का मंच संचालन मुकेश पचौरी ने किया।

Thursday, November 23, 2017

प्रभावी मोनिटरिंग के साथ विकास कार्यो की बढ़ाये गति-गोयल

प्रभावी मोनेटरिंग के साथ विकास कार्याें की गति बढ़ाएं : गोयल

प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए

बाड़मेर, 23 नवंबर।
नियमित रूप से प्रभावी मोनेटरिंग के साथ विकास कार्याें की गति बढ़ाए। ताकि कार्य समय पर पूरा होने के साथ आमजन को इसका फायदा मिल सके। बाड़मेर जिले के प्रभारी एवं जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने गुरूवार को कलेक्टेªट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन मंे अच्छे कार्य करने वाले जन प्रतिनिधियांे एवं कार्मिकांे को प्रोत्साहित किया जाए। सरकारी राशि के दुरूपयोग एवं गबन करने वाले लोगांे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। उन्हांेने कहा कि पोकरण-फलसूंड प्रोजेक्ट समय पर पूरा करवाएंगे। उन्हांेने जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता से प्रगतिरत प्रोजेक्टांे की विस्तार से जानकारी लेते हुए प्राथमिकता से कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री गोयल ने कानासर ग्राम पंचायत मंे मनरेगा कार्याें मंे अनियमिता की जांच रिपोर्ट आगामी बैठक मंे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाआंे की प्रभावी क्रियान्विति के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित व्यक्ति तक उसका लाभ मिल सके। उन्हांेने कहा कि बालोतरा मंे विचाराधीन ओवरहेड टैंक के कार्य को स्वीकृत करवाया जाए। संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने कहा कि भीमड़ी मंे फिल्टर प्लांट के कार्य मंे तेजी लाने की जरूरत जताई। उन्हांेने पेयजल योजनाआंे को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने की बात कही। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि आरओ प्लांट के स्थान पर टयूबवैल के कार्य करवाएं जाए। ताकि अधिकाधिक लोगांे को इसका फायदा मिले। उन्हांेने आरओ प्लांट के संबंध मंे प्रभारी मंत्री से जांच करवाने का अनुरोध किया। चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाआंे के लिए प्राप्त होने वाले बजट का सदुपयोग होने के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि बजट व्यय होने के अभाव मंे वापिस नहीं जाना चाहिए। उन्हांेने कहा कि अब कोई भी घर विद्युत कनेक्शन से वंचित नहीं रहेगा, इसके लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। चौहटन प्रधान कुंभाराम सेंवर ने पेयजल योजनाआंे की धीमी प्रगति एवं डिस्काम की ओर से कृषि कनेक्शनांे मंे तथाकथित अनियमितता बरतने की बात कही। बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी ने विद्युतापूर्ति एवं मनरेगा मंे कार्य स्वीकृत करवाने की बात रखी। बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिले मंे संचालित विभिन्न योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि फसल बीमा की राशि अब काश्तकारांे के खाते मंे सीधे जमा कराने का प्रावधान किया जा रहा है। समीक्षा बैठक के दौरान राजस्थान उदू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उप महानिरीक्षक पंजीयन जीतेन्द्रसिंह नरूका, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Saturday, November 4, 2017

अशोक राजपुरोहित जल संरक्षण मे उल्लेखनीय कार्यो के लिए सम्मानित

अशोक राजपुरोहित जल संरक्षण के लिए पदम श्री मगराज जैन स्मृति पुरुस्कार से सम्मानित
बाड़मेर
भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित समारोह में अशोक राजपुरोहित (आईईसी कन्सलटेन्ट जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी) को वाटर मेन राजेन्द्र सिंह और जिला कलेक्टर शिवप्रशाद मदन नकाते ने जल सरंक्षण पर अनुकरणीय कार्यो के लिए पदम् श्री मगराज जैन स्मृति पुरुस्कार 2017 से सम्मानित करने पर हार्दिक बधाई एंव उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी। राजपुरोहित पत्रकारिता क्षेत्र मे भी उल्लेखनीय सेवाएं दे चुके है।

Saturday, October 28, 2017

शिवप्रकाश सोनी स्वर्णकार विचार मंच के जिला अध्यक्ष मनोनीत

स्वर्णकार विचार मंच के शिव सोनी बने जिला अध्यक्ष

बाड़मेर। समाज के प्रति समर्पित,सेवा भावी एव सामाजिक कार्यो में अग्रणी शिव प्रकाश सोनी को स्वर्णकार विचार मंच का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया । स्वर्णकार विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल सोनी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश सचिव सुभाष सोनी ने शिव प्रकाश सोनी को बाड़मेर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया । प्रदेश सचिव ने 25 अक्टूम्बर को नियुक्ति पत्र जारी कर जिला अध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश सोनी के जिला अध्यक्ष की घोषणा की

Wednesday, October 25, 2017

सजी सुरमई सांझ, लोक कलाओ का मिश्रण दिखा कबीर यात्रा मे

राजस्थान कबीर यात्रा का शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा
बाड़मेर, 25।
लोकायन संस्थान बीकानेर, राजस्थान पुलिस, ग्रामीण विकास एवम चेतना संस्थान बाड़मेर, जिला एवम पुलिस प्रशासन बाड़मेर, राजवेस्ट पावर लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय राजस्थान कबीर यात्रा का आगाज उद्घाटन संध्या के साथ साॅय सात बजे हाई स्कूल मैदान में भव्यता के साथ हुआ।
राजस्थान कबीर यात्रा 2017 का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डाॅ. गगनदीप सिंगला, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जोधपुर  डाॅ. अमनदीप सिंह कपूर, नगर विकास न्यास अध्यक्ष  प्रियंका चैधरी, नगर परिषद सभापति  लूणकरण बोथरा, ग्रामीण विकास एवम चेतना संस्थान, बाड़मेर की अध्यक्ष रूमादेवी, लोकायन संस्थान से सम्बद्ध राजस्थान कबीर यात्रा के निदेषक  गोपालसिंह चैहान, रिटायर्ड आर.एफ.एस. नाथाराम चैधरी, श्री गंगानगर विधायक कामिनी जिंदल, EPCHके पूर्व चेयरमैन लेख राज माहेश्वरी,  रावत त्रिभुवनसिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथी और गणमान्य नागरिकों ने सपरिवार पधार कर कार्यक्रम के साक्षी बने | सभी ने देर रात तक वाणियों का आनंद उठाया | कार्यक्रम में बड़ी मात्रा में युवाओ ने भाग लिया | प्रकाश व्यवस्था और साउंड व्यवस्था अति उतम थी | 25 सदस्यीय बाड़मेर कलाकार मण्डली ने एक साथ मंच पर प्रस्तुती देकर वाणी गायन का नायब नमूना प्रस्तुत किया | 
इस अवसर जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाड़मेर जिले में राजस्थान कबीर यात्रा का आयोजन सुखद एवं लाभप्रद रहने वाला है। इस संगीत समारोह के अन्तर्गत देष-विदेष के कला - संगीत प्रेमी कलाकार यहां प्रवास करेंगे। ये सभी यहां की लोककला, लोक संगीत, हस्तकला - करीगरी से रू-ब-रू होंगे। राष्ट्रीय - अन्तराष्ट्रीय स्तर पर यहां की धरोधर को पहचान मिलेगी। बाड़मेर में पर्यटन की संभावनाएं बढे़गी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. गगनदीप सिंगला ने कहा कि राजस्थान कबीर यात्रा के माध्यम से साम्प्रदायिक सौहार्द और आध्यात्मिक प्रेम इस जिले में अवष्य बढेगा। सन्तों की वाणी मानवता को जीवंतता प्रदान करती रही है।
कबीर यात्रा के उद्घाटन समारोह में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जोधपुर डाॅ. अमनदीप सिंह कपूर ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि 2016 वर्ष में आयोजित कबीर यात्रा का मेरा अनुभव बेहतरीन रहा। रचनात्मक एवं सृजनात्मक ध्येय को लेकर लोकायन संस्थान ने इस लोक संगीत उत्सव की शुरूआत की। सच यह प्रयोग इस दौर में अत्यंत सफल रहा। कबीर यात्रा 2017 के इस संस्करण में भी इसी कारण हम जुड़ सके।
थार रेगिस्तान बाड़मेर में संगीत संध्या का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। गणेष वंदना भी रखी गयी।
बाड़मेर के लोकप्रिय गायक दानसिंह  ने भक्ति रस से ओत - प्रोत रचनाओं से समां बांध दिया। उनकी रचनाएं मूल मडान सहज धुन लागी और क्या करे मुरख माला ने खूब पसंद की गयी। मालवा के सुप्रसिद्ध गायक कालूराम बामनिया ने अपने भजन प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बैंगलुरू के नामचीन कलाकर वेदांत भारद्वाज की रचनाओं ने भी खूब धूम मचायी। अन्तराष्ट्रीय मंचो पर धूम मचाने वाली मुम्बई की गायिका राधिका सूद नायिका ने अपनी प्रतिनिधि भक्ति प्रधान रचनाओं से वातावरण आध्यात्मिक - संगीतमय बना दिया। दिल्ली की टीम मंजिल मिस्टिक के ग्यारह कलाकारों का संगीत प्रदर्षन शानदार रहा।
आकाषावाणी के बी-हाई आर्टिस्ट ओमप्रकाष नायक ने राजस्थानी संगीत से ओत - प्रोत भजनों से श्रोताओं को आनंदित कर दिया। रावला (गंगानगर) के रिजाज मीर, रमजान खां, कालू खां, निदाम ग्रुप ने सुफियाना और कबीर वाणी की प्रस्तुति दी। खचाखच भरा हाई स्कूल मैदान में आयोजित राजस्थान कबीर यात्रा के निदेषक गोपालसिंह चैहान ने बताया कि श्रोताओं का रूझान बता रहा है कि बाड़मेर में कबीर यात्रा - यात्रियों - कलाकारों का भव्य स्वागत हुआ। ये सभी कलाकार चार दिन ग्रामीण क्षेत्र में भी संगीत प्रस्तुतियां देंगे।
उद्घाटन संध्या से पूर्व देष - विदेष से आए कबीर वाणी - कलाकारों ने ग्रामीण विकास एवम चेतना संस्थान बाड़मेर परिसर में आयोजित लाईव क्राफ्ट वर्कषाप एवं प्रदर्षनी का अवलोकन किया। संस्थान के सचिव  विक्रमसिंह गोदारा ने इस अवसर पर गायक कलाकार - यात्रियों का भावभीना स्वागत किया। आगंतुक अतिथियों ने कषीदाकारी, अजरक प्रिंट, बाड़मेरी लैदर वर्क, वूडन कारविंग, माटी कला, मांडण कला, हैण्डलूम बुनाई उत्पादों के लिए बाड़मेरी कलाकारों की भूरि - भूरि प्रषंसा की।
देष - प्रदेष से पधारे गायक कलाकार एवं कबीर यात्रा में सम्मिलित यात्रियों ने शोभायात्रा में भाग लिया। बलदेव नगर से शोभायात्रा विभिन्न मार्ग से होते हुए मुख्य संगीत आयोजन स्थल तक पहूॅची। विभिन्न स्थलों पर पुष्पमाला - पुष्प वर्षा से स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। 26 अक्टूबर को कबीर यात्रा गाॅव - गडरारोड़ में रहेगी।
राजस्थान कबीर यात्रा 2017 में राजस्थान पर्यटन विभाग, भवर-नरसी-पूनम कुलरिया, नवलकिषोर गोदारा, होटल सांचल फोर्ट बाड़मेर प्रमुख सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...