बालोतरा। भारतीय सिंधु सभा महिला मंडल की ओर फूलों की होली खेली गई एवं होली स्नेह मिलन मनाया गया। प्रवक्ता राजा संगतानी ने बताया कि इंदोर से आए संत महात्माओं के सानिध्य में महिलाओं पुष्प होली खेलकर पानी बचाने अपील की।
 |
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। |
साध्वी भगवती प्रिया व साध्वी नित्या मुक्ती अनीता बहन ने सुंदर भजनों के माध्यम से भगवान का गुणगान किया। इस दौरान महिला मंडल अध्यक्ष कौशल्या खियानी व उपाध्यक्ष नीता हासवानी ने सभी लोगों से सुखी होली तिलक होली खेलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुनीता सुखनानी,गंगा खियानी,देवी सुखनानी,विनीता लालवानी,राखी सुखनानी,सरोज,जानकी सुखनानी सहित सिंधी समाज की महिलाएं उपस्थित थी।
No comments:
Post a Comment