बालोतरा । शाह जैसमल भीमराज गोलेच्छा राजकीय माध्यमिक स्कूल में भामाशाह सम्मान समारोह, शीतल जल सयंत्र लोकार्पण समारोह एवं वार्षिकोत्सव समारोह संयुक्त रूप से आयोजित हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने अपने अध्ययनकाल व स्कूल के छात्र जीवन पर अपने गुरुजनों के प्रति व्यवहार और इस स्कूल के विकास का श्रेय स्कूल प्रभारी नारायणराम गेंवा सहित समस्त स्टाफ को दिया।
 |
| मंच पर उपस्थित अतिथि |
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगरपरिषद के सभापति महेश बी चौहान ने कहा कि माता-पिता के बाद तीसरा गुरु स्कूल का अध्यापक होता है। जिसके मार्फत ही बच्चा छोटी से लेकर उच्च शिक्षा हासिल करता है। समारोह में छात्रों के लिए उनकी जरूरत की सभी सामग्री को उपलब्ध करवाने का आश्वासन लॉयन सुरेश गोयल, चंपालाल गोलेच्छा एवं रूपचंद सालेचा ने दिया। एडवोकेट गोविंदसिंह ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को परिश्रमी बनकर आगे बढऩे की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान नारायणराम गेंवा ने सभी भामाशाहों, अतिथियों व संरक्षकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा में मेहनत कर अच्छे अंकों से पास होकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामेश्वरी चौधरी ने किया। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को श्रीफल व माला पहनाकर विदाई दी गई। समारोह में चंपालाल गोलेच्छा, लघु उद्योग मंडल अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, नंदलाल डिडवानिया, संतोकचंद चौपड़ा, भंवरलाल माहेश्वरी, चौखाराम गोरचिया, जुगल किशोर, खीमराज भंडारी, देवीचंद गोलेच्छा, योगेश गहलोत, पदमाराम बारुपाल, मनोज तिवारी, सुरेश राजलक्ष्मी आदि अतिथियों ने भामाशाह चंपालाल गोलेच्छा, शांतिलाल बालड़, गीतादेवी पालीवाल, गौतमचंद चौपड़ा, अशोक गोयल, जेठमल चौपड़ा, गोविंदसिंह राजपुरोहित, माधु माली, महेंद्रकुमार झुंझुनूं वाला, वासुदेव खत्री, एचआर आकोदिया, झूमरलाल सार्जेंट, किशनलाल खत्री, मांगीलाल गहलोत, महेंद्रकुमार लूंकड़ का माला, साफा व शॉल से बहुमान किया।
No comments:
Post a Comment