Followers

Monday, March 3, 2014

मोदी के लिए मांगे नोट और वोट

बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से सोमवार को वार्ड नंबर २२ तथा बूथ ८३ व ८९ में घर-घर जाकर एक वोट एक नोट अभियान के तहत समर्थन मांगा गया। महामंत्री बाबूलाल ओस्तवाल ने बताया कि वार्ड नंबर २२ में टीकमराम चौधरी के नेतृत्व में बूथ ८३ व ८९ में कन्हैयालाल घांची व मदनसिंह राजपुरोहित ने टीम के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया गया तथा पीएम उम्मीदवार नरेंद्रभाई मोदी के पक्ष में आगामी लोकसभा चुनाव में वोट करने की अपील की। चौधरी ने कहा कि वर्तमान केंद्र की भ्रष्टाचारी सरकार से जनता तंग आ चुकी है। ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकना चाहिए। इस दौरान पुखराज सोनी, खूबदास संत, चुन्नीलाल प्रजापत, लेखराज सोनी, डायाराम घांची, मगराज प्रजापत, संतोष संत, नरपत सोनी, दौलाराम, अशोक सोनी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...