Followers

Monday, March 3, 2014

रजिस्ट्रियों पर लगी रोक हटाने से भाजपा ने खुशी का इजहार किया

बालोतरा. सोमवार को राज्य सरकार की ओर से पचपदरा तहसील में आठ माह पूर्व रजिस्ट्रियों पर लगाई रोक हटा दी गई है। रोक हटने की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। 
ख़ुशी व्यक्त  करते हुए भाजपाई 
शहर मंडल के महामंत्री बाबूलाल ओस्तवाल ने बताया कि रजिस्ट्री पर से रोक हटाने के लिए विधायक अमराराम चौधरी कई माह से संघर्षरत थे। उन्होंने इस संबंध में विधानसभा में आवाज उठाने सहित कई बार  से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों की इस पीड़ा को बताई। आखिर उनके अथक प्रयास के बदौलत राज्य सरकार ने रजिस्ट्री पर रोक हटाने का आदेश जारी किया। रोक हटाने के आदेश की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर नेमीचंद माली, उपाध्यक्ष शैतानसिंह चारण, आसु भाटी, मदन मेघवाल, मोहमद भाई खिलेरी, पुखराज, गौतम, पीआर चौधरी, महेंद्र श्रीमाली, योगेश गहलोत सहित कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया।



No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...