Followers

Saturday, March 1, 2014

महिलाएं अपने आप को कभी कमजोर नहीं समझें : श्रीमती वर्मा

बालोतरा। महिला सशक्त ओर सजग होगी तभी वह परिवार,समाज व देश के उत्थान में विशेष रूप से सहयोगी बन सकती है। अपने आत्मविश्वास के बल पर महिलाएं हर कठिन परिस्थितियों में भी मनासिक रूप से सुदृढ रह सकती हैं। ये विचार स्थानिय तेरापंथ भवन में आयोजित सजग बनों एवं महिला सशक्तिकरण उत्थान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी ओसियां श्रीमती चंचल वर्मा ने व्यक्त किए।
सिलाई मशीन भेंट करते हुए अतिथि।
मंच पर उपस्थित अतिथि।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार स्थानिय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती वर्मा ने कहा कि आपका यह प्रयास काबिले तारीफ है,महिलाएं अपने आप को कभी कमजोर नहीं समझें,आज देश के हर क्षेत्र में बड़े पदों पर महिलाएं हीं है। मुख्य अतिथि डॉ जीसी वडेरा ने कहा कि स्वस्थ समाज संरचना के लिए स्वस्थ शरीर का होना जरूरी हैं, पहला सुख निरोगी काया हीं है। वडेरा ने नारी के सजग व सशक्तीकरण के लिए स्वास्थ पर ध्यान रखने योग्य विचार रखें। विशिष्ट अतिथि अणुव्रत महासमिति के संगठन मंत्री ओमप्रकाश बांठिया ने कहा कि संयुक्त परिवार की पृष्ठभूमि में महिला का सबसे बड़ा योगदान है,वह समाज अपने संस्कारों से परिवार व समाज में सम्माननिय बनती हैं। समारोह अध्यक्ष शांतिलाल डागा तेरापंथ अध्यक्ष ने कहा की पूरे देश में महिला मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का बखान किया। इस दौरान Ÿमंगलाचारण श्रीमती संतोष मेहता,स्वागत भाषण मंत्री श्रीमती संगीता देवी,आभार अध्यक्षा श्रीमती नारायणी देवी छाजेड ने किया। इस अवसर पर जेएसजी अध्यक्ष सुरेंद्र बाघमार,तेयुप अध्यक्ष सुरेश गोठी,अणुव्रत समिति मंत्री स्वरूप दांती सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस मौके पर जरूरतमंद महिलाओं कों सिलाई मशीनें भेंट की गई। मंच का संचालन श्रीमती ममता गोलेच्छा ने किया।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...