Followers

Wednesday, March 5, 2014

लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता की पालना के निर्देश

बाडमेर। जिले में लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरभान मीणा ने निर्देश दिए है। वे बुधवार को अपने कक्ष में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार भी प्रवर्तन में आ चुकी है तथा निर्वाचन आयोग का सबसे ज्यादा ध्यान इस संहिता पर है। उन्होंने कहा कि सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार पूर्णत सक्रिय रहे तथा आचार संहिता के उल्लघंन की किसी भी शिकायत अथवा सूचना पर तुरन्त आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि संहिता के उल्लघंन अथवा इसकी पालना के प्रति अधिकारी स्वंय भी सक्रिय होकर पहल करें तथा किसी शिकायत अथवा सूचना की अन्य माध्यम से इन्तजार नहीं करें।
मीणा ने कहा कि निर्वाचन आयोग सार्वजनिक सम्पति के विरूपण पर ध्यान दे रहा है। इसलिए अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक सम्पति पर नजर रखें एवं इसकों नुकसान पहुचाने वालोें के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें। उन्होेंने नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर, बैनर व होडिग्स को हटाने के निर्देश दिए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों द्वारा राजकीय वाहनों का प्रयोग नहीं करने तथा वाहनों के दुरपयोग के मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करने की हिदायत दी। उन्होने राजनीतिक दलोें द्वारा प्रचार अभियान के दौरान अनुमति सुदा वाहनों की ही प्रयोग करने तथा निर्धारित संस्था में अधिक वाहनों के उपयोग का भी निषेध बताया। उन्होने बिना अनुमति के लाउड स्पीकरों का प्रयोग न करने तथा धार्मिक स्थलों को सभास्थलों के रूप में उपयोग रोकने के निर्देश दिए। उन्होने अवैध शराब के प्रयोग पाबन्दी की हिदायत दी।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...