-पूर्व सरकार की जनहित योजनाओं को नही किया जाएगा बंद
-गहलोत सरकार के अंतिम महिनों के निर्णयों की होगी समीक्षा
-निष्क्रय स्वंय सेवी संस्थाओं का भू आंवटन रद्द होगा
-पूर्व विधायक आंजना की संस्था का भू-आंवटन रद्द
जयपुर/बालोतरा। पचपदरा। राज्य सरकार ने केबीनेट उप समिति की कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के साथ ही विधानसभा चुनाव से अहम पहले गहलोत सरकार द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा के साथ रिफाईनरी की जगह को लेकर उठ रहीं शंकाओं को दूर करते हुए पूर्व निश्चित जगह पर ही रिफाईनरी लगाने का निर्णय लिया गया हैं।
बैठक के बाद पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि रिफायनरी की जो जगह चिह्नित की गई हैं वह जमीन सरकारी होने के साथ उपयुक्त भी ऐसे में रिफायनरी की नई जगह को लेकर कोई सवाल नही उठता हैं। गौरतलब रहे के सरकार के गठन के बाद रिफायनरी और मैट्रो जैसी योजनाओं पर सवाल खड़े किये गये थे लेकिन मुख्यमंत्री राजे द्वारा प्रदेश के अंतरिम बजट में रिफायनरी के लिये 400 करोड़ रूपयों की घोषणा की। इसके अलावा नये सिरे से जगह चिह्नित करने को लेकर भी कयास लगाये जा रहे थे लेकिन राज्य सरकार के द्वारा मंगलवार को सचिवालय में आयोजित केबिनेट उप समिति के बैठक में इस शंका को दूर कर दिया गया है।
रिफाईनरी हमारे हीं क्षेत्र में लगेगी इसमें कोई दो राय नहीं थी लेकिन विपक्ष जनता को बरगला रहे थे और अब हमारे क्षेत्र का विकास होगा तथा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।
अमराराम चौधरी,विधायक ,पचपदरा

No comments:
Post a Comment