Followers

Showing posts with label पचपदरा. Show all posts
Showing posts with label पचपदरा. Show all posts

Wednesday, September 19, 2018

खेत मे हो रहे रेत के अवैध खनन को रुकवाने की मांग

आरटीपी@प्रतिनिधि(पचपदरा)
पचपदरा क्षेत्र में हो रहे रिफायनरी निर्माण में काम आने वाली रेत की आपूर्ति के लिए आस पास स्तिथ खेतो में रेत का अवैध खनन जोरो से किया जा रहा है। रिफायनरी निर्माण कार्य का टेंडर लेने वाले ठेकेदार आस पास के खातेदारी खेतो से खेत मालिक की सहमति के बिना अवैध रूप से गहराई तक रेत व अन्य खनिजो का खनन कर रहे है जो गैर कानूनी है। खेतो में अवैध खनन की जानकारी प्रसाशन व पुलिस को है लेकिन खनन कर्ताओ के ऊंचे रसूखात व चांदी के चमच्च की वजह से जिम्मेदार मौन बने हुए है। स्थानीय प्राकृतिक व खनिज संपदा रिफायनरी की भेंट चढ़ रही है।
खेत मे रेत का अवैध खनन रुकवाने की मांग-
माण्डा पूरा निवासी बाबुलाल खारवाल ने तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल को मिलकर बताया कि उसके पत्नी के नाम का खेत सरहद वेदरलाई में खसरा नंबर 192/1 सामलाती है। उस भूमि में खनन माफिया रेत का अवैध खनन कर रहे है और खेत मे गहरे गड्ढे बना दिये है। बाबुलाल ने बताया कि इस बाबत तहसीलदार ने अवैध  खनन को रुकवाने की उसकी मांग का ज्ञापन लेने से मना कर दिया और ओर कहा कि पुलिस के पास जाओ।

Friday, August 17, 2018

निशुल्क कोचिंग क्लास का शुभारंभ

खारवाल समाज शिक्षा समिति की निशुल्क क्लासेज का हुआ शुभारंभ।
विद्यार्थियों को महंगे कोचिंग से मिलेगा छुटकारा -खारवाल
पचपदरा
पचपदरा में खारवाल शिक्षा समिति द्वारा गुरुवार को जागनाथ महादेव मठ के सभा भवन में प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त शिक्षाविद पुखराज चौहान के सानिध्य में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित व सरस्वती वंदना कर खारवाल समाज की 8वीं, 10वीं, और 12वीं के अध्ययनरत छात्र छात्राओं की निशुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू की गई ।शिक्षा समिति के अध्यक्ष दौलतराम खारवाल ने बताया कि समाज के छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शिक्षा एवं बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए अनुभवी शिक्षकों द्वारा विषय विशेष की कोचिंग दी जाएगी ।जिसमें विद्यार्थियों के महंगे कोचिंग से छुटकारा मिलेगा समाज के छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन परीक्षा परिणाम प्राप्त कर समाज को गांव का नाम रोशन करें इस दौरान कोषाध्यक्ष पुखराज चौहान ,महिला उपाध्यक्ष शोभा खारवाल, परमेश्वरी खारवाल ,रामचंद्र खारवाल वरिष्ठ अध्यापक, मांगीलाल, कमलेश कुमार खारवाल, ममता खारवाल, रंजना खारवाल, तारा खारवाल, रिंकू खारवाल, ममता सिसोदिया, सहित समाज के गणमान्य नागरिक व शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत  शिक्षक उपस्थित रहे।

Tuesday, April 17, 2018

पचपदरा के नागाणा राय रेस्टोरेंट की रसोई मे आग

बालोतरा
पचपदरा के गुलाब सर्किल  स्थित नागाणाराय रेस्टोरेंट  के रसोई घर  आग लग गई।  आग से रसोई का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी मिलने पर बालोतरा से आई अग्निशमन गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

Sunday, January 7, 2018

स्थानीय जन प्रतिनिधि का पुतला फुका

रिफायनरी के लिए दफन की जा रही सदियो पुरानी नमक की खाने,
पर अभी तक नमक उत्पादक खारवाल समाज को पुनरविस्तपित करने व मुआवजे को लेकर सरकार मौन,
खारवाल समाज मे सरकार के प्रति रोष व्याप्त।
बालोतरा
रिफायनरी मे नमक क्षेत्र की जमीन व खानो को होने वाले नुकसान को लेकर सरकार का रुख साफ नही होने  व स्थानीय स्तर के जन प्रतिनिधि द्वारा खारवाल समाज की पैरवी नही करने से नाराज  लोगों ने राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी का पुतला फूंका। क्षेत्रीय विधायक व राजस्व मंत्री पर रिफाइनरी एरिया में नुकसान प्रभावित लवण उत्पादक समाज की पैरवी नहीं करने का आरोप लगाया ओर  पुतला दहन के बाद वक्ताओं ने संबोधित करते हुए  सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।  कल मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा।

Friday, November 3, 2017

आशापुरा माताजी मंदिर मे अन्नकूट आयोजित

आशापुरा माताजी  मंदिर मे अन्नकूट का आयोजन
बालोतरा
श्री साम्भरा आशापुरा माताजी मंदिर देवल पचपदरा साल्ट में आज कार्तिक चतुर्दशी को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ । इस अवसर पर माताजी श्री सांभरा आशापुरा जी , भैरव देव , श्री झांझाजी चौहान की प्रतिमाओं का नववस्त्राआभूषणो से शृंगार किया गया।और महाआरती ओर 56 भोग का अन्नकूट चढ़ाया गया। ओर श्रदालुओ में वितरण किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट मंदिर अध्य्क्ष एडवोकेट सम्पत सिंह खारवाल , सरपंच  विजयसिंह खारवाल, रामचंद्र के सिसोदिया, रामचंद्र के चौहान, एडवोकेट महेश खारवाल, श्याम सुंदर चौहान,दौलतराम खारवाल, हीरालाल दावरिया, लूणाराम चौहान, मोतीलाल चौहान, मांगीलाल R, अमीचंद सिसोदिया, रायचंद दावरिया, भंवरलाल चौहान, छगनराज चौहान, ओर महिलाये उपस्तिथ थी।

Monday, October 30, 2017

हमारी नमक की खाने रिफायनरी से हो रही बर्बाद, रोजगार बचाने के लेकर 16 नवम्बर के बाद आंदोलन की चेतावनी

नमक की खाने बर्बाद हुई तो 16 नवम्बर को नमक उत्पादक करेंगे सत्याग्रह आंदोलन
बालोतरा
पचपदरा मे प्रस्तावित रिफायनरी निर्माण को लेकर अब पचपदरा के नमक उत्पादकों ने अपनी नमक की खानो को बचाने के लिए आवाज उठाई है। आज पचपदरा मे श्री सांभरा आशापुरा माताजी धरती पुत्र सेना के बेनर तले नमक उत्पादक खारवाल समाज ने तहसील दार को मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन देकर रिफायनरी के निर्माण से बर्बाद होने वाली नमक की खानो को बचाने व खारवाल समाज के रोजगार को सुरक्षित रखने की मांग की है।  खारवाल समाज ने नमक क्षेत्र मे से एचपीसीएल को आवंटित भूमि को रद्ध कर जमीन को पुनः नमक क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। नही माने जाने पर सत्याग्रह आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन मे बताया गया कि पचपदरा का नमक उद्योग करीब 600 वर्षो पुराना है। उस नमक उद्योग से आज भी करीब 10 हजार लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त कर रहे है। नमक की खानो पर रिफायनरी बनने पर करीब 200 खाने जमीदोज हो जायेगी जिससे विश्व प्रसिद्ध पचपदरा के नमक उद्योग का अस्तितत्व मिट जायेगा । नमक उधोग के नष्ट होने से 10 हजार गरीब लोग बेरोजगार हो जाएंगे। खारवाल समाज ने ज्ञापन मे आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय जिला कलेक्टर ने नमक की खान वाले क्षेत्र को बंनर बताकर रिपोर्ट सरकार को दी ओर सरकार ने नमक क्षेत्र मे रिफायनरी की आधार शीला का शिलान्यास कर दिया था। खारवाल समाज ने पचपदरा साल्ट मे नमक की खानो को छोड़कर रिफायनरी का निर्माण करवाने की मांग की है। नमक उत्पादक खारवाल समाज ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समझोते को भी लागू करवाने जिसमे नमक की खानो की जमीन सरकार द्वारा लेने पर नमक उत्पादकों को पुनः नए स्थान पर नमक की खाने स्थापित कर पुनर्वास दिलाने के निर्णय की पालना करवाने की भी मांग की है साथ ही पचपदरा की नमक की खानो की भूमि को राजस्व विभाग से लेकर पुनः मूल विभाग उद्योग विभाग को हस्तांतरित करने की भी मांग की है। 15 नवम्बर तक मांगे नही माने जाने पर 16 नवम्बर से सत्याग्रह आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

Saturday, June 4, 2016

हाईवे पर अवैध शराब की बिक्री,बंद कराने की मांग,ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

रिपोर्ट @ओमप्रकाश सोनी 9414532417 
पचपदरा। निकटवर्ती पचपदरा कस्बे के गुलाब सर्किल पर शराब के गोदाम से हो रही शराब की अवैध बिक्री को रुकवाने के लिए आज ग्रामीणों ने आंदोलन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंदापूरा इलाके में सर्किल पर टायर रखकर नेशनल हाईवे व् मेगा हाईवे पर जाम लगा दिया। दोनों प्रमुख मार्गो पर जाम लगने से दोनों और वाहनों की लंबी कतारे लग गयी।
जानकारी मिलने पर पचपदरा पुलिस मोके पर पहुची और आंदोलन कर रहे ग्रामीणों से समझाइस कर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने शराब के गोदाम से अवैध रूप से हो रही शराब की बिक्री को तुरंत बंद करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि शराब के गोदाम से हो रही शराब की अवैध बिक्री को बंद करवाने की मांग लंबे समय से हो रही है पर आबकारी विभाग, पुलिस व् प्रसाशन ध्यान नही दे रहे है।

Monday, May 23, 2016

यहाँ गर्मी शुरू होते हीं बढ़ जाती है मारवाड़ के ‘देशी फ्रिज’ की डिमांड

रिपोर्ट @चेतन सुंदेशा 8003772263
बालोतरा। गर्मी का दौर शुरू होते हीं मारवाड़ में मटकियों की डिमांड बढ़ जाती है। राजस्थान में मटकी को देशी फ्रिज के नाम से भी जाना जाता है। यह देशी फ्रिज मारवाड़ क्षेत्र के पचपदरा व मोकलसर के प्रसिद्ध है जिनकी मांग लगातार बढ़ रहीं है।
मटकिया तेयार करते हुए कारीगर। फोटो सवाई परिहार । 
पचपदरा व मोकलसर की मटकियों को लेने के लिए खरीददार प्रदेश सहित गुजरात,महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश से भी आते है। क्योकि यहां की मटकियों की खासियत यह है कि इन मटकियों में पानी डालने के साथ हीं जल्दी ठंडा हो जाता है। देशी मटकियों का ठंडा पानी पीने से बिमारियां भी कम होने का खतरा रहता है। आजकल ज्यादातर लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीते है जो हमारे शरीर के लिए सेहतमंद नहीं है।
बाजार में बिकने जा रही मटकिया। फोटो सवाई परिहार। 
इसकी एक खासियत एक यह है कि गर्म हवा में भी जल्दी ठंडा पानी करने की क्षमता है। पचपदरा के कुम्हार परिवार इस काम को बखूबी कड़ी मेहनत और लगन के साथ करते है जिससे ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होती है।

Monday, August 17, 2015

200 छात्र, 8 कक्षाएं, पढाने वाले सिर्फ 4 शिक्षक

स्कूल में 7 शिक्षकों में से दो हैं प्रतिनियुक्ति पर
छात्रों का भविष्य अंधकार में ग्रामीणों ने बुलाई बैठक,
जिला कलेक्टर को लिखी चिठ्ठी
प्रतिनियुक्ति रद्द नही की तो करेगे स्कूल बंद
बालोतरा/पाटोदी। एक और प्रदेश में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री बेहतर शिक्षा की वकालत करते हैं तथा हर स्कूल में पर्याप्त शिक्षक होने का दावा करते हैं। लेकिन बाडमेर जिले की कई स्कूले आज भी शिक्षकों की बाट जो रही हैं तो कई स्कूलों में छात्रों की संख्या और कक्षाओं के अनुरूप शिक्षक ही नही हैं। जिससे प्रदेश की सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा का दावा कैसे पूरा हो सकेगा। कुछ  ऐसे ही हालात हैं बाड़मेर जिले की पाटोदी पंचायत समिति क्षेत्र की भाखरसर ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांखलों व चानियों की ढाणी के। यहां पर 7 शिक्षक नियुक्त हैं, लेकिन 2 शिक्षक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से इस स्कूल से प्रतिनियुक्ति लेकर एक बालोतरा शहर और दूसरी अध्यापिका बालोतरा से कनेक्ट मुख्य सडक स्कूल में ड्यूटी दे रही हैं ऐसे में स्कूल में पढाई का बेहतर माहौल नही बन पा रहा हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने एक आम बैठक बुला कर सर्व सम्मति से कलेक्टर को चिठ्ठी लिख कर यहां से प्रतिनियुक्ति पर चल रहे शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करवाने की मांग की हैं।
200 से अधिक हैं विद्यार्थी
पाटोदी ग्रामीण क्षेत्र की सर्वाधिक नामांकन वाली यह स्कूल यहां पर 200 से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन हैं तथा प्रतिदिन 220 से अधिक छात्र-छात्राएं स्कूल आते हैं, बेहतर शिक्षा के लिए जाना जाने वाला यह स्कूल इन दिनों शिक्षकों की कमी के चलते पढाई में कमजोर होता जा रहा हैं। इसकों लेकर स्कूल में अध्यापन कराने वाले शिक्षक भी परेशान हैं।
83 बालिकाएं, महिला शिक्षक की दरकरार
उच्च प्राथमिक स्तर के इस स्कूल में 83 बालिकाएं हर रोज पढने स्कूल आती हैं, लेकिन यहां पर एक भी महिला शिक्षक नही होने से उनके सामने भी शंका रहती हैं। यहां पर एक महिला शिक्षक नियुक्त थी, लेकिन पिछले 6 माह से वो भी प्रतिनियुक्त पर चल रही हैं।
8 कक्षाएं सिर्फ 4 शिक्षकों के भरोसे
इस स्कूल में 8 कक्षाएं संचालित हैं तथा पढाने वाले शिक्षक सिर्फ 4 ही हैं जिसके चलते हर कालांश में चार कक्षाएं खाली रहती हैं तथा शिक्षक बेहतर शिक्षण नही दे पा रहे हैं। यहां के प्रधानाचार्य नोडल अधिकारी होने के नाते वे अधिकांश समय स्कूल के कार्यालय संबंधि कार्य करने में चला जाता हैं जिससे वे बहुत कम कालांश ले पाते हैं। स्कूल के अध्यापकों का कहना हैं कि फिर भी वे प्रयास करते हैं कि छात्रों को बेहतर शिक्षण दिया जावे लेकिन प्रत्येक कक्षा में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने से वे दो कक्षाओं के कालांश भी एक साथ नही ले पाते जिससे भी शिक्षा का स्तर निरंतर गिरता जा रहा हैं।
ये अध्यापक हैं प्रतिनियुक्ति पर
इस स्कूल में नियुक्त 7 अध्यापकों में से दो अध्यापक प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं एक अध्यापक हनुवंतसिंह पिछले ढाई वर्षो से बालोतर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय 4 में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं दूसरी इस विद्यालय की एक मात्र महिला शिक्षक श्रीमती सुमित्रा भी पिछले 6 माह से राजकीय प्राथमिक विद्यालय भारताराम मेघवाल (गोपड़ी) में सेवाएं दे रही हैं।
तालाबंदी की चेतावनी
ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखी चिठ्ठी में चेतावनी दी हैं कि यदि समय रहते कलेक्टर साहब ने उक्त पत्र पर कार्रवाई करते हुए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द नही की तो आने वाले दिनों में ग्रामीण विद्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन करेंगे तथा जब तक अध्यापक नही लगाएं जाएंगे तब तक एक भी छात्र-छात्रा को स्कूल नही भेजेंगे।
ये रहे उपस्थित
विद्यालय विकास समिति की बैठक में समिति अध्यक्ष भीमसिंह सांखला, भाखरसर सरपंच हनीफ खां;  राऊराम जांगू, बांडाराम, मिसराराम, पेमाराम, बालूराम, छगनाराम प्रजापत, भीमसिंह भाटी, करनसिंह भाटी,  बगसे खां, भूराराम, जीवणदास संत, राणसिंह, अलीखां, कोलाराम, गुमनाराम, छोटू मोहम्मद, पठा खां अणदाराम जांगू, भंवराराम, कमलसिंह, कानसिंह, भूरेखां, अलीखां, नसीरखां, कासमखां, वादेखा, रेमोणखां, रेहमतखां, जैनो, जेठूसिंह, चम्पालाल, सोनी, नेमाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Wednesday, March 25, 2015

क्या राजनीति की भेंट चढ़ गई हमारी की रिफाइनरी!

आखिर सरकार क्यों नही तय कर रही है रिफाइनरी का भविष्य
          भगाराम पंवार (9887119003)
बालोतरा। थार के रेगिस्तान की पहचान भले ही पैट्रोलियम उत्पादन में भारत के अग्रणी क्षेत्र के रूप में होती है धोरों में उगलने वाला काला सोना पर खामौश क्यों है सरकार। कांग्रेस शासन में बाड़मेर जिले के पचपदरा के समीप स्वीकृत हुई रिफाइनरी स्थापना पर सत्ता परिवर्तन के एक वर्ष से अधिक समय गुजरने के बाद भी सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाने पर बाड़मेर की जनता और जिले का नाम भारत में प्रसिद्दि का स्वर्णिम सपना देखा जब रिफाइनरी के लगने के आसार हुए जनता की नई आशा जगी । कांग्रेस सरकार की कूटनिति के चलते रिफाइनरी को अंतिम समय अधरझूल कर बाड़मेर की जनता को गुमराह  किया जिसका जवाब जनता ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हाथों -हाथ दे दिया। दरअसल नए जोश के साथ सता में आई भाजपा सरकार के एक साल पूर्ण होने के बाद भी रिफाइनरी पर सकारात्मक सोच दिखाई है रिफाइनरी पर सरकात मूकदर्शक बनी देख जनता ने एक साल बाद हुए नगर निकाय और पंचायत चुनावों में बाड़मेर की जनता अपनी समझदारी दिखाकर काग्रेस का बोर्ड बनाकर केंद्र और राज्य के मंत्रियों को बाड़मेर की जनता ने अपनी ताकत दिखा दी। जनता का भाजपा की है उनके लिए सही चुनोती है।
बजट सत्र में मौन रहीं रिफाइनरी 
बजट सत्र में बाड़मेर के युवा उम्मीदों के पंख लगाए बैठे थे ,आखिर सरकार का रुख बदलता नजर आया। बाड़मेर की जनता का मानना था कि शायद कुछ हो परन्तु केवल खानापूर्ति के सिवाय कुछ नजर नही आया। सरकार रिफायनरी के नाम पर बाड़मेर के पढ़े लिखे युवाओ को केवल वायदे ही दे रही है । जबकि अब तक तो कार्य शुरू हो जाना था जनता में चर्चा है की यह सरकार भी पूर्ववती कांग्रेस सरकार की भांति कार्यकाल के अन्तिम समय में ही चेतेगी क्या या आनन फानन में रिफाइनरी की कार्यवाही अधूरी सी चलाई जाएगी । यदि ऐसा होता है तो नि:संन्देह जनता पार्टियो के इस प्रकार के पैंथरों को समझने लगी है व इसका  परिणाम भी आने वाले समय में जनता दे देगी इसमें कोई सन्देह नही है ;वैसे बायतु विधायक कैलाश चौधरी तो भी रीफायनरी पर सकारात्मक मुद्दे उठाते नजर आते है लेकिन सरकार सही कदम उठाने में ढिलाई बरत रही है। वर्तमान सरकार जनता से ऐसी आंख मिचौली कर गुमराह करने का प्रयास तो नही करेगी वहीं स्थानीय सांसद औऱ विधायको से आशा है की रिफाइनरी के लिए सकारात्मक सोच  उठाएं और स्थानीय युवाओं को रोजगार पहुंचाए।

Friday, March 6, 2015

असामाजिक तत्वों ने तोड़ा कबूतरों का चबूतरा,मामला दर्ज

बालोतरा। समीपवर्ती पचपदरा कस्बे के मुख्य बाजार स्थित चौक में कबतरों के चबूतरें को गुरूवार रात्रि में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का मामला पचपदरा पुलिस थाने में दर्ज हुआ। पुलिस थानाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत पचपदरा के सरपंच विजयसिंह खारवाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मुख्य बाजार स्थित कबूतरों के चबूतरें को होली के दिन गुरूवार रात्रि में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने चबूतरें को तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। इस प्रकरण की जब ग्रामीणों को सूचना मिली तो उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाहीं की मांग करतें हुए शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस घटना को लेकर उपखंड अधिकारी उदयभानू चारण,एएसपी जस्साराम बोस,पुलिस उपधिक्षक राजेंद्रप्रसाद ढिंढ़ारियां,पचपदरा थानाधिकारी महेश श्रीमाली मय जाब्ता मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से समझाईश कर शीघ्र कार्यवाहीं का आश्वासन दिया।

Wednesday, January 7, 2015

प्रवासी कुरजां के पहले जत्थे ने दी पचपदरा में दस्तक

तुर्र-तुर्र के कलरव के साथ परवाज भरते प्रवासी परिंदों ने माहौल में फूंकी नई जान 
              भगाराम पंवार (9887119003)
बालोतरा/पचपदरा। सात समंदर पार कर पहुंचे कुरजां के पहले जत्थे ने राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में दस्तक दे दी है। तुर्र-तुर्र के कलरव के साथ परवाज भरते प्रवासी परिंदों ने माहौल में मानो नई जान फूंक दी है। इस बार क्षेत्र में पर्याप्त बरसात होने से तालर मैदान सहित कस्बे के सभी तालाब लबालब हैं। फसलें भी इस बार अच्छी हैं। ऐसे में प्रवासी परिंदों के लिए हर पहलू से आबोहवा अनुकूल है। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी सितंबर माह के तीसरे  सप्ताह में सात समंदर पार कर ठंडे मुल्क के प्रवासी परिंदे शीतकालीन प्रवास के लिए पचपदरा पहुंच चुके हैं। हजारों की तादाद में पहुंचने वाले ये परिंदे करीब छह माह तक यहां अठखेलियां करने के बाद फरवरी माह में पुन: स्वदेश के लिए उड़ान भरेंगे। पचपदरा के तालर मैदान, हरजी, इमरतिया, चिरढ़ाणी, नवोड़ा, इयानाड़ी तालाब के साथ ही मगरा क्षेत्र में हजारों की तादाद में कुरजां के समूह पहुंच चुके हैं। तुर्र-तुर्र की मधुर ध्वनि के साथ आसमान में किसी अनुशासित सिपाही की तरह कतारबद्ध उड़ान भरते इन परिंदों को निहारने के लिए लोगों में खास उत्साह बना रहता है। छह माह के प्रवास के दौरान ये परिंदें यहां गर्भधारण के बाद फरवरी माह में स्वदेश के लिए उड़ान भरेंगे।
प्रजनन के लिए आते है साईबेरियन क्रेन ‘कुरजां’
व्यापक वर्षा से भरे तालाबों पर विदेशी परिंदों ने डेरा डाल दिया है। प्रतिवर्ष आने वाले ये प्रवासी पक्षी इस वर्ष समय से पूर्व ही आ गए। गत कई वर्षों से लगातार बाड़मेर जिले के अनके तालाबों पर साइबेरियन क्रेन डेरा डालते हैं। इस बार विदेशी परिंदों ने पचपदरा व नवोड़ा बेरा तालाब में प्रथम पड़ाव डाला। प्रवासी पक्षी के नाम से प्रसिद्व साइबेरियन क्रेन को स्थानीय भाषा में ‘कुरजां’ कहते है। कुरजां के आगमन के साथ ही उनके कलरव व क्रीड़ा से मरुभूमि निखरने लगी है। कुरजां की उपस्थिति तालाबों की खुबसुरती में चार चांद लगा रही है। कुरजां अपने प्रजनन काल के लिए सामूहिक रुप से यहां आती हैं। शीतकालीन प्रवास हेतु हजारों की संख्या में कुरजां आती है और शीत ऋतु समाप्त होने के साथ ही स्वदेश लौट जाती हैं। पचपदरा के रेवाड़ा, तिरसिंगड़ी, नवोड़ा बेरा, शिव आदि तालाबों सहित अनेक स्थानों पर प्रवासी पक्षी आसानी से देखे जा सकते हैं। जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर कुरजां नामक गांव है। इस गांव का नाम भी साइबेरियन क्रेन के पड़ाव के कारण कुरजां पड़ गया। दशकों पूर्व यहां सुंदर तालाब था। इस तालब पर सैकड़ों प्रवासी पक्षी आते थे। पक्षियों के आगमन पर स्थानीय लोग बाकायदा गीत गाकर इनका आदर व स्वागत-सत्कार करते थे। मगर, बढ़ती आबादी ने तालाब के स्वरूप को बदल दिया, तालाब किंवदंती बन कर रह गया। तब से गांव में प्रवासी कुरजां ने आना ही छोड़ दिया।
‘कुरजां ए म्हारी भंवर ने मिला दिजो’ 
राजस्थान के लोक गीतों में कुरजां पक्षी के महत्व को शानदार तरीके से उकेरा गया है। प्रियतम से प्रेमी पति, पिता तक संदेश पहुंचाने का जरिया कुरजां को माना गया है। कई लोक गीतों में कुरजां को ध्यान में रख कर गाया गया है। ‘कुरजां ए म्हारी भंवर ने मिला दिजो’ गीत में पत्नी अपने पति से मिलाने का आग्रह कुरजां से करती है, तो ‘कुरजां ए म्हारी संदेशो म्हारा बाबोसा ने दीजे’ में महिला कुरजां के माध्यम से पिता को संदेश भेजती है। पिता अपनी पुत्री को ‘अवलू’ गीत के माध्यम से संदेश पहुंचाते हैं। कुरजां पर कई गीत हैं, जो विभिन्न संदेशों को पिरोकर गाए गए हैं। कुरजां सदा समूह में रहती हैं और खेतों में लगे बेरी की झाडिय़ां, पाला के बेर, मूंग, मूंगफली, बाजरा खाती हैं। समूह में कुरजां आती हैं, तो किसानो को परेशान करती हैं। आकाश में उड़ते कुरजां पक्षी कतारबद्व अनुशासित लगते हैं। अनायास लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करते हैं। कुरजां का महिमामंडन करते लोक गीत बेहद सुरीले होते हैं और लोगों में आज भी लोकप्रिय हैं।



Saturday, December 27, 2014

भाजपा उद्योगपतियों के इशारों पर चलने वाली सरकार : गहलोत

रिफाईनरी को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ किया और पैदल जोधपुर मार्च को किया रवाना
बालोतरा। रिफाइनरी हमारा हक है इसे लेकर रहेंगे। प्रदेश सरकार की ढुल मुल नीति बेरोजगार शिक्षित युवाओं के साथ धोखा कर रही है। रिलायंस कम्पनी को फायदा देने के लिए सरकार काम शुरू नही करवाने के लिए बहाने बना रही है।ं शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी बचाओ संघर्ष समिति द्वारा रिफाइनरी शिलान्यास स्थल पर मौजूद जन समुदाय को सम्बोधित करतें हुए यह बात कही। उन्होने कहा कि सरकार की बागडोर बडे उद्योगपतियो के हाथे मे है उन्ही के इशारों पर चल रही सरकार रिफाइनरी स्थापना को लेकर रोड़ेे अटका रही है जो बर्दास्त नही किया जा सकता। पूर्व सांसद हरीश चैधरी ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार का दिमाग स्थिर नही है इसलिए सरकार को सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन में हजारों लोगो ने आहुतियां देकर सरकार को सद्बुिद्ध देने की कामना की। समिति संयोजक पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि कांगे्रस सरकार द्वारा रिफाइनरी का शिलान्यास किये जाने पर हजारो बेरोजगारो को रोजगार की उम्मीदे जगी थी जिस पर भाजपा सरकार ने पानी फेर दिया। रिफाइनरी लगवाने के लिए सरकार को मजबूर करेंगे ताकी यहा का कु्रड आयल दुसरे राज्यो में नही भेजना पडे और इससे मिलने वाली राजस्व से जिले व प्रदेश का विकास करवाया जा सके। हजारों की संख्या में संभाग मुख्यालय के लिए रवाना होने वाली पदयात्रा में शरीक लोगो में रीफाइनरी को लेकर जज्बा है। महामण्डलेश्वर निर्मलदास महाराज ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार पचपदरा में रिफाइनरी लगाने के पक्ष में नही है जब तक रिफाइनरी का काम शुरू नही करवाया जाएगा तब तक किसी न किसी रूप में संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हेमाराम चैधरी, अमीन खां, पुर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, नगर परिषद सभापति रतन खत्री, उपसभापति राधेश्याम माली, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मंगलाराम टाक, ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष भवरलाल भाटी, शंकरलाल सलुंदिया, रामेश्वर प्रजापत , पार्षद नरेश ढेलडिय़ा, मांगीलाल सांखला, चन्द्रा बालड़, श्रवण माली, चम्पालाल सुन्देशा, जीतमल सुथार, नरसिंग प्रजापत, सहित बड़ी संख्या मे भीड मौजूद थी।
पैदल मार्च रवाना----
पचपदरा रिफाइनरी बचाओ संघर्ष समिति द्वारा जोधपुर संभाग मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए पदयात्रा रैली को रिफाइनरी शीलान्यास स्थल से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा रैली समिति संयोजक पूर्व विधायक मदन प्रजापत के नेतृत्व में 2 जनवरी को संभाग मुख्यालय पहुॅचेगी जहा कांगे्रस के दिग्गज नेता रैली को सम्बोधित करेंगे तथा संभागीय आयुक्त को ज्ञापन देंगे। पचपदरा रिफाइनरी स्थापना संघर्ष समिति के अध्यक्ष दौलतराम गोदारा के नेतृत्व में ढाई हजार सदस्य से भी अधिक सदस्य पदयात्रा में शरीक हुए।  

Thursday, December 18, 2014

रिफाइनरी का निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग को लेकर पैदल मार्च 27 को

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के सान्निध्य में होगा सद्बुद्धि यज्ञ
बालोतरा। पचपदरा में रिफाइनरी को लगवाने को लेकर कांग्रेस अब बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। पचपदरा में रिफाइनरी का काम शुरू करवाने की मांग को लेकर रिफाइनरी बचाओ संघर्ष समिति जोधपुर संभाग द्वारा आगामी २७ दिसम्बर को पचपदरा में रिफाइनरी स्थल पर सरकार की सद्बुद्धि के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा और बाद में संघर्ष समिति के सदस्य पैदल मार्च के रूप में जोधपुर कूच करेंगे। रिफाइनरी बचाओ संघर्ष समिति के जोधपुर संभाग संयोजक और पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने बालोतरा में पत्रकार वार्ता में बताया कि भाजपा सरकार जानबूझ कर मारवाड़ा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट रिफाइनरी की राह में रोड़े अटका रही है। मदन प्रजापत ने बताया कि प्रकृति ने बाड़मेर जिले पर मेहर की पर अब भाजपा सरकार उस मेहर को कहर में बदलने का काम कर रही है।
उन्होंने खुला आरोप लगाया कि भाजपा रिलायंस समूह को बाड़मेर जिले से निकलने वाला क्रूड देना चाहती है इसलिए पचपदरा में रिफाइनरी के निर्माण को ठण्डे बस्ते में डाल दिया है जो कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रजापत ने बताया कि २७ दिसम्बर को पचपदरा में प्रस्तावित रिफाइनरी स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सान्निध्य में सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ होगा और बाद में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रिफाइनरी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों को हरी झण्डी दिखाकर पैदल मार्च के लिए जोधपुर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पैदल मार्च ३० दिसम्बर को जोधपुर पहुंचेगा। प्रजापत ने बताया कि कांग्रेस जरूरत पडऩे पर इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी।

गुरू मां भगवती बाई के बरसी महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का रैला

बालोतरा। पचपदरा के वृन्दावनधाम भगवती आश्रम में ब्रहमलीन तपस्विनी गुरू मां भगवती बाई का बरसी महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर समाधिपूजन केसाथ ही विभिन्न पूजा- अनुसान हुए, जिसमें आस-पास व दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त-भाविको ने भाग लिया। जयकारों से गूंजते माहौल मे दिन भर दर्शन -पूजन के लिए श्रद्धालुओ की रेलमपेल लगी रही। आश्रम व्यवस्था समिति के संयोजक जयप्रकाश कोठारी के अनुसार बरसी महोत्सव के उपलक्ष में बुधवार को जागरण आयोजित हुआ। जोधपुर, सिवाना, समदड़ी, मोकलसर, जसोल, बालोतरा, पचपदरा की भगवती भजन मण्डलियो के गायक कलाकारों तथा प्रख्यात आकाशवाणी कलाकारों ने गुरू भक्ति से ओतप्रोत सुमधुर भजनों की स्वर लहरियों पर झूमते थिरकते हुए जयकारे लगाते रहे।
गुरूवार को बरसी महोत्सव के उपलक्ष में श्रीपती बाल कृष्ण विग्रह में आराध्य देव भगवान लाडू गोपाल तथा ब्रहमलीन तपस्विनी महासती भगवती बाई की प्रतिभा का अभिषेक के बाद विशेष श्रृंगार किया गया। फूल मण्डलियों ने श्रीपती बाल कृष्ण विग्रह तथा समाधिस्थल पर ना-ना प्रकार के पुष्पों से विशेष सजावट की। गुरूवार को भोर की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन करने के साथ ही स्माधिस्थल पर पूजा अर्चना कर श्रद्धा के पुष्प चढाए तथा खुशहाली की मन्नतें मांगी।
दिन भर जैकारों से तथा भजन कीर्तन से गुंजते माहौल में स्माधि पूजन के लिए भक्तों के बीच होड मची रही। भोग व महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ।

Sunday, December 14, 2014

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पचपदरा पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत

बालोतरा । पचपदरा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आगमन पर जिले भर से पहुचंे कार्यकताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। बाडमेर व बालोतरा नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की जीत होने से कार्यकताओं में उत्साह उमडा तथा और गहलोत के पहुचते ंही कांग्रेस जींदाबाद के नारे लगाए गए।

रविवार शाम 4 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पचपदरा में राजेशकुमार , पंकजकुमार चैपडा द्वारा अपने पिता सिंघवी गणपतराज चैपडा व माता पुष्पादेवी के जीवित महोत्सव के पांच दिवसीय कार्यक्रम के चैथे दिन पचपदरा आगमन पर पूर्व सांसद हरीश चैधरी , बाडमेर विधायक मेवाराम जैन , महामण्डलेश्वर निर्मलदास महाराज ,  जुगल काबरा , नगरपरिषद बालोतरा सभापति रतन खत्री , नगरपरिषद बाडमेर सभापति लुणकरण बोथरा , पूर्व मंत्री गोपाराम मेघवाल , केवलचंद चैपडा , पंचायत समिति सदस्य रामबाबु अरोडा , बाबू खां कलर , अरविंद मदाणी , भवरलाल दाणी , गनी मोहम्मद सुमरो , बजरंग पालीवाल , उत्तम एम काकरिया , पूर्व सरपंच गोविन्दराम खारवाल , नगर कांग्रेस अध्यक्ष मंगलाराम टांक , ओमप्रकाश चैपडा , पार्षद जीतमल सुथार , नरेश ढेलरिया , नरसिंह प्रजापत , चंद्रा बालड , प्रमीला खत्री , चम्पालाल सुदेशा , हनीफ खां गिडा , गोविन्दराम माली , सहित सैकडो की तादाद में उपस्थित कार्यकर्ता को ने स्वागत कर कांग्रेस जीन्दाराम के नारे लगाए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बालोतरा के सभापति रतन खत्री , व बाडमेंर कें सभापति लुणकरण बोथरा की जीत पर माल्यार्पण कर गले लगाते हुए खुशी जताई।

Thursday, October 2, 2014

दुर्गा मंदिरों में होम अष्टमी पर दी आहूतियां

विधि-विधान से हवन कर मनाया होम अष्टमी का पर्व, दिनभर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता 
बालोतरा. शहर सहित ग्रामीण अंचल में गुरूवार को नवरात्र होमाष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां दुर्गा के शक्तिपीठों पर हवन यज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन पूजन कर परिवार व क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। शहर के समदड़ी रोड स्थित मां जगदंबा मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में लाभार्थियों की ओर से आहुतियां दी गई तथा परिवार में सुख समृद्धि की कामना की गई। इसी प्रकार शहर के सभी देवी शक्तिपीठों पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होने से वातावरण धर्ममय बना रहा। शहर के अलावा पचपदरा स्थित सांभरा आशापुरा माता मंदिर, भांडियावास स्थित मां करणी माता मंदिर, समदड़ी स्थित मां ललेची माता मंदिर सहित सभी देवी पीठों पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। वहीं नदी किनारे स्थित काला गोरा भरूजी मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी रही। इससे पूर्व होमाष्टमली को शहरवासियों में काफी उल्लास देखा गया। मां के प्रति श्रद्धा रखने के लिए लोगों ने व्रत किए।
कल्याणपुर. अखिल भारतीय राठौड़ वंश की कुलदेवी मां नागणेच्चया माता पाट स्थान नागाणाधाम पर होमाष्टमी के पर्व पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए।
होमाष्टमी को लेकर मंदिर प्रांगण में दर्शन के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष धोक लगाकर पूजन किया और परिवार व क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। होमाष्टमी को लेकर स्थानीय सहित देश के कौने-कौने से श्रद्धालु दर्शनार्थ मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं की रेलमपेल के चलते पूरे दिन मंदिर प्रांगण में वातावरण धर्ममय बना रहा। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि शनिवार को आचार्य वीरेंद्रकरण दोर्गादत्ती ने विधि-विधान से पूजा-करवाई। होमाष्टमी को लेकर आयोजित यज्ञ में लाभार्थियों ने आहुतियां देकर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। यज्ञ से पूर्व कन्या पूजन किया गया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों सहित सदस्यों ने सेवाएं दी।सिवाना. क्षेत्र के पौराणिक शक्तिपीठ स्थल हिंगलाज माता मंदिर में शनिवार को होमाष्टमी पर मेले का आयोजन हुआ। मेले में कस्बे सहित दूर-दराज से हजारों श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में नारियल की आहुतियां देकर अमन-चैन व खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर स्थल पर जातरूओं के लिए नि:शुल्क वाहनों की व्यवस्था के साथ ठंडे पेयजल की व्यवस्था करवाई। शनिवार को दिन में नवचंड़ी यज्ञ का आयोजन मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से किया गया। शाम को पूर्णाहुति दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हिंगलाज माता की जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा।
समदड़ी. दुर्गाष्टमी के दिन कस्बे के शक्तिपीठों पर यज्ञ का आयोजन हुआ। स्थानीय ललेची माता मंदिर, अलख दरबार हिंगलाज मंदिर, पंचवटी आश्रम सहित शक्ति पीठ पर चंडी यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें वेदपाठी ब्राह्मणों की ओर से यज्ञ आयोजित करवाया गया। यज्ञ भगवान के दर्शन करने श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। दिन भर शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं ने दुर्गा के दर्शन करने उमड़े। दोवल माता मंदिर पर यज्ञ का आयोजन हुआ।

मैं तो रे मनाऊ म्हारी आशापुरी ऐं मां . . .

एक शाम शक्तिपीठ श्री आशापुरा माताजी के नाम विशाल भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
बालोतरा। समीपवर्ती पचपदरा साल्ट स्थित श्री सांभरा आशापुरा माताजी मंदिर प्रांगण में बुधवार रात्रि में श्री सांभरा आशापुरा माताजी मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में एक शाम श्री शक्तिपीठ आशापुरा माताजी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का आगाज विख्यात भजन गायक हर्ष माली ने गणपति वंदना रमता पधारो गणपत देवा ..,से किया। उन्होंने गुरू वंदना एकण बार आईजों गुरूजी बारंबर बार आईजों..,के साथ ठूमक-ठूमक कर चालों भवानी ले हाथों तलवार..,थारे पगे घुघरियों री माल भैरूजी लटियाला..,म्हारी सवा लाख री चुनड़ी.. सहित माताजी के अनेक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सरोबार कर दिया। मध्यप्रदेश की भजन गायिका माधुरी वैष्वण ने भजन रूड़ो ने रूपालों ओं आशापुरा माताजी रो देवरो..,मै तो रे मनाऊ म्हारी आशापुरा ऐ मां..,की प्रस्त्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नागौर की भजन गायिका निशा खुड़ी जागी-जागी दिवला री ज्योत जागी ओ..,रिमझिम-रिमझिम करती म्हारी आशापुरी माताजी आवे ओ..,सहित कई भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

भजन संध्या के दौरान नृत्य कलाकार राकेश छापरवाल ने अग्नि नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेशनारायण खारवाल,पूर्व सरपंच विजयसिंह राठौड़,मदनसिंह सिसोदिया,ईश्वरसिंह राठौड़,राणमल संखलेचा,कमलेश बी खारवाल,पृथ्वीसिंह खारवाल,शंकरलाल,रामचंद्र राठौड़,दिनेश खारवाल,समाजसेवी मोहम्मद युसुफ भांतगर,गोपाल पारिक सहित हजारो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इस आयोजन को लेकर निज मंदिर को फूल मालाओं व रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। गुरूवार को मां आशापुरा मंदिर प्रांगण में होम अष्टमी को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र में खुशहाली की कामनाएं की। 

Sunday, June 1, 2014

पचपदरा के शनिदेव मंदिर में देर रात तक बही भक्ति सरिता

बालोतरा। पचपदरा कस्बे के मुख्य बाजार स्थित रामघाट पर श्री सूर्य पुत्र शनिदेव मंदिर में शनिवार रात्रि में एक विशाल भजन संध्या का आयोजन परेऊ मठ महंत ओंकार भारती महाराज व जागनाथ महादेव मठ खारवाल समाज गुरूद्वारा महंत डूंगरभारती महाराज के सानिध्य में किया गया। भजन संध्या का आगाज मोतीवन गोस्वामी ने गणपति वंदना में थाने सिंवरू गणपति देवा से किया। भजन गायक प्रकाश माली ने गुरू महिमा के साथ चौसठ जोगणी रे थारे देवलिए रमझाए ..,पीछम धरा सूं म्हारा पीरजी पधारियां ..,सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाक्तिरस से सरोबार कर दिया। भजन गायक श्याम पालीवाल ने भजन सिंवरू देवी शारदा गणपत लागू पाय ..,थारे पगे घुघरियों री माल भैरूजी लटियाला ..,पचपदरा रा चौक में शनिबाबा बिराजे ओं ..,सहित कई भजनों की एक से बढक़र एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ख्यातिनाम भजन गायिका सरिता खारवाल ने भजन में तो रे मनाऊ म्हारी आशापुरा ऐ मां ..,सवा लाख री चुनड़ी में छूटे छेड़े आई ओ मां आशापुरी ..,सहित कई सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर देर रात तक समां बांधे रखा।
भजन संध्या से पूर्व शनि मंदिर पर महाप्रसादी का आयोजन बाबुलाल, अनिल कुमार, राजकुमार डावरिया परिवार की ओर से किया गया। इस आयोजन में गोविंद खारवाल,ग्राम सेवक श्याम खारवाल,नरेश राठौड़,नारायण खारवाल,छगन खारवाल,चंदनसिंह राजपुरोहित,समाजसेवी मोहनसिंह देवासी,मोहम्मद युसुफ भांतगर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...