Followers

Showing posts with label सिवाना. Show all posts
Showing posts with label सिवाना. Show all posts

Monday, November 26, 2018

निर्दलीय प्रत्याशी बालाराम चौधरी को मिल रहा समर्थन

निर्दलीय प्रत्याशी बालाराम चौधरी ने किया भाखरडा बेल्ट का तूफानी दौरा                     


सिवाना। विधानसभा के निर्दलीय उम्मीदवार बालाराम चौधरी ने सोमवार को भाखरडा क्षेत्र के काठाड़ी, धरबलो की ढाणी, भागवा, तेलवाड़ा, धीरा, जिनपुर, सैला, कुण्डल, कांखी गाँवो का तूफानी दौरा करके मत व् समर्थन की अपील की। दौरे के दौरान जगह जगह सैकड़ो की तादात में जनसैलाब उमड़ रहा है। और अपार जनसमर्थन मिल रहा है। चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए बालाराम चौधरी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। और 36 कौम ने मुझे टिकिट देकर जनता के बीच में भेजा है। मै किसानों के दु:ख दर्द को भलीभाँति जानता हूँ। आमजन से जन समर्थन की अपील की।  चुनावी दौरे में उनके साथ महंत निर्मलदास महाराज, पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, पूर्व प्रधान मालाराम भील, वरिष्ठ नेता प्रेमसिंह पादरू, युवा नेता पहाड़सिंह कुण्डल,पंचायत समिति सदस्य मुकनसिंह राजपुरोहित,भवरलाल देवासी, महेंद्र टाईगर, मूलाराम पादरड़ी, पूर्व सरपंच कुशीप विशनाराम देवासी,किसान नेता केशरसिंह राठौड़, युवा नेता उत्तम राठौड़, पूर्व सरपंच रमणिया गुमानाराम मेघवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भीखाराम भील, पूर्व सरपंच सिणेर शंकरसिंह राजपुरोहित, उपसरपंच तगसिंह सोलंकी सिणेर, फिरोजखां पठान, सोहनलाल विश्नोई, गुलाबखा राखी, पिरु खान सिवाना, फरीद खान सिवाना, राणसिंह भायल खण्डप, पूर्व सरपंच खण्डप रघुवीरसिंह खण्डप, बाबूलाल विश्नोई फूलन, अभिमन्युसिंह धीरा, मूलाराम चौधरी, राजेन्द्रकुमार सरगरा, सहित कार्यकर्ता साथ रहे। 



Monday, October 22, 2018

आमुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

सिवाना
ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पेयजल एवम पोषण समिति की आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन  सत्कार कॉम्पप्लक्स सिवाना में हुआ। कार्यशाला  में ममता हेल्थ इन्स्टिट्यूट फ़ॉर मदर एंड चाइल्ड दिल्ली की ओर से स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, पोषण समिति की आवश्यकता, गठन, मातृ-शिशु मृत्यु दर,  वार्षिक  ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता, नवजात  मृत्यु दर, 5 वर्ष से छोटे बचो की मृत्यु दर, आदि के बारे में गहन चर्चा की गई । आमुखीकरण कार्यशाला में 12 ग्राम पंचायतों से आये समिति अध्यक्ष सरपंच व सचिव आशा सहयोगिनी आदि मौजूद रहे।
कार्यशाला में ममता के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीर गोयल व कार्यक्रम अधिकारी रेणुका शर्मा ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर जानकारिया दी। कार्यशाला में ममता एचएएमसी के सुरवाईजर मुमताज पठान, उपखण्ड सलाहकार रमेश कुमार, रोशन, अश्विनी देवड़ा सहित अन्य मौजिज लोगो ने भाग लिया।

Sunday, September 30, 2018

जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार


जानलेवा हमले के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार
सिवाना
सिवाना ने कुछ दिनों पूर्व दिन दहाड़े गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर
सिवाना पुलिस ने आरोपी कानसिंह उर्फ(छोटूसिंह) व हरिसिंह को पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है ।

Thursday, March 29, 2018

सजल नेत्रो से अभय राम जी महाराज को दी श्रधांजलि

सजल नेत्रो से दी अभयराम जी महाराज को श्रधांजलि
सिवाना
अभयधाम गढ़ सिवाना गादिपति श्री 1008 श्री अभयराम जी  महाराज का आज  ब्रह्ममुहूर्त मे अहमदाबाद के शाल हॉस्पिटल मे देवलोकगमन हो गया। उनके देवलोक गमन की खबर फैलते ही सिवाना सहित आस पास के क्षेत्रो मे शोक की लेहर फेल गयी।

दोपहर को गुरू महाराज गुरू भाविकों एवं उनके शिष्य  श्री नृत्यगोपालदास  महाराज के साथ अहमदाबाद से रवाना होकर दोपहर 3 बजे सिवाना समाधि मन्दिर पहुंचे। वहाँ हजारों की संख्या मे लोगों ने दर्शन किये। गुरुमहाराज जी के एक दर्शन पाने के लिये जन सैलाब उमड़ पड़ा था।
बाद मे समस्त संतों के साथ गुरू महाराज जी के दोंनो शिष्यों श्री  गोपालराम जी और श्रीनृत्यगोपालदास  के सानिंध्य  मे अभयराम जी गुरुमहाराज जी को सायं 5 बजे समाधि दी गईं।

अभय राम जी महाराज के देवलोक होने की जानकारी मिलते ही कस्बे के बाजार बंद हो गए।

गौरतलब है कि सिवाना समाधि मंदिर पूरे मारवाड़ के जनसमुदाय के लिये बड़ा आस्था का केन्द्र है।

अपने क्षेत्र के एक श्रेष्ठ तपस्वी सन्त थे अभयराम जी जिन्होंने अपने जीवन पथ को धर्म जागरण के माध्यम से जनजागरण के लोक कल्याणकारी कार्य के लिए समर्पित किया था।

Wednesday, March 28, 2018

संत श्री अभयराम जी महाराज का देवलोक गमन

*आंखो में पानी, हृदय उदास, गमगीन हुआ शहर आज,*
*छोड़कर धरा सिंवियान को, क्यूं चले अभय गुरु महाराज।।*
सिवाना पीठाधीश्वर हुए चिर शांति में लीन, क्षेत्रभर में छाई शोक की लहर
शहर के बाजार आज बंद, श्रद्धालुओं का सिवाना पहुंचने का क्रम जारी
सिवाना
गढ़ सिवाना के श्री रामानंदी विष्णु वैरागी बिंदु गादी आश्रम के पीठाधिपति परम पूजनीय लीलाधर योगेश्वर महापुरूष श्री श्री १००८ श्री अभयरामजी महाराज का बीती रात अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया! वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरु महाराज के देवलोकगमन की खबर फैलने के बाद सिवाना शहर सहित क्षेत्रभर के भक्त भविको में शोक की लहर छा गई! अल सवेरे भक्तो के सिवाना पहुंचने का क्रम निरंतर जारी है। गुरु महाराज की पार्थिव देह सिवाना पहुंचने वाली हैं! गौरतलब हो कि सिवाना का गुरु आश्रम क्षेत्र के लोगों के आस्था का प्रमुख केन्द्र है!

Saturday, December 2, 2017

मोकलसर के पास रेल इंजन की चपेट मे आने से दो लड़कियो की मोत

सिवाना
मोकलसर रेलवे लाईन पर बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है। ट्रैक पार करते समय इंजन की चपेट में आने से दो लड़कियों की मौत की जानकारी मिल रही है।  महिलावास अंडर ब्रिज के पास की घटना बताई जा रही है। रेलवे ट्रैक को पार करते वक्त इंजन की चपेट में आने से हादसा हुआ। इंजन जालोर से मोकलसर की ओर आ रहा था ।  घटना के बाद रेलवे पुलिस प्रशासन मौके पर है।

Saturday, November 18, 2017

सिवाना को मिली एक ओर 108 एम्बुलैंस

सिवाना
सिवाना को एक नई 108 एम्बुलैंस की सौगात मिली है। नई 108 एम्बुलैंस का आज विधायक हम्मीर सिंह भायल ने शुभारम्भ किया। नई एम्बुलैंस मिलने से क्षेत्र को आपातकाल मे सेवाएं मिलेगी।

Wednesday, August 24, 2016

5 फिट पानी के साथ परवान पर मरुगंगा लूणी नदी

सूकड़ी नदी और बांसड़ा बांध का पानी आ रहा लूणी नदी में 
समदड़ी से सुनील दवे के साथ ओमप्रकाश सोनी की रिपोर्ट
बालोतरा/समदड़ी। मरूगंगा लूणी नदी एक बार फिर परवान पर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लूणी नदी के तटीय इलाकों में तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहने से जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रूकरूकर हुई बारिश से मौसम भी खुशगवार बना रहा। इधर पाली व आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश से लूणी नदी में फिर से आवक शुरू हो गई है।

शहर के दोनों पुलों पर नदी देखने उमड़े लोग
प्राप्त जानकारी के अनुुसार समदड़ी रपट पर तीन फिट पानी चल रहा है।

वहीं प्रशासन से एहतियात के तौर पर आवागमन को रोक दिया है। वहीं बालोतरा में गुरूवार सुबह तक लूणी नदी में बीओटी पुल के समीप 5 फिट पानी बह रहा है।

सूकड़ी नदी का आ रहा है पानी 
जानकारों के अनुसार जालोर जिले की सरहद में बने बांसड़ा बांध ओवरफ्लों चल रहा है। इस बांध के गेट कई वर्षों तक नहीं खुले है जिससे ओवरफ्लों होकर पानी सूकड़ी नदी में बह रहा है।

वहीं सूकड़ी नदी का पानी मजल और कोटड़ी लाखेटा गांव के समीप से होता हुआ लूणी नदी में मिल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूणी नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। वहीं बांडी नदी में भी पानी की आवक जारी है जिससे एक बार फिर हमारी लूणी नदी परवान पर है।

समदडी में बढ़ा लूणी नदी का पानी देखे विडियो सहित पूरी खबर

रिपोर्टर सुनील दवे की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट 
समदड़ी।लूणी नदी का जलस्थर बढ़ा । लूणी नदी में मंगलवार सुबह पानी की आवक बढ़ गई।सोमवार को रपट से लगभग पूरी तरह से पानी बन्द हो गया था ।लेकिन मंगलवार सुबह तेज बारिस से फिर से रपट पर करीब एक  फिट से भी जयदा आ गया जिससे आवागमन में भी काफी दिक्दो का सामना करना पड़ा हलाकि कम पानी के बहाव को देखते हुए आवागमन  चालू रहा।प्रसाशन की और से रात्रि के समय बैरिकेट लगाकर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए थे।

तेहसिलदार सुरेन्द्रसिंह खंगारोत ने बताया की सुकड़ी नदी में भी पानी के आवक बढ़ रही हे जिससे वेग और तेज हो सकता हे।एत्यातिक के तोर पर रात्री के समय वाहनों का आवागमन बन्द कर रखा हे।अगर बरसात का कर्म जारी रहा तो और भी बढ़ सकता हे पानी।तेहसिलदार ने दोनों किनारे सहित आस पास में रहने वालो को भी सावधानी बरतने की अपील की। पानी बढ़ने  के समाचार पर एक बार फिर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा नदी को देखने मानो जेसे चौपाटी जैसा नजारा हो।

Tuesday, August 23, 2016

समदड़ी में बढ़ा लूणी नदी का जलस्तर,सिवाना-समदड़ी रूट बंद

समदड़ी से सुनील दवे के साथ बालोतरा से ओमप्रकाश सोनी की रिपोर्ट 
बालोतरा/समदड़ी। पिछले दो दिनों में हुई बारिश के बाद मरूगंगा लूणी नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समदड़ी में लूणी की रपट पर दो फिट पानी बह रहा है। जिससे सिवाना समदड़ी सडक़ मार्ग को बेरिकेटिंग कर बंद कर दिया गया है।


बालोतरा आज पहुंच सकता है पानी
लूणी नदी का जलस्तर बढऩे की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस दी है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शहर के बीओटी पुल पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी है। सूत्रों के अनुसार लूणी नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर बिठूजा तक पहुंच गया है।

Saturday, August 6, 2016

मिनी माउंट है छप्पन की पहाडिय़ों में बसा हल्देश्वर महादेव तीर्थ

पूरे श्रावण मास लगा रहता है श्रद्धालुओं का तांता,अनूठी है पूंगला-पूंगली की पोल
संपादक भगाराम पंवार के साथ फोटो जर्नलिस्ट चेतन सुंदेशा की विशेष कवरेज 
बालोतरा/सिवाना। सिवाना से दस किलामीटर दूर स्थित पीपलून गांव की तलहटी में छप्पन की मनोरम पहाडिय़ों में रचा-बसा है हल्देश्वर महादेव तीर्थ। अरावली पर्वत श्रंृखला के अंतिम क्षोर पर स्थित है हल्देश्वर महादेव तीर्थ। मनोरम पहाडिय़ा,कलरव करते पक्षी,जगह-जगह बहते झरनो के बीच बिराजमान है भगवान भोलेनाथ। हल्देश्वर महादेव तीर्थ जाने के लिए श्रद्धालुओं को बालोतरा से सिवाना के रास्ते जाना पड़ता हैं। सिवाना से दस किलोमीटर पीपलून गांव की तलहटी से करीब 9 किलोमीटर 7 दुर्गम पहाडिय़ों केे टेडे-मेडे व संकरे रास्तों से जाना पड़ता है।

यहा हर श्रावण मास में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता हैं। भोले बाबा के दर्शनार्थ दूर-दूर से मन में आस्था लेकर शिव के दरबार में पहुंचते हैं। यहा आने वाले भक्तों के पैर भी पैदल चलते-चलते जवाब देने लगते है फिर भी भक्तों व कावड़ीयों का विश्वास कायम रहता हैं। शिव भक्त सैकड़ो की तादाद में यहा हर साल दर्शन करने के लिए आते हैं। यहा हल्देश्वर महादेव का अपना रूप ही निराला हैं। भक्त दर्शन करने के पश्चात मन्नते मांग कर पूजा अर्चना करते है तथा क्षेत्र में खुशहाली की कामना करते है।
 यह है पौराणिक मान्यता---
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पांडवों के अज्ञातवास में कुंती पुत्र पांडवों ने इस मंदिर को स्थापित किया था। इस मंदिर के इर्द गिर्द स्थित छप्पन की पहाडिय़ों में हल्दिया राक्षस रहता था और वह राक्षस यहा पर उसने आतंक फैला रखा था। उस वक्त हल्दिया राक्षस के आतंक की वजह से ग्रामीणों ने भगवान भोलेनाथ को याद किया तब शंकर भगवान इसी स्थान पर एक पीपल के वृक्ष के नीचे प्रकट हूए और हल्दिया राक्षस का वध किया था। उसी दिन से यह स्थान हल्देश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। मंदिर के उत्तर में एक बड़ी शिखर टेकरी है उसमें गुरू गोरक्षनाथ महाराज की धूणी व गुफा है यहा पर गुरू गोरक्षनाथ ने कई वर्षो तक तपस्या की थी। पहाडों में सबसे उंची चोटी पर मॉ भवानी का मंदिर भी हैं। यहां पर पहुंचना बहुत ही कठिन हैं।
अनूठी है पूंगला-पूंगली की पोल----
हल्देश्वर महादेव मंदिर पर जाने वाले रास्ते में पहाडिय़ों के मध्य भाग में स्थित है पूंगला-पूंगली पोल। इस पाले की पौराणिक मान्यता है कि यहा पर सत्रहवीं सदी में कनाना के शासक आसकरण के पुत्र वीर दुर्गादास राठौड़ ने बनवाई थी। तत्कालीन महाराजा जसवंतसिंह को जोधपुर की गद्दी पर बिठाने के लिए दिल्ली औरंगजेब से वीर दुर्गादास राठौड़ ने अनुरोध किया तब औरंगजेब ने जोधपुर को शाही रियासत के अंदर सम्मिलित करने को कहा और अजीतसिंह को महाराजा बनाने से इंकार कर दिया।

तब वीर दुर्गादास ने अपने सैनिकों के साथ दिल्ली प्रस्थान किया एवं दुर्गादास की बात मानने से मना कर दिया तत्पश्चा दुर्गादास राठौड़ ने औरंगजेब के पुत्र व पुत्री ( पूंगला-पूंगली) का अपहरण कर मारवाड़ में सिवाना के समीप छप्पन की पहाडिय़ों में लाकर छुपा दिया। फिर यहा पर वीर दुर्गादास ने पत्थरों की कारीगरी से एव विशाल पोल का निर्माण करवाया। इस पोल के अंदर दो कमरे बनाए उसमें औरंगजेब के पुत्र व पुत्री को गुप्त रूप से रखा गया था। आखिर अपने पुत्रों की खातिर औरंगजेब ने वीर दुर्गादास की बात मान ली और अजीतसिंह को मारवाड़ का राजा बना दिया। तब वीर दुर्गादास ने औरंगजेब के दोनो बच्चों को सकुशल वापस लौटा दिया। इस पोल की खासियत यह भी है कि पोल को सिर्फ पत्थरों से बनाया गया है इसमें चूना व सिमेंट का कही नामों निशान तक नही हैं।
हल्देश्वर महादेव तीर्थ को पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है----
वर्ष में दो माह तक श्रद्धालुओं का आवागमन रहता हैं। यहा आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का यही कहना है कि प्रकृति का यहा एक अनोखा आनंद भी है भगवान भोले बाबा का दरबार भी तो सरकार या पर्यटन विभाग पहल करे तो इस स्थान पर मूलभूत सुविधाएं व दुर्गम व उबड़-खाबड़ रास्तों को ठीक करे और विद्युत व्यवस्था करवाई जाएं तो सरकार केे लिए नया आमदनी का रास्ता खुल सकता हैं। हल्देश्वर महादेव मंदिर को देवस्थान विभाग व पर्यटन विभाग मिलकर इस तीर्थ को विकसित करे तो हर साल अच्छी आमदनी भी हो सकती हैं।
क्षेत्र का बड़ा पिकनिक स्थल भी है---
शिव भक्त बड़ी संख्या में यहा दर्शनार्थ तो आते है लेकिन भक्त यहा मनोरम पहाडिय़ोंं के बीच बहते झरने व पहाडिय़ों के बीच बने कई तालाबों में नहाने का भी भरपूर आनंद लेते हैं। चारों ओर हरियाली की ओट में बसे इस तीर्थ पर भक्त श्रावण व भाद्रपद्र मास में सैकड़ो की तादाद में पिकनिक भी मनाने आते हैं।
जड़ी बुटियों का भंडार
छप्पन की पहाडिय़ों में कई तरह की जड़ी बुटियां व अमूल्य खनिज के भंड़ार हो सकते हैं। बुजुर्गो का मानना है कि यहा पर कई तरह की जड़ी बुटियां होती थी और उन्हें घरेलू उपचार व गंभीर बिमारियों के इलाज के लिए काम में लिया जाता था। जानकारों का कहना है कि सरकार गंभीर विचार कर इसे पर्यटन स्थल घोषि करे तो यहा विकास के नए आयाम स्थापित हो सकते है तथा इस पहाडी पर कई तरह के खनिज के भंड़ार भी हो सकते हैं।







Monday, June 13, 2016

गर्ग का आईआईटी में चयन होने पर जताई ख़ुशी

मोतीसरा गांव के लाल ने किया नाम रोशन 
रिपोर्टर एम ताहिर 
सिवाना। क्षेत्र के मोतीसरा गांव के एक लाल का आईआईटी में चयन होने पर गांव में ख़ुशी की लहर छाई हुई हे गर्ग समाज के धनराज पुत्र मोहनलाल गर्ग का आईआईटी में चयन होने पर सोमवार को उनके परिवारजनो सहित ग्रामीणों में भारी ख़ुशी का माहोल बन गया

धनराज गर्ग  के  आईआईटी में चयन होने परिवार जनो ने मुह मीठा करवाकर फूलमालाओ से जोरदार स्वागत किया इस ख़ुशी के मोके पर गर्ग समाज के सोनाराम गर्ग भवरलाल गर्ग अम्बालाल पारसमल जोगाराम मोहनलाल चन्दनमल सालूराम सहित समाज बन्धुओ ने ख़ुशी जताते हुए उनके परिवारजनो को बधाई दी।
आइआईटी में चयन के बाद गर्ग ने माता पिता व गुरुजनो को दिया सफलता  श्रेय 
सोमवार को मोतीसरा गांव के लाल धनराज गर्ग ने आईआईटी में चयन होने के बाद इसकी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनो को दिया गर्ग ने नवज्योति सवावदाता को बातचीत के दौरान बताया की मेरे इस कठिन परिश्रम व सफलता का राज मेरे माता पिता व गुरुजनो का आशीर्वाद रहा हे जिनके बदौलत से में आज इस मुकाम पर पहुचा हूँ

Thursday, March 17, 2016

कला : यहां बेटा,बाप,दादा और परदादा एकसाथ नाचते है. अनोखी है मोतीसरा की ‘जत्था गेर’

 संवाददाता चेतन सुन्देशा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट 
सिवाना। बाड़मेर जिले के सिवाना उपखण्ड के मोतीसरा गांव के लोगों ने अपने गांव की वर्षों पुरानी पारम्परिक ‘जत्था गेर’ नृत्यकला की  पहचान कायम रखे हुए है. मारवाड़ की ग्राम्य संस्कृति से ओत-प्रोत यह अद्भुत गांव में होली पर्व पर पुरुषों द्वारा किया जाता है. यहां आज भी तीन से चार पीढिय़ाँ (बेटा,बाप,दादा और परदादा) एकसाथ गेर नाचते है। इस नृत्य के दौरान 15-20 पुरुष ग्राम्य वेशभूषा से सज-धजकर पैरों में भारी भरकम घुंघरु, कमर पर कमरपट्टा, हाथों में सटीयां(डांडीया) से घनवाद्य यन्त्र ढोल की थाप व थाली की मधुर टंकार से मोहित होकर बड़े जोश, उमंग और उत्साह से एकसाथ जत्था बनाकर गोल घेरे में नाचते है.ढोलवादक ढोल को गले में लटकाय हुए जत्थे के बीच में खड़़े रहकर खास तरिके से ढोल बजाता है।

वहीं गेरियें(नृतक) ढोल की ढंकार के अनुरुप जत्था गेर की विभिन्न शैलियॉ एकवड़ी,बेवड़ीऔर खोड़ीटांग में स्फूर्ती से अपने आजु-बाजु एक-दुसरे नृतक से डांडियां टकराते हुए अपना हुनर दिखाते है। नाचते- थिरकते गेरियों का यकायक बैठना और पलक झपकते ही खड़ा होना मोतीसरा की गेर का अपना अलग ही ढंग है। फाल्गुनी फ़ीजा में सास्कृतिक सौहार्द घोलने वाला यह डांस इन दिनों गांव में धूम मचा रहा है। 
जिले का बढ़ाया मान-
जिला प्रशासन से सम्मानित मोतीसरा के गेर नृतकों ने जग विख्यात कुंभलगढ़ फेस्टीवल, जालोर महोत्सव समेत अनेक पर्यटनोत्सवों में भाग लेकर जिले का नाम ऊंचा किया है।
इनका कहना है 
जत्था गेर नृत्यकला हमारे गांव की सांस्कृतिक विरासत है इस अद्भुत कला को हम कई वर्षों से संजोय हुए है।
-तगाराम मेघवाल गेर नृतक मोतीसरा


Thursday, August 20, 2015

राजीव गांधी जयन्ति मनाई

सिवाना। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का जन्म दिवस स्थानीय डाक बंगले में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सदभावना पूर्वक मनाया गया । ब्लॉक अध्यक्ष मोटाराम मेघवाल,महासचिव जाकिर हुसैन बेलिम,युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राठौड,सैवादल कांग्रेस के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष झंकारमल चौपडा,वरिष्ठ कांग्रेसी बाबुलाल सरगरा,दीन मोहम्मद हाडा सहित  कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर श्रदासुमन अर्पित कर श्रदांजली अर्पित की ।
ब्लॉक अध्यक्ष ने राजीव गांधी को महान नेता बताते हुए कहा की संचार का्रन्ति का मसीहा बताया । उन्होने कहा की भारत को २१वीं सदी में लाने का श्रेय उन्हे जाता है ।

छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर

सिवाना। महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मुख्य संगठनों से चुनाव प्रचार तेज कर दिया है । गुरूवार को एबीवीपी के घोषित प्रत्याशी अध्ययक्ष हुकमसिह राठौड,उपाध्यक्ष कालुराम मेघवाल,महासचिव मनोहर सिंह राजपुरोहित,संयुक्त संचिव रक्षा माली ने मायलावास मोकलसर कांखी कुण्डल राखी रमणीया सहित भाखरलटा बेल्ट के गांवो का दौरा कर मतदाताओं से संपर्क किया तथा अपने पक्ष में मतदान की अपील की ।
एबीपीवी कार्यालय प्रमुख हरीसिंह ने बताया की  शुक्रवार सुबह ८ बजे सत्कार भवन में कार्यालय का उदघाटन किया जाएगा । सुबह ९ बजे रैली निकाली जाएगी । जो महाविद्यालय पहुच कर प्रत्याशी नामांकन दाखिल करे्रगेें ।  इसी क्रम मेें एनएसयुआई के प्रत्याशी अध्यक्ष सुजाराम मेघवाल,उपाध्यक्ष रूकसानों बानों,माहसचिव तनिष्का राजपुरोहित,संयुक्त सचिव चन्द्राराम माली सहित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर मतदाताओं से रूबरू हुए तथा अपने पक्ष में मतदान की अपील की कार्यकर्ताओं ने स्थानीय चिकित्सालय में जाकर राजीव गांधी जयन्ति पर मरीजों को फल वितरीत किये ।

Sunday, August 16, 2015

सिवाना में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

सिवाना। कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में शनिवार को ६९वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कस्बे में उपखण्ड स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन उपखण्ड प्रशासन के द्वारा राउमावि प्रांगण मेंउपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्रसिंह मीणा के आतिथिय में किया गया । अध्यक्षता विधायक हमीरसिह भायल ने की । विशिष्ट अतिथि के बतौर प्रधान गरिमा राजपुरोहित,सरपंच मंजु देवी बागरेचा सहित गणमान्य लोग मोजुद रहे। सवेरे ९ बजे उपखण्ड अधिकारी ने ध्वारारोहण किया । स्थानीय बालिकाओं ने राष्टीय गान किया । उसके बाद उपखण्ड अधिकारी व विधायक द्वारा मार्चपास्ट की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया । कस्बे के सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सामुहिक रूप से व्यायाम प्रदर्शन किया । समारोह में ४८ जनों को उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए उपखण्ड स्तर पर प्रशस्ति पत्र देकर समान्नित किया गया । समारोह को सम्बोधित करते हुए उपखण्ड अधिकारी ने राज्यपाल के अभिभाषण को पढ कर सुनाया । वहीं विधायक ने कहा की देश भक्ति व देश प्रेम की भावना के साथ छात्र-छात्रांए शिक्षा में आगे बढते हुए देश के विकास मे भागीदारी निभांए तथा देश के आजादी दिलाने में शहिद हुए शहीदों को याद करते हुए उनके आदर्शो पर चले । शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार सिखे ।
कस्बे के एक दर्जन विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया देते हुए खुब वाहवाही बटोरी । वहीं उपस्थित गणमान्य लोगों व भामाशाओं ने छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत एकल व सामुहिक नृत्य भाषण कविता वाचन की प्रस्तुतिया पर नकद पारितोषिक देकर छात्र छात्राओं की हौसला अफजाई की। इस मौके पर थानाधिकारी ज्ञानसिंह इंदा,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सत्ताराम देवासी,तहसीलदार जोधसिंह,स्वतंत्रता सैनानी लक्ष्मीचन्द राणावत,जिला परिषद सदस्य सोहनसिहं,पंस तनसिह राखी,गणपतराज मेघवाल,  शिक्षाविद्व रूघनाथराम,मूलखां शेख,पूर्व सरपंच रामनिवास आचार्य, बक्सु खां,प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण सोनी सहित गणमान्य लोग मोजुद थे ।इसी क्रम में देवन्दी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच रेखा देवी प्रजापत ने झंणारोहण ने किया,कुशीप में सरपंच रेणु कंवर खिची ने झंण्डारोहण किया अध्क्षता पूर्व सरपंच हुकमसिंह खिची ने की । कक्षा १० में प्रथम आए छात्र हमदाराम भील व छात्रा कुसुम कंवर को भामाशाह भवानीसिंह  खिची व करणीसिहं खिची ने ११०००-११००० रूपये व चांदी का सिक्का मदनलाल सालेचा ने देकर हौसला अफजाई की । 

Friday, August 7, 2015

कस्बे मे यातायात व अस्थायी अतिक्रमण को लेकर निकाली वाहन रैली

सिवाची जीप व डाईवर युनियन ने सौपें ज्ञापन,दी धरने की चेतावनी 
सिवाना। सिवाना कस्बे मेें बिगडी यातायात व्यवस्था एवं गांधी चोक मोकलसर रोड बालोतरा रेाड पर अस्थायी अतिक्रमण को लेकर गत ३ साल पूर्व हुए कस्बेवासीयों व प्रशासनिक अधिकारीयेां के मध्य समझोते को लागु करने व व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर सिवांची जीप कार डाइवर युनियन ने शुक्रवार को दोपहर १२ बजे कस्बे के मुख्य मार्गो से वाहन रैली निकालकर प्रदर्शन किया । तथा उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्रसिह मीणा,सहायक थानाधिकारी भंवरसिंह,सरपंच मंजु देवी बागरेचा को अलग अलग ज्ञापन सोपा । पूर्व में हुए समझौते को आगामी ५ दिन में लागु कर यातायात व्यवस्था सुधारने व अस्थायी अतिक्रमण हटाने की मांग की । ऐसे नहीं होने पर युनियन द्वारा धरना देने व अपने वाहनों को पुन: गांधी चौक पर पार्किग करने की चेतावनी दी । ज्ञापन में बताया की युनियन का वर्षो पुराना टेक्सी स्टैण्ड गांधीा चौक सर्किल पर था सनं २०१२ में उन्हे हटाकर अन्यत्र शीप्फट किया गया ।
सन २०१२ में कस्बे के व्यापारी एसोसिएशन टेक्सी युनियन सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीयों व प्रशासनिक अधिकारीयों के मध्य यातायात व्यवस्था सुचारू करने को लेकर आठ सुत्रीय समझौता हुआ था जिसपर आज दिन तक प्रशासन द्वारा अमल नही किया गया । जिसके कारण वर्तमान में गांधी चौक सर्किल पर अस्थायी अतिक्रमण के तहत केबिन खोमचे थी्र व्यहीलर वाहनों की भरमार है । ग्रामीणों को आने जाने मे भारी परेशानी उठाते हुए हादसे का शिकार होना पड रहा है । समझोते के अनुसार बालोतरा समदडी की और जाने वाली बसों का ठहराव गौर का चौक व जालोर पादरू की और जाने वाली बसों का ठहराव सार्वजनिक बगीचे के पास तय किया गया था लेकिन आज भी बसों का राजमार्ग पर जगह जगह अस्थायी ठहराव हो रहा है । गांधी चौक  से सब्जी मंण्डी को सार्वजनिक बगीचे के पास नवनिर्मित सब्जी मण्डी मे स्थानानतरिंत नही किये जाने से गांधी चौक व राजमार्ग पर आवारा पशुओं का आंतंक बना हुआ है । उन्होने जोधपुर जाने वाली बसों का ठहराव गोल चबुतरे का पास करने सब्जी मण्डी को नई निर्मित मण्डी में स्थानांतरण करने सहित विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग की । इस मौके पर सिवांची जीप कार डाइवर युनियन के अध्यक्ष भंवरसिह कुशीप,महामंत्री असरफ खां,जोगाराम राव,तनङ्क्षसह देवन्दी,रणछोडराम घांची,मुकेश कुमार वैषणव,ईश्वरदास रामावत,पारसमल राणा,पप्पाराम आम्बाराम,नियामतअली रंगरेज,भंवरू खां चंपालाल रेखाराम विक्रम ङ्क्षसह खेतसिंह मनोहर सिंह पन्नाराम दिनेश वैष्णव मोजुद थे ।
फोटो केपसन:- सिवाना में यातायात व्यवस्था सुचारू करने व अस्थायी अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी व सहायक थानाधिकारी को अलग अलग ज्ञापन सौपते युनियन के कार्यकर्ता ।


एनएसयुआई की बैठक आज

सिवाना। एनएसयुआई की बैठक शनिवार को सुबह ११ बजे गांधी चौक प्रांगण मे आयोजित होगी । छात्र नेता जुनेद हुसैन ने बताया की बैठक में एनएसयुआई की ब्लॉक कार्यकारणी का गठन व सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा होगी । बैठक में अतिथि के बतौर युथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्तम राठौड,एनएसयुआई कें प्रदेश संयोजक इमरान खां,जिलाध्यक्ष भुरा राम सारण,महासचिव जोंगेन्द्र चौधरी सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित होगेें ।

शिक्षा का सतत व्यापक मुल्यांकन बना खानापूर्ति

कार्यशाला में ४८ संभागी मिले नदारद,सभी को कारण बताओं नोटिस किये जारी
सिवाना। सरकारी शिक्षा मे गुणवत्ता में सुधार को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा करोडो ंरूपये बजट खर्च कर सर्व शिक्षा अभियान के माफर्त विभिन्न योजनांए चलाई जा रही है । योजनाओं के प्रति जागरूकता नहीं रखने के कारण महज कागजी खानापुर्ति में ही सिमटती जा रही है जिसका एक नजारा शुक्रवार को सिवाना सर्व शिक्षा अभियान ब्लॉक क्षेत्र के पादरू राउप्रावि नवोडा बेरा में आयोजित सतत व्यापक मुल्यांकन की एक दिवसीय कार्यशाला में देखने को मिला । उक्त कार्यशाला के माफर्त सरकारी शिक्षकों को दक्ष प्रशिक्षकोंं द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा था । कार्यशाला का समय प्रात १० बजे से शाम ५ बजे तक का था लेकिन दोपहर २.३० बजे तक ९५ प्रतिशत संभागी कार्यशाला से चलते बने तथा प्रशिक्षण महज खानापूर्ति के बतौर चला । स्थानीय बीईईओं कार्यालय के ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को अतिरिक्त प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी महेन्द्रसिह राठौड ने पादरू में चल रही सतत व्यापक मुल्यांकन कार्यशाला का दोपहर २.३० बजे ओचक निरीक्षण किया तो मौके पर कुल ५२ संभागीयों मे से ४ संभागी ही उपस्थित पाये गये ४८ संभागी नदारद मिले ।
नोटिस जारी किये है :-
शुक्रवार को पादरू में सतत व्याापक मुल्यांकन कार्यशाला का आक्सिमिक निरीक्षण करने पर ४८ संभागी अनुपस्थित पाये गये । उक्त लापरवाही के चलते सतत व्यापक मुल्यांकन कार्यशाला मे ंअनुपस्थित मिले ४८ शिक्षकों के विरूद्व कार्यवाही को लेकर कारण बताओं नोटिस जारी किये गये है । वहीं कार्यशाला प्रभारी रोशनलाल के विरूद्व कार्यवाही की जाएगी ।
महेन्द्रसिंह राठौड एबीईईओं सिवाना 

Thursday, August 6, 2015

सांसदो के निलम्बन के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फुंका

संवाददाता ओमप्रकाश प्रजापत 
सिवाना। लोकसभा में वर्षाकालीन सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के २५ सांसदों को पांच दिन के निलम्बन किये जाने के विरोध में युथ कांग्रेस व एनएसयुआई कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को विरोध प्रदर्शन व केन्द्र सरकार के खिलाफा के नारेबाजी कर प्रधानमंत्री का उपखण्ड कार्यालय के आगे पुतला फुंका तथा राष्टपति के नाम का ज्ञापन । उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्रसिंह मीणा को सौप कर सांसदों का निलम्बन वापस लेने की मांग की ।
गुरूवार को दोपहर १२ बजे युथ कांग्रेंस विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राठौड के नेतृत्व में उपखण्ड मुख्यालय के आगे कांग्र्रेस सांसदों के निलम्बन के विरोध में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया व प्रधानमंत्री का पुतला फुंका गया । इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष असलम खां पठान,प्रधान गरीमा राजपुरोहित,कांग्रेंस जिला सचिव मुकनसिह राजपुरोहित,युथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष फरीद खां,चेतन मेघवाल,बक्सु खां,नरेन्द्रसिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मोजुद थे । 

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...