Followers

Showing posts with label एक्सक्लूजिव. Show all posts
Showing posts with label एक्सक्लूजिव. Show all posts

Tuesday, July 31, 2018

पाकिस्तान से रेशमा का शव सड़क मार्ग से पहुचा मुनाबाव

रेशमा का शव सुपुर्द ए वतन

शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह की पहल का असर

बाड़मेर
पाकिस्तान से अपने वतन भारत आने के लिए इंतजार कर रहे मरहूम रेशमा के शव को आज स्वदेश की भूमि नसीब हुई। रेशमा का शव पाकिस्तान दोपहर को
मुनाबाव खोखरापार  सड़क मार्ग से 2 बजे भारत आया।  दोनों देशों के अधिकारियों ने दस्तावेज़ों का आदान प्रदान करके परिजनों को शव सौंपा। रेशमा की मिट्टी को वतन तक लाने के लिए शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह ने प्रयास किये जिसके कारण रेशमा के परिजनो को रेशमा के अंतिम दर्शन हुए।

Sunday, July 1, 2018

पचपदरा पुलिस की बजरी खनन पर बड़ी कार्यवाही,

बालोतरा
पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले  लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पचपदरा थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में मय जाब्ता पुलिस ने शनिवार रात्रि में अवैध रूप से लूनी नदी में खनन करते हुए सराणा गाव  में लूनी नदी से 3 डम्पर ,मेकरणा से 4डम्पर व एक जेसीबी ओर बागुंडी से एक डम्पर व एक रोडर ट्रेक्टर को जब्त किया है । कार्यवाही के दौरान सारे डम्पर बजरी से ओवरलोड भरे हुए है । पुलिस ने खनन विभाग को जानकारी दी जिस पर खनन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुचे ओर जुर्माने  की कार्यवाही की।
बालोतरा में क्यो नही हो रही कार्यवाही-
बिठुजा, जसोल, सांकरणा सहित बालोतरा पुलिस थाना क्षेत्र में भी खुले आम लूनी नदी में बजरी का खनन किया जा रहा है। देर रात से लेकर अलसुबह तक बिठुजा में बालोतरा के खनन माफिया बजरी के ट्रैक्टर भर कर बजरी शहर में ला रहे है। पुलिस रात को नदी में जाती तो है पर सूचना पहले से कुछ पुलिस कर्मी खनन कर्ताओ को दे देते है। ऐसे में बालोतरा पुलिस के कुछ कार्मिको के खनन कर्ताओ से मिलिभगति की संभावनाओं से इनकार नही किया जा सकता है।
प्रसाशन भी मौन-
उपखंड प्रसाशन ने लूनी नदी में बजरी खनन रोकने को लेकर केवल बैठके कर औपचारिकतायें पूरी कर दी है। हालांकि पटवारी व अन्य राजस्व अधिकारियों को खनन रोकने के निर्देश दे रखे है पर कोई कार्यवाही नही कर रहे है। बिठुजा पटवारी को उपखंड अधिकारी ने प्रतिदिन लूनी नदी में निरीक्षण करने के निर्देश दे रखे है पर कोई कार्यवाही नही हो रही है। 

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7062328206373381",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script

Friday, October 13, 2017

आसोतरा के निकट वाहन की टक्कर से अधेड़ की हत्या मामले का खुलासा

आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा
रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत
बालोतरा
करीब एक पखवाड़े पूर्व देर रात को ब्रह्मधाम आसोतरा के निकट  अज्ञात वाहन से एक अधेड़ की मौत के मामले का खुलाशा किया है। बालोतरा थाना अधिकरी भवरलाल सीरवि ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व आसोतरा गाव के निवासी नगसिह राजपुरोहित की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी थी। उस समय परीजनो ने हत्या का अंदेशा जताया था। गहन अनुसंधान के बाद पुलिस ने मृतक के गाव के ही रहने वाले महेंद्र सिंह पुत्र सोहन सिंह को  अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि मृतक ने उसकी माता से छेड़छाड़ कर मारपीट की थी उसका बदला लेने के लिए उसने योजना बनाई। ब्यावर से एक गाड़ी लेकर वो असोतरा आया ओर मृतक के आने जाने की रैकी की। गाड़ी के आगे लोहे की बड़ी रोड भी लगवाई ताकि टक्कर जोर से लगे। अवसर पाकर रात को उसने वाहन से टक्कर मार कर हत्या कर दी ओर वाहन समेत वापस ब्यावर की तरफ गया ओर गाड़ी को वही छोड़कर वापस अहमदाबाद चला गया। पुलिस आरोपी से वाहन आदि के बारे मे पूछताछ कर रही है।

Sunday, September 4, 2016

विवादों में फंसी हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने खाया ज़हर

नई दिल्ली । विवादों में फंसी हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने रविवार को जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. गंभीर हालत में इनको नजफगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि सपना चौधरी पिछले काफी दिनों से विवादों में हैं. एक जातिसूचक रागिनी को लेकर उनके खिलाफ गुड़गांव में एससीएसटी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज हो चुका है. इस विवाद के बाद हरियाणा म्यूजिक कंपनी मोर म्यूजिक ने सपना से नाता तोड़ लिया था. सपना चौधरी मोर कंपनी के गानों पर ही परफॉर्म करती थी।
फिलहाल सपना की हालत स्थिर बनी हुई है. हालांकि सपना ने ये कदम क्यों उठाया. ये अब तक साफ नहीं हो पाया है। बता दें कि सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव के सेक्टर २९ के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. सपना चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने गुड़गांव के चक्करपुर इलाके में रागनी कार्यक्रम के दौरान दलितों के लिए अपशब्द कहे थे।

जानकारी के अनुसार सपना और उनकी पूरी टीम ने 'बिगड़ग्या' नामक एक रागनी के जरिये दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे. इसके बाद सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने सेक्टर २९ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी.
साभार - निजी न्यूज़ चैनल

Saturday, September 3, 2016

एक आशियाना बनाने की जिद




चलो कही दूर एक सुरक्षित आरामदायक आशियाना बसाए। बारिश के मौसम में बारिश के दौरान एक पत्ते की आड़ से शरण लिए मकोड़े। फोटो ओमप्रकाश सोनी। 9414532417 

परेउ कस्बा रहा ऐतिहासिक बंद, जिले भर से जुटे सैकड़ो लोग

बाबा के जातरुओं पर कातिलाना हमले का मामला,घटना के १० दिन बाद भी आरोपी नही हुए गिरफ्तार
रिपोर्ट @ बंशी चौधरी 
गिडा। पिछले दिनों बाबा रामदेव के दर्षनार्थ जा रहे पैदल यात्रियो पर हुए कातिलाना हमले के आरोपियों को मामले के दस दिन बाद भी गिरफ्तार नही किये जाने से आक्रोषित लोगों नेष्षनिवार को परेउ कस्बे को ऐतिहासिक बंद कर धरना प्रदर्षन करते हुए पुलिस से आरोपियों को गिरफ्ता करने की मांग की। इस अवसर पर जिले भर से हजारों की संख्या में लोग परेउ मे एकत्रित हो गये। इस दौरान ऐतिहायत के तौर पर परेउ मे भारी पुलिस तैनात रही।


रैली निकाल करवाया बाजार बंद
बाडमेर जिले भर से आए युवाओं ने खोखसर चौराहे से लेकर जसोडों की बेरी चौराहे तक नारेबाजी करते हुए बाजार बंद करवाया, शांति पूर्वक रैली के दौरान मौजीज लोगों ने दुकानदारांे से दुकाने बंद करने की विनती की जिसकी बदौलत थोडी ही देर में पूरा बाजार बंद हो गया तथा दुकानदार भी आरोपियों की गिरफतारी को लेकर किये जा रहेेे प्रदर्षन मे शामिल हो गये।
किसान कौम एकता के नारों से गुजा परेउ
समाज विषेष के आरोपियों द्वारा किये गये हमले के विरोध मे किसान कौम द्वारा किये प्रदर्षन मे सामंतषाही ताकतों की तानाषाही नही सहेंगे-नहीं सहेगे जैसे नारे लगाते हुए। पुलिस प्रषासन पर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग के नारे लगाये।
ऐतिहासिक बदं रहा परेउ


जानकारों ने बताया कि इससे पूर्व भी परेउ कस्बे मे कई बार आंदोलन हुए तथा बंद भी लेकिन शनिवार को किसान समाज द्वारा करवाये गया बंद ऐतिहासिक रहा, इनती शांती और विनती के साथ बंद का नजारा पहले कभी नही देखा गया।
जिले भर से आए युवा


परेउ बंद को लेकर शुक्रवार से ही सोष्यल मीडिया के जरिये संदेष भिजवाये गये थे, उससे शनिवार  प्रातः से ही जिले भर से गाडियां भरकर परेउ की ओर कूच कर दिया था, जिसकी बदौलत १० बजे के आस-पास सैकडो गाडियो मे हजारो की संख्या मे युवा परेउ कस्बे मे एकत्रित हो गयेे। जानकारी के अनुसार प्रदर्षन मे गिडा, खोखसर, बालोतरा, परेउ, बायतू, कुम्पलिया, लापुन्दडा, चीबी, चैनपुरा, होलोणी, चौहटन, सिणधरी, गुडामालानी, बाडमेर सहित कई जगहों से हजारों की संख्या मे लोग पहुंचे।
तैनात रहा भारी पुलिस बल
परेउ बंद को लेकर भारी संख्या मे पुलिस तैनात रही, जानकारी के अनुसार प्रदर्षन व बंद को लेकर गिडा थाने की पुलिस के अलावा बायतू, सदर थाना बाडमेर से अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया। पुलिस ने गिडा थानाधिकारी मनोज कुमार तथा सदर थानाधिकारी जयराम चौधरी के नेतृत्व में मोर्चा संभाले रखा।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा
११ सितम्बर तक अल्टीमेटम, आरोपी गिरफ्ता नही हुए तो होगा जिला स्तर पर आंदोनल
गिडा। गत २४ अगस्त को बालोतरा से रामदेवरा पैदल जा रहे श्रद्धालुआंे पर जैसलमेर जिले के फलसुंड थाना हल्के के नेतासर गांव के पास कातिलाा हमला हो गया था, जिसमें दो जातरू गंभीर घायल हो गये थे, इसमें फलसुंड थाने मंे ११ नामजद सहिह २० लोगो के खिलाफ मारने की नीयत से हमला करने, मारपीट, लुटपाट करने सहित कई धाराआंे में मामला दर्ज करवाया था। हमले के मुख्य आरोपियो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नही किये जाने पर जाट समाज ने शनिवार को प्रदर्षन कर डीवाईएसपी ओमप्रकाष उज्ज्वल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे बताया गया कि षांती प्रिय बाडमेर-जैसलमेर जिले में हमेषा से शांती रही हैं, लेकिन गत २४ अगस्त के दिन बाबा के दर्षनाथ बालोतरा से पैदल जा रहे संघ पर आपराधिक प्रवृति के सुमेरसिंह, कल्याणसिंह, राणलसिंह, मूलसिंह, बलवंत, श्रवण, जोगराज, जसुबना, गिरधारीसिंह, दुर्गपालसिंह व अन्यों ने एक राय होकर धारदार हथियारों,  लकडियो, डंडो व बंदूक इत्यादी से हमला कर पैदल यात्री महेन्द्र का अपहरण कर लिया तथा साथी यात्रियों द्वारा बीच बचाव करने पर कानाराम पर लाठियों से वार किया गया जिसमे उसे भी गभीर चोटे आई।

ज्ञापन मे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बताया गया है कि प्रकरण जैसलमेर जिले के फलसूंड थान मे सीआर नम्बर ६०/२०१६ दर्ज हैं, लेकिन पुलिस द्वारा उचित तरीके से जांच नही की जा रही हैं जिससे अपराधी गवाहों को धमकिया दे रहे हैं तथा खुले घूम रहे आरोपियो से समाज में भय व्याप्त हैं। ज्ञापन में बताया कि आरोपियांे को जल्द गिरफ्तार नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी तमाम जिम्मेदारी प्रषासन की होगी। इस दौरान जाट नवयुवक मंडल के अध्यक्ष खेराजराम हुड्डा, दौलतराम गौदारा, कुम्पलिया सरपंच नगराज गोदारा, वगताराम जांगू, ठाकरराम गोदारा दूदवा, सुरेष सियाग, खींयाराम, गजेन्द्र गोदारा, सुरेन्द्र ढाका, प्रहलाद धतरवाल, बजरंग कडवासरा, थार कमठा मजदूर यूनियन के सचिव पुरखाराम सारण, राजेन्द्र बेनिवाल, बांकाराम तरड, हदाराम बेनिवाल, फुसाराम डेलू, किसान छात्र संघ अध्यक्ष चेतनसिंह धतरवाल, अचलाराम लेगा, पवन गोदारा, प्रेम मांजू, छात्र नेता राजेष पोटलिया, बायतू छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित हजारों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
११ सितम्बर तक आरोपी गिरफ्तार नही हुए तो होगा जिला स्तर पर आंदोलन
ज्ञापन सौंपते हुए जाट समाज के मौजिज लोगों ने पुलिस प्रषासन को ११ सितम्बर तक का समय देते हुए कहा कि यदि ११ सितम्बर तक सभी आरोपी गिरफ्तार नही हुए तो जिला स्तर पर बडा आंदोलन किया जाएगा।

Tuesday, August 30, 2016

वार्ड 26 की पार्षद रेशमी देवी फिर से हुई कांग्रेस में शामिल,भाजपा को लगा झटका

संपादक भगाराम पंवार के साथ ओमप्रकाश सोनी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट 
बालोतरा। शहर की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया जिससे भाजपा में खलबली मच गई।

तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा में शामिल होने वाली वार्ड संख्या 26 की पार्षद रेशमी देवी ने बुधवार को फिर से कांगेेस का दामन थाम लिया।
पूर्व विधायक मदन प्रजापत के निवास स्थान पर कांगेेस कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में माला पहनाकर श्रीमती रेशमी देवी का स्वागत किया गया एवं कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।
गौरतलब है कि 5 दिन पहले हीं रेशमी देवी भाजपा के सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी और भाजपा नगर अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा की मौजूदगी में भाजपा ज्वाईन की थी लेकिन अब भाजपा को इस कदम से झटका लगा है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मदन प्रजापत,सभापति रतन खत्री,उपसभापति राधेश्याम माली,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भंवरलाल भाटी,महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया,पार्षद नरसिंग प्रजापत,सफाई कमेटी अध्यक्ष मांगीलाल सांखला,पार्षद जीतमल सुथार,श्रवण सुंदेशा,धनराज घांची,रामेश्वर प्रजापत,पूर्व पार्षद अमराराम सुंदेशा,लालाराम परिहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेेसजन उपस्थित थे।

भाजपा के मंसूबों पर फिरा पानी,फिर से कांग्रेस का दामन थामेंगी वार्ड 26 की पार्षद

रिपोर्ट @ ओमप्रकाश सोनी 9414532417
बालोतरा। वार्ड संख्या 26 की पार्षद श्रीमती रेशमा देवी आज फिर कांगेेस में शामिल हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 26 की पार्षद को कांगेेस ने फिर मना लिया है एवं पूर्व विधायक मदन प्रजापत की मौजूदगी में फिर से कांगेेस का दामन थामेंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगेेस के नेता पूर्व विधायक की अगुवानी में प्रेस कांफ्रेंस कर जल्द कांग्रेस में शामिल होने का एलान कर सकते हे।

भाजपा के मंसूबों पर फिरा पानी 
दल बदल की राजनीति को गंदा कहने वाली भाजपा पार्टीं को फिर से मुहं की खानी पड़ रहीं है। कुछ दिन पहले हीं भाजपा नें तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी व भाजपा प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा की मौजूदगी में पार्षद रेशमा देवी को भाजपा में शामिल करवाया था। लेकिन अब वे वापस कांगेेस में शामिल होने जा रहीं है।सूत्रों ने बताया की इस बात को लेकर श्रीमती रेशमा देवी और कांग्रेस के बड़े नेता एक स्थान पर रणनीति बनाने में जुटे हुए हे।

Monday, August 29, 2016

1 किलोमीटर सडक़ का डामरीकरण,खर्चा 25 लाख,6 माह में हीं उखड़ गई

ठेकेदार ने उठा लिया भुगतान, नगर परिषद के अधिकारी मौन 
रिपोर्ट @ भगाराम पंवार के  साथ ओमप्रकाश सोनी 
बालोतरा। नगर परिषद में घोटालों के आरोप लगते रहे है लगेंगे भी भला क्यों नहीं क्योंकि कार्यें में गुणवत्ता को ताक पर रखकर घपले किए जाते है और ठेकेदारों को उनका भुगतान भी कर दिया जाता है। आज हम सबसे पहले वर्ष 2015 के 13 मई को एक टैंडर में वार्ड संख्या 31 में गनी भाई की फैक्ट्री से ट्रीटमेंट प्लांट बिठूजा रोड़ तक नवीन डामरीकरण का कार्य करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई। इस स्थान पर करीब 6 माह पहले कार्य भी पूर्ण हो गया। अब हम आपकों इस सडक़ की हकीकत भी बताएंगे जो चौंकाने वाली है।

1 किलोमीटर सडक़ का डामरीकरण,खर्चा 25 लाख 
यह सडक़ मात्र एक किलोमीटर तक बनी हुई है और इसका टैंडर 25 लाख का है। यह सडक़ आज जाकर देखें तो जगह जगह से बिखर गई है डामर उखड़ गया है। इस सडक़ को बनाने में 25 लाख खर्च हो गए यह बात किसी के भी हजम नहीं होती है। और वो भी मात्र 6 माह में हीं उधड़ गई।


ठेकेदार ने जमकर किया फर्जीवाड़ा
इस सडक़ को बनाने में जिस ठेकेदार फर्म को वर्क ऑर्डर दिया गया था उसने जमकर भ्रष्टाचार किया है। इस सडक़ की जांच की जाए तो लाखों का घोटाला सामने आ सकता है। गौर करने वाली बात यह भी है कि इतना बड़ा घोटाला हो गया और अधिकारियों को इस बात की भनक तक नहीं है यह बात कुछ हजम नहीं होती है।

कैसे हुआ बिल पास 
जी शेडय्ूल के आधार और गुणवत्ता के आधार पर तो इस सडक़ का भुगतान ठेकेदार को कोई भी हालत में संभव नहीं था। सवाल यहां भी उठ रहे है कि अधिकारियों ने बगैर जांच पड़ताल और उसकी गुणवत्ता को जांचे बिना भुगतान कैसे किया।

Wednesday, August 24, 2016

5 फिट पानी के साथ परवान पर मरुगंगा लूणी नदी

सूकड़ी नदी और बांसड़ा बांध का पानी आ रहा लूणी नदी में 
समदड़ी से सुनील दवे के साथ ओमप्रकाश सोनी की रिपोर्ट
बालोतरा/समदड़ी। मरूगंगा लूणी नदी एक बार फिर परवान पर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लूणी नदी के तटीय इलाकों में तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहने से जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रूकरूकर हुई बारिश से मौसम भी खुशगवार बना रहा। इधर पाली व आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश से लूणी नदी में फिर से आवक शुरू हो गई है।

शहर के दोनों पुलों पर नदी देखने उमड़े लोग
प्राप्त जानकारी के अनुुसार समदड़ी रपट पर तीन फिट पानी चल रहा है।

वहीं प्रशासन से एहतियात के तौर पर आवागमन को रोक दिया है। वहीं बालोतरा में गुरूवार सुबह तक लूणी नदी में बीओटी पुल के समीप 5 फिट पानी बह रहा है।

सूकड़ी नदी का आ रहा है पानी 
जानकारों के अनुसार जालोर जिले की सरहद में बने बांसड़ा बांध ओवरफ्लों चल रहा है। इस बांध के गेट कई वर्षों तक नहीं खुले है जिससे ओवरफ्लों होकर पानी सूकड़ी नदी में बह रहा है।

वहीं सूकड़ी नदी का पानी मजल और कोटड़ी लाखेटा गांव के समीप से होता हुआ लूणी नदी में मिल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूणी नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। वहीं बांडी नदी में भी पानी की आवक जारी है जिससे एक बार फिर हमारी लूणी नदी परवान पर है।

समदडी में बढ़ा लूणी नदी का पानी देखे विडियो सहित पूरी खबर

रिपोर्टर सुनील दवे की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट 
समदड़ी।लूणी नदी का जलस्थर बढ़ा । लूणी नदी में मंगलवार सुबह पानी की आवक बढ़ गई।सोमवार को रपट से लगभग पूरी तरह से पानी बन्द हो गया था ।लेकिन मंगलवार सुबह तेज बारिस से फिर से रपट पर करीब एक  फिट से भी जयदा आ गया जिससे आवागमन में भी काफी दिक्दो का सामना करना पड़ा हलाकि कम पानी के बहाव को देखते हुए आवागमन  चालू रहा।प्रसाशन की और से रात्रि के समय बैरिकेट लगाकर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए थे।

तेहसिलदार सुरेन्द्रसिंह खंगारोत ने बताया की सुकड़ी नदी में भी पानी के आवक बढ़ रही हे जिससे वेग और तेज हो सकता हे।एत्यातिक के तोर पर रात्री के समय वाहनों का आवागमन बन्द कर रखा हे।अगर बरसात का कर्म जारी रहा तो और भी बढ़ सकता हे पानी।तेहसिलदार ने दोनों किनारे सहित आस पास में रहने वालो को भी सावधानी बरतने की अपील की। पानी बढ़ने  के समाचार पर एक बार फिर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा नदी को देखने मानो जेसे चौपाटी जैसा नजारा हो।

Monday, August 22, 2016

मारवाड़ गोड़वाड़ क्षेत्र में बारिश का दौर जारी,कई नदिया उफान पर

बरसाती पानी से लूणी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना,आधिकारिक पुष्टि नहीं
रिपोर्ट @ ओमप्रकाश सोनी 9414532417
बालोतरा। एक बार फिर से मानसून ने मारवाड़ और गोडवाड़ क्षेत्र का रूख कर दिया है। मानसून की वापसी से किसानों के चेहरे पर रौनक तो लौट आई लेकिन अब यह मानसून परेशानी का सबब भी बन रहा है। सोमवार और मंगलवार दो दिनों में मानसून,बालोतरा, पाली,गोड़वाड़,महिलावास,सिवाना आदि क्षेत्रों में जमकर बरसा। मंगलवार को प्राप्त खबरों के अनुसार समूचे मारवाड़ क्षेत्र में बादलों के जमकर बरसने की खबर है।


पाली क्षेत्र की सभी नदिया उफान पर 
पाली क्षेत्र में हुई जमकर बारिश से एक बार फिर से सभी नदिया उफान पर चल रहीं है। जंवाई बांध का जलस्तर 56 फिट,हेमावास बांध पर 1 फिट की चादर चल रहीं है। रानी के पास दादाई नदी में टै्रक्टर चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया वहीं घाणेराव के पास नदी में फंसी एक रोड़वेज बस से सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है।

लूणी नदी का जलस्तर बढऩे की संभावना  
मारवाड़ की मरूगंगा के नाम से प्रसिद्ध लूणी नदी जो पिछले 13 दिनों से बह रहीं है। एक बार फिर से बारिश के बाद बरसाती पानी से लूणी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन प्रशासन ने इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।  बरसाती पानी की आवक होने से लूणी नदी का जलस्तर बढऩे की आंशका जताई जा रहीं है। वही समीवर्ती मेली बांध में पानी आवक लगातार जारी हे।


नदी की सहीं जानकारी जुटाने में प्रशासन नाकाम 
नदी में कितना पानी आ रहा है और लूणी नदी में कितना जलस्तर बढ़ेगा आदि जानकारी प्रशासन के पास उपलब्ध नहीं है। इसी कारण से प्रशासन के पास आपदा प्रबंधन से निपटने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। आमजन भी प्रशासन से सटिक जानकारी की उम्मीद करता है परंतु प्रशासन द्वारा इसकी कोई भी जानकारी न तो मीडिया के जरिए और नहीं मुनादी करवाकर जनता को उपलब्ध करवाई जाती है।


 बालोतरा में बरसे बदरा 
बालोतरा क्षेत्र में मंगलवार को बदरा झूमकर बरसे। सुबह 10 :30 बजे रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ जो कभी तेज तो कभी कम इस प्रकार से बारिश  जारी रही।

सैमसंग के सभी 4जी मोबाईल पर मिल रहीं है रिलायंस जियो की फ्रि सिम

बालोतरा। रिलायंस जियों अब आज से 4जी सिम फ्रि दे रहा है। जी हा आप सब इसका इंतजार कर रहे होंगे अब आपका इंतजार पूरा हो गया है।

रिलायंस जियों अब सैमसंग के सभी 4जी मोबाईल हैंडसेट पर यह सुविधा शुरू की है जिसमें एलटीई और वोल्टी मोड होना अनिवार्य है। इसके बाद आप जियो के नजदीकि स्टोर पर जाकर अपनी सिम ले सकते है जिसमें आपको 3 माह के लिए 4जी इंटरनेट सेवा,वॉइस कॉल सेवा सहित कई अन्य सेवाएं नि:शुल्क मिलेगी।
ऐसे ले जियों की सिम
आप इन सैमसंग के मोबाईल में माई जियों नाम का एप्प गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड़ करें

और उसमें दिए गए सभी एप्प डाउनलोड़ करें उसके बाद उपर की तरफ एक एविल अॅाफर आएगा उस पर क्लिक करने के बाद उसमें दिए गए ऑफर कोड की एक प्रतिलिपि करवाएं और उसे लेकर अपने नजदीकि जियो स्टोर पर जाकर अपनी सिम ले सकते है।

Monday, August 15, 2016

जो शहीद होकर भी शहादत का सिला नहीं ले पाए .....

जो शहीद हुए हे उनकी जरा याद करो कुर्बानी .....
रिपोर्टर ओमप्रकाश सोनी स्वतंत्रता दिवस पर विशेष रिपोर्ट 
बालोतरा। देश की आन बान और शान में किसी प्रकार की कमी नहीं आये इसके लिए बालोतरा उपखंड सहित जिले के अनेक नागरिको ने सन् १९६५ के पाकिस्थान युद्ध में सेनिको के समान सेना के कंधे से कन्धा मिलाकर देश के प्रति अपने फर्ज को निभाया। युद्ध में अनेक नागरिक सेनिको की मदद करते हुए शहीद भी हो गए। उन लोगो ने तो बिना अपने घर परिवार की चिंता किये अपने प्राण न्योछावर कर दिए परंतु उनके शहीद होने के दशको बाद भी उनके परिजन शहीद की शहादत का सिला मिलने का इन्तजार कर रहे है। कुछ ऐसी  कहानी है सन् १९६५ में युद्ध के दौरान सेना की मदद करते समय शहीद होने वाले आम नागरिको की।


यूं तो उस युद्ध में कितने ही आम नागरिक शहीद हुए थे जिनके परिजन आज भी गुमनामी के अँधेरे में शहीद की याद में आंसु बहाते हुए दिन बिता रहे है। लेकिन उपखंड के तिलवाड़ा गांव में एक परिवार १९६५ के युद्ध में शहीद हुए घर के लाल व् जिले के अन्य शहीद नागरिको को सम्मान दिलवाने की लड़ाई लड़ रहा है। ये कहानी है तिलवाड़ा गांव के एक युवा खीमराज साईं की। सत्रह वर्ष की तरुण उम्र में सन् १९६५ में देश पर युद्ध की विपदा आई तो स्वयं प्रेरणा से गांव के दूसरे युवको के साथ सेना की मदद के लिए  रेलवे के कार्मिको के साथ सीमा पर गए। युद्ध के दौरान सेना के लिए रसद सामग्री पहुचाते समय पाकिस्तान द्वारा की गयी बमबारी में वे रेलवे कार्मिको के साथ शहीद हो गए।

खीमराज के घर वालो को घर के लाल को खोने का मलाल तो था लेकिन देश के लिए कुर्बान होने का फक्र भी था। युद्ध खत्म होने के बाद सेना की और से उनकी परिजनों को पीठ थपथपाई गयी लेकिन किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिली। खीमराज की शहादत के बाद अभी तक भी सरकार की और से उनके परिजनों को खीमराज की शहादत का किसी भी प्रकार का सिला नहीं दे पाई है। उस युद्ध में खीमराज के साथ सेना की मदद करते हुए शहीद हुए अन्य नागरिको को भी अभी तक किसी प्रकार की सरकारी सहायत आदि नहीं मिली है। शहीद नागरिको के परिजन गुमनामी के अँधेरे में मुफलिसी में जीवन काट रहे है। खीमराज के भाई कानाराम, बालाराम साई ने बताया कि सन् १९६५ की लड़ाई में कुर्बान होने वाले आम नागरिको को सरकार ने शहादत के नाम पर एक प्रमाण पत्र तक नहीं दिया है।
कानाराम ने शुरू की हक़ के लिए लड़ाई-
शहीद खीमराज साई के भाई कानाराम साई ने अपने भाई सहित अन्य नागरिको को शहादत का सिला दिलाने के लिए संघर्ष शुरू किया है। पिछले २५ वर्षो में कानाराम शहीद के हक़ के लिए राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री से लेकर रेल मंत्रालय के चक्कर काट रहे है। कानाराम बताते है कि सरकारे बदलती रही लेकिन सन् १९६५ में सेना के साथ काम करते हुए मरने वाले शहीदों के परिजनों की सुध नहीं ले रही है। कानाराम ने उन शहीदों के परिजनों को केवल शहादत का प्रमाण पत्र देने की मांग की है। साथ ही परिजनों को नौकरी देने की मांग की है ताकि शहीदों के परिजन फक्र के साथ सर उठाकर जी सके।

Sunday, August 14, 2016

आन-बान और शान से फहराया तिरंगा

स्वाधीनता दिवस पर उपखंड क्षेत्र में गूंजे देश भक्ति के तराने
संवाददाता चेतन सुंदेशा  के साथ भेरू प्रजापत की की रिपोर्ट 
बालोतरा। उपखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपखंड स्तरीय स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम का आयोजन स्थानिय जैसमल भीमराज गोलेच्छा माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण के साथ की गई। उपखंड अधिकारी उदयभानू चारण ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

बालोतरा उपखंड में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूम धाम से मनाया गया। उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह स्कुल नंबर तीन के प्रांगण में आयोजित किया गया।
समारोह में उपखंड अधिकारी उदयभानु चारण ने ध्वजारोहण करके समारोह की शुरूआत की। समारोह में शहर के मदर टेरेसा विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। इसके बाद व्यायाम प्रदर्शन किया। बाद में छात्र छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समाज में बढ रही कुरीतियों की ओर ध्यान खीचकर उनके निवारण में भागीदार बनने का आव्हान किया। नवकार विद्या मंदिर के छात्र छात्राओ द्वारा महिला अत्याचार के संबंधित संगीत नाट्य ने समारोह में माजूद लोगो की आंखो को नम कर दिया ओर सोचने को मजबूर कर दिया कि आखिर नारी शक्ती पर देश में हो रहे अत्याचार कब समाप्त होंगे।

साथ ही उपख्ंाड के लोक कलाकारो ने परम्परागत राजस्थानी लोक नृत्य गेर की रंगारंग प्रस्तुती दी तो अंत में लंगा लोक कलाकारो ने परम्परागत वाद्य यंत्रो की मदद से प्रदेश की धनी लोक कला का ताना बाना बुनकर प्रदेश की संस्कृति के रंग को सजाकर मरूप्रदेश की कला की छटा बिखेरी।
गूंजे देशभक्ति के तराने 
स्वाधीनता दिवस पर विद्यालय परिसर में देश भक्ति के तरानें गूंजे तो उपस्थित जनसमुदाय देशभक्ति से लबरेज दिखें। कार्यक्रम के दौरान कई देशभक्ति गीत,एकल गीत,नृत्य सहित बॉर्डर की झांकी संगीत के साथ प्रस्तुत की तो लोगों की आंखें नम हो गई। स्वाधीनता दिवस के मौके पर कई झांकियां प्रस्तुत की गई जिन्हें आम जन खुब सराहा। इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य करने 42 जनों को सम्मानित किया गया।

वहीं शहर के उपखंड कार्यालय,डिप्टी कार्यालय,पुलिस थाना परिसर, नगर परिषद कार्यालय,जलदाय विभाग,सार्वजनिक निर्माण विभाग आदि सरकारी कार्यालयों सहित सभी विद्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया।
मंच पर ये थे उपस्थित---
नगर परिषद सभापति रतन खत्री,उपसभापति राधेश्याम माली,आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित,पूर्व विधायक मदन प्रजापत,प्रधान ओमप्रकाश भील ,नेता प्रतिपक्ष मदन चौपड़ा,पुलिस उपाधिक्षक राजेश माथुर,अतिरिक्त पुलिस उपाधिक्षक कैलाशदान रतनू,थानाधिकारी गौरव अमरावत,जिला परिवहन अधिकारी अचलाराम मेघवाल सहित पार्षदगण व गणमान्य एवं जनप्रतिनिधि लोग उपस्थित थे।

Thursday, August 11, 2016

27 साल बाद 12 फीट पानी के साथ बह रहीं मरूगंगा,बीओटी पुल के उपर आया पानी

मेघा हाईवे पुल के करीब पहुंचा पानी,बाईपास सडक़ पर भी आया पानी,प्रशासन बनाएं हुए है नजर,निचले इलाकों में अलर्ट जारी
रिपोर्ट @ ओमप्रकाश सोनी के साथ चेतन सुंदेशा 
बालोतरा। औद्योगिक नगरी में लूणी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रात्रि के बाद से अब तक पानी का गेज 12 फीट जा पहुंचा है। पानी का वेग काफी तेज है उसके बाद से आज सुबह करीब 9 बजे मेघा हाईवे पुल के करीब पानी पहुंच गया है जिसे भी पानी बढऩे के साथ बंद किया जा सकता है।

छत्रियों का मोर्चा बाईपास,माली समाज शमसान घाट,वानर देव मंदिर के पास सहित कई जगहों पर पानी चल रहा है। बीओटी पुल पर रात से हीं पानी बढऩा शुरू हो गया था जो सुबह होते होते उसके उपर 2 फीट पानी बहने लगा।

शहर के बीओटी पुल पर यातायात बंद 
शहर के बीओटी पुल पर पानी की आवक बढऩे के साथ हीं यातायात को एहतियात के तौर पर रोक दिया गया है। जिससे जालोर,सांचोर,सिणधरी व गुजरात जाने व आने वाली सभी बसों का रास्ता बदल दिया गया है।

उन्हे मेघा हाईवे पुल से गुजरना पड़ रहा है।
12 फीट पानी के साथ बह रहीं है मरूगंगा 
27 साल बाद लूणी नदी में इतना पानी आया है जिससे किसानों में खुशी है। लूणी नदी के किनारे स्थित कुओं में पानी बढऩे के साथ हीं कुए रिचार्ज होंगे।
सुरक्षा चाक चौबंद
प्रशासन एहतियात बरते हुए है उन्होंने सुरक्षा के पख्ता इंतजाम किए हुए है। इसी के साथ हीं प्रशासन ने आमजन से नदी के पानी से दूर रहने कि हिदायत देते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। सेल्फी नहीं लेने की विशेष रूप से अपील की है। उन्होंने कहा कि सावधान रहे सुरक्षित रहे।

शाम को लूणी नदी किनारे जुहू चौपाटी सा नजारा,8 फिट पानी के साथ बह रही है मरूगंगा

बालोतरा। शहर में मरूगंगा का आगमन गुरूवार अलसवेरे हुआ। जिसे देखने के लिए शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पूजा अर्चना कर लूणी नदी का स्वागत किया।

गुरूवार को सुबह से ही शहर के छत्रियों का मोर्चा बीओटी पुल,बाईपास व मेघा हाईवे पुल पर लोगों का जमावड़ा मुंबई की जुहू चौपाटी जैसा नजर आ रहा था। लूणी नदी में पानी तडक़े 3 बजे के करीब बालोतरा सरहद में पहुंचा जैसे हीं लोगों को सूचना मिली तो लोग उसाहित होकर लूणी नदी के किनारे पहुंचने लगे फिर देखते हीं देखते भोर तक लोगों का जमावड़ा इतना बढ़ गया कि प्रशासन को मश्क्कत कर किनारे करवाना पड़ा। देर शाम तक लूणी नदी अपने पूरे वेग के साथ बह रहीं थी और इसका पानी आगे बढ़ रहा है।
8 फीट रहा पानी का लेवल
शहर के क्षत्रियों का मोर्चा बीओटी पुल पर शाम 7 बजे तक पानी का लेवल 8 फीट आंका गया। शाम के पश्चात पानी थोड़ा बढ़ा जिससे पुल के उपर से पानी बहने लग गया। हांलांकि प्रशासन ने एहतियात के तौर जाब्ता लगा रखा है तथा ज्याद पानी बढ़ा तो यातायात को रोक दिया जाएगा। फिलहाल देर शाम तक स्थिति नियंत्रण में थी। प्रशासन ने बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए है सुरक्षा में कोई कोताई नहीं बरती जा रहीं है। अब आगे और पानी बढ़ने जैसी कोई पुख्ता खबर नहीं है फिर भी प्रशाशन ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है।


एहतियात के तौर पर पुल पर आवागमन किया बंद 
शाम करीब 7 बजे उपखंड अधिकारी उदयभानु चारण,एएसपी कैलाशदान रतनु,थानाधिकारी गौरव अमरावत,सभापति रतन खत्री,नेता प्रतिपक्ष मदन चोपड़ा सहित कई अधिकारियो व् नेताओ ने लूनी नदी के पुल का जायजा लिया और पीछे से पानी बढ़ने की संभावनाओ एवं पुल पर पानी आने के साथ रात्रि में किसी खतरे से पहले ही एहतियात के तौर पर आवागमन बंद कर दिया है।

समदड़ी में प्रशाशनिक अधिकारियो ने नदी का लिया जायजा


समदड़ी के लुनी नदी तट पर तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह खंगरोत, नायब तहसील दार मोटाराम चौधरी , ने किया समदड़ी लुणी नंदी तट पर किया मोका मुयाना।नदी के पानी का स्तर बढ़ रहा है अभी लुणी नंदी रपट पर 3 फिट पानी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। एक अपील आमजन के लिए आप सभी क्षेत्रवासियों से एक विनम्र अपील  कि आप अपने बच्चों को नदी से दूर रखें एवं अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। आप सभी नदी के वेग से दूर रहे तथा वाहन चालकों को भी हिदायत देकर उन्हे पानी में नहीं जाने का कहा।

Wednesday, August 10, 2016

बालोतरा पहुंची मरूगंगा लूणी नदी,देखने उमड़े शहरवासी

रिपोर्ट @ ओमप्रकाश सोनी के साथ चेतन सुंदेशा 
बालोतरा। औद्योगिक नगरी में जीवनदायिनी मरूगंगा का आगमन गुरूवार अलसवेरे हुआ। जिसे देखने के लिए शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पूजा अर्चना कर लूणी नदी का स्वागत किया। गुरूवार को सुबह से ही शहर के छत्रियों का मोर्चा बीओटी पुल,बाईपास व मेघा हाईवे पुल पर लोगों का जमावड़ा मुंबई की जुहू चौपाटी जैसा नजर आ रहा था।





Saturday, August 6, 2016

मिनी माउंट है छप्पन की पहाडिय़ों में बसा हल्देश्वर महादेव तीर्थ

पूरे श्रावण मास लगा रहता है श्रद्धालुओं का तांता,अनूठी है पूंगला-पूंगली की पोल
संपादक भगाराम पंवार के साथ फोटो जर्नलिस्ट चेतन सुंदेशा की विशेष कवरेज 
बालोतरा/सिवाना। सिवाना से दस किलामीटर दूर स्थित पीपलून गांव की तलहटी में छप्पन की मनोरम पहाडिय़ों में रचा-बसा है हल्देश्वर महादेव तीर्थ। अरावली पर्वत श्रंृखला के अंतिम क्षोर पर स्थित है हल्देश्वर महादेव तीर्थ। मनोरम पहाडिय़ा,कलरव करते पक्षी,जगह-जगह बहते झरनो के बीच बिराजमान है भगवान भोलेनाथ। हल्देश्वर महादेव तीर्थ जाने के लिए श्रद्धालुओं को बालोतरा से सिवाना के रास्ते जाना पड़ता हैं। सिवाना से दस किलोमीटर पीपलून गांव की तलहटी से करीब 9 किलोमीटर 7 दुर्गम पहाडिय़ों केे टेडे-मेडे व संकरे रास्तों से जाना पड़ता है।

यहा हर श्रावण मास में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता हैं। भोले बाबा के दर्शनार्थ दूर-दूर से मन में आस्था लेकर शिव के दरबार में पहुंचते हैं। यहा आने वाले भक्तों के पैर भी पैदल चलते-चलते जवाब देने लगते है फिर भी भक्तों व कावड़ीयों का विश्वास कायम रहता हैं। शिव भक्त सैकड़ो की तादाद में यहा हर साल दर्शन करने के लिए आते हैं। यहा हल्देश्वर महादेव का अपना रूप ही निराला हैं। भक्त दर्शन करने के पश्चात मन्नते मांग कर पूजा अर्चना करते है तथा क्षेत्र में खुशहाली की कामना करते है।
 यह है पौराणिक मान्यता---
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पांडवों के अज्ञातवास में कुंती पुत्र पांडवों ने इस मंदिर को स्थापित किया था। इस मंदिर के इर्द गिर्द स्थित छप्पन की पहाडिय़ों में हल्दिया राक्षस रहता था और वह राक्षस यहा पर उसने आतंक फैला रखा था। उस वक्त हल्दिया राक्षस के आतंक की वजह से ग्रामीणों ने भगवान भोलेनाथ को याद किया तब शंकर भगवान इसी स्थान पर एक पीपल के वृक्ष के नीचे प्रकट हूए और हल्दिया राक्षस का वध किया था। उसी दिन से यह स्थान हल्देश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। मंदिर के उत्तर में एक बड़ी शिखर टेकरी है उसमें गुरू गोरक्षनाथ महाराज की धूणी व गुफा है यहा पर गुरू गोरक्षनाथ ने कई वर्षो तक तपस्या की थी। पहाडों में सबसे उंची चोटी पर मॉ भवानी का मंदिर भी हैं। यहां पर पहुंचना बहुत ही कठिन हैं।
अनूठी है पूंगला-पूंगली की पोल----
हल्देश्वर महादेव मंदिर पर जाने वाले रास्ते में पहाडिय़ों के मध्य भाग में स्थित है पूंगला-पूंगली पोल। इस पाले की पौराणिक मान्यता है कि यहा पर सत्रहवीं सदी में कनाना के शासक आसकरण के पुत्र वीर दुर्गादास राठौड़ ने बनवाई थी। तत्कालीन महाराजा जसवंतसिंह को जोधपुर की गद्दी पर बिठाने के लिए दिल्ली औरंगजेब से वीर दुर्गादास राठौड़ ने अनुरोध किया तब औरंगजेब ने जोधपुर को शाही रियासत के अंदर सम्मिलित करने को कहा और अजीतसिंह को महाराजा बनाने से इंकार कर दिया।

तब वीर दुर्गादास ने अपने सैनिकों के साथ दिल्ली प्रस्थान किया एवं दुर्गादास की बात मानने से मना कर दिया तत्पश्चा दुर्गादास राठौड़ ने औरंगजेब के पुत्र व पुत्री ( पूंगला-पूंगली) का अपहरण कर मारवाड़ में सिवाना के समीप छप्पन की पहाडिय़ों में लाकर छुपा दिया। फिर यहा पर वीर दुर्गादास ने पत्थरों की कारीगरी से एव विशाल पोल का निर्माण करवाया। इस पोल के अंदर दो कमरे बनाए उसमें औरंगजेब के पुत्र व पुत्री को गुप्त रूप से रखा गया था। आखिर अपने पुत्रों की खातिर औरंगजेब ने वीर दुर्गादास की बात मान ली और अजीतसिंह को मारवाड़ का राजा बना दिया। तब वीर दुर्गादास ने औरंगजेब के दोनो बच्चों को सकुशल वापस लौटा दिया। इस पोल की खासियत यह भी है कि पोल को सिर्फ पत्थरों से बनाया गया है इसमें चूना व सिमेंट का कही नामों निशान तक नही हैं।
हल्देश्वर महादेव तीर्थ को पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है----
वर्ष में दो माह तक श्रद्धालुओं का आवागमन रहता हैं। यहा आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का यही कहना है कि प्रकृति का यहा एक अनोखा आनंद भी है भगवान भोले बाबा का दरबार भी तो सरकार या पर्यटन विभाग पहल करे तो इस स्थान पर मूलभूत सुविधाएं व दुर्गम व उबड़-खाबड़ रास्तों को ठीक करे और विद्युत व्यवस्था करवाई जाएं तो सरकार केे लिए नया आमदनी का रास्ता खुल सकता हैं। हल्देश्वर महादेव मंदिर को देवस्थान विभाग व पर्यटन विभाग मिलकर इस तीर्थ को विकसित करे तो हर साल अच्छी आमदनी भी हो सकती हैं।
क्षेत्र का बड़ा पिकनिक स्थल भी है---
शिव भक्त बड़ी संख्या में यहा दर्शनार्थ तो आते है लेकिन भक्त यहा मनोरम पहाडिय़ोंं के बीच बहते झरने व पहाडिय़ों के बीच बने कई तालाबों में नहाने का भी भरपूर आनंद लेते हैं। चारों ओर हरियाली की ओट में बसे इस तीर्थ पर भक्त श्रावण व भाद्रपद्र मास में सैकड़ो की तादाद में पिकनिक भी मनाने आते हैं।
जड़ी बुटियों का भंडार
छप्पन की पहाडिय़ों में कई तरह की जड़ी बुटियां व अमूल्य खनिज के भंड़ार हो सकते हैं। बुजुर्गो का मानना है कि यहा पर कई तरह की जड़ी बुटियां होती थी और उन्हें घरेलू उपचार व गंभीर बिमारियों के इलाज के लिए काम में लिया जाता था। जानकारों का कहना है कि सरकार गंभीर विचार कर इसे पर्यटन स्थल घोषि करे तो यहा विकास के नए आयाम स्थापित हो सकते है तथा इस पहाडी पर कई तरह के खनिज के भंड़ार भी हो सकते हैं।







Thursday, July 21, 2016

लूणी नदी में छोड़ा जा रहा है फैक्ट्रियों का प्रदूषित पानी

एनजीटी के आदेशों की हो रहीं है अवहेलना,प्रदूषण नियंत्रण मंडल व प्रशासन नहीं कर रहा है कोई कार्रवाई
रिपोर्ट @ ओमप्रकाश सोनी  (9414532417)
बालोतरा। बिठूजा औद्योगिक क्षेत्र में प्रदुषण नियंत्रण के मानको की पालना नहीं हो रही है। धुपाई इकाइयों से सी ई टीपी प्लांट जाने वाली पाइप लाइनों की साफ सफाई की आड़ में पिछले लंबे समय से रासायनिक प्रदूषित पानी इकाई परिसर के बाहर आस पास के खेतो व लूणी नदी में डाला जा रहा है। बिठूजा औद्योगिक क्षेत्र के तमाम रास्तो पर प्रदूषित पानी फेला पड़ा है। अनेक स्थानों पर तो खेतों व नदी में छोड़ा गया रासायनिक प्रदूषित पानी तालाब का रूप ले चूका है।
प्रदूषण मंडल अधिकारी जानबूझकर कर रहे अनदेखा
ऐसा नहीं है कि प्रदूषण फैलने की जानकारी प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों को नहीं है। इसके अलावा बिठूजा सीईटीपी अध्यक्ष सहित सभी कार्मिकों को इसकी जानकारी है परंतु इच्छाशक्ति नहीं है। यह सब जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है क्योकि इसमें मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है।


प्लांट मात्र दिखावा बनकर रह गया है
सीईटीपी का प्लांट मात्र शो पीस बनकर रह गया है। इसमें जितना पानी ट्रीट करने की क्षमता है उससे कहीं अधिक प्रदूषित पानी फैक्ट्रिीयों से आ रहा है इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन इसकी आड़ में कारखानों के मालिक प्रदूषित पानी को सडक़ों,खेतों व खाली पड़े भूखंड़ों में बहां रहे है।
एनजीटी कोर्ट के आदेश भी हुए हवा
पिछले दिनों करीबन 77 माह तक बालोतरा का औद्योगिक क्षेत्र प्रदूषित पानी लूणी नदी में छोडऩे को लेकर एक याचिका एनजीटी कोर्ट में दाखिल की गई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कारखाने बंद करने का आदेश दिया था। उसके बाद आरओ प्लांट आदि शर्तों पर कोर्ट ने प्रदूषित पानी को लूणी नदी में नहीं बहाने की हिदायत के साथ कारखाने शुरू करने का आदेश दिया था। परंतु कुछ दिन गुजर जाने के बाद फिर से फैक्ट्रियों से प्रदूषित पानी लूणी नदी में छोड़ रहे है।


प्रशासन करें कार्रवाई 
पर्यावरण बचाओं संघर्ष समिति के तत्वाधान में बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजा गया है। हमारी मंाग है कि कोर्ट के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वाले फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं। प्रदूषित पानी लूणी नदी व खेतों में फैला हुआ है।
तुलसाराम चौधरी,अध्यक्ष पर्यावरण बचाओं संघर्ष समिति।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...