Followers

Showing posts with label धर्म. Show all posts
Showing posts with label धर्म. Show all posts

Monday, September 5, 2016

मेवानगर में भूरा राठौड़ के नाम जागरण आज

बालोतरा।  निकटवर्तीमेवानगर में भूरा राठौड़ के नाम सोमवार रात 8 बजे रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। रात्रि जागरण में कलाकार नरेंद्र बंजारा एंड पार्टी जोधपुर की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएगी।

इस दौरान अासपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु भाग लेंगे।

अर्बुदा देवी पद यात्रा संघ 22 को होगा रवाना

बालोतरा। मां अर्बुदा देवी पद यात्रा संघ 22 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ रवाना होगा। संघ के गजेंद्र पंवार ने बताया कि संघ के बैनर का विमोचन राघवदास महाराज, संत संतोषनाथ महाराज डीसा, कुलदीप आदि के सानिध्य में किया।
इस दौरान रामेश्वर माली, सुजाराम माली, राजेन्द्र, नरेश पंवार, रामेश्वर सांखला, कन्हैयालाल पंवार, जबराराम पंवार, नाथूभाई सिंधवाला, देवीलाल पंवार, जीतू पंवार, लक्ष्मण पंवार, नीरज पंवार, कल्पेश, भंवरलाल, सुरेश, मुकेश पंवार आदि मौजूद थे। 

Saturday, September 3, 2016

6 सितंबर को गर्गाचार्य जयंति धूमधाम से मनाई जाएगी

बालोतरा। स्थानिय गर्गाचार्य आश्रम मूंगड़ा रोड़ स्थ्ज्ञित छात्रावास में गर्ग गुरू ब्राह्मण ह्यके युवा साथियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गर्गाचार्य महाराज की जयंति धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

गर्गाचार्य जयंति 6 सितंबर को मनाई जाएगी इसके तहत कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता चंपालाल गर्ग ने करते हुए कहा कि सामाजिक स्तर धार्मिक आयोजनों में भाग लेना और उन्हे सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान मूलाराम नौसर,भट्टाराम कितपाला,शंकरलाल गर्ग,माधाराम सणतरा,दिनेश पोषाण आदि कई लोग मौजूद थे।

बिठूजाधाम में गूंजे बाबा के जयकारे,बाबा दूज पर उमड़ा आस्था का सैलाब

भादवा की दूज को बिठूजा धाम पर हुआ मेले का आयोजन
भक्त भाविकों ने मंदिर शिखर पर पूजा अर्चना कर चढ़ाई धजा 
रिपोर्ट @ ओमप्रकाश सोनी 9414532417
बालोतरा। निकटवर्ती बिठूजा गांव स्थित लोक देवता बाबा रामदेवजी की विश्राम स्थली मिनी रामदेवरा पर भादवा की दूज को भरे मेले में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा । क्षेत्र सहित आस पास गावो के हजारो श्रद्धालु पैदल जत्थो, वाहनों, बसो द्वारा बिठूजा धाम पहुचे ।

धर्म प्रेमियो ने लोक देवता बाबा रामदेव के चरणों में शीश नवाया और पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। मेले में लगे झूले व् हाट बाजारों में ग्रामीणों ने जमकर खरीददारी की। शनिवार को अलसुबह से ही बिठूजा धाम पर भक्तो के आने का सिलसिला आरम्भ हो गया जो दिन चढऩे के साथ साथ परवान चढ़ता गया। पैदल जत्थो के रूप में श्रद्धालु डीजे पर भजनों की सुमधुर स्वरलहरियों पर नाचते-झूमते थिरकते देर रात तक मंदिर पहुचे तथा बाबा के दर्शन पूजन कर आरती की।


बाबा के अनन्य भक्त भेरूलाल डागा ने बताया कि बाबा के अवतरण दिवस पर मंदिर में विराजित बाबा की प्रतिमा को पंचामृत से नहला कर 108 दीपको की आरती उतार कर मेले का आगाज किया गया। बाद में मंदिर शिखर पर धजा चढ़ाई गयी।

सजे हाट बाजार-
मंदिर परिसर के बाहर मेले को लेकर सूंदर व् आकर्षक हाट बाजार भी लगे। हाट बाजार में ग्रामीणों व् श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी की। मेले में लगे झूलो का लोगो ने लुफ्त उठाया।

बालोतरा से बिठूजा तक माहोल हुआ धर्ममय-
बाबा दूज के मेले में समूचे संभाग से आये श्रद्धालुओं के जयकारो से माहोल धर्ममय नजर आया। बालोतरा से मेगा हाईवे पूल के पास से बिठूजा जाने के लिए मंदिर ट्रस्ट की और से नया मार्ग बनाया गया। पुरे मार्ग पर बाबा के जयकारो के साथ श्रद्धालुओं बिठूजा धाम के लिए उमड़ते दिखे। सिवाना की तरफ से बिठूजा आने वाले मार्ग पर भी दिन भर श्रद्गलुओ की भीड़ उमड़ी।

पुलिस प्रबंधन लचर-महिलाओं के गहने हुए पार-
बिठूजा धाम पर आयोजित मेले में इस बार पुलिस प्रबंध कमजोर रहे। बड़ी तादाद में उमड़े श्रद्धालुओं के बीच व्यवस्थाए बनाने के लिए नाम मात्र के पुलिस कर्मी तैनात थे। मेले के दौरान दर्शनों के लिए कतार में कड़ी महिलाओ के गले में पहिने आभूषण पार होने की एक दो वारदाते भी हुई। इसके बावजूद भी महिला पुलिस कार्मिक एक तरफ जाकर फोन पर बतियाती नजर आई। मेले के दौरान लाइन में लगे लोगो के मोबाइल भी गुम हुए है।

Thursday, September 1, 2016

मिनी रामदेवरा है आस्था का कुंभ बिठूजाधाम

बाबा दूज को होगा भव्य मेले का आयोजन,नाचते गाते पहुंचेंगे श्रद्धालु
रिपोर्ट @ ओमप्रकाश सोनी 9414532417
बालोतरा। उपखंड के लूणी नदी के किनारे  बिठूजा गांव में जैसलमेर जिले के रुणिचा में स्थित रामदेवरा धाम के जैसा ही चमत्कारिक व् आस्था का कुंभ रामदेवरा धाम स्थित है।  बिठूजा में स्थित बाबा रामदेव धाम को प्रदेश में मिनी रामदेवरा के नाम से जाना जाता है। यहाँ पर रुणिचा धाम की तर्ज पर ही भव्य मंदिर है। किवदंतियों के अनुसार द्वारिका से रामदेवरा लोटते समय स्वयं बाबा रामदेव में बिठूजा में मूर्ति की स्थापना की थी। उसके बाद से यह तीर्थ आस्था का प्रतिक बन गया और कालान्तर में मिनी रामदेवरा में रुणिचा धाम की तरह से आस्था और श्रद्धा का कुंभ उमड़ता है। साथ ही यह भी मान्यता है कि रुणिचा में दर्शन करने के बाद बिठूजा धाम में दर्शन करने के बाद ही रामदेवरा की पूजा अर्चना पूरी होती है। इसलिए देश के कोने कोने से रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालु बिठूजा धाम में भी दर्शन के लिए आते है। बिठूजा रामदेवरा धाम में वर्ष भर श्रद्धालुओं की रेलमपेल रहती है। यह धाम भी रुणिचा की तरह ही चमत्कारिक है।

पैदल जातरुओं की उमड़ रही भीड़-
मिनी रामदेवरा बिठूजा धाम में इन दिनों महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश सहित पश्चिमी राजस्थान से रामदेवरा जाने वाले पैदल जातरुओं की भीड़ उमड़ रही है। यहाँ पर पैदल यात्रियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाए वर्ष भर रहती है।
बाबा दूज को होगा मुख्य मेला-
बाबा रामदेव मंदिर बिठूजा धाम पर शनिवार को रामसा पीर की अवतरण तिथि पर वार्षिक मेले का आयोजन होगा। वार्षिक मेले में संभाग भर से हजारो श्रद्धालू भाग लेंगे। भक्त भेरूलाल डागा ने बताया कि बाबा रामदेव जी की विश्राम स्थली बिठूजा धाम पर भादवा शुक्ला द्वितीया शनिवार को मुख्य मेले का आयोजन होगा।

बाबा दूज के मेंले में क्षेत्र से दर्जनों पैदल जत्थे बाबा के दरबार में आएंगे। मेले में मंदिर के बाहर हाट बाजार भी लगेंगे। दूज के अवसर पर अलसुबह बाबा की प्रतिमा को पंचामृत से नहला कर 108 दीपको की महाआरती के साथ मेले का विधिवत आगाज होगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर ट्रस्ट की और से विशेष प्रबंध किये गये है। बिठूजा धाम सेवा समिति के कार्यकर्त्ता राजू भाई डागा, पी राजेश जैन,जीतेन्द्र लुंकड,शंकरराम चोधरी आदि सेवाओ में जुटे हुए है।
किटनोद-बिठुजा धाम के बीच रास्ता छतिग्रस्त-
सिवाना से वाया किटनोद गांव से बिठूजा धाम आने वाला सडक़ मार्ग छतिग्रस्त होने से इस मार्ग से रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रिओ को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।


अस्थाई सडक़ मार्ग से जाना होगा बिठूजा-
लूणी नदी में पानी के बहने से  बालोतरा से बिठूजा जाने वाला सडक़ मार्ग बंद है। इस कारण बिठूजा जाने वाले पैदल जातरुओं को मेघा हाईवे से सांकरणा बेरे से सौर ऊर्जा प्लांट के पास से होते हुए बिठूजा जाना होगा

Friday, August 26, 2016

जोधपुर बड़ली भैरूजी पदयात्रा संघ 30 को होगा रवाना

बालोतरा। माली समाज कच्छवाह भाईपा ग्रुप के तत्वाधान में बालोतरा से जोधपुर बड़ली भैरूजी पदयात्रा संघ 30 अगस्त कों गाजे बाजे के साथ रवाना होगा।

गु्रप के वासुदेव कच्छवाह ने बताया कि 30 अगस्त को प्रात:7 बजे संतो की बाड़ी भैरूजी के मंदिर से पूजा अर्चना कर पदयात्रियों का संघ रवाना होगा।
पदयात्रा को लेकर गणपत कच्छवाह,नरेश कच्छवाह,अशोक कच्छवाह,जीतू माली,हनुमान माली,ओम माली,सुरेश कच्छवाह,गौतम कच्छवाह,महेंद्र कच्छवाह,मादाराम कच्छवाह आदि कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है।

Saturday, August 13, 2016

एक शाम भोलेनाथ के नाम भजन संध्या में झूमे श्रोता

संवाददाता चेतन सुंदेशा 8003772263
बालोतरा। सब्जी व फ्रूट मंडी एशोसिएशन बालोतरा द्धारा एक शाम भोलेनाथ के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन सब्जी मंडी परिसर में शुक्रवार रात्रि को किया गया। भजन संध्या का आगाज जबराराम माली ने गणपति वंदना व गुरू वंदना से किया।

उसके बाद गायक अशोक प्रजापत ने भगवान भोलेनाथ के सुमधुर भजनों से श्रोताओं को सरोबार कर दिया। भजन संध्या में विख्यात भजन गायक प्रकाश माली ने एक से बढक़र भजनों की बेहतरीन प्रस्तुतियों से देर रात तक समां बांधे रखा। माली के भजनों पर श्रोता देर रात तक भगवान भोलेनाथ की भक्ति में झूमते रहे।
भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए कलाकार। फोटो अंशुमन आर झा।
इस अवसर पर बायतु विधायक कैलाश चौधरी, पूर्व विधायक मदन प्रजापत,सभापति रतन खत्री,पार्षद रतन खत्री,चंपालाल सुंदेशा,नरसिंग प्रजापत,प्रमिला खत्री,श्रवण सुंदेशा,पूर्व पार्षद रावताराम माली,समाजसेवी मोहम्मद युसुफ भांतगर,सब्जी मंडी एसोशिएशन अध्यक्ष भंवरलाल पंवार,भीखाराम कच्छवाह,श्याम गहलोत,बाबुलाल आहूजा,चेतन कच्छवाह,पंकज सुंदेशा,गणपत गहलोत,भीमाराम सोलंकी,गणपत पंवार,अमृतलाल पंवार,घेवरचंद गहलोत,ताराचंद परिहार सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे। भजन संध्या के दौरान मंच का संचालन राजू माली ने किया।
भजन संध्या के दौरान उपस्थित श्रोता।फोटो अंशुमन आर झा।

Sunday, August 7, 2016

गोगाजी महाराज के मंदिर पर श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया नागपंचमी का पर्व 
रिपोर्टर ओमप्रकाश सोनी (9414532417)
बालोतरा। ग्राम पंचायत जेठन्त्री के नवतर फको के बेरे पर स्थित गोगाजी महाराज के मंदिर पर नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मोके पर भोपाजी रूपाराम चौधरी के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। रविवार को सूर्य निकलने के साथ ही मंदिर पर गांव सहित आस-पास गावो के भक्त भाविकों के आने का सिलसिला आरम्भ हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।

नागपंचमी को लेकर प्रात: कालीन शुभ वेला में नाग देवता की प्रतिमा को पंचमृत से स्नान आदि करवाकर श्रृंगारित किया गया। भोपाजी ने गोगाजी महाराज की आरती कर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की तथा धर्म पुण्य कर अपना जीवन सार्थक व् सुखमय करने का आव्हान किया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो में श्रद्धालुओं ने उत्साह व् उमंग के साथ भाग लिया। वहीँ कोटवाल मांगीलाल चोधरी, लूँनकरण पंवार, मगाराम फक, रामराम चोधरी,  शम्भूसिंह सोनगरा, पुनाराम चोधरी,  रघुदास वैष्णव, चेलाराम फक, मोहन रातडा ने व्यवस्थाओ में सहयोग प्रदान किया।
कन्या भोज का आयोजन 
नागपंचमी के अवसर पर मंदिर में कन्या भोजन का आयोजन किया गया। इस दौरान  भोपजी रूपराम चौधरी द्वारा नन्ही-मुन्नी बालिकाओ को भोजन करवाया और फल व् रूपए भेट किये। इस मोके पर ठाकुर भवरसिंह चम्पावत,  रामराम बोका, राजाराम रातडा, बाबूलाल माली,  हिम्मत सिंह,बाबुराम विश्नोई, प्रभुराम तरक, राणाराम चोधरी, देमाराम रातडा, पुखराज संत, देवीसिंह राजपुरोहित सहित बड़ी तादाद में श्रद्धालु मौजूद थे।

Saturday, August 6, 2016

मिनी माउंट है छप्पन की पहाडिय़ों में बसा हल्देश्वर महादेव तीर्थ

पूरे श्रावण मास लगा रहता है श्रद्धालुओं का तांता,अनूठी है पूंगला-पूंगली की पोल
संपादक भगाराम पंवार के साथ फोटो जर्नलिस्ट चेतन सुंदेशा की विशेष कवरेज 
बालोतरा/सिवाना। सिवाना से दस किलामीटर दूर स्थित पीपलून गांव की तलहटी में छप्पन की मनोरम पहाडिय़ों में रचा-बसा है हल्देश्वर महादेव तीर्थ। अरावली पर्वत श्रंृखला के अंतिम क्षोर पर स्थित है हल्देश्वर महादेव तीर्थ। मनोरम पहाडिय़ा,कलरव करते पक्षी,जगह-जगह बहते झरनो के बीच बिराजमान है भगवान भोलेनाथ। हल्देश्वर महादेव तीर्थ जाने के लिए श्रद्धालुओं को बालोतरा से सिवाना के रास्ते जाना पड़ता हैं। सिवाना से दस किलोमीटर पीपलून गांव की तलहटी से करीब 9 किलोमीटर 7 दुर्गम पहाडिय़ों केे टेडे-मेडे व संकरे रास्तों से जाना पड़ता है।

यहा हर श्रावण मास में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता हैं। भोले बाबा के दर्शनार्थ दूर-दूर से मन में आस्था लेकर शिव के दरबार में पहुंचते हैं। यहा आने वाले भक्तों के पैर भी पैदल चलते-चलते जवाब देने लगते है फिर भी भक्तों व कावड़ीयों का विश्वास कायम रहता हैं। शिव भक्त सैकड़ो की तादाद में यहा हर साल दर्शन करने के लिए आते हैं। यहा हल्देश्वर महादेव का अपना रूप ही निराला हैं। भक्त दर्शन करने के पश्चात मन्नते मांग कर पूजा अर्चना करते है तथा क्षेत्र में खुशहाली की कामना करते है।
 यह है पौराणिक मान्यता---
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पांडवों के अज्ञातवास में कुंती पुत्र पांडवों ने इस मंदिर को स्थापित किया था। इस मंदिर के इर्द गिर्द स्थित छप्पन की पहाडिय़ों में हल्दिया राक्षस रहता था और वह राक्षस यहा पर उसने आतंक फैला रखा था। उस वक्त हल्दिया राक्षस के आतंक की वजह से ग्रामीणों ने भगवान भोलेनाथ को याद किया तब शंकर भगवान इसी स्थान पर एक पीपल के वृक्ष के नीचे प्रकट हूए और हल्दिया राक्षस का वध किया था। उसी दिन से यह स्थान हल्देश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। मंदिर के उत्तर में एक बड़ी शिखर टेकरी है उसमें गुरू गोरक्षनाथ महाराज की धूणी व गुफा है यहा पर गुरू गोरक्षनाथ ने कई वर्षो तक तपस्या की थी। पहाडों में सबसे उंची चोटी पर मॉ भवानी का मंदिर भी हैं। यहां पर पहुंचना बहुत ही कठिन हैं।
अनूठी है पूंगला-पूंगली की पोल----
हल्देश्वर महादेव मंदिर पर जाने वाले रास्ते में पहाडिय़ों के मध्य भाग में स्थित है पूंगला-पूंगली पोल। इस पाले की पौराणिक मान्यता है कि यहा पर सत्रहवीं सदी में कनाना के शासक आसकरण के पुत्र वीर दुर्गादास राठौड़ ने बनवाई थी। तत्कालीन महाराजा जसवंतसिंह को जोधपुर की गद्दी पर बिठाने के लिए दिल्ली औरंगजेब से वीर दुर्गादास राठौड़ ने अनुरोध किया तब औरंगजेब ने जोधपुर को शाही रियासत के अंदर सम्मिलित करने को कहा और अजीतसिंह को महाराजा बनाने से इंकार कर दिया।

तब वीर दुर्गादास ने अपने सैनिकों के साथ दिल्ली प्रस्थान किया एवं दुर्गादास की बात मानने से मना कर दिया तत्पश्चा दुर्गादास राठौड़ ने औरंगजेब के पुत्र व पुत्री ( पूंगला-पूंगली) का अपहरण कर मारवाड़ में सिवाना के समीप छप्पन की पहाडिय़ों में लाकर छुपा दिया। फिर यहा पर वीर दुर्गादास ने पत्थरों की कारीगरी से एव विशाल पोल का निर्माण करवाया। इस पोल के अंदर दो कमरे बनाए उसमें औरंगजेब के पुत्र व पुत्री को गुप्त रूप से रखा गया था। आखिर अपने पुत्रों की खातिर औरंगजेब ने वीर दुर्गादास की बात मान ली और अजीतसिंह को मारवाड़ का राजा बना दिया। तब वीर दुर्गादास ने औरंगजेब के दोनो बच्चों को सकुशल वापस लौटा दिया। इस पोल की खासियत यह भी है कि पोल को सिर्फ पत्थरों से बनाया गया है इसमें चूना व सिमेंट का कही नामों निशान तक नही हैं।
हल्देश्वर महादेव तीर्थ को पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है----
वर्ष में दो माह तक श्रद्धालुओं का आवागमन रहता हैं। यहा आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का यही कहना है कि प्रकृति का यहा एक अनोखा आनंद भी है भगवान भोले बाबा का दरबार भी तो सरकार या पर्यटन विभाग पहल करे तो इस स्थान पर मूलभूत सुविधाएं व दुर्गम व उबड़-खाबड़ रास्तों को ठीक करे और विद्युत व्यवस्था करवाई जाएं तो सरकार केे लिए नया आमदनी का रास्ता खुल सकता हैं। हल्देश्वर महादेव मंदिर को देवस्थान विभाग व पर्यटन विभाग मिलकर इस तीर्थ को विकसित करे तो हर साल अच्छी आमदनी भी हो सकती हैं।
क्षेत्र का बड़ा पिकनिक स्थल भी है---
शिव भक्त बड़ी संख्या में यहा दर्शनार्थ तो आते है लेकिन भक्त यहा मनोरम पहाडिय़ोंं के बीच बहते झरने व पहाडिय़ों के बीच बने कई तालाबों में नहाने का भी भरपूर आनंद लेते हैं। चारों ओर हरियाली की ओट में बसे इस तीर्थ पर भक्त श्रावण व भाद्रपद्र मास में सैकड़ो की तादाद में पिकनिक भी मनाने आते हैं।
जड़ी बुटियों का भंडार
छप्पन की पहाडिय़ों में कई तरह की जड़ी बुटियां व अमूल्य खनिज के भंड़ार हो सकते हैं। बुजुर्गो का मानना है कि यहा पर कई तरह की जड़ी बुटियां होती थी और उन्हें घरेलू उपचार व गंभीर बिमारियों के इलाज के लिए काम में लिया जाता था। जानकारों का कहना है कि सरकार गंभीर विचार कर इसे पर्यटन स्थल घोषि करे तो यहा विकास के नए आयाम स्थापित हो सकते है तथा इस पहाडी पर कई तरह के खनिज के भंड़ार भी हो सकते हैं।







Thursday, August 4, 2016

सुन्धा पर्वत पर एक शाम सुन्धा माताजी के नाम भजन संध्या आयोजित

बालोतरा।  माली समाज सुन्देशा सेवा समिति के तत्वावधान में बालोतरा से सुन्धा माताजी अष्ठम पावन पद यात्रा संघ गाजे - बाजे के साथ बुधवार को सुन्धा पर्वत पहुचकर सुन्धा माताजी मंदिर में पहुचकर पूजा अर्चना कर प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की। वहीं बुधवार रात्रि में सुन्धा पर्वत स्थित माली समाज धर्मशाला में एक शाम मां सुन्धा माताजी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।

भजन संध्या का आगाज भजन गायक छगन माली ने गणपति वंदना से किया। उन्होंने गुरू महिमा के साथ  माताजी कठे सुता सुखभर निन्द में. . . सुन्धा री चामुण्डा माता भैरू ने बुलावे रे सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी। जोधपुर की भजन गायिका सोनू कंवर ने भजन चरणे आयोडी देवी लाज राखजों . .. ठुमक - ठुमक पर चाल भवानी ले हाथों में तलवार. . . अशोक प्रजापत ने म्हारे सवा लाख री चुंदडी. ..  आ जा रे भवानी आ जा रे . . . म्हारों नाथ अमली भोलों अमली. .. ओम प्रकाश सुथार ने चौसठ जोगणी रे थारे देवलिये रम जाए . . ..  रामु माली ने भजन आयो मै सुन्धा गढ रे धाम. . . . थारे पगे घुघरियों री माल भैरू लटियाला सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झुमने के लिए मजबूर किया।
समिति अध्यक्ष अमराराम सुन्देशा, रामेश्वर माली, कुमकुम माली, छंवरलाल जोधपुर सहित अनेक भजन गायकों ने देर रात तक प्रस्तुतियां दी। भजनों पर अनेक श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर भजनों की प्रस्तुतियां दी। मंच का संचालन राजू माली ने किया। समिति के श्रवण सुन्देशा ने बताया कि गुरूवार को प्रात: सुन्धा माताजी के मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, महाआरती के पश्चात महाप्रसादी वितरित की गई। उसके पश्चात पावन पद यात्रा संघ सियाणा भैरूजी मंदिर में पूजा अर्चना कर बालोतरा लौटा।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति रतनलाल खत्री, उप सभापति राधेश्याम माली, पार्षद चम्पालाल सुन्देशा, मांगीलाल सांखला, मानवेन्द्र परिहार, भारताराम भीनमाल, केवलराम पादरू, सुजाराम सुन्देशा, खेताराम पंवार, रावताराम माली, लुणाराम सुन्देशा, माणक सुन्देशा, पंकज सुन्देशा, जगदीश माली, मंगलाराम, दौलतराम सुन्देशा, मोतीलाल सुन्देशा, मधुकर, ओमप्रकश प्रजापत, ईश्वर गहलोत सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।





Monday, July 25, 2016

सावन के पहले सोमवार को इंद्रदेव ने किया भोलोनाथ का अभिषेक

उपखंड क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में लगा रहा भक्तों का तांता
संवाददाता चेतन सुंदेशा (8003772263)
बालोतरा। सावन मास के प्रथम सोमवार को उपखंड के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और शाम को रिमझिम बारिश के साथ इंद्रदेव ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। अल सवेरे शिव भक्तों ने शिवालयों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर जीवन में खुशहाली की कामनाएं की।

सावन के प्रथम सोमवार को शहर के सबसे प्राचीन आकड़ेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ के जयकारों से शिवालय गूंज उठा। स्त्री-पुरुषो व बच्चो ने ओम नम: शिवाय की मधुर ध्वनि के साथ शिवलिंग पर अभिषेक किया। भक्त भाखरराम पटेल ने बताया कि सावन माह के तीसरे सोमवार को प्रात: वेला में द्वादश ज्योर्तिलिंग पर महंत शंकरपुरी महाराज के सान्निध्य में भोलेनाथ का भक्त सालगराम सुथार, किशनसिंह राजपुरोहित, विकास जैन, गिरधारीसिंह ने विधि-विधान से शिवलिंग व नागदेव की पूजा-अर्चना कर दूध व जल से अभिषेक किया। सवेरे ब्रह्म मुहूर्त में शिव, पार्वती, दत्तात्रेय, कार्तिकेय व गणेश भगवान की पंचामृत से स्नानादि करवाकर नवीन वस्त्राभूषण कर गुलाब के सुगंधित पुष्पों से श्रृंगारित कर संत अवन्तिकागिरी महाराज ने महाआरती कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि व अच्छी बरसात की कामना की
आकड़ेश्वर  महादेव मंदिर में अभिषेक करते हुए श्रद्धालु श्रद्धालु। 
। पटेल ने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंग पर मंदिर के महंत शंकरपुरी महाराज ने 108 बिल्व पत्र अर्पित कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सांय 4 बजे भोलेनाथ की आरती की गई। सावन का तीसरा सोमवार होने पर मंदिर पर दिनभर मेले सा माहौल रहा। शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों से कई लोग दर्शनार्थ आकर पूजा अर्चना की।
पिपलेश्वर महादेव मंदिर में किया अभिषेक---

इसी तरह बिठूजा ग्राम में स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के प्रथम सोमवार पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। आस-पास के गांवों व कस्बो से कई स्त्री-पुरुषों ने आकर शिव परिवार की पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया। भैरूलाल डागा ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार पर पीपलेश्वर महादेव मंदिर में प्रात: वेला में किशनलाल माली, देवाराम प्रजापत, रामाराम गोदारा, सावलपुरी ने कंक-गुलाल, अबीर, पुष्प, चंदन धूप दीप से पूजा कर भोलेनाथ का अभिषेक किया।

सोमवार का दिन होने से कई महिलाओं ने शिव चालीसा का पाठ किया तथा घर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पर दिन पर्यंत लोगों की चहल-पहल रही। वहीं बालोतरा शहर स्थित शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। शिव भक्तों ने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। इसी प्रकार क्षेत्र के होटलू महादेव, पचपदरा के समीप चढाणी महादेव, मलेश्वर महादेव, गोयणा भाखर महादेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर जीवन में खुशहाली की कामनाएं की। अनेक लोगों ने शिव मंदिरो में पूजा अर्चना के पश्चात व्रत भी खोले।

Saturday, June 18, 2016

मामाजी के दर्शनार्थ उमड़ा आस्था का सैलाब

रिपोर्ट @ ओमप्रकाश सोनी 9414532417
बालोतरा। ग्राम पंचायत लालाणा के सड़ला नाडा क्षेत्र में मामाजी डूंगरसिंह जी, शैतानसिंह जी एवं श्री सुभद्रा माताधाम पर त्रियोदषी के अवसर पर मामाजी के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

भक्त-भाविकों ने मामाजी के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। मामाजी डूंगरसिंह जी, शैतानसिंह जी एवं श्री सुभद्रा माताधाम सड़ला नाडा के गादीपति भूराराम महाराज ने बताया कि शनिवार को मंदिर पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला सुबह से ही आरंभ हो गया, जो शाम तक निर्बाध रूप से जारी रहा।
इस अवसर पर आयोजित मेले में लालाणा, कनाना, जेठंतरी, कुंपावास, पारलू मांगला, किटनोद, आसोतरा, मेली, सिलोर, समदड़ी, बालोतरा सहित दूर-दराज गांवों के सैकड़ों भक्त-भाविकों ने मामाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर कोटवाल गणेषाराम, कानाराम देवासी, नारायणसिंह सोनगरा, दुर्गाराम ओड, शैतानसिंह, खीमाराम करड़, हनुमानाराम काग, दूदाराम वैष्णव, बंषीलाल माली, वगताराम चौधरी, चुतराराम तरक, टीकमाराम देवासी आदि ने दर्शनार्थ आए श्रद्धालुओं के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

Thursday, June 16, 2016

निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं ने जमकर किया दान पुण्य

रिपोर्ट @ चेतन सुंदेशा 9414532417
जगह-जगह स्टालें लगाकर धर्मप्रेमियों ने राहगीरों को पिलाया ठंडा पेय, गायों को हरा चारा खिलाने के लिए उमड़ी भीड़, मंदिरों में चले भजन-कीर्तन
बालोतरा। उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में सोमवार को निर्जला एकादशी पर लोगों ने जमकर दान-पुण्य किया। लोगों में सुबह से ही दान पुण्य को लेकर होड़ लगी रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जगह-जगह पर अस्थाई पानी की प्याऊ लगाई गई। जहां ठंडे पानी के साथ शर्बत, ठंडाई, छाछ आदि पेय पदार्थ पैदल राहगीरों, वाहन चालकों सहित शहरवासियों को पिलाकर पुण्य का लाभ लिया। उल्लेखनीय है कि सनातन धर्म में इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है। श्रीराम संकट मोचन बालाजी मंदिर प्रांगण में निर्जला एकादशी पर दान पुण्य किया गया। मानव जाति धर्म जीव रक्षा सेवा समिति के कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश गुंगामण ने बताया कि सेवा समिति के संरक्षक पारस परमार की उपस्थिति में गौ माता को हरा चारा तथा मूक पक्षियों की सेवार्थ परिंडे लगाए गए।
मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु 
निर्जला एकादशी के दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इधर महिलाओं ने व्रत रखने के साथ कथा सुनकर पारणा किया। इस दिन महिलाओं ने फलों के साथ मटकियां व हाथ से हवा खाने वाली पंखियां भी दान की। अलसवेरे से ही धार्मिक माहौल बना नजर आया। महिलाओं ने हरजस गाने के साथ मंदिरों में प्रतिमाओं का श्रृंगार भी किया।


दान-पुण्य के साथ हुए कीर्तन-कथा 
समदड़ी. निर्जला एकादशी पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से दिनभर दान पुण्य किया गया। सुबह से ही दान पुण्य का दौर शुरू हो गया था। लोगों ने एक-दूसरे के घर में मटकी, पंखी व ठंडे पेय पदार्थो के साथ फलों का दान किया। इधर, बाजार में राहगीरों की सेवा के लिए जगह-जगह पेय पदार्थ की स्टालें लगा गई। कस्बे के गौर का चौक, रानीदेशीपुरा रोड़ व बावड़ी चौक पर शर्बत व ठंडाई की मनुहार की गई। निर्जला एकादशी के दिन गुरुद्वारे पर एकादशी की कथा हुई तो मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
महिलाओं ने गाए भजन 
कल्याणपुर. निर्जला एकादशी पर कस्बे के नत्थू तालाब पर गांव की महिलाओं की ओर से गायों को गुड़ खिलाकर पुण्य का लाभ लिया गया। इधर, परालिया सांसण गांव स्थित श्री राधा कृष्ण व ठाकुरजी मंदिर में श्रीमद् भावगत कथा का आयोजन किया गया। जहां मंदिर पुजारी देवा महाराज ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने कथा का श्रवण करते हुए भजन कीर्तन किए। इसके अलावा तालाब पर श्रमदान किया गया। कस्बे में फ्रूट की दुकानों पर दिनभर लोगों की भारी भीड़ जुटी नजर आई।
फोटो साथ में है।

Tuesday, June 14, 2016

नर्बदेश्वर महादेव मन्दिर में बही भजनों की सरिता

बालोतरा । शहर के आँगड़िया रोड़ कुम्हारों के चैक में स्थित नर्बदेश्वर महादेव मन्दिर का प्रथम वार्षिक महोत्सव मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।

भक्तराज नगराज प्रजापत ने बताया कि नर्बदेश्वर महादेव मन्दिर के प्रथम वार्षिकोत्सव के मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मंगलवार प्रातः वेला में भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, दत्तात्रेय व गणपति देव की सांगोपांग पूजा की गई। इसके बाद शंकरलाल प्रजापत, बाबूलाल रोपिया, गणपत प्रजापत परिवार की ओर से वेदपाठी ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार में शिवलिंग पर अभिषेक किया गया। सवेरे 10 बजे ढ़ोल-ढ़माके के साथ 11 फीट लम्बी ध्वजा की पूजा कर नगराज प्रजापत पुत्र मोमताराम  परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद शिखर कलश की भक्त चम्पालाल घाँची द्वारा विधि विधान से पूजा की गई।

वार्षिक उत्सव को लेकर सोमवार की रात्रि को मन्दिर पर भव्य जागरण का आयोजन हुआ। इसमें लेहरूदास वैष्ण, प्रकाश माली, अशोक प्रजापत एण्ड़ पार्टी की ओर से मधुर भजनों की प्रस्तुतियाँ दी गई।
इस मौके पर पूर्व विधायक मदन प्रजापत, नगर परिषद् सभापति रतन खत्री, उप सभापति राधेश्याम माली, पार्षद नरसिंग प्राजापत, भाजयुमो नेता खेताराम प्रजापत, चम्पालाल रोपिया, रामलाल गुजराती, चम्पालाल घाँची, देवाराम प्रजापत, गोविन्द प्रजापत, ओमप्रकाश एच. भाटी, हुकमाराम प्रजापत, मदन प्रजापत, घीसुलाल घाँची, तेजाराम प्रजापत, सूजाराम सैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वार्षिक उत्सव के मौके पर मन्दिर को रंग-बिरंगी रोशनी व गुलाब के सुगन्धित फूलों से श्रंृगारित किया गया। दोपहर को शिव परिवार की महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ। 

श्री राधे क्रष्ण ठाकुर जी के दर्शनार्थ उमड़े श्रद्धालु,षष्टम वार्षिक महोत्सव संपन्न

श्री राधे कृष्ण ठाकुर जी प्रतिष्ठा का षष्टम वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया मंदिर परिसर में दिन भर रही श्रद्धालुओं की रेलमपेल
रिपोर्ट @ सुनील दवे 
समदड़ी । निकटवर्ती जेठंतरी  लादुनगर  में श्री राधे कृष्ण ठाकुर जी मंदिर षष्टम वार्षिक महोत्सव मंगलवार को उत्साह व उमंग के साथ धूमधाम मनाया गया ।

मंदिर परिसर में आयोजित हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में धर्म प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया। धार्मिक कार्यक्रमों में श्री श्री 1008 तुलसाराम जी महाराज गाधिपति ब्रमधाम आसोतरा  ने षिरकत व गाधिपति  रामानंद जी महाराज उमरलाई  ,गाधिपति सुमेर गिरी जी महाराज खारवा ,जूना अखाड़ा असाडा महाराज ,समदड़ी बगेची अमराराम जी मगराज  आदि उपस्थित धर्मावलंबियों से धर्म की रक्षार्थ गोसेवा के लिए आगे आने आव्हान किया। श्री राधे कृष्ण ठाकुर जी के दर्षनार्थ श्रद्धालुओं के मंदिर आने का सिलसिला मंगलवार सुबह से ही आरंभ हो गया था, जो दिनभर निर्बाध रूप जारी रहा।
वार्षिक महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में  गांव वालो  सानिध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंगलवार को प्रातः कालीन शुभवेला में मंदिर में राधे कृष्ण प्रतिमा को पंचामृत से स्नादि करवाकर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सवेरे 10.30 बजे श्री राधे कृष्ण ठाकुर जी महाराज के जयकारों के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई।
वहीं दोपहर में महाप्रसादी का भोग लगाकर भक्त-भाविकों में प्रसादी वितरित की गई। वार्षिकोत्सव में बाड़मेर जिले  के अलावा जालोर, सिरोह, जोधपुर, सूरत अहमदाबाद डीसा, कर्नाटक, गुजरात, सहित दूर-दराज से सैकड़ों भक्त भाविकों ने शिरकत की। इस मौके पर समस्त लादुनगर ग्रामवासी  सहित कई भक्त-भाविक उपस्थित थे।
ग्रामवासियों ने किया व्यवस्थाओं में सहयोग,भजन सन्ध्या का हुआ आयोजन
मन्दिर परिसर में सोमवार रात्रि विशाल भजन सन्ध्या का आयोजन हुआ जिसमे जेठन्तरी गांव के धनपुरी ,श्रवण दास ,गोविन्द पटेल एंड पार्टी द्वारा रगा रंग प्रस्तुतिया दी गयी वार्षिक महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर पर संपन्न हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्तओ ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

Monday, June 13, 2016

गोगाजी महाराज के दर्शनार्थ उमड़ा आस्था का ज्वार

गोगाजी मंदिर प्रतिष्ठा का दूसरा बरसी महोत्सव धूमधाम से मनाया
मंदिर परिसर में दिन भर रही श्रद्धालुओं की रेलमपेल
बालोतरा। निकटवर्ती जेठंतरी के नवतर फकों का बेरा स्थित गोगाजी महाराज मंदिर का द्वितीय बरसी महोत्सव सोमवार को उत्साह व उमंग के साथ धूमधाम मनाया जाएगा। मंदिर परिसर में आयोजित हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में धर्म प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया। धार्मिक कार्यक्रमों में सड़ला नाडा मामाजी डूंगरसिंह, शैतानसिंह व सुभद्रा माताधाम के गादीपति भूराराम महाराज ने षिरकत की तथा उपस्थित धर्मावलंबियों से धर्म की रक्षार्थ गोसेवा के लिए आगे आने आव्हान किया।


गोगाजी महाराज के दर्षनार्थ श्रद्धालुओं के मंदिर आने का सिलसिला सोमवार सुबह से ही आरंभ हो गया था, जो दिनभर निर्बाध रूप जारी रहा। बरसी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में भोपाजी रूपाराम चैधरी के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रातः कालीन शुभवेला में मंदिर में गोगाजी महाराज की प्रतिमा को पंचामृत से स्नादि करवाकर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सवेरे 10.30 बजे गोगाजी महाराज के जयकारों के साथ मंदिर षिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई।
वहीं दोपहर में महाप्रसादी का भोग लगाकर भक्त-भाविकों में प्रसादी वितरित की गई। बरसी महोत्सव में बाड़मेर जिले अलावा जालोर, सिरोह, जोधपुर, पाली, डीसा, कर्नाटक, गुजरात, माडवला, बिषनगढ़ सहित दूर-दराज से सैकड़ों भक्त भाविकों ने षिरकत की। इस मौके पर लखसिंह सोढ़ा, मगाराम काग, भंवरसिंह चांपावत, शंभूसिंह सोनगरा, देवाराम लुहार, लालाराम, कानाराम पटेल, मांगीलाल चैधरी, सहित कई भक्त-भाविक उपस्थित थे।
इन्होंने दिया व्यवस्थाओं में सहयोग- बरसी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर पर संपन्न हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्त मगाराम फक, शंकरलाल काग, बंषीलाल माली, मोहनराम रातड़ा, विनोद राठौड़, जगदीष कुम्हार, भंवराराम रातड़ा, चेलाराम चैधरी, विनोद चैहान, पूनाराम फक, रामाराम चैधरी, नेमीचंद घांची, रघुवीरदास वैष्णव आदि ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

Tuesday, June 7, 2016

रामेश्वर मंदिर पर 13वां वार्षिकोत्सव गुरूवार को,भजन संध्या बुधवार को

बालोतरा। समदड़ी रोड़ स्थित श्री राघवदास आश्रम माली समाज में रामेश्वर महादेव मंदिर का 13वां वार्षिकोत्सव गुरूवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर व्यवस्थापक मोहनलाल गहलोत ने बताया कि महामंडलेश्वर राघवदास महाराज के सानिध्य में बुधवार रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें विख्यात भजन गायक रमेश माली पाली व जबराराम पंवार भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या के दौरान चढ़ावे की बोलियां लगाई जाएगी। गहलोत ने बताया कि गुरूवार को प्रात:मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी व दोपहर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा उसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु भाग लेंगे।

Monday, May 30, 2016

बाबा रामदेव मंदिर बिठूजाधाम का 17वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

भजन संध्या में बहीं सुरो सरिता,श्रद्धालुओं ने लगाई चढ़ावे की बोलियां
रिपोर्ट @ चेतन सुन्देशा  (8003772263)
बालोतरा। बाबा रामदेव मंदिर बिठूजा का 17वां वार्षिकोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। वार्षिकोत्सव के मौके पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और बाबा रामसापीर के दर्शन पूजन कर मन्नते मांगी। सचिव शंकरलाल चौधरी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र विश्राम स्थली बिठूजाधाम पर सोमवार को अल सुबह प्रतिष्ठा दिवस के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु पैदल दर्शनार्थ पहुंचे। प्रात:बह्म मुहूत्र्त में बाबा रामसापीर की आदमकद प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक कर नवीन वस्त्राभूषण धारण करवाकर 101 दीपक से महाआरती की गई।
इसके बाद सुबह 8 बजे 21 फीट लंबी ध्वजा की ढ़ोल ढ़माकों के साथ पूजा अर्चना कर मंदिर के शिखर पर चढाई गई। वार्षिकोत्सव के अवसर पर सोमवार को नवग्रह पूजन किया गया व गणपति देव की पूजा कर वेदपाठी ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार में लाभार्थी धनराज,किशनलाल प्रजापत परिवार द्वारा हवन में आहुतियां दी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक मदन प्रजापत,पंचायत समिति प्रधान ओमाराम भील,उपसभापति राधेश्याम माली,बाबुराम देवासी,डूंगरचंद सालेचा,ताराराम परिहार,जितेंद्र लूंकड़,कांतिलाल सालेचा,पुखराज माली,राजेंद्र डागा,विक्रम डागा,राणाराम मेघवाल,सरपंच रीतु कंवर,पी राजेश जैन,शंकरलाल पटेल,शिवलाल प्रजापत सहित बिठूजाधाम सेवा समिति के भक्त भाविक उपस्थित थे।

वार्षिकोत्सव पर बहीं भजनों की सरिता,चढ़ावे की लगाई बोलियां
वार्षिकोत्सव को लेकर रविवार रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या में प्रख्यात भजन गायक ओमप्रकाश प्रजापत,शिवपुरी,नारायण माजीराणा,विनोद गोमती,विजयराज भाटी ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा। भजन संध्या के दौरान चढ़ावे की बोलियां लगाई गई जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान अभिषेक के लाभार्थी गौतमचंद,किशोर कुमार,पृथ्वीराज ओस्तवाल पन्ना वाले व जागरण के लाभार्थी पारसमल सुरेश डागा बालोतरा,मेडिकल सेवा एवं जीवदया के तखतमल मोहनलाल गोगड़ पचपदरा एवं अतिथियों के बहुमान के लाभार्थी भंवरलाल हेमाराम माली आसोतरा का साफा व माल्यापर्ण कर ट्रस्ट अध्यक्ष भैरूलाल डागा द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन राजू शर्मा ने किया।
फोटो केप्सन---30बीएलटी01 और 02।

Saturday, May 28, 2016

आवणों पडेला ब्राह्मणी मां आवणों पडेला.. .

ब्राह्मणी माता मंदिर व खुबसांईजी के धुणी पर देर तक बही भजनों की सरिता 
रिपोर्ट@ भेरुलाल प्रजापत (7727910784)
बालोतरा।  समीपवर्ती बिठुजा ग्राम सरोवर के पवित्र किनारे स्थित श्री ब्राह्मणी माता मंदिर एवं खुबसांईजी का धुणा का दो दिवसीय बरसी महोत्सव के तहत शुक्रवार रात्रि में एक शाम श्री ब्राह्मणी माता व खुबसांई के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन महंत ओंकार भारती महाराज परेऊ मठ, रामानंद सरस्वती उमरलाई, हनुमान बगेची गादीपति मंगलदास महाराज, रणजीत आश्रम महंत अमृतराम महाराज, अनोप मण्डल के मुकनाराम महाराज व भक्त नैमाराम बोराणा के सानिध्य में किया गया।
भजन संध्या का आगाज नरपत देवासी ने गण्पति वंदना के साथ किया। भजन गायक ओम प्रकाश प्रजापत जसोल ने गुरू महिमा सत गुरू आया पावणा. . . चरणे आयौडा री देवी लाज राखजों . . . सवा लाख री चुन्दड़ी सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओ ंसे झुमने के लिए मजबूर किया। उदयपुर की भजन गायिका  विमला गुर्जर ने भजन जागी - जागी रे दिवला री जोता जागी रे. .. . वायक आया रे गुरूदेव जमले पधारों. . . माजीसा रे मंदिर में बांधों रे हिडौलों सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। भजन गायक हर्ष माली ने भजन माताजी कठै रे सुता सुख भर निन्द में . . आवणों पडेला ब्राह्मणी मां धाने आवणों पडेला.. . देवी रो अगवाणी भैरूजी घुघरियां धमकावे सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को देर रात तक बैठने के लिए मजबूर किया।
नृत्य कलाकार निलम सुमेरपुर व हास्य कलाकार कालुराम जयपुर व निसार ने हास्य व्यंग से श्रद्धालुओं को लोट पोट कर दिया। मंच का संचालन अजयसिंह खारवाल व सिरेमल जांगिड ने किया। भजन संध्या क दौरान अतिथियों के साथ भामाशाहो का भी सम्मान किया गया। शनिवार को प्रात: महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर  पूर्व विधायक मदन प्रजापत, नगर परिषद सभापति रतन खत्री, प्रधान ओमाराम भील, उप सभापति राधेश्याम माली, पार्षद चम्पालाल सुन्देशा, धनराज घांची, समाज सेवी मोहम्मद युसुफ भांतगर सहित आयोजन समिति के मोतीलाल बोराणा ,केवलराम बोराणा, गणपतसिंह, गोविन्दराम दर्जी, केवलराम माली, विचनाराम प्रजापत, हिम्मताराम जांगिड, राणसिंह श्रीगौड, भंवरलाल नामा, मिश्रीमल जागिड, ओमाराम बारूपाल, जीवाराम माली, सोनाराम जाटोल, दिनेश दास संत, लुम्बाराम जांगिड़, ओमाराम नामा सहित सैकडों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।




बाबा रामदेव मंदिर का वार्षिकोत्सव 30 को,भजन संध्या रविवार को

बालोतरा। बाबा रामदेव मंदिर बिठूजाधाम पर प्राण प्रतिष्ठा के 17 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 व 30 मई को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। भक्त भैरूलाल डागा ने बताया कि रविवार को सवेरे बाबा रामसापीर का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा उसके बाद बाबा रामदेवजी की प्रतिमा विशेषं श्रंगार पूजा अर्चना की जाएगी। रात्रि में विख्यात गायक कलाकार ओमप्रकाश प्रजापत व नारायण माजीराणा एण्ड पार्टी द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
30 मई को प्रात: ब्रह्म मुहूत्र्त में देव प्रतिमाओं की विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। लाभार्थी परिवार द्वारा हवन में आहुतियां दी जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सेवा समिति के कार्यकत्र्ता तैयारियों में जुटे हुए है।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...