बालोतरा।
श्री सुभद्रा माताजी एवं मामाजी महाराज का धाम सड़लानाडा, लालाणा के गादीपति व श्री निम्बेश्वर हाथीबंध महादेव मठ, जेठन्तरी-खारवा के मठाधीश महंत श्री भुवनेश्वरपुरी जी महाराज (बुधवार) को ब्रह्म मुर्हूत में कर्नाटक के लिए रवाना हुए। महंत जी की जनसंपर्क अधिकारी सदाशिव सलुंदिया ने बताया कि महंत श्री कर्नाटक के विभिन्न शहरों व गांवों में रहने वाले मारवाडी़ व्यापारियों के यहां प्रेमसभा का आयोजन कर धर्म का प्रचार-प्रसार करेंगे। महंत श्री भुवनेश्वरपुरी जी महाराज भक्तजनों के साथ जनवरी-2019 में प्रयागराज में आयोजित होने महाकुम्भ मेले के दौरान आयोजित होने धार्मिक अनुष्ठानों के बारे चर्चा करेंगे।
Followers
Wednesday, December 26, 2018
महंत श्री भुनेश्वरपुरी जी कर्नाटक प्रवास पर
Monday, September 3, 2018
संकल्प रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस
कांग्रेस संकल्प महारैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेसजनों ने ग्रामीण क्षैत्रों में पीले चावल बांटे।
समदड़ी
आगामी 5 सितंबर को पचपदरा में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय कांग्रेस संकल्प महारैली की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महंत निर्मल दास महाराज एवं कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष माधु सिंह सिलोर, अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष गुल मोहम्मद रंगरेज, सचिव दिलीप राव सहित कांग्रेस जनों ने क्षेत्र के जेठंतरी सिलोर, समदड़ी भलरों का बाड़ा, रानी देशीपुरा, अजीत बातों,पात्तो का बाड़ा, महेश नगर, खेजडियाली रामपुरा, खरण्टिया, ढ़ीढस सहित गाँवों का दौरा कर ग्रामीणों को संकल्प महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने के लिए पिले चावल बांट कर न्यौता दिया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महंत निर्मल दास महाराज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं किसानों के हितों और अधिकारों पर कुठाराघात को लेकर पचपदरा में कांग्रेस की विशाल संकल्प महारैली आयोजित हो रही है, भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर कुंडली मारकर कुंभकर्णी नींद सोती रही है जिसे सत्ता से बेदखल करने का समय आ गया है अतः संकल्प महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर भाजपा सरकार के खिलाफ हुकार भरे।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने कहा कि पचपदरा में आयोजित होने वाली संकल्प महारैली जिसमे समूचे जोधपुर संभाग में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आमजन में व्याप्त आक्रोश देखने को मिलेगा जबकि भाजपा ने गौरव यात्रा में सरकारी मशीनरी का जमकर दुरपयोग करते हुए भीड़ जुटाने के खूब प्रयास किए लेकिन सफल नही हो पाई जिससे स्पष्ट हो गया कि आमजन के साथ सरकारी कार्मिक भी भाजपा के शासन से किस कदर खफा है।
इस दौरान कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग जिला महासचिव मदन लाल भील, मौलवी कमरुद्दीन, बहादुर सिंह राजपुरोहित, खीमाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच चेलाराम चौधरी, मानाराम धुणिया, पूर्व सरपंच खेताराम सुथार, शिक्षाविद कानाराम चौधरी, नारायण सिंह, युवा नेता नवाराम मेघवाल, मंगलाराम, रामपुरा युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज गर्ग, खेजड़ियाली युवा कांग्रेस अध्यक्ष धनवीर सिंह भाटी, महेश कुमार, मदन सिंह, लक्ष्मण राम, केनाराम, सतवंत सिंह, धर्मपाल सिंह, भीमाराम सहित कांग्रेसजन दौरे में साथ रहे।
Monday, September 5, 2016
समदड़ी क्षेत्र में ऊटो में फैली बीमारी
ग्रामीणों ने पशु पालन विभाग बाड़मेर के उप निदेशक बी.आर.जेड़िया को फोन पर जानकारी देकर ऊँटो का टीकाकरण करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के पशु चिकित्सालयों में नियुक्त कार्मिक अस्पताल से अधिकांश समय नदारद रहते है जिस कारण पशुओ को समय पर चिकित्सासुविधाये नहीं मिल रही है।
Wednesday, August 24, 2016
5 फिट पानी के साथ परवान पर मरुगंगा लूणी नदी
समदड़ी से सुनील दवे के साथ ओमप्रकाश सोनी की रिपोर्ट
बालोतरा/समदड़ी। मरूगंगा लूणी नदी एक बार फिर परवान पर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लूणी नदी के तटीय इलाकों में तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहने से जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
रूकरूकर हुई बारिश से मौसम भी खुशगवार बना रहा। इधर पाली व आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश से लूणी नदी में फिर से आवक शुरू हो गई है।
शहर के दोनों पुलों पर नदी देखने उमड़े लोग
प्राप्त जानकारी के अनुुसार समदड़ी रपट पर तीन फिट पानी चल रहा है।
वहीं प्रशासन से एहतियात के तौर पर आवागमन को रोक दिया है। वहीं बालोतरा में गुरूवार सुबह तक लूणी नदी में बीओटी पुल के समीप 5 फिट पानी बह रहा है।
सूकड़ी नदी का आ रहा है पानी
जानकारों के अनुसार जालोर जिले की सरहद में बने बांसड़ा बांध ओवरफ्लों चल रहा है। इस बांध के गेट कई वर्षों तक नहीं खुले है जिससे ओवरफ्लों होकर पानी सूकड़ी नदी में बह रहा है।
वहीं सूकड़ी नदी का पानी मजल और कोटड़ी लाखेटा गांव के समीप से होता हुआ लूणी नदी में मिल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूणी नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। वहीं बांडी नदी में भी पानी की आवक जारी है जिससे एक बार फिर हमारी लूणी नदी परवान पर है।
समदडी में बढ़ा लूणी नदी का पानी देखे विडियो सहित पूरी खबर
समदड़ी।लूणी नदी का जलस्थर बढ़ा । लूणी नदी में मंगलवार सुबह पानी की आवक बढ़ गई।सोमवार को रपट से लगभग पूरी तरह से पानी बन्द हो गया था ।लेकिन मंगलवार सुबह तेज बारिस से फिर से रपट पर करीब एक फिट से भी जयदा आ गया जिससे आवागमन में भी काफी दिक्दो का सामना करना पड़ा हलाकि कम पानी के बहाव को देखते हुए आवागमन चालू रहा।प्रसाशन की और से रात्रि के समय बैरिकेट लगाकर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए थे।
तेहसिलदार सुरेन्द्रसिंह खंगारोत ने बताया की सुकड़ी नदी में भी पानी के आवक बढ़ रही हे जिससे वेग और तेज हो सकता हे।एत्यातिक के तोर पर रात्री के समय वाहनों का आवागमन बन्द कर रखा हे।अगर बरसात का कर्म जारी रहा तो और भी बढ़ सकता हे पानी।तेहसिलदार ने दोनों किनारे सहित आस पास में रहने वालो को भी सावधानी बरतने की अपील की। पानी बढ़ने के समाचार पर एक बार फिर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा नदी को देखने मानो जेसे चौपाटी जैसा नजारा हो।
Tuesday, August 23, 2016
समदड़ी में बढ़ा लूणी नदी का जलस्तर,सिवाना-समदड़ी रूट बंद
बालोतरा/समदड़ी। पिछले दो दिनों में हुई बारिश के बाद मरूगंगा लूणी नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समदड़ी में लूणी की रपट पर दो फिट पानी बह रहा है। जिससे सिवाना समदड़ी सडक़ मार्ग को बेरिकेटिंग कर बंद कर दिया गया है।
बालोतरा आज पहुंच सकता है पानी
लूणी नदी का जलस्तर बढऩे की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस दी है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शहर के बीओटी पुल पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी है। सूत्रों के अनुसार लूणी नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर बिठूजा तक पहुंच गया है।
Wednesday, August 10, 2016
दूसरे वर्ष भी आई मरूगंगा लूणी नदी,स्वागत को उमड़े लोग
बालोतरा/समदड़ी। जिस तरह से गंगा नदी को मोक्षदियीनी का दर्जा प्राप्त है उसी तरह मारवाड़ में बहने वाली लूणी नदी को मरूगंगा का दर्जा प्राप्त है और यह लाईफलाईन जीवनदायिनी है। एक बार फिर मरूगंगा लगातार दूसरे वर्ष भी आई है जो खुशी की बात है। क्षेत्रवासी बड़े बेसब्री से हाथों में पूजा का थाल लेकर लूणी नदी का स्वागत करने के लिए बेताब खड़े है।
बुधवार को लूणी नदी में पानी की आवक से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर सी दौड़ गई है। लोगों में खुशी इस कदर है कि जैसे कोई अपना खोया हुआ वापस मिल गया है। लूणी नदी को देखने के लिए शहर के लोग बड़ी संख्या में बीओटी पुल व मेघा हाईवे पुल पर पहुंच गए हे । दोपहर 1 बजे तक समदड़ी से लूनी नदी का पानी 3 फिट की रपट के साथ पर कर गया और बालोतरा की तरफ बढ़ रहा हे।
9 साल में दो बार आया पानी
गत 9 वर्षों में सिर्फ दो बार हीं लूणी नदी में पानी आया है। लूणी नदी में पिछली बार भी पाली जिले में भारी बारिश के दौरान सहायक नदी बांड़ी में पानी उफान होने की वजह से पानी आया था और इस बार भी बांड़ी नदी उफान पर होने की वजह से पानी आ रहा है। लूणी नदी में पानी को देखने के लिए शहरवासियों भारी भीड़ सुबह से हीं शहर के दोनों पुल पर देर शाम तक लगी रहीं।
करीब 6 फीट पानी आने की संभावना है
लूणी नदी में करीबन बालोतरा पहुंचने तक 6 फीट पानी आने की संभावना है जो कि देर रात या सुबह तक आ सकता है। वहीं पाली से आ रहीं अपुष्ट खबरों के अनुसार दो तालाबों के टूटने की वजह से पानी ज्यादा आ सकता है।
एक अपील आमजन के लिए
लूणी नदी में पानी आ रहा है इसलिए प्रशासन और बालोतरा न्यूज ट्रैक आप सभी क्षेत्रवासियों से एक विनम्र अपील करता है कि आप अपने बच्चों को नदी से दूर रखें एवं अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। आप सभी नदी के वेग से दूर रहे तथा वाहन चालकों को भी हिदायत देकर उन्हे पानी में नहीं जाने का कहें।
Tuesday, July 5, 2016
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक : हुकम सिंह अजीत
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव हुकम सिंह अजीत ने कहा की पर्यावरण के सरंक्षण के लिए पौधारोपण अतन्यंत आवश्यक है हमें मिलजुल कर सार्वजनिक संस्थानों और आवासीय क्षैत्र में हरित राजस्थान के तहत पौधारोपण के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
और साथ ही आगनवाड़ी में कार्यरत कार्यकर्ता और सहायिकाओं द्वारा ग्रामीण आंचलों में पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने पर आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में मांगला सरपंच शांति देवी, समदड़ी युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिलीप सिंह राव, अधिवक्ता घेवर प्रजापत, पूर्व सरपंच हेमाराम चौधरी, आगनवाड़ी कार्यकर्ता बादली देवी, सहायिका बाबू देवी, भामाशाह हिमता राम सैन, वार्डपंच हस्तीमल राजपुरोहित, भीखाराम, शिक्षाविद् लक्ष्मणराम, वालाराम, फुसाराम, शुभादेवी, ममता, कमला, शायरो देवी सहित ग्रामीण उपस्थित थे ।
Wednesday, June 29, 2016
प्रेम संबंधों में की पति की हत्या,पत्नी सहित तीन गिरफ्तार
समदड़ी थाना क्षेत्र के सामुजा गांव में गत 24 जून को मिली थी लाश
समदड़ी। निकटवर्ती सामुजा गांव के समीप गत दिनों मिली एक लाश के बारे में समदड़ी पुलिस ने खुलासा कर दिया है और उसमें मृतक की पत्नी सहित उसके प्रेमी व दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि गत 24 जून को प्रार्थी वेलाराम पुत्र नेमाराम जाति पटेल नि पुख्तारी पुलिस थाना रोहट जिला पाली ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि 23 जून को दोपहर 12 बजे से मेरा भाई छोगाराम पुत्र नेमाराम मेरे पास था उसके बाद कुछ भी कहकर नहीं गया।
षाम को घर नहीं आया। सुबह मालूम हुआ कि छोगाराम की लाश सामुजा सरहद में पडी है जिस पर मैं मौके पर आया व देखा कि मेरे भाई छोगाराम का शव सामुजा से पुख्तारी रोड पर जाल के पास खुद की धोती से गले में जाल से बंधी हुई पायी। छोगाराम व उसके ससुराल वालों के बिच पिछले छ: महिने से विवाद चल रहा है। मेरे भाई छोगाराम को हीराराम पुत्र चैलाराम पटेल निवासी भौंरडा जिला जालौर व छोगाराम की पत्नि ने साजिश रचकर मारा है। उक्त रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 93 24 जून धारा 302/34 भादस में पंजीबद्व कर अन्वेशण प्रारंभ किया गया।
जांच के दौरान श्री परिष देषमुख पुलिस अधीक्षक बाडमेर के निर्देषानुसार व राजेश कुमार माथुर पुलिस उप-अधीक्षक वृताधिकारी वृत बालोतरा के निकट सुपरविजन में मन् थानाधिकारी भंवरसिंह पोकरणा उनिपु मय पुलिस टीम द्वारा आरोपीयान की तलाश पतारसी की जाकर दिनांक 28 जून को आरोपी हीराराम पुत्र चैलाराम जाति पटेल निवासी भौंरडा व मृतक छोगाराम की पत्नि श्रीमती कमला को दस्तयाब कर गहनतापूर्वक अन्वेशण पूछताछ करने पर पाया गया कि श्रीमती कमला काफी समय से अपने पीहर बिजली जिला जालौर में ही थी। आरोपी हीराराम व मृतक की पत्नि श्रीमती कमला के बिच काफी वर्शो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। श्रीमती कमला आरोपी हीराराम के साथ नाता विवाह करना चाहती थी मगर मृतक छोगाराम के जीवित रहते यह कार्य संभव नहीं होने की वजह से मृतक छोगाराम को अपने रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने शडयन्त्र रचकर अपने कास्तकार गटूनाथ पुत्र चैथनाथ जाति कालबेलिया निवासी रामा पुलिस थाना नौसरा जिला जालौर को मृतक छोगाराम की हत्या करने के लिए 30,000/- रूपये की सुपारी दी गई।
जिस पर गटूनाथ ने उक्त कार्य को अंजाम देने के लिए अपने सहयोगी जबरनाथ पुत्र मंषीनाथ जाति कालबेलिया निवासी राखी पुलिस थाना समदडी को साथ लेकर घटना रोज दिनांक 23 जून को मृतक छोगाराम की पत्नि कमला को साथ भेजने के संबंध में मृतक छोगाराम से मोबाईल पर वार्ता कर दोनों अपराधी मोटरसाईकिल लेकर गांव पुख्तारी षाम के समय पहुंचे व मृतक छोगाराम को उसकी पत्नि को साथ भेजने का झांसा देकर अपने साथ मोटरसाईकिल पर बिठाकर सरहद सामुजा में सुनसान जगह पर लेकर आये तथा उक्त दोनों ने मृतक छोगाराम के साथ मारपीट कर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का राज छिपाने के लिए मृतक के पहनी धोती को गले में डालकर जाल के पेड से बांध दिया।
जिस पर उक्त दोनो गटूनाथ व जबरनाथ की संभावित ठिकानों पर तलाष पतारसी कर दस्तयाबी की जाकर अन्वेशण पूछताछ किया गया तो हीराराम व श्रीमती कमला के कहने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जिस पर आरोपी गटूनाथ पुत्र चौथनाथ जाति कालबेलिया निवासी रामा पुलिस थाना नौसरा जिला जालौर, जबरनाथ पुत्र मंशीनाथ जाति कालबेलिया निवासी राखी पुलिस थाना समदडी, हीराराम पुत्र चेलाराम जाति पटेल चैधरी निवासी भौरडा पुलिस थाना नौसरा जिला जालौर व. श्रीमती कमला पत्नी छोगाराम जाति पटेल चैधरी निवासी पुखतारी पुलिस थाना रोहिट जिला पाली हाल बीजली जिला जालौर को गिरफ्तार किया गया।
Tuesday, June 14, 2016
श्री राधे क्रष्ण ठाकुर जी के दर्शनार्थ उमड़े श्रद्धालु,षष्टम वार्षिक महोत्सव संपन्न
रिपोर्ट @ सुनील दवे
समदड़ी । निकटवर्ती जेठंतरी लादुनगर में श्री राधे कृष्ण ठाकुर जी मंदिर षष्टम वार्षिक महोत्सव मंगलवार को उत्साह व उमंग के साथ धूमधाम मनाया गया ।
मंदिर परिसर में आयोजित हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में धर्म प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया। धार्मिक कार्यक्रमों में श्री श्री 1008 तुलसाराम जी महाराज गाधिपति ब्रमधाम आसोतरा ने षिरकत व गाधिपति रामानंद जी महाराज उमरलाई ,गाधिपति सुमेर गिरी जी महाराज खारवा ,जूना अखाड़ा असाडा महाराज ,समदड़ी बगेची अमराराम जी मगराज आदि उपस्थित धर्मावलंबियों से धर्म की रक्षार्थ गोसेवा के लिए आगे आने आव्हान किया। श्री राधे कृष्ण ठाकुर जी के दर्षनार्थ श्रद्धालुओं के मंदिर आने का सिलसिला मंगलवार सुबह से ही आरंभ हो गया था, जो दिनभर निर्बाध रूप जारी रहा।
वार्षिक महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में गांव वालो सानिध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंगलवार को प्रातः कालीन शुभवेला में मंदिर में राधे कृष्ण प्रतिमा को पंचामृत से स्नादि करवाकर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सवेरे 10.30 बजे श्री राधे कृष्ण ठाकुर जी महाराज के जयकारों के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई।
वहीं दोपहर में महाप्रसादी का भोग लगाकर भक्त-भाविकों में प्रसादी वितरित की गई। वार्षिकोत्सव में बाड़मेर जिले के अलावा जालोर, सिरोह, जोधपुर, सूरत अहमदाबाद डीसा, कर्नाटक, गुजरात, सहित दूर-दराज से सैकड़ों भक्त भाविकों ने शिरकत की। इस मौके पर समस्त लादुनगर ग्रामवासी सहित कई भक्त-भाविक उपस्थित थे।
ग्रामवासियों ने किया व्यवस्थाओं में सहयोग,भजन सन्ध्या का हुआ आयोजन
मन्दिर परिसर में सोमवार रात्रि विशाल भजन सन्ध्या का आयोजन हुआ जिसमे जेठन्तरी गांव के धनपुरी ,श्रवण दास ,गोविन्द पटेल एंड पार्टी द्वारा रगा रंग प्रस्तुतिया दी गयी वार्षिक महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर पर संपन्न हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्तओ ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
Monday, June 6, 2016
नवनियुक्त विकास अधिकारी अतुल सोलंकी ने किया पदभार ग्रहण
जानकारी के लिए बता दे की हालही में नियुत हुए विकास अधिकारी में अतुल सोलंकी भी उनमें से एक हे। ये उनकी पहली ज्वॉईनिंग है जो नव नियुक्त पंचायत समिति समदडी में हुई हे। विकाश अधिकारी ने कहा की सरकार की यूजनाओं को आम जन तक पहुचाना और अपने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाएं जाएंगे।
इससे पूर्व सोलंकी ने बगेची गादीपति नरसिंग दास महाराज का आशीर्वाद लिया और वृक्षा रोपण किया। इस अवसर पर समाजसेवी पदमाराम चौधरी, पूर्व सभापति नगरप़रिषद बालोतरा महेश बी चौहान , पूर्व संरपच समदडी बाबुलाल परिहार,भाजपा नेता अमराराम सुंदेशा, तेजाराम माली, गौतम गहलोत, प्रभुलाल सुंदेशा,पंचायत समिति कर्मचारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Sunday, April 24, 2016
रावणा राजपूत महासभा समदड़ी की कार्यकारिणी का गठन,अमरसिंह तहसील अध्यक्ष मनोनीत
जिला अध्यक्ष् महोदय द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियो को तहसील स्तर पर कार्यकारिणी विस्तार करने के दिशा निर्देश दिए गये । बैठक में जिला उपाध्यक्ष कल्याणसिंह वाघेला, जिला संगठन मंत्री मान सिंह चौहान, जिला युवा प्रकोष्ठ सचिव राणसिंह परिहार, युवराजसिंह चौहान, अमरसिंह पँवार, जेठूसिंह दहिया, डूंगरसिंह चौहान, भंवरसिंह पँवार, मोहनसिंह राठोड़, जेठूसिंह चौहान, भोपालसिंह गौड़, कल्याणसिंह चौहान, राजूसिंह पँवार, उत्तमसिंह चौहान, देवीसिंह चौहान, कैलाशसिंह, नरपतसिंह, भूरसिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे ।
Friday, April 8, 2016
भलरों का बाड़ा में सारणेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 18 अप्रेल को
संवाददाता सुनील दवे
समदड़ी। निकटवर्ती भलरों का बाड़ा ग्राम स्थित सारणेश्वर महादेव महादेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 18 अप्रेल को आयोजित होगा। मंदिर गादीपति एवं पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुनभारती महाराज ने के पावन सानिध्य में होने वाले मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 14 अप्रेल को प्रात: ब्रह्म मुहूत्र्त में वैदिक मंत्रोच्चार के पश्चात विधिवत रूप से होगा। मंदिर गादीपति के शिष्य हरिभारती महाराज ने बताया कि इस दिन प्रात: मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ जलयात्रा निकाली जाएगी जो गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर में आकर विसर्जित होगी।
मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भलरों का बाड़ा व होतरड़ा के ग्रामवासी तैयारियों में जोर शोर से जुटे हुए है। मंदिर सहित पूरे गांव में तोरण द्वार व सजावट की जा रहीं है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन हाथी पर तोरण वंदन व हैलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का भव्य कार्यक्रम होगा।
Tuesday, April 5, 2016
शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलो का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व : गरिमा राजपुरोहित
कल्याणपुर/समदड़ी । ढाणी सांखला ग्राम पंचायत के रानी देशीपुरा गाँव में माँ नागाणा राय नवयुवक मंडल द्वारा पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता समारोह का हुआ उदघाटन। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने कहा की युवाओ द्वारा ग्रामीण आंचलों में खेल कूद प्रतियोगिताओ का आयोजन एक सराहनीय कदम है। खेलकूद के माध्यम से ही हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है इसलिए जीवन में खेला का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व है और हमें बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए ।
किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव हुकम सिंह अजीत ने कहा की त्यौहार के समय में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से युवाओ को आपस में मेलमिलाप का अवसर मिलता है, क्षैत्र के विशेषकर युवा वर्ग जो अन्य राज्यो एवं दक्षिण भारत में व्यवसाय के लिए बसे हुए है । उन सभी को मगरावटी और कोरणावटी के सभी युवाओ से इस खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से जुड़ने का अवसर मिलता है जिसका श्रेय आयोजकों का जाता है जो काबिले तारीफ़ है ।
ढाणी सांखला सरपंच पोकर राम पटेल ने संबोधित करते हुए युवाओ को खेलो की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा की खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से हमें अनुशासित जीवन जीने की कला सिखने को मिलती है। प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन के समय सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने सेवाला और डोली दोनों टीम कप्तान के बीच टाँस किया गया जिसमे सेवाला ने टॉस जीतकर बेटिंग की जिसमे सेवाला टीम विजयी रहा ।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कल्याणपुर अध्यक्ष हीर सिंह चौहान, अराबा उप सरपंच वागाराम सुथार, भेरू सिंह करनोत रावली ढाणी , जालम सिंह धांधू , देवी सिंह, मेहताब सिंह करनोत, भभूताराम, उदय सिंह राठौड़ , खेत सिंह, नारायण देवासी, वीरमाराम पटेल, पेप सिंह, सलीम खान, दिलीप देवासी, लालाराम, भूर दास वैष्णव, गुलाब सिंह , नरसिंगा राम चौधरी सहित खेलप्रेमी उपस्थित थे । मंच संचालन बाबूलाल मेघवाल ने किया। और प्रतियोगिता आयेजन सचिव विक्रम सिंह ने आभार जताया ।
Friday, March 4, 2016
सड़ला मामाजी मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु
बालोतरा। ग्राम पंचायत लालाणा स्थित सड़ला नाडा मामाजी मंदिर पर श्री सुभद्रा माता व मामाजी मंदिर के पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तहत लगाई जा रही विभिन्न देवी-देवताओं के चढ़ावें की बोलियां में भक्त-भाविक उत्साह के साथ बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। रात्रिकालीन भजन संध्या में मषहूर भजन गायकों की द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं मंत्रमुग्ध किया।
धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने लिया भाग,यज्ञ में दी आहुतियां
मामाजी डूंगरसिंह जी, शैतानसिंह जी राठौड़ एवं श्री सुभद्रा माताजी के नवनिर्मित मंदिर के पांच दिवसीय मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं का उत्साह सिर चढक़र बोल रहा हैं। गांव सहित दूर-दराज गांवों के भक्त-भाविकों के मंदिर पर दर्शनार्थ आने का सिलसिला सूर्य की पहली किरण के साथ ही शुरू हो जाता है। श्रद्धालु मामाजी व श्री सुभद्रा माताजी के दर्षन-पूजन कर मन्नतें मांग रहे हैं।
यज्ञ में आहुतियां देकर लाभार्थी परिवारजन कमा रहे है धर्मलाभ
गावं गुरु पंडित जयगोपाल दवे ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रात:काल ब्रह्म मुहूर्त में आचार्य पंडित अन्नू महाराज कल्याणपुर के सानिध्य में गणपति पूजन, पीठस्थ देवता पूजन, चण्डीयज्ञ में मुख्य यजमान भंवरलाल चैधरी व भोपाजी भूराराम चौधरी ने आहुतियां दी। पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिदिन सैकड़ों भक्तों ने दर्षन-पूजन का लाभ ले रहे हैं। इस अवसर पर चल रहे नवचण्डी यज्ञ में उपाचार्य पंडित प्रकाश दवे, मनीष राज व्यास, मनोज व्यास, अरूण व्यास, जितेंद्र दवे, प्रमोद अवस्थी, प्रकाश ठाकुर त्रिवेदी, सोमदत्त व्यास, गोविंदराम दवे, संदीप व्यास, मनीष कनाना, अषोक हाड़ी सहित वेदपाठी ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार से संपूर्ण नगर का माहौल भक्तिमय हो गया है। उन्होंने बताया कि सायंकाल चण्डीयज्ञ की महाआरती उतारी गई । इसके बाद महाप्रसादी को भक्तों में वितरण किया गया। वहीं नगर में खुषहाली की कामना की गई। इस दौरान समदड़ी बगेची गादीपति नरसींगदास महाराज सहित भक्तजन मौजूद थे।
भजनों की स्वरलहरियों पर झूमे श्रोता:-
गुरुवार रात्रि में आयोजित भजन संध्या में लोकप्रिय भजन गायक अशोक प्रजापत ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने गणपति वंदना, गुरु महिमा, चढ़ावें की बोलियां संबंधी भजन सहित विभिन्न देवी-देवताओं के जीवन पर आधिरित सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं भजन गायक शंकरभारती मोहिवाड़ा ने मामाजी के मनभावन भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान लगाई गए विभिन्न चढ़ावों की बोलियों के में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढक़र भाग लिया।
Thursday, March 3, 2016
शोभायात्रा में झलका उत्साह,सडला मामाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ रहा श्रद्धाुलओं का सैलाब
बालोतरा। ग्राम पंचायत लालाणा के सड़ला नाडा मामाजी डूंगरसिंह जी, शैतानसिंह जी राठौड़ एवं श्री सुभद्रा माताजी के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा 7 मार्च को श्रद्धा व उत्साह के साथ धूमधाम से की जाएगी। महोत्सव के उपलक्ष में निकाली गई कलष यात्रा में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर पर आयोजित हुए विभिन्न अनुष्ठानों में भक्त-भाविकों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
गुरूवार को दोपहर 12.30 बजे मंदिर परिसर से कलष यात्रा निकाली गई। जल यात्रा में सबसे आगे सुसज्जित ऊंट व घोड़ों पर सवार चल रहे थे। इनके पीछे सिर पर मंगल कलष लेकर बालिकाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। वहीं राम-दरबार, राधा-कृष्ण, हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं के जीवन पर आधारित मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं को लुभा रही थी। इस दौरान मामाजी डूंगरसिंह जी, शैतानसिंह जी सुभद्रा माताजी, नागणेच्या माताजी, काला-गोरा भेरू, गणेष की मूर्तियां लेकर लाभार्थी परिवारजन टेªक्टर में सवार होकर चल रहे थे। कलष यात्रा के दौरान परंपरागत वेषभूषा में बैंड व भजन मण्डलियों की सुमधुर भजनों की स्वरलहरियों पर नाचती-गाते महिला-पुुरूष चल रहे थे। जल यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई लालेष्वर महादेव मठ पहुंची। यहां पर मठ के गिरीवरगिरी महाराज ने कलषों में विधि-विधान के साथ पवित्र जल भरा। इसके बाद कलष यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची। यहां पर भोपाजी भूराराम जी व महामण्डलेष्वर नरसिंगदास महाराज ने विधि-विधान पूर्वक बालिकाओं का बहुमान किया।
हवन में यजमानों दी आहुतियां-
गुरूवार को दोपहर करीब 12 बजे प्रधान आचार्य पंडित अनिलकुमार व्यास के मार्ग दर्षन में विद्वान पंडितों ने यजमानों को विधि-विधान पूर्वक आहुतियां दिलवाई। यजमानों यज्ञवेदी में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुषहाली की कामना की।
रातभर सुरसरिता में गोते लगाते रहे श्रोता-
बुधवार रात्रि में मंदिर परिसर में आयोजित हुई भजन संध्या में क्षेत्र के मषहूर भजन गायकों ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भोर तक बांधे रखा। भजन गायक किषोरलाल देवड़ा, दीपक राव, गोविंद पटेल, धनपुरी, श्रवणदास, दूदाराम वैष्णव, सुरेषदास, अषोक जोषी व विकास ने गणपति वंदन, गुरु महिमा सहित विभिन्न देवी-देवताओं के जीवन पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर लालाणा, मांगला, जेठंतरी, टेडा, बामसीन, समदड़ी, बालोतरा, सिलोर, कुंपावास, कीटनोद, आसोतरा, कनाना, पारलू सहित कई गांवों के सैकड़ों श्रोता मौजूद थे।
इनका मिला सानिध्य-
महोत्सव के दौरान हुई विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में तारातरा मठ के गादीपति प्रतापपुरी महाराज, महामण्डलेष्वर नरसिंगदास महाराज, देवलियाली जगदीषदास महाराज, कनाना महंत रामेष्वरगिरी महाराज, खारव मठ के महंत सुमेरपुरी महाराज, चेंडा के पदमाराम महाराज, धुम्बड़ा के मंगलभारती महाराज व मांगला के हिंगलाज माता के भक्त रणछोड़राम का सानिध्य प्राप्त हुआ।
धर्म व गौमाता की रक्षार्थ आगे आने आव्हान-
महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए तारातरा मठ के गादीपति प्रतापपुरी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं से धर्म व गौ माता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की सीख देते हुए धर्म का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने का आव्हान किया। उन्होंने गाय की सेवा को सबसे बड़ी के साथ मानव का धर्म बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में गौवंष की रक्षा होनी अनिवार्य हैं।
Friday, July 31, 2015
उपखंड क्षेत्र में श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व
गुरु-महंतों के यहां पर लगा भक्तों का तांता
औद्योगिक क्षेत्र स्थित चेतनबाबा की झूंपड़ी पर अखिल भारतीय साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज का पूजन-अर्चन करने दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। इसी प्रकार, शहर के रणजीत आश्रम में भक्तों क ओर से संत अमृतराम महाराज को फूलों की माला पहनाकर विधिवत पूजा की गई। संत अमृतराम महाराज के सानिध्य में व्यास पीठ परंपरा के अनुसार दिनभर भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। महाराज ने गुरु महिमा, ईश्वर महिमा, संत महिमा के भजनों द्वार भक्तों को शुभाशीर्वाद प्रदान किया। इसी तरह, पुरानी चोंच मंदिर पर सोमवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व महामंडलेश्वर राघवदास महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कथा का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढकर भाग लिया। भक्त उमाराम गहलोत ने बताया कि कथा की समाप्ति के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। गहलोत ने बताया कि मंगलवार से आयोजित होने वाले प्रवचन कार्यक्रम में संत राघवदास महाराज कथा का वाचन करेंगे। इसी प्रकार श्री पीपा क्षत्रीय दर्जी समाज के आराध्य गुरु संत शिरोमणि पीपानंदाचार्य के स्मरण में स्थानीय पीपा क्षत्रीय छात्रावास में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
Friday, May 1, 2015
खड़े डम्पर में जा घुसी जीप, एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत
समदड़ी थाना क्षेत्र के समुजा गांव से जा रहे थे रामदेवरा
जोधपुर/समदड़ी। बाड़मेर-जोधपुर सडक़ मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सडक़ हादसे में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। समदड़ी थाना क्षेत्र के समुजा गांव के एक ही परिवार के सदस्य जीप में सवार होकर रामदेवरा दर्शन के लिए सुबह पांच बजे घर से निकले। जोधपुर से करीब चालीस किलोमीटर दूर डोली व अराबा गांव के बीच में उनकी जीप सडक़ पर खड़े एक डम्पर में जा घुसी। मृतकों में दो पुरुष, एक महिला व पांच बच्चे शामिल है।
मन में रह गई बाबा रामदेव के दर्शन करने की हसरत
बाड़मेर जिले के समदड़ी थाना क्षेत्र के समुजा गांव के घीघाराम का परिवार के ग्यारह सदस्य एक जीप में सवार होकर आज सुबह जैसलमेर जिल में स्थित लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन करने को रवाना हुआ। लेकिन बाबा रामदेव के दर्शन करने की हसरत उनके मन में ही रह गई। कल्याणपुर होकर इनकी जीप राजमार्ग पर आई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे अराबा से निकलते ही इनकी जीप सडक़ के किनारे खड़े एक डम्पर में पीछे से जा घुसी।
डम्पर में फंस गई जीप
रफ्तार तेज होने के कारण जीप पूरी तरह से डम्पर में फंस गई। मौके पर ही सडक़ के दोनों तरफ निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में आसपास काम करने वाले लोग तेज आवाज सुन मौके पर पहुंचे। उन्होंने अन्य राहगीरों की मदद से जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तब तक आठ जनों की मौत हो चुकी थी। बाद में कल्याणपुर पुलिस थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची। जीप में सवार सीता पत्नी आसूराम(40), उषा पुत्री आसूराम(4) व प्रवीण पुत्र उदाराम(8) की सांसे चल रही थी। गंभीर रूप से घायल इन तीनों को पुलिस ने एम्बुलैंस में इलाज के लिए जोधपुर रवाना किया। जोधपुर के मथुरादास माथुर राजकीय अस्पताल में इन तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हादसे का कारण स्पष्ट नहीं
दुर्घटनास्थल पर सडक़ के दोनों किनारों पर निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में वहां पर निर्माण सामग्री रखी हुई है। इस कारण यातायात धीमी गति से ही चलता है। लेकिन सुबह के समय यातायात नगण्य रहता है। पुलिस का अनुमान है कि हो सकता है कि चालक वहां खड़े डम्पर को देख नहीं पाया। या हो सकता है कि सुबह के समय उसे नींद आ गई। फिलहाल दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
परिवार में मचा कोहराम,गांव में नहीं जले चूल्हे
एक और गांव में शादी समारोह के कार्यक्रम चल रहे है ऐसे में ऐसा भीषण हादसा हर किसी को झमझोर देता है। ऐसे भीषण हादसे के बाद पूरे सामुजा गांव में जिस किसी ने भी इस हादसे की खबर सुनी तो वह सन्न रह गया उनका दिल पसीज गया। पूरे गांव में मातम छा गया। गांव में किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला।
हादसे में इनकी हुई है मौत
घीघाराम पुत्र जयरूपाराम(75), आसूराम पुत्र घीघाराम(42), पानी पत्नी उदाराम(35), पुखराज पुत्र उदाराम(13), रेखा पुत्री उदाराम(16), मोहनी पुत्री आसूराम(16), ममता पुत्री आसूराम(12), धापू पुत्री आसूराम(8वर्ष)।
Monday, March 23, 2015
शहीद दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदान के प्रति दिखा जुनून
समदड़ी। कस्बे में सोमवार को शहीद दिवस पर पंचायत समिति परिसर में युवा संगठन के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष संदीप सांखला की अध्यक्षता में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान युवाओं व महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों में भी रक्तदान के प्रति खासा उत्साह और जुनून देखा गया। शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढक़र भाग लिया तथा रक्तदान के प्रति एक उत्सव सा माहौल देखा गया। युवा संगठन अध्यक्ष संदीप सांखला ने बताया कि आज रक्तदान के प्रति जागरूकता की महत्ती आवश्यकता है जिससे जरूरतमंद लोगों को मदद मिल सकती है इसकी बदौलत व जागरूकता के कारण आज इस शिविर में तकरीबन 150 यूनिट से ज्यादा युवाओं ने रक्तदान किया है।
![]() |
| रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए अतिथि। |
![]() |
| रक्तदान करते हुए पुलिसकर्मी। |
शहीद दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में पहली बार इस क्षेत्र में पुलिस व महिलाओं ने भी रक्तदान में भाग लिया। शिविर प्रभारी संदीप सांखला ने बताया कि इस बार रक्तदान शिविर में पुलिस थाना समदड़ी से थानाधिकारी अमरसिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ अपना सामाजिक सरोकार निभाते हुए जो रक्तदान किया है इससे उनका जनता के प्रति सेवा भाव साफ नजर आता है। इस शिविर में काफी महिलाओं ने भी रक्तदान के प्रति अपनी रूचि दिखाई। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं का सम्मान कर प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...

























