Followers

Showing posts with label बायतु. Show all posts
Showing posts with label बायतु. Show all posts

Saturday, September 3, 2016

परेउ कस्बा रहा ऐतिहासिक बंद, जिले भर से जुटे सैकड़ो लोग

बाबा के जातरुओं पर कातिलाना हमले का मामला,घटना के १० दिन बाद भी आरोपी नही हुए गिरफ्तार
रिपोर्ट @ बंशी चौधरी 
गिडा। पिछले दिनों बाबा रामदेव के दर्षनार्थ जा रहे पैदल यात्रियो पर हुए कातिलाना हमले के आरोपियों को मामले के दस दिन बाद भी गिरफ्तार नही किये जाने से आक्रोषित लोगों नेष्षनिवार को परेउ कस्बे को ऐतिहासिक बंद कर धरना प्रदर्षन करते हुए पुलिस से आरोपियों को गिरफ्ता करने की मांग की। इस अवसर पर जिले भर से हजारों की संख्या में लोग परेउ मे एकत्रित हो गये। इस दौरान ऐतिहायत के तौर पर परेउ मे भारी पुलिस तैनात रही।


रैली निकाल करवाया बाजार बंद
बाडमेर जिले भर से आए युवाओं ने खोखसर चौराहे से लेकर जसोडों की बेरी चौराहे तक नारेबाजी करते हुए बाजार बंद करवाया, शांति पूर्वक रैली के दौरान मौजीज लोगों ने दुकानदारांे से दुकाने बंद करने की विनती की जिसकी बदौलत थोडी ही देर में पूरा बाजार बंद हो गया तथा दुकानदार भी आरोपियों की गिरफतारी को लेकर किये जा रहेेे प्रदर्षन मे शामिल हो गये।
किसान कौम एकता के नारों से गुजा परेउ
समाज विषेष के आरोपियों द्वारा किये गये हमले के विरोध मे किसान कौम द्वारा किये प्रदर्षन मे सामंतषाही ताकतों की तानाषाही नही सहेंगे-नहीं सहेगे जैसे नारे लगाते हुए। पुलिस प्रषासन पर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग के नारे लगाये।
ऐतिहासिक बदं रहा परेउ


जानकारों ने बताया कि इससे पूर्व भी परेउ कस्बे मे कई बार आंदोलन हुए तथा बंद भी लेकिन शनिवार को किसान समाज द्वारा करवाये गया बंद ऐतिहासिक रहा, इनती शांती और विनती के साथ बंद का नजारा पहले कभी नही देखा गया।
जिले भर से आए युवा


परेउ बंद को लेकर शुक्रवार से ही सोष्यल मीडिया के जरिये संदेष भिजवाये गये थे, उससे शनिवार  प्रातः से ही जिले भर से गाडियां भरकर परेउ की ओर कूच कर दिया था, जिसकी बदौलत १० बजे के आस-पास सैकडो गाडियो मे हजारो की संख्या मे युवा परेउ कस्बे मे एकत्रित हो गयेे। जानकारी के अनुसार प्रदर्षन मे गिडा, खोखसर, बालोतरा, परेउ, बायतू, कुम्पलिया, लापुन्दडा, चीबी, चैनपुरा, होलोणी, चौहटन, सिणधरी, गुडामालानी, बाडमेर सहित कई जगहों से हजारों की संख्या मे लोग पहुंचे।
तैनात रहा भारी पुलिस बल
परेउ बंद को लेकर भारी संख्या मे पुलिस तैनात रही, जानकारी के अनुसार प्रदर्षन व बंद को लेकर गिडा थाने की पुलिस के अलावा बायतू, सदर थाना बाडमेर से अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया। पुलिस ने गिडा थानाधिकारी मनोज कुमार तथा सदर थानाधिकारी जयराम चौधरी के नेतृत्व में मोर्चा संभाले रखा।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा
११ सितम्बर तक अल्टीमेटम, आरोपी गिरफ्ता नही हुए तो होगा जिला स्तर पर आंदोनल
गिडा। गत २४ अगस्त को बालोतरा से रामदेवरा पैदल जा रहे श्रद्धालुआंे पर जैसलमेर जिले के फलसुंड थाना हल्के के नेतासर गांव के पास कातिलाा हमला हो गया था, जिसमें दो जातरू गंभीर घायल हो गये थे, इसमें फलसुंड थाने मंे ११ नामजद सहिह २० लोगो के खिलाफ मारने की नीयत से हमला करने, मारपीट, लुटपाट करने सहित कई धाराआंे में मामला दर्ज करवाया था। हमले के मुख्य आरोपियो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नही किये जाने पर जाट समाज ने शनिवार को प्रदर्षन कर डीवाईएसपी ओमप्रकाष उज्ज्वल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे बताया गया कि षांती प्रिय बाडमेर-जैसलमेर जिले में हमेषा से शांती रही हैं, लेकिन गत २४ अगस्त के दिन बाबा के दर्षनाथ बालोतरा से पैदल जा रहे संघ पर आपराधिक प्रवृति के सुमेरसिंह, कल्याणसिंह, राणलसिंह, मूलसिंह, बलवंत, श्रवण, जोगराज, जसुबना, गिरधारीसिंह, दुर्गपालसिंह व अन्यों ने एक राय होकर धारदार हथियारों,  लकडियो, डंडो व बंदूक इत्यादी से हमला कर पैदल यात्री महेन्द्र का अपहरण कर लिया तथा साथी यात्रियों द्वारा बीच बचाव करने पर कानाराम पर लाठियों से वार किया गया जिसमे उसे भी गभीर चोटे आई।

ज्ञापन मे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बताया गया है कि प्रकरण जैसलमेर जिले के फलसूंड थान मे सीआर नम्बर ६०/२०१६ दर्ज हैं, लेकिन पुलिस द्वारा उचित तरीके से जांच नही की जा रही हैं जिससे अपराधी गवाहों को धमकिया दे रहे हैं तथा खुले घूम रहे आरोपियो से समाज में भय व्याप्त हैं। ज्ञापन में बताया कि आरोपियांे को जल्द गिरफ्तार नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी तमाम जिम्मेदारी प्रषासन की होगी। इस दौरान जाट नवयुवक मंडल के अध्यक्ष खेराजराम हुड्डा, दौलतराम गौदारा, कुम्पलिया सरपंच नगराज गोदारा, वगताराम जांगू, ठाकरराम गोदारा दूदवा, सुरेष सियाग, खींयाराम, गजेन्द्र गोदारा, सुरेन्द्र ढाका, प्रहलाद धतरवाल, बजरंग कडवासरा, थार कमठा मजदूर यूनियन के सचिव पुरखाराम सारण, राजेन्द्र बेनिवाल, बांकाराम तरड, हदाराम बेनिवाल, फुसाराम डेलू, किसान छात्र संघ अध्यक्ष चेतनसिंह धतरवाल, अचलाराम लेगा, पवन गोदारा, प्रेम मांजू, छात्र नेता राजेष पोटलिया, बायतू छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित हजारों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
११ सितम्बर तक आरोपी गिरफ्तार नही हुए तो होगा जिला स्तर पर आंदोलन
ज्ञापन सौंपते हुए जाट समाज के मौजिज लोगों ने पुलिस प्रषासन को ११ सितम्बर तक का समय देते हुए कहा कि यदि ११ सितम्बर तक सभी आरोपी गिरफ्तार नही हुए तो जिला स्तर पर बडा आंदोलन किया जाएगा।

Friday, May 27, 2016

मजदूर अधिकाधिक पंजीयन करवा कर सरकारी योजनाओं की लाभ ले- मांजू

मनरेगा मजदूरों को दी श्रम कल्याण मण्डल की योजनाओं की जानकारी
संवाददाता चेतन सुंदेशा (80037722633)
बालोतरा/गिड़ा। थार कमठा मजदूर यूनियन बाडमेर के जिलाध्यक्ष करनाराम मांजू ने शुक्रवार को बायतू विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर मनरेगा मजदूरों सहित ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा राज्य सरकार के श्रम कल्याण मण्डल द्वारा श्रमिकों के हित में चलाई जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी
योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मांजू ने कहा कि प्रदेश सरकार मजदूरों के हितों को
लेकर हमेशा से संवेदनशील रही हैं, तथा मजदूरों के हितों की रक्षा हो सके तथा श्रमिक अपने परिवार को बेहतर पालन कर सके इसको लेकर श्रम कल्याण मण्डल द्वारा महत्ती योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृति, आठवी पास दो पुत्रियों को 55-55 हजार की आर्थिक सहायता के साथ दुर्घटना बीमा, गंभीर बीमारी में ईलाज की सुविधा के साथ-साथ तीन वर्ष पूर्व पंजीकृत श्रमिको टूल-किट(औजारों) के लिए दो हजार की आर्थिक सहायता दी जा रही हैं।
इसके अलावा भी अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होने ने मनरेगा श्रमिको व ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक पंजीयन करावे। यह जानकारी यूनियन से सचिव पुरखाराम सारण
ने दी। जिलाध्यक्ष करनाराम मांजू ने शुक्रवार को बायतू विधानसभा क्षेत्र के रिछोली ग्राम पंचायत,  कालेवा, कुम्पलिया, लापुन्दड़ा, परेऊ, गिड़ा व खोखसर क्षेत्र का दौरा कर श्रम कल्याण मण्डल की योजनाओं से श्रमिकों व ग्रामीणों का अवगत करवाया। इस दौरान योजनाओं की जानकारी से संबंधित पैम्पलेट का वितरण भी किया गया।

फोटो ०३----रिछोली गांव में मनरेगा मजदूरों को श्रम कल्याण मंडल की
योजनाओं की जानकारी देते जिलाध्यक्ष मांजू।

Friday, June 6, 2014

बायतु विधायक और सीएमएचओ ने किया नशामुक्ति शिविरों का निरीक्षण

बाटाडू,गिड़ा,बायतु के शिविरों का किया निरीक्षण,कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश
बालोतरा। कस्बे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे निशुल्क नशामुक्ति आवासीय शिविर में बडी तादाद में नशेड़ी उमड़ रहे हैं। लोग अपना पंजीयन करवाकर नशामुक्ति का संकल्प ले रहे हैं। मंगलवार को बायतु विधायक कैलाश चौधरी की सिफारिश पर शुरू हुए नशामुक्ति शिविरों में लोग बढ़ चढक़र हिस्सा ले रहे है। लोंगों का नशा छोडऩे के प्रति जो उत्साह वो देखते ही बनता हैं। अपने पंजीयन के लिये नशेड़ी घंटो कतारों में खड़े रहकर अपना पंजीयन करवा रहे हैं। क्षैत्र के युवाओं में तेजी से बढ रही नशे की लत को दूर करने के लिए ये शिविर वरदान साबित हो रहे है। डोडा पोस्त की कमी के चलते नशेडिय़ो के हालत काफी खराब है,इस कारण वे नशामुक्ति का संकल्प ले रहे है। पिछले तीन दिन से चल रहे शिविर में अबतक करीब पौने तीन सौ नशेड़ी पंजीयन करवा चुके हैं। जिसमें से ढाई सौ लोंगो का उपचार शुरू कर दिया गया है।
शिविर प्रभारी चिकित्सक उम्मेदाराम चौधरी की देखरेख में बन्धाणियों को नशे की आदत से छुटकारा दिलाने के लिए उपचार चल रहा हैं। इस दौहरान बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने नशामुक्ति शिविर में इलाज करवा रहे बन्धाणियो से कुशलक्षेम पूछी और कहा कि जिस तरह से में आपका नशा छोडऩे के प्रति जो उत्साह देख रहा हूं इससे लगता है कि आने वाले कुछ समय के अंदर बायतु विधानसभा क्षैत्र पूरी तरह नशे से मुक्ति पा लेगा। सीएमएचओ फूसाराम विश्नोई ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थओं जायजा लिया एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस शिविर में खेताराम सोनी,अचलदास चंडक,घेवरचन्द चंडक,बाबूलाल सोनी,रामदयाल भटड़,भंवरलाल चंडक सहित सैकडों सामाजिक कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह शिविर एक माह तक चलेगा।

Saturday, May 10, 2014

एक शाम खेमा बाबा के नाम भजन संध्या में झूमें श्रद्धालु

बायतु। कस्बे में शुक्रवार रात्रि में एक शाम लोक देवता खेमा बाबा के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या का आगाज भजन गायक अशोक प्रजापत ने गणपति वंदना से उसके बाद गुरू महिमा बखान किया। भजन संध्या के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक श्याम पालीवाल ने लोक देवता खेमा बाबा की महिमा की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली ने भी एक से बढक़र एक बेहतरीन भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या के दौरान कई नृत्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियोंं से श्रद्धालुओं को दांतो तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया।
खेमा बाबा मंदिर में आयोजित भजन संध्या से पूर्व मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। मंदिर में बायतु विधायक कैलाश चौधरी,प्रधान सिमरथाराम व मंदिर पुजारी ने लोक देवता खेमा बाबा की माहाआरती की। इस अवसर पर बड़ी तादाद में श्रद्धालु उपस्थित थे। मंच का संचालन मशहुर एंकर राजू माली ने किया। 

Wednesday, April 9, 2014

बायतु विधायक कैलाश चौधरी का क्षैत्र में तुफानी दौरा

बायतु। विधानसभा में मंगलवार को स्थानिय विधायक कैलाश चौधरी ने क्षैत्र के विभिन्न गांवो में लोकसभा चुनाव को लेकर ग्राम पंचायतो में चुनावी सभाएं कर भाजपा के बाड़मेर से लोकसभा प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चौधरी के पक्ष में समर्थन भारी मतो से विजय बनाकर भेजने की अपील की। विधायक ने क्षैत्र के पनावड़ा ग्राम पंचायत में सभा कर दिन की शुरुआत की। पनावड़ा में ग्रामिणों में भारी उत्साह के साथ विधायक का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की आज बच्चों से लेकर बड़े तक इस भष्टाचारी महंगाई और घोटालोवाली कांग्रेस सरकार से परेशान है।
अब समय आ गया हैं भाईयो इस भष्ट कांग्रेसी सरकार को उखाड़ फैकने का,आज बच्चे बच्चे की जुबान पर मोदी का नाम है। आप सब को मिलकर देश और गरीब किसानों के बारे मेँ और सीमाओं कि सुरक्षा के बारे में सोचने वाले युग पुरुष भारत के सपनो को साकार करने वाले नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आने वाली 17 तारीख को भाजपा के कमल के निशान पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदानकर अपनी आहुति देने की बात कही। इस दौरान चौधरी ने देश कि सिमाओं और बच्चों के भविष्य और किसानों से जुड़े मुद्दो पर लोगों को बात कर समझाया। चौधरी ने पनावड़ा अकदड़ा चिडिय़ा सणतरा खारापार चीबी झूण्ड के अलावा रात्री में सणफा में सभाकर लोगों से जनसंपर्क किया। चिडिय़ा में सभा के दौरान देसुरी की पुर्व विधायक लक्ष्मी बारुपाल और आदुराम मेगवाल ने सभा को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। 

Saturday, February 8, 2014

खेमा बाबा मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रात्रि में आयोजित भजन संध्या में  देर रत तक झूमे श्रद्धालु 
बायतु उपखंड मुख्यालय स्थित लोक देवता सिद्ध श्री  खेमा बाबा की समाधि पर शुक्रवार रात को भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें ख्याति प्राप्त कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। लोक कलाकारों ने भी भजन संध्या में बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जिसे सुनने श्रद्धालु उमड़ पड़े। बाबा के भजनों पर भोपों को भाव आने पर लौहे की सांकलों से पीठ पर वार किया। दूसरे दिन भी भोपों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। शनिवार सुबह मंगल आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ती गई। 

बाड़मेर चौराहा से निज मंदिर तक करीब दो किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए मेला कमेटी की कार्यकर्ता सक्रिय दिखाई दिए। ग्राम पंचायत बायतु भोपजी सरपंच आसुराम बैरड़, पुलिस स्काउट, समाजसेवी ने उचित व्यवस्था की जिससे बाबा के भक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। मेले में बाड़मेर सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच बाबा के जयकारे लगाए। मेले में खिलौने, मणिहारी, मिठाई सहित कई दुकानें लगाई गईं। दुकानों पर खरीदारी को लेकर महिलाओं एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।मेले के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने व्यवस्था संभाली।बाबा की समाधि स्थल के अलावा गोगाजी मंदिर, अरणेश्वर धाम, धारणा धोरा (खेमा बाबा जन्म स्थल) सहित कई मंदिरों के दर्शन किए।सर्प देवता खेमा बाबा का मेला पूर्णिमा तक चलेगा। मेला स्थल पर आप पार्टी ने अपना सदस्यता अभियान भी चलाया। मेले मैदान पर आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। 
मेले में व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस, स्काउट गाइड, स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी अहम भूमिका निभाई। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। एसडीएम आलोक जैन, तहसीलदार महावीर जैन ने भी मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

Wednesday, January 29, 2014

आखिर कब होगा नाहटा अस्पताल के ‘डॉक्टरों की मनमर्जी’ का इलाज

अस्पताल में आने वाले मरीज डॉक्टरों के चक्कर लगाने को मजबूर,आखिरकार जाना पड़ता है उनके घर,महिला चिकित्सक (गायनिक) की नियुक्ती नहीं होने से प्रसूताएं बेहाल
                  भगाराम पंवार (9887119003)
बालोतरा। उपखंड का एक मात्र सरकारी चिकित्सालय डॉक्टरों की कमी से झूझ रहा है तो कुछ डॉक्टर के समय पर अस्पताल नहीं आने से मरीजों के हाल बेहाल है। राजकीय नाहटा अस्पातल में डॉक्टर की समय पर नहीं आने की शिकायत यहा आने वाला हर कोई मरीज करता है,उनका कहना है डॉक्टर अपने निजी स्वार्थ के चलते समय पर नहीं आते है और हमें मजबूरन उनके घर पर जाना पड़ता हैं या निजी अस्पतालों की रूख करने पर मजबूर होना पड़ता हैं। अस्पताल में डॉक्टर 10 बजे के बाद आते है और इनडोर मरीजों का चैकअप कर चले जाते है जिससे आउटडोर में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे उपखंड का एक मात्र सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल होने के बावजूद भी यहा महिला चिकित्सक(गायनिक) नहीं है। अस्पताल में आने वाली महिला मरीजों व प्रसूताओं का कहना है कि हमें प्रसव व गर्भावस्था के दौरान होने वाली बिमारियों के संबंध में अस्पताल में कोई जानकारी नहीं मिलती है,इसी मजबूरी में हमें निजी अस्पतालों की ओर रूख करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाहीं व पीएमओं की अनदेखी से अस्पताल खुद आज वेंटीलेटर पर हैं।
डॉक्टर नहीं आते समय पर
अस्पताल में डॉक्टरों के समय पर नहीं आने वाली समस्या का सबसे बुरा असर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से आने वालें मरीजों पर पड़ता हैं। इनमें प्रमुख बच्चों की बिमारियों का हैं। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात दो शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नंदलाल गुप्ता व डॉ कमल मूंदड़ा अस्पताल में कम और अपने घर पर मरीजों को ज्यादा समय दे रहे हैं,जिससे मरीजों को मजबूरी में उनके घरों की ओर रूख करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के ऐसे रवैये से सरकारी अस्पताल का फायदा नहीं मिल पाता है ओर न हीं नि:शुल्क दवा व जांच योजना का। ये डॉक्टर अपने निजी स्वार्थ की खातिर मरीजों की घर पर देखभाल कर मुनाफा कमाने की जुगत में रहते है तो मेडिकल व जांच लैब वाले उनकी मजबूरी का।
अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं
उपखंड का सबसे अस्पताल होने के बावजूद भी यहां महिला चिकित्सक (गायनिक) नहीं है जिसका खामियाजा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं मरीजों व प्रसूताओं को भुगतना पड़ रहा हैं। वहीं प्रसूती कक्ष में कार्यरत स्टॉफ महिलाओं से अच्छे से पेश नहीं आता है उनसे समय पर डिलीवरी करवाने के नाम पर रूपये भी वसूले जाते हैं। अगर कोई महिला रूपये नहीं दे पाती है तो उन्हे ऑपरेशन का भय दिखाकर जोधपुर का रास्ता दिखा दिया जाता है। महिला चिकित्सक का पद पिछले एक साल से ज्यादा समय से रिक्त पड़ा है जिसकों लेकर जनप्रतिनियों ने भी पैरवी नहीं की जिससे महिलाओं को निजी अस्पतालों की ओर रूख करना पड़ता है एवं निजी अस्पताल मोटा मुनाफा कमाने में लगे हुए हैं।
                                                     बंद पड़ा शिशु रोग विशेषज्ञ का रूम।

                                                      खाली पड़ा जनरल डॉक्टर का रूम।

माकूल हो सफाई व्यवस्था
अस्पताल में सफाई व्यवस्था आए दिन चरमरा जाती है जिससे मरीजो को दुर्गंध के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनडोर मरीजों ने बताया कि अस्पताल के शौचालयों के हालात किसी नरक से कम नहीं है सफाई कर्मचारी समय पर सफाई नहीं करते है,जिससे शौचालय गंदगी से अटे पड़े है।
लपकों पर लगे लगाम
अस्पताल में आने वाले मरीजों के सबसे बड़ी परेशानी लपके बने हुए है जो निजी अस्पतालों में मरीजों को ले जाने के गोरखधंधे को अंजाम देते हैं। अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत से खुलेआम ये लपके दिनभर अस्पताल के अंदर,इनडोर में भर्ती मरीजों के वार्ड के आस-पास व प्रसूती कक्ष के बाहर खड़े रहते है ओर मरीजों को सरकारी अस्पताल की बदहाली बताकर निजी अस्पतालों में ले जाते है,इससे इन लपकों को निजी अस्पतालों की ओर से कमीशन भी दिया जाता है।
नि:शुल्क दवा व जांच को तरसते मरीज
मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा व जांच योजना का फायदा चाहकर भी नहीं मिल पाता है। अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर व दवा काउंटर के ठेकेदार व अस्पताल कार्मिकों की सांठगांठ के चलते मरीजों दवाईयां उपलब्ध होने के बावजूद भी नहीं दी जाती है ओर उन्हे कमीशन के लालच में बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।


Friday, January 24, 2014

बायतु में विधिक सेवा केन्द्र स्थापित

बायतु। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार न्यायाधिपति श्री आर.एम. लोढा न्यायाधिपति सर्वोच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष नाल्सा द्वारा शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये प्रत्येक ताल्लुका के एक ग्राम में विधिक सेवा केन्द्र स्थापित करने के कार्यक्रम के तहत ग्राम बायतु में विधिक सेवा केन्द्र स्थापित किया गया है।
ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष मंशाराम सुथार ने बताया कि उक्त विधिक सेवा केन्द्र में अधिवक्ता जसवंत बोहरा तथा जितेन्द्र दवे को पी.एल.वी. तथा राजेश विश्नोई को पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...