जसोल
निकटवर्ती जसोल कस्बे मे लूणी नदी मे से बजरी का अवैध खनन जारी है। कस्बे के तिलवाड़ा रोड सहित आस पास के इलाको से नदी मे से बजरी का खुले आम दिन मे खनन किया जा रहा है। खनन माफियाओ ने अनेक स्थानों पर बजरी का अवैध स्टॉक कर रखा है। रात्रि मे नदी मे बजरी निकाल कर स्टॉक किया जाता है ओर दिन मे स्टॉक से बजरी को ट्रैक्टर भरवाकर बेचा जा रहा है।
Followers
Sunday, April 8, 2018
जसोल मे लूणी नदी से बजरी का अवैध खनन जारी
Thursday, November 9, 2017
जसोल मे भाजपा से जुड़े नए सदस्य
जसोल मे भाजपा से जुड़े नए सदस्य
बालोतरा
भाजयुमो ग्रामीण मण्डल द्वारा आज सदस्यता अभियान की शुरुवात की गई। सदस्यता अभियान के तहत जसोल गाँव की लोहार बस्ती में नए सदस्यो को जोड़ा गया ओर भाजपा की सदस्यता दिलवाई गई। इस दौरान ग्रामीणों की जन समस्याए भी सुनी गई व् समाधान का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ अरुण चौधरी , युवामोर्चा प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष शांतिलाल सुथार, सदस्य्ता अभियान के जिला संयोजक उमेश सोनी , युवा ग्रामीण अध्यक्ष हितेश पटेल, रूपाराम प्रजापत , भैरूलाल जशोल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे
Wednesday, October 25, 2017
रावणा राजपूत समाज का स्नेह मिलन समारोह आयोजित
शिक्षा व संगठन से होगा समाज का विकास-भाटी
रावणा राजपूत समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन
जसोल-
स्थानीय मालाणी महादेव मंदिर में रावणा राजपूत समाज का जिला स्तरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद दक्षिणी गुजरात के संगठन मंत्री विक्रम सिंह भाटी, मुख्य अतिथि युवा प्रदेशाध्यक्ष रावणा राजपूत समाज पहाड़ सिंह कुण्डल, पूर्व यूआईटी चेयरमेन व प्रदेश कांग्रेस सचिव उम्मेद सिंह तंवर, रामदेवरा ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम सिंह राठौड़, समाजसेवी देवी सिंह पिथापुरा, पुर्व जिलाध्यक्ष गोरधन राठौड़, जिला महामंत्री फरस सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष शर्मिला चौहान, युवा जिलाध्यक्ष भाखरसिंह सोढा, मेजर दलपत शक्ति संगठन जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह पंवार, बालोतरा ग्रामीण अध्यक्ष बाबूसिंह भाटी, जसोल अध्यक्ष बाबूसिंह इन्दा एवम जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ । जिला प्रवक्ता पृथ्वीसिंह पंवार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित राजू महाराज के सानिध्य में भगवान शंकर के आगे दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर हुई। संतोष सिंह धांधल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, जिला प्रवक्ता विक्रम सिंह राठौड़ ने समाज गौरव गीत प्रस्तुत किया। पुर्व जिलाध्यक्ष गोरधन सिंह राठौड़ ने कहा कि समाज को समय समय पर सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए और युवाओ को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा पर जोर देना चाहिए
रामदेवरा ट्रस्ट अध्यक्ष श्यामसिंह राठौड़ ने कहा कि हमे हमारे हक के लिए आगे आना होगा और मतदान का सही प्रयोग करना होगा। प्रदेश सचिव उम्मेद सिंह तंवर ने कहा कि समाज को प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए और युवाओ को नशा प्रवृति का त्याग करना चाहिए और समाज की महिलाओं को भी संगठन के साथ जोड़ना चाहिए । बाड़मेर जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान कि आंनदपाल एनकाउंटर की जांच पर सरकार अपना रुख स्पष्ठ करे, आंनदपाल की हत्या का बदला भाजपा को उपचुनाव में हराकर लिया जाएगा, युवा संगठन की रीढ़ है समाज के साथ संगठित रहकर युवा कार्य करे
मुख्य वक्त विक्रम सिंह भाटी ने कहा कि समाज को शिक्षा व संगठन पर ज्यादा से ज्यादा जोर देना चाहिए समाज की बालिकाओ को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाना चाहिए युवाओ को समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए जो समाज संगठित रहता है वो सदैव आगे रहता हैएवं 2018 के विधानसभा चुनाव में समाज को अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए तभी हमें हमारा राजनीतिक हक मिलेगा युवा प्रदेशाध्यक्ष पहाड़सिंह कुण्डल ने कहा कि समाज को मृत्युभोज का त्याग करना होगा और युवाओ को हर समय एकता पर जोर देना चाहिए और समाज की जनगणना होनी चाहिए इस अवसर पर जिला युवाध्यक् भाखरसिंह सोढा, स्वरूप सिंह पंवार, प्रभुसिंह सिणधरी, अशोक सिंह राजावत, महिला जिलाध्यक्ष शर्मिला चौहान, ईश्वर सिंह इन्दा, डिम्पल परिहार ने भी सम्बोधित किया जिला महामंत्री फरस सिंह पंवार ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन मगसिंह दहिया, संतोष सिंह धांधल, और पृथ्वीसिंह पंवार ने किया
ये थे उपस्थित- इस अवसर पर ब्लॉक कोषाध्यक्ष राण सिंह पडियार, ब्लॉक अध्यक्ष बालोतरा जबर सिंह सोढा, समदड़ी अध्यक्ष शैतान सिंह भाटी, सिवाना युवाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मवड़ी, बाड़मेर अध्यक्ष अमोलक सिंह दहिया, सिणधरी अध्यक्ष सवाई सिंह सांखला, कल्याणपुर गुमानसिंह, चौहटन अध्यक्ष गोरख सिंह , महामंत्री लूण सिंह राठौड़, देरावरसिंह पंवार, जसोल युवाध्यक्ष लाल सिंह भाटी, स्वरूप सिंह चौहान, रामसर अध्यक्ष रणछोड़सिंह भाटी, शक्ति सिंह धनाऊ, गुलाब सिंह राठौड़, भैरू सिंह कुसीप, नवल सिंह चौहटन, लिखम सिंह गोयल, देवीसिंह गोगादेव, बाबूसिंह चौहान , बालोतरा ग्रामीण अध्यक्ष लूण सिंह भाटी तिलवाड़ा , सोहन सिंह दांता, जिला मंत्री हरि सिंह राठौड़, छोटू सिंह पंवार आदि उपस्थित थे
Sunday, May 8, 2016
रावणा राजपूत समाज के चुनाव सम्पन, भाटी ब्लाॅक अध्यक्ष मनोनीत
इस अवसर पर जिला महामंत्री ईश्वरसिंह चौहान समाज का एकीकरण, सामाजिक जनगणना, एवं समाजिक कुरितियों पर विचार व्यक्त कहा कि रावणा राजपूत समाज तेजी से विकास कर रहा है अतः हमें विकास की धारा को आगे ले जाते हुए ढाणी के प्रदेश तक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है सोशल मीडीया ने समाज को जोड़ने की जो क्रान्ति दी है उसे धरातल पर उतारने का समय आ गया है। इस दौरान चुनाव अधिकारी गोरधनसिंह सोढा जहरीला, भाखरसिंह सोढा, दिलीपसिंह गोगादे, हरीसिंह राठौड़, जसोल नगर अध्यक्ष जसराज सिंह धांधल, युवाध्यक्ष लालसिंह भाटी, चैनसिंह तिलवाड़ा, सन्तोषसिंह धांधल, मोहनसिंह चैहान, विक्रमसिंह राठौड़, बाबुसिंह चौहान, बाबुसिंह इन्दा, डुंगरसिंह चौहान , दुर्गसिंह परिहार, राजुसिंह असाड़ा, आनंदसिंह चैहान, मांगुसिंह, दलपतसिंह जहरीला आदि उपस्थित थे।
इटली में गेर की धमचक मचाएंगे जसोल के लोक कलाकार
जसोल। मालाणी सांस्कृतिक कला केन्द्र जसोल का गैर दल एक बार और राजस्थान कला व् संस्कृति की प्रस्तुति विदेश में देगा। यह दल इस बार इटली की धरती पर राजस्थानी कला व् संस्कृति की छटा बिखेरेगा। इस गैर दल नें पुर्व में भी विदेशी धरती पर अपनी कला का जादू बिखेरा हैं ।
गैर दल संस्थान अध्यक्ष मुलाराम गहलोत व सचिव पारसमल सोलंकी के नेत्तृत्व में दल विदेश जायेगा |
Thursday, April 28, 2016
‘चलो पढ़ाएं आगे बढ़ाएं राष्ट्र धर्म निभाएं’
बालोतरा। ग्राम पंचायत जसोल मुख्यालय पर श्रीमती सुआ देवी भंसाली राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्राओं व अध्यापकों ने गुरूवार को प्रवेशोत्सव को लेकर रैली निकाली। जितेंद्र गहलोत ने बताया कि आयोजित रैली में छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने अपूर्व उत्साह के साथ ‘चलो पढ़ाएं आगे बढ़ाएं राष्ट्र धर्म निभाएं’ मानव जीवन का आधार पढऩा लिखना और संस्कार है शिक्षा आदि नारें लगाते हुए रैली जसोल ग्राम पंचायत में निकली और शिक्षा का संदेश दिया। साथ हीं विद्यालय ह्यके शिक्षकों ने घर-घर जाकर पेंपलेट देकर अपने बच्चों को राजकीय विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आह्वान किया।
इससे पूर्व भामाशाह भरत कुमार पुत्र विरमाराम घोडेला प्रजापत जसोल की तरफ से प्रवेशोत्सव की प्रचार-प्रसार सामग्री फ्लेक्शी,बैनर,होर्डिंग तथा पेंपलेट का अनावरण प्रधानाचार्य मोनिका भटनागर,समाजसेवी विरामाराम घोडेला तथा विद्यालय स्टॉफ की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के श्रीमती पंकज पालीवाल,राजेंद्र व्यास,धर्मेंद्र,स्नेहलता कालेर,भारती नागौरा,संतोष अग्रवाल,इंद्रा दवे,धनवंती दवे,संतोष पटेल,चंद्रप्रभा गर्ग सहित कई लोग उपस्थित थे।
Tuesday, April 26, 2016
शिविर में भाग लेने का किया आह्वान
Friday, April 15, 2016
रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा,गूंजे भगवान श्रीराम के जयकारें
संवाददाता चेतन सुंदेशा की एक्सक्लूसिव कवरेज
बालोतरा। श्री रामनवमी जन्म महोत्सव का पावन पर्व शुक्रवार को उपखंड सहित क्षेत्र में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामनवमी पर नया चोंच मंदिर से भगवान रामलला की आरती कर विधिवत रूप से शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर सभापति रतन खत्री,उपखंड अधिकारी उदयभानू चारण,अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक जस्साराम बोस,समिति अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल ने रवाना किया। सनातन धर्मसभा समिति के संरक्षक उमाराम माली ने बताया कि शोभायात्रा नई चोंच मंदिर से रवाना होकर मालियों का बास,हनुमंत भवन,घंाचियों का बास,कुम्हारो का चौक,बाड़मेर कलेण्डऱ रोड़,महेश्वरी कॉलोनी,विश्वकर्मा समाज भवन,गायत्री चौक,जबरदस्त हनुमान मंदिर,स्वर्णकार समाज भवन,हिंगलाज माता मंदिर,नेहरू कॉलोनी,नगर परिषद रोड़,प्रथम रेलवे क्रॉसिंग,डाक बंगले के पास,माली समाज भवन गांधीपुरा,कचहरी रोड़,गौर का चौक,भैरू बजार होते हुए चोंच मंदिर के पास पहुंचकर विसर्जित हुई।
शोभायात्रा में कई मनमोहक झांकियों शामिल हुई जिसकों श्रद्धालुओं ने खुब सराहा। विशेष झांकियों में रामदरबार,हनुमानजी की झांकी,विश्वकर्मा भगवान की झांकी,बाल विवाह,गौ रक्षा,भगवान विष्णु अवतार,शिव पार्वती,बाबा रामदेव,भगवान विश्वकर्मा,भगवान झूलेलाल,मां कालका,राधा कृष्णा,नशा मुक्ति पर आधारित झांकीयों सहित दर्जनों झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। सनातन धर्मसभा समिति के बैनर तले आयोजित शोभायात्रा में शिव सेना,बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद एवं आर्य वीर दल के कार्यकत्र्ताओं ने विभिन्न शक्ति प्रदर्शन व अखाड़ेबाजों ने करतब दिखाए।
शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह धर्म प्रेमी बधुओंं द्वारा ठंड़े पेयजल की व्यवस्था की गई ओर पुष्पवर्षा के साथ तोरणद्वारा लगाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के बाद नया चोंच मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विशेष प्रदर्शन वाली झांकियों भजन मंडली,गेर नृत्य के कलाकारों को पुरस्कृत किया। शोभायात्रा को सफल बनाने के सनातन धर्म सभा समिति के सरंक्षक जगदीशप्रसाद पुंगलिया,अध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल,उपाध्यक्ष उत्तमसिंह राजपुरोहित,सचिव जयप्रकाश गर्ग,कोषाध्यक्ष गोविंदराम पालीवाल,पार्षद धनराज घांची,सदस्य जगदीश संत,घेवर पालीवाल,पुरूषोत्तम गोयल,नगराज प्रजापत,मांगीलाल सलुन्दिया,चन्द्रप्रकाश माली,प्रकाश लालवानी,नारायण पालीवाल,पदमाराम दर्जी,राधेश्याम संत प्रकाश माली,रामलाल,हरिश खंडेलवाल,मुकेश माली,चौकसराम अग्रवाल,केवलराम घांची सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
Saturday, February 27, 2016
बालिकाएँ उच्च शिक्षा हासिल कर कामयाब बनें- भन्साली
पूर्व सरपंच भंवरलाल भन्साली ने बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बालिकाएँ उच्च शिक्षा हासिल कर कामयाब बनें व विद्यालय के संस्कारों को जीवन में उतारने का प्रयास करे। इस दौरान शिक्षाविद मोहनलाल खण्डेलवाल ने भी विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर संतोश पटेल,पंकज पालीवाल,धनवंती दवे,भारती नागोरा, समाजसेविका कविता गोलेच्छा,रेखा जैन, मंजु मण्डोतर आदि उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में जितेन्द्र गहलोत ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र व्यास ने किया।
Saturday, February 20, 2016
बाबा रामदेवजी के भजनो पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु
जसोल। कस्बे के नयापुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर का 9वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान भजन संध्या में भजन गायक किशोर पालीवाल, माधुरी वैष्णव राकेश प्रजापति ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं नृत्य कलाकार धर्मेंद्रसिंह हेमासिंह मंदसौर ने प्रस्तुतियां दी।
नृत्य कलाकार सुरेश सैन, राहुल राजस्थानी अनिता भाटी ने भवाई नृत्य की प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन राजू माली ने किया। वार्षिकोत्सव में लुंबाराम रामलाल खिंयाराम सियोटा द्वारा महाप्रसादी रखी गई। वहीं रामदेव सेवा समिति ने भामाशाहाें जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया।
इस दौरान उमेश कुमार सोनी, पुखराज बोकड़िया, बाबूलाल सियोटा, रतनसिंह पंचारिया, छगनलाल प्रजापत, ठाकराराम मुंडेल, घेवरचंद जोशी, पदमसिंह कंवरली, पोकरराम प्रजापत, मोतीलाल सेवक, ओमप्रकाश प्रजापत, हरिराम, कन्हैयालाल प्रजापत, हीरसिंह राजपुरोहित, गणपतलाल माली, मदनलाल पंचारियां, जगदीश माली, देवाराम माली देवीलाल घोड़ेला मौजूद थे।
Wednesday, December 23, 2015
संगीत जिला प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न
माजीसा के दरबार में शीश नवाकर मांगी खुशहाली
जसोल। मिगसर मास की शुक्ल त्रयोदशी को जसोल माता राणी भटियाणी के दर्शन के लिए देश के कौने-कौने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की घंटों प्रतीक्षा के बाद आई बारी पर मां के दरबार में शीश नवा, कुंकुम, चुंदड़ी व प्रसाद चढ़ाकर परिवार में खुशहाली की कामना की। दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही से मेला-सा माहौल नजर आया। बुधवार सवेरे से ही मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया, जो कि दिन चढऩे के साथ बढ़ता ही गया। मेले में बालोतरा, समदड़ी, सिणधरी, मोकलसर, सराणा, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, शिव, गुंगा, जालोर, सिरोही के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी व एमपी से भी श्रद्धालु मां के दर्शनार्थ जसोलधाम पहुंचे। मंदिर व्यवस्था समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेरीकेट्स, पेयजल के साथ सुचारू रूप से दर्शन के लिए व्यवस्था की गई। जसोल पुलिस चौकी प्रभारी चेलाराम कटारिया व मंदिर व्यवस्थापक के नेतृत्व में मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।
श्रद्धालुओं ने दिया राती जोगा
मन्नतें पूरी होने पर बहुत से श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में राती जोगा दिया। जिसमें सारी रात महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। त्रयोदशी को ब्रह्म मुहूर्त में निज मंदिर के दरवाजे खुलते ही यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां की मंगल आरती कर, शीश नवाकर प्रसाद चढ़ा परिवार में जोली भर खुशहाली की कामना की। त्रयोदशी को लेकर मां की प्रतिमा का गहनों, कपड़ों व फूल-मालाओं से विशेष श्रृंगार किया गया। दिन निकलने के साथ बालोतरा सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं माजीसा के भजन गाते व जयकारे लगाते मंदिर द्वार पहुंचे।
माता से की खुशहाली की कामना
श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर स्थित सवाईसिंहजी राठौड़, लालसिंहजी राजा व बायोसा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं के लगाए जाने वाले जयकारों व गाए जाने वाले भजनों से माहौल धर्ममय बना गया। दिनभर श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही से यहां मेला-सा माहौल नजर आया।
बड़ी संख्या में पहुंचे पैदल जत्थे
त्रयोदशी को दर्शन करने के लिए बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, जालोर, सांचोर, सिरोही, पाली, जैसलमेर आदि जिलों से सैकड़ों किमी की दूरी तय कर इस दिन दर्जनों की संख्या में पैदल जत्थे मंदिर पहुंचे। डीजे साउंड पर बजते माजीसा के भजनों पर झूमते नाचते मंदिर पहुुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच माजीसा के समक्ष शीश नवाया।
Friday, May 1, 2015
माता राणी भटियाणीजी के दर्शनार्थ उमड़े श्रद्धालु,मांगी मन्नते
श्रद्धालुओं ने दिया राती जोगा
मन्नतें पूरी होने पर बहुत से श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में राती जोगा दिया। जिसमें सारी रात महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। त्रयोदशी को ब्रह्म मुहूर्त में निज मंदिर के दरवाजे खुलते ही यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां की मंगल आरती कर, शीश नवाकर प्रसाद चढ़ा परिवार में जोली भर खुशहाली की कामना की। त्रयोदशी को लेकर मां की प्रतिमा का गहनों, कपड़ों व फूल-मालाओं से विशेष श्रृंगार किया गया। दिन निकलने के साथ बालोतरा सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं माजीसा के भजन गाते व जयकारे लगाते मंदिर द्वार पहुंचे।
बड़ी संख्या में पहुंचे पैदल जत्थे
त्रयोदशी को दर्शन करने के लिए बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, जालोर, सांचोर, सिरोही, पाली, जैसलमेर आदि जिलों से सैकड़ों किमी की दूरी तय कर इस दिन दर्जनों की संख्या में पैदल जत्थे मंदिर पहुंचे। डीजे साउंड पर बजते माजीसा के भजनों पर झूमते नाचते मंदिर पहुुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच माजीसा के समक्ष शीश नवाया।
नव विवाहित जोड़ों ने छेड़ाबंदी कर लगाई जात
मंदिर में मां के दर्शनार्थ आए नव विवाहित जोड़ों ने मंदिर की परिक्रमा लगाकर अपने सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। वहीं बच्चों की दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर अभिभावकों ने उनके झड़ूलें उतरवाए। संतान प्राप्ति की कामना लेकर आए निसंतान दंपतियों ने बायोसा की खेजड़ी के तांती बांधी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थित बायोसा, सवाईसिंहजी व लालसिंहजी के मंदिरों में भी दर्शन व पूजा-अर्चना की।
Thursday, April 30, 2015
मंदिर प्रांण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन,शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
![]() |
| शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। |
Saturday, April 25, 2015
मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरो पर
Friday, April 17, 2015
जसोल मसरत आलम का पुतला जलाया
इस दौरान बजरंग दल जिला अध्यक्ष भवानीसिंह राजपुरोहित, कान्तिलाल राजपुरोहित, पंकज अवस्थी, मोहन सियोटा, जितेन्द्र राजपुरोहित, लुणसिंह, नगर संयोजक थानाराम माली, भावेश जैन, मनोज मेवाड़ा, ओमप्रकाश पालीवाल, आदि उपस्थित थे।
Tuesday, April 14, 2015
71 की जंग के हीरो मालाणी के लाल जनरल को आखिरी सलाम, देखें तस्वीरें
वे 82 वर्ष के थे। बताया जाता है कि जनरल सिंह ने समाधि ली थी। राजस्थान के बाड़मेर जिले के जसोल में पैदा हुए हनूत सिंह ने देहरादून के स्कूल में शिक्षा लेने के बाद ज्वाइंट सर्विसेज विंग (मौजूदा एनडीए) में प्रवेश पाया और फिर 1953 में पुणा हार्स आर्मर्ड (टैंक) रेजिमेंट ज्वाइन किया। 1971 युद्ध में जनरल हनूत ने बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल 17 पुणा हार्स कोशकरगढ़ सेक्टर में कमान किया।
13 दिन चले इस युद्ध में 16 दिसंबर को कर्नल हनूत के टैंकों के पीछे पैदल सेना ने बसंतर नदी को पार किया। सेना के इतिहास में बसंतर टैंकों की आमने-सामने की लड़ाई का सबसे बड़ा युद्ध माना जाता है। सेना में रहते हुए जनरल हनूत अध्यात्म ध्यान से जुड़े, लेकिन कभी सिपाही के धर्म पर आस्थाओं को हावी नहीं होने दिया। आज भी वे महान सैन्य रणनीतिकार के तौर पर याद किए जाते हैं।रिटायरमेंट के बाद उन्होंने देहरादून में अपने गुरु शिवाबालायोगी महाराज के आश्रम में संत का जीवन जिया। पूर्व वित्त मंत्री जसवंत सिंह उनके चचेरे भाई हैं। हनूत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया।
कनखल स्थित श्मशान घाट पर लेफ्टिनेंट जनरल हनूत सिंह की चिता को मुखाग्नि देते भांजे कुंवर नृपेंद्र सिंह ने दी।
हनूत सिंह की अंत्येष्टि में उनके परिजन मौजूद रहे। अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे विधायक मानवेंद्र सिंह।
![]() |
देश के असली हीरो की आखिरी विदाई के दौरान सलामी देते सेना के जवान। |
Saturday, April 4, 2015
जसोल में हनुमान जयंति पर गाजे -बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
| हनुमान जयंति पर शोभायात्रा में शामिल मनमोहन झांकी। |
| शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए अतिथि। |
Thursday, April 2, 2015
जसोल माजीसा के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
जसोल। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के अवसर पर जसोल स्थित माता राणी भटियाणी मंदिर में मेले का आयोजन हुआ। मेले में स्थानीय सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पूजा-अर्चना की तथा मत्था टेककर परिवार सहित प्रदेश में खुशहाली की कामना की। गुरूवार को सवेरे से ही मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था, जो दिन चढऩे के साथ बढ़ता गया। मेले में बालोतरा, समदड़ी, सिणधरी, मोकलसर, सराणा, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, शिव, जालोर, सिरोही, सांचोर के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र से भी श्रद्धालुओं माजीसा के दर्शनार्थ पहुंचे। मंदिर व्यवस्था समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेरीकेट्स, पेयजल के साथ सुचारू रूप से दर्शन करने के लिए व्यवस्था की गई। जसोल चौकी प्रभारी व मंदिर के व्यवस्थापक के नेतृत्व में मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।
श्रद्धालुओं ने दिया राती जोगा
मन्नतें पूरी होने पर बहुत से श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में राती जोगा दिया। जिसमें सारी रात महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। त्रयोदशी को ब्रह्म मुहूर्त में निज मंदिर के दरवाजे खुलते ही यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां की मंगल आरती कर, शीश नवाकर प्रसाद चढ़ा परिवार में जोली भर खुशहाली की कामना की। त्रयोदशी को लेकर मां की प्रतिमा का गहनों, कपड़ों व फूल-मालाओं से विशेष श्रृंगार किया गया। दिन निकलने के साथ बालोतरा सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं माजीसा के भजन गाते व जयकारे लगाते मंदिर द्वार पहुंचे।
बड़ी संख्या में पहुंचे पैदल जत्थे
त्रयोदशी को दर्शन करने के लिए बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, जालोर, सांचोर, सिरोही, पाली, जैसलमेर आदि जिलों से सैकड़ों किमी की दूरी तय कर इस दिन दर्जनों की संख्या में पैदल जत्थे मंदिर पहुंचे। डीजे साउंड पर बजते माजीसा के भजनों पर झूमते नाचते मंदिर पहुुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच माजीसा के समक्ष शीश नवाया।
नव विवाहित जोड़ों ने लगाई परिक्रमा
मंदिर में मां के दर्शनार्थ आए नव विवाहित जोड़ों ने मंदिर की परिक्रमा लगाकर अपने सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। वहीं बच्चों की दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर अभिभावकों ने उनके झड़ूलें उतरवाए। संतान प्राप्ति की कामना लेकर आए निसंतान दंपतियों ने बायोसा की खेजड़ी के तांती बांधी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थित बायोसा, सवाईसिंहजी व लालसिंहजी के मंदिरों में भी दर्शन व पूजा-अर्चना की।
मेले में सजी दुकानें
मेले के आयोजन को लेकर मंदिर परिसर, बस स्टैंड व आसपास के क्षेत्रों में दुकानें सजाई गई। दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए दुकानों पर आकर्षक ढंग से सजावट की गई।
फोटो केप्सन---2बीएलटी01 मंदिर में श्रंगारित माजीसा की प्रतिमा।
फोटो केप्सन---2बीएलटी02 माजीसा के दर्शनार्थ लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें।
Monday, March 30, 2015
जसोल में जल मन्दिर का उद्घाटन मंगलवार को
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
-
आसोतरा ब्रह्मधाम के निकट अधेड़ की वाहन से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलाशा रंग लाई बालोतरा पुलिस की मेहनत बालोतरा करीब एक पखवाड़े पूर्व...
-
होटल मे रंगरेलिया माना रहे युवक को पीटा बालोतरा शहर मे संचालित होटलो मे अब लगातार अनेतिक गतिविधिया बढ़ रही है। होटल संचालक लालच मे अपने होट...
-
लक्षकार समाज ने की विषेष वर्ग में शामिल करने की मांग लाखिणी योजना शुरू करवाने की भी मांग बालोतरा आज लखारा समाज बालोतरा के द्वारा अखिल भारती...
-
बालोतरा शहर मे लगतार चोरी की वारदाते बढ़ रही है। स्थानीय नेहरू कॉलोनी मे एक घर मे चोरो ने चोरी कर घर का एक एक सामान, कपड़े,बिस्तर,रसोई के साम...
-
समदड़ी ओमप्रकाश सोनी 9424532417 दो दिनों से एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ वायरल हो रहे ऑडियो मे बताया जा रहा है कि एक यु...
-
समदड़ी समदड़ी कस्बे के गोर का चोक मे स्तिथ एक इ मित्र दुकान पर सीबीआई जोधपुर की टीम मे छापा मारकर दो सगे भाइयो को रेलवे की आईडी हेक कर ट...
-
बालोतरा सूरत से बालोतरा आ रही मल्लिनाथ ट्रैवेल्स की बस मे सांचोर के पास आरटीओ चेक पोस्ट् से आगे ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। आग से बस व...
-
बालोतरा पचपदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लूनी नदी में कोर्ट की रोक के बावजूद बजरी का खनन करने वाले लोगो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की ...
-
बालोतरा दिन दहाड़े राशन दुकान से दर्जनभर गेहू के कट्टे चोरी, पुलिस पहुँच घटना स्थल बालोतरा बालोतरा मे नए बस स्टैंड क्षेत्र मे एक राशन की ...
-
बालोतरा बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार्यवाही कर 1.5 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त किया जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी रेखाराम टापरा गांव के पन...


















