Followers

Showing posts with label मुंबई. Show all posts
Showing posts with label मुंबई. Show all posts

Tuesday, December 5, 2017

आचार्य लोकेश मुनि ऊर्जा रत्न अवार्ड से सम्मानित

*आचार्य लोकेश ‘राम राज्य’ कार्यक्रम में ‘उर्जा रत्न अवार्ड' से सम्मानित
न्यायपूर्ण, समता मूलक व्यवस्था ही राम राज्य है – आचार्य लोकेश*
मुम्बई
ऊर्जा फाउंडेशन द्वारा मुम्बई के दादर में आयोजित ‘राम राज्य’ कार्यक्रम में अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक मूलतः पचपदरा जैन आचार्य डा. लोकेश मुनि को ऊर्जा रत्न अवार्ड से सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुब्रह्मनियम स्वामी, आचार्य कुशाग्र नंदी जी, श्री अरिहंत ऋषि जी ने सम्मानित किया गया |
आचार्य लोकेश मुनि ने इस अवसर पर कहा कि जब राजनीति धर्म से प्रभावित होगी तभी राम राज्य की स्थापना होगी | राम राज्य का अर्थ है जहाँ पर न्यायपूर्ण, समता मूलक व्यवस्था हो | अनुशासन, मर्यादाओं की लक्ष्मण रेखा हो | जीवन में त्याग, संयम, आदर, भाईचारे का भाव हो | सभी के पास विकास के सामान अवसर हो |  बच्चों के लिए शिक्षा के अवसर हो और महिलाओं का सम्मान हो | समाज में अर्थ और काम के पीछे अंधी दौड़ न होकर कर्तव्य, धर्म और मोक्ष की कामना हो | समाज में ऊंच नीच का भेद भाव न हो, मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने स्वयं शबरी के झूठे बेर खाए थे |

आचार्य कुशाग्र नंदी जी ने कहा कि अध्यात्म और राजनीति के समन्वय से ही राम राज्य की स्थापना हो सकती है| राजनीति को धर्म और नैतिकता से अलग नहीं किया जा सकता | उन्होंने कहा कि जब राजनेता और अध्यात्मिक गुरु समाज के विकास और कल्याण की बात करेंगे तो निश्चिर रूप से यह राम राज्य की और एक कदम होगा |

श्री अरिहंत ऋषि जी ने कहा कि आचार्य लोकेश ने समाज में शांति और सद्भावना के लिए न सिर्फ भारत में अपितु विश्व में उल्लेखनीय योगदान दिए है | विश्व धर्म संसद, संयुक्त राष्ट्र संघ, यु.के. पार्लियामेंट जैसे प्रतिष्ठित मंचो को संबोधित कर उन्होंने भारतीय संस्कृति को गौरान्वित किया है | उनको सम्मानित कर आज मंच स्वयं सम्मानित हो रहा है |

Wednesday, April 27, 2016

सड़क पर भीख मांग रही थी अभिनेत्री, पुलिस पास गई तो रोने लगी

मुंबई। प्रत्यूषा बनर्जी की खुदकुशी की खबर से अभी ग्लैमर की दुनिया के लोग उबरे नहीं है कि एक और ऐसी खबर आई है, जिसने फिर से मुंबई को झकझोर दिया है। मुंबई पुलिस ने लोखंडवाला की सड़कों पर भीख मांगती और चोरी करती हुई एक एक लड़की को पकड़ा है। ये लड़की अजीब हरकतें कर रही थी, जब उसको भीख मांगने के साथ चोरी करते देखा तो पुलिस ने गिरप्तार कर लिया। मुंबई के ओशिवरा थाने की महिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उस इन महिला सिपाहियों को गालियां देना शुरु कर दिया, लड़की ने रोना शुरु कर दिया। लड़की ने खुद को छुड़वाने के लिए महिला सिपाही के हाथ पर काट भागने की कोशिश की। मैले-कुचेले कपड़ो में इस तरह की हरकतें करते देखे वहां भीड़ जमा हो गई।
इस दौरान वहां पर उपस्थित आसपास के लोगों ने भी जब इस लड़की को गौर से देखा तो इस लड़की को पहचान लिया और बताया कि ये तो मॉडल और ऐक्ट्रेस मिताली शर्मा है। 25 साल की मिताली दिल्ली की रहने वाली हैं। मिताली भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ कुछ मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से मिताली के पास कोई काम नहीं था जिससे उनकी आर्थिक हालत बद से बदतर होती चली गई। यहां तक कि उसकी दिमागी हालत भी ऐसी हो गई कि वो भीख मांगने लगी और चोरी करने लगी। पुलिस ने मिताली को अस्पताल में भर्ती कराया है। मिताली की अस्पताल में जांच की जा रही है। इस अभिनेत्री ने अभी कुछ भी अपने बारे में नहीं कहा है।

Friday, April 24, 2015

साल की सबसे बड़ी संगीतमय फिल्म 'तेरी मेरी आशिक़ी '

 मुंबई। फिल्मो में अगर गाने न हो तो फिल्म एक दम फीकी -फीकी सी लगती है और अगर पूरी फिल्म ही खूबसूरत गानो से लिप्त हो तो सोने पर सुहागा जैसी बात हो जाती है .ऐसी ही एक फिल्म बहुत जल्द दर्शको के बीच आनेवाली है जिसमे रोमांस ,लव स्टोरी ,प्यार और तकरार जैसे भावो को गानो के माध्यम से दर्शाया जाएगा और उस फिल्म का नाम है 'तेरी मेरी आशिक़ी '. अब चलिए इस फिल्म के आशिक़ से रूबरू कराते है .जाने माने निर्माता निर्देशक सुजीत कुमार पूरी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे है जिन्होंने इस फिल्म की कहानी लिखी है और फिल्म में   निर्माता के साथ निर्देशक भी है .जिन्होंने एक खूबसूरत लव स्टोरी को फिल्म में बड़े ही रोमांचिक तरीके सी फिल्म के माध्यम से दर्शाया है जिसे दर्शक बहुत पसंद करेंगे .
     रमावती आर्ट्स के बैनर और राजेश्वर पूरी के एसोसिएट  में बनी इस फिल्म में सुजीत पूरी की हीरोइन है तनुश्री .इनके अलावा फिल्म में   अन्य कलाकारों में मुन्ना लाल यादव,अभिषेक गिरी,संतोष श्रीवास्तव ,रिचा मणि त्रिपाठी और अन्य कई कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है
 निर्माता /लेखक /निर्देशक-सुजीत कुमार पूरी,कैमरामैन -डी.के.शर्मा,कोरिओग्राफर-अशोक मयंक ,संगीत-दामोदर राव,सुजीत कुमार पूरी,गीतकार-संतोष पूरी,राजेश मिश्रा,सुजीत कुमार पूरी,कैमरामैन-डी.के.शर्मा,कोरिओग्राफर-अशोक ,मयंक,एडिटर-गोविन्द दुबे,फाइट-फिरोज ,सह-निर्माता -बृजेश गिरी,शेखर सोनी,रीता पूरी. सवांद -सुजीत कुमार पूरी,नविन झा,पी.आर.ओ-संजय भूषण पटियाला.
 मुख्य कलाकार-सुजीत कुमार पूरी, तनुश्री चटर्जी ,मुन्ना लाल यादव(जूनियर निरहुआ),अभिषेक गिरी,संतोष श्रीवास्तव ,रिचा मणि त्रिपाठी,पूजा सिंह,शशि भूषण,प्रिया सिंह,नंदनी गुप्ता,प्रिया मिश्रा,कोमल मिश्रा,भावना झा,संजय सारंग,अरविन्द सिंह,  राजकपूर  शाही ,सत्येन्द्र सिंह इत्यादि.

Thursday, April 2, 2015

पति की चिता के पास जली मिली महिला, सती होने का संदेह

मुंबई। महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक महिला ने अपने पति की चिता पर जलकर अपनी जान दे दी। इस बात का पता सोमवार सुबह महिला की अधजली लाश पति की चिता के पास मिलने से हुआ। लातूर के लोहाटा गांव निवासी 55 वर्षीय तुकाराम माने का निधन रविवार की शाम को हो गया था। उसी शाम गांव के निकट श्मशान में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी उषा घर से गायब हो गई। सोमवार की सुबह तुकाराम के बेटे उसकी अस्थियां इकट्ठा करने गए तो उन्हें अपनी मां का अधजला शव अपने पिता की चिता के पास मिला। तब उन्होंने गांव के लोगों के साथ दूसरी चिता तैयार कर मां का भी अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन अंतिम संस्कार से पहले पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। पुलिस को बाद में यह खबर गांववालों से मिली, तो उसने दुर्घटना से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकार किसी महिला के जान देने की घटना को सती प्रथा से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन माना जा रहा है कि उषा ने अपनी बीमारी से तंग आकर पति की चिता पर अपनी जान दे दी। 

16 वर्षीय किशोर ने लगाया दोस्त की मां पर रेप का आरोप

मुंबई। मायानगरी मुंबई में रेप का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसमें 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने बेस्ट फ्रेंड की मां पर ही शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने रामकृष्ण चैंबूरकर मार्ग थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। किशोर ने अपनी शिकायत में कहा है कि उक्त महिला ने उसके साथ जबरदस्ती की, उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ यौन संबंध बनाए। किशोर ने आरोप लगाया कि बीते तीन माह से महिला उसके साथ ऐसा कर रही है।एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार, नाबालिग ने शिकायत में बताया कि तीन माह पहले वह अपने दोस्त से मिलने चैंबूर गया था, लेकिन उसका दोस्त घर पर नहीं था। उसकी मां ने उसे घर के अंदर आकर इंतजार करने के लिए कहा। उसने दोस्त की मां की बात मान ली और घर के अंदर आ गया। इसके बाद महिला ने उसे सॉफ्ट ड्रिंक पीने को दी , जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद दोस्त की मां ने कथित तौर पर उसके कपड़े उतारकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और इसका वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं, वह इस वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल कर नियमित रूप से घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करने लगी।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब किशोर के व्यवहार में बदलाव देख उसके माता-पिता ने उससे पूछताछ की। दर्जी का काम करने वाले उसके पिता ने बताया कि 10वीं में पढ़ने वाला उनका बेटा पढ़ने-लिखने में होशियार है, लेकिन कुछ समय से उसमें काफी बदलाव देखने को मिला। वह डरा-डरा लगने लगा था और उसकी सेहत भी गिरती जा रही थी।नाबालिग के पिता ने बताया, 'शुरुआत में तो उसने कुछ नहीं बताया लेकिन जब उसपर दबाव बनाया तो उसने पूरा वाकया बताया। उसने बताया कि आरोपी महिला अकसर उसे घुमाने के लिए बाहर ले जाती थी। साथ ही उसने लड़के को बोल रखा था कि वह प्रेगनेंट है और उसने यदि किसी को कुछ भी बताया तो वह उस पर रेप का आरोप लगा देगी।'पुलिस ने मामले की गंबीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता की बातों को ध्यान से सुना और उसका बयान भी रिकॉर्ड किया है, ताकि वे महिला के खिलाफ कार्यवाही कर सकें।पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमें लिखित शिकायत प्राप्त हुई है क्योंकि मामला बहुत संवेदनशील है इसलिए हम शुरुआती जांच कर रहे हैं।' पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में शुरुआती जांच पूरी होने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Sunday, October 5, 2014

पोस्टर में बच्चे को 'आपत्तिजनक' व्यवहार करते दिखाने पर रामगोपाल वर्मा को नोटिस

मुंबई. फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्म के पोस्टर को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म 'सावित्री' के पोस्टर में १३ साल के बच्चे को 'अश्लील' व्यवहार करते हुए दिखाए जाने के चलते स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ चाइल्ड राइट्स (स्ष्टक्कष्टक्र) ने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ बाल अधिकारों के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। आयोग ने उन्हें नोटिस भेजकर जवाब भी मांगा है।
बयान के चलते भी विवादों में रामगोपाल 
राम गोपाल वर्मा पिछले दिनों यह कहकर भी विवाद खड़ा कर चुके हैं कि हर टीनेजर की अपनी 'सावित्री' होती है। वह उसकी टीचर, पड़ोसन या फिर बहन की सहेली हो सकती है। इस बयान पर स्ष्टक्कष्टक्र ने नाराजगी भी जताई थी।
अश्लील दृश्यों में बच्चों को शामिल करना है अपराध 
अश्लील या अभद्र दृश्यों में बच्चों को शामिल करना भारतीय दंड संहिता की धारा २९२ की उप धारा १ और २ के अनुसार अपराध माना गया है, जिसके लिए पांच साल या उससे ज्यादा की सजा का प्रावधान है।
सौजन्य।  दैनिक भास्कर 

Friday, June 27, 2014

इस चर्चित हीरोइन ने उस जगह पर पहली बार सेक्स किया जहां हीरोइन मेकअप करती हैं।

 बड़ी नए किस्म की है यह सच्‍चाई
'वैनिटी कार में किया था पहली बार सेक्स'
पुरानी बात दोहराई
मुंबई। लगभग चर्चा से बाहर हो गईं आयटम गर्ल कश्मीरा शाहर एक बार फिर चर्चाओं में आई हैं। उन्होंने अपने जीवन का एक पुराना किस्सा सुनाया है। जिसे वह पहले भी सुना चुकी हैं। मामला उनके अफेयर और सेक्स संबंध का है। कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक के अफेयर की बातें काफी समय पहले होती थीं। लेकिन यह बात एक बार फिर कश्मीरा ने दोहराई है।
बताया कैसे हुई पहली मुलाकात
कश्मीरा के शब्दों में 'हमारी पहली मुलाकात फिल्म 'पप्पू मिल गया' के सेट पर हुई थी। रात का समय था। फिल्म के डायरेक्टर सजन सोनीजी मेरे पास फिल्म का ऑफर लेकर आए। तब उन्होंने बताया कि मेरे अपोजिट कृष्णा हैं। और इस तरह मेरी मुलाकात कृष्णा से हुई।

चली गई लाइट
हमारे प्यार की शुरुआत वैनिटी वैन में हुई। रात हो चुकी थी और हम वैन में बैठे हुए थे। तभी लाइट चली गई। मैंने पूछा कि अब क्या करें तो कैश ने वापस पूछा, 'क्यों, कुछ करना है?' और इस तरह हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया। हमने पहली बार सेक्स वही पर किया था।



Tuesday, May 13, 2014

"महिमा संत श्री लिखमीदास जी री" भजन संग्रह का विमोचन

मुंबई ! नदीम श्रवण की जोड़ी के नाम से मशहूर फिल्म संगीतकार श्रवण राठौड़ एवं योगरस पत्रिका के संपादक ज्ञानेंद्र पाण्डेय के हाथो से भजन लेखक और पत्रकार दिनेश्वर माली रोहिडा की लिखी हुई माली सैनी समाज के संत श्री लिखमिदास जी की किताब " महिमा संत श्री लिखामिदास जी री " का विमोचनसंपन्न हुआ !मालीराज पब्लिकेशन मुंबई द्वारा प्रकाशित इस किताब को मारवाड़ी भाषा में लिखा गया है ! जिस में माली समाज के संत श्री लिखमिदास जी पर लिखी हुई कथा और भजनों का लेखन और संकलन किया गया है !
पुस्तक की प्रस्तावना मुंबई शहर के जाने पहचाने वकील और समाजसेवी एम डी माली ने लिखी है ! माली ने प्रस्तावना में अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा है की पानी और प्रतिभा कभी भी किसी का इन्तजार नहीं करती है वह अपना रास्ता स्वयं बना लेती है ! यह पुस्तक माली समाज के बंधुओ और धर्म प्रेमियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी ! इस पुस्तक सहित अन्य हिंदी एवं मारवाड़ी भाषा में ७ किताबो के लेखन हेतु लेखक दिनेश्वर माली को मानवाधिकार सेवा संस्थान राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भाटी द्वारा " किशान कवि " की उपाधि से सम्मानित भी किया जा चूका है !इस किताब के सफल प्रकाशन और लेखन पर दिनेश्वर माली को गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी , राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत , महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल, राजस्थान माली समाज शिक्षण प्रचार समिति मुंबई के अध्यक्ष के अपने शुभकामना सन्देश प्रदान करते हुए अतिव प्रसन्नता व्यक्त की है !
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अपने शुभकामना सन्देश में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लिखा है कि मै संत श्री लिखामीदास जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कवि दिनेश्वर माली को उनके भजन संग्रह के लेखन और प्रकाशन की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाए प्रदान करता हु !
गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शुभकामना सन्देश में अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा है कि राजस्थान में मीरा के भजनों और पदों का भक्तिमय वातावरण रहा है, यह वातावरण मनुष्य को भक्ती संगीत और संस्कृति से जोड़े रखता है ! मारवाड़ की धरती पर " महीमा संत श्री लिखामीदास जी री " के भजनों को जन जन तक पहुचने का आप ने उत्तम प्रयास किया है !
ज्ञात रहे कि लिखमीदास जी यह किताब प्राप्त करने और पढ़ने के लिए आप खबरे गौरव मुंबई से मो न - 09969643347  पर सम्पर्क कर सकते है !
किताब -----"महिमा संत श्री लिखमीदास जी री"
लेखक ----- दिनेश्वर माली रोहिडा
प्रकाशक ---मालीराज पब्लिकेशन मुंबई
वितरक -- खबरे गौरव मुंबई
09969643347

Sunday, May 11, 2014

फ्लैट के लालच में अस्मत लुटवा बैठी टीवी एक्ट्रेस

मुंबई। मुंबई में २७ साल की टीवी एक्ट्रेस फ्लैट के लालच में अपनी अस्मत लुटवा बैठी। एक तांत्रिक ने फ्लैट के लिए लॉटरी निकलने का लालच देकर एक्ट्रेस से न केवल बलात्कार किया बल्कि उससे २६ लाख रूपए भी ठग लिए।एक्ट्रेस की शिकायत पर चारकोप पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। तांत्रिक का साथी अभी भी फरार है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस ने महाडा लकी ड्रॉ के लिए कई बार आवेदन किया, लेकिन उसकी कभी लॉटरी नहीं लगी। इससे निराश एक्ट्रेस २०१३ में भगवानदास नाम के एक तांत्रिक के संपर्क में आई।एक्ट्रेस ने भगवानदास से सलाह ली। तांत्रिक ने उससे ५० हजार रूपए लिए। फिर भी एक्ट्रेस के नाम लॉटरी नहीं खुली। ३० साल के भगवान दास ने एक्ट्रेस से कहा है कि उसे माहिम में रहने वाले दूसरे तांत्रिक के पास चलना होगा। भगवान दास उसे ३५ साल के तांत्रिक इस्माइल अजिम खान के पास ले गया।
भगवानदास ने एक्ट्रेस से कहा कि तांत्रिक बहुत शक्तिशाली है। उसे दूसरा साईं बाबा कहा जाता है। आपको उसके निर्देशों का पालन करना होगा। एक्ट्रेस राजी हो गई। तांत्रिक अजिम खान एक्ट्रेस के घर गया और वहां पूजा की। बाद में खान ने एक्ट्रेस से यौन संबंध बनाने को कहा।
बलात्कार से पहले खान ने एक्ट्रेस से कहा कि २६ लाख रूपए दे दो तुम्हारे नाम से लॉटरी खुल जाएगी।जो तांत्रिक ने कहा, एक्ट्रेस ने वही किया। बलात्कार के बाद तांत्रिक वहां से पैसे लेकर फरार हो गया। जब एक्ट्रेस के नाम लॉटरी नहीं खुली तो उसे लगा कि पिछले दो साल से उसे मूर्ख बनाया जा रहा है। ९ मई को एक्ट्रेस चारकोप पुलिस थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। तांत्रिक खान को अगले ही दिन माहिम चर्च इलाके में स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा ३७६ और अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने खान की कस्टडी मांगी। कोर्ट ने खान को पुलिस हिरासत में भेज दिया। भगवानदास अभी भी फरार है।

Wednesday, March 5, 2014

मुंबई गैंगरेप के आरोपी बोले, हमने नहीं किया जुर्म

मुंबई।
मुंबई के शक्ति मिल फोटो पत्रकार गैंगरेप मामले की सुनवाई कर रहे सेशन कोर्ट ने बुधवार को आरोपियों के बयान दर्ज किए. बयान में आरोपियों ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इंकार किया है.
सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने पीटीआई को बताया, 'अदालत ने सीआरपीसी की धारा ३१३ के तहत चारों आरोपियों के बयान दर्ज किए.' सीआरपीसी की धारा ३१३ के तहत आरोपियों को अपने खिलाफ लगे आरोपों के बारे में सफाई देने का मौका दिया जाता है.
यह मामला २२ साल की एक फोटो पत्रकार से संबंधित है. वह पिछले साल २२ अगस्त को मध्य मुंबई में स्थित खाली पड़ी शक्ति मिल के कैंपस में अपने एक दोस्त के साथ गई थी. इसी कैंपस में उसके साथ गैंगरेप हुआ था.

Friday, February 28, 2014

संजय दत्त की पैरोल बढ़ाने पर भड़के नाना पाटेकर

मुंबई। भारतीय सिने जगत में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता नाना पाटेकर ने वर्ष 1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़े मामले में सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त की पैरोल बढ़ाने की आलोचना की है। साथ ही कहा कि वह भविष्य में कभी भी उनके साथ काम नहीं करेंगे।
अभिनेता नाना पाटेकर
बकौल पाटेकर, 'मैंने अपने 22 साल के फिल्मी करियर में दत्त के साथ कभी काम नहीं किया और आने वाले समय में भी नहीं करूंगा। हम कम से कम उन फिल्मों का बहिष्कार तो कर ही सकते हैं जिनमें दत्त ने काम किया है। उन्होंने कहा, सरकार जो चाहती है वह कर सकती है। वे कह रहे हैं कि सभी निर्णय कानून के दायरे में लिए जा रहे हैं। आप इस बारे में कुछ नहीं कह सकते, लेकिन जो कुछ मेरे हाथ में हैं वह मैं करूंगा।' सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल शस्त्र अधिनियम के तहत दोषी ठहराते हुए संजय को पांच साल की सजा सुनाई थी। वह पहले ही 18 माह जेल में गुजार चुके थे और अब बाकी बची 42 महीने की सजा काट रहे हैं। नाना पाटेकर ने कहा, आप उनकी फिल्में देखेंगे और उन्हें हीरो बना देंगे। बाद में आप कहेंगे कि उन्हें पैरोल नहीं मिलनी चाहिए। ऐसे नहीं चलता है।' संजय इस समय पैरोल पर बाहर हैं। लगातार तीसरी बार उनकी पैरोल की अवधि बढ़ाई गई है। उन्हें नौ माह में 118 दिनों की छुट्टी दी जा चुकी है जिस पर देशभर में सवाल उठाए गए हैं।

Sunday, February 23, 2014

सुपरहॉट फोटो से पूनम पांडे ने मचाया तलहका

मुंबई। पूनम पांडे अच्छी तरह जानती हैं कि अपने फैंस को किस तरह खुश रखना है। इस बार उन्होंने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर एक ऐसी सुपरहॉट तस्वीर पोस्ट की है, जिसने सोशल नेटवर्किंग साइटों पर तहलका मचाया हुआ है।

पूनम ने योगा करते हुए यह तस्वीर खिंचवाई हैं। इस तस्वीर को पीछे से खींचा गया है, जिसमें पूनम टॉपलेस हैं। मॉडलिंग से फिल्मों में हाई इस हॉट बाला ने इस फोटो में सिर्फ पैंटी पहनी हुई है। यही वजह है कि यह फोटो जब से पूनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है, चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस तस्वीर के साथ पूनम पांडे ने लिखा, 'सुबह का कुछ मिनट का योगा..सेक्सीनेस का सीक्रेट।' पूनम की पहली फिल्म 'नशा' तो चली नहीं इसलिए सुर्खियों में बने रहने के लिए बीच-बीच में ऐसी तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट करती रहती हैं।

अभिनेता मोहनीश बहल के बंगले से मिली नवजात बच्ची की लाश

मुंबई। दिवंगत अभिनेत्री नूतन के बेटे और फिल्म अभिनेता मोहनीश बहल के मुंब्रा स्थित बंगले से 2 दिन की बच्ची का शव मिला है।
नजवात बच्ची का शव मोहनीश बहल के बंगले के स्विमिंग पूल से कल मिला था। शव को पॉलिथिन बैग के अंदर डाला हुआ था और उसके आसपास पत्थर भी बांधे हुए थे, ताकि शव पानी के अंदर डूब जाए।
बताया जाता है कि मोहनीश यहां पर रहते नहीं हैं, वे आम तौर पर इस बंगले में आते नहीं है। बच्ची के शव को सबसे पहले मोहनीश बहल के बंगले के गार्ड ने सुबह देखा और तुरंत उन्हें फोन करके सूचित किया।
मोहनीश बहल का कहना है कि उनका स्विमिंग पूल खुले में हैं और लोग यहां तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने इस हादसे पर अफसोस जताया और कहा कि उन्हें जैसे ही इस बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 318 के तहत केस दर्ज कर लिया है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि यह शव दो दिन से पानी में था।

वायरल हुईं एमा स्टोन की आपत्तिजनक तस्वीरें, एमा को आया गुस्सा

हॉलीवुड अभिनेत्री एमा स्टोन उस समय गुस्से से लाल हो गईं, जब सप्ताह भर पहले उन्होंने अपनी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों के ऑनलाइन जारी होने का पता चला. एम्मा इन दिनों अभिनेता एंड्र्यू गारफिल्ड के साथ डेट कर रही हैं.
ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों में एमा बाथरूम के शीशे के सामने खड़ी मोबाइल से अपनी नग्न तस्वीर खींचती नजर आ रही हैं. 

                               एमा स्टोन कि आपत्तिजनक तस्वीर

वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, अभिनेत्री तस्वीरें लीक होने से कतई खुश नहीं हैं.
वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, 'यह कहना कि एमा मौज-मस्ती कर रही हैं, मामले को हल्के में लेना होगा. उन्होंने यह तस्वीरें उन्होंने निजी तौर पर खींची थीं, यहां तक कि उन्होंने यह तस्वीरें एंड्र्यू को भी नहीं भेजी थीं. तस्वीरें सार्वजनिक होने से वह खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं.'


Tuesday, February 4, 2014

'रागिनी MMS-2' का ट्रेलर रिलीज, हुस्न ही हुस्न है जिस सम्त उठे है नज़र

मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोने की फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में सनी लियोने बहुत ही बोल्ड नजर आ रही हैं.

सनी लियोन अपनी फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' को लेकर उत्साहित हैं. उन्हें उम्मीद है कि फिल्म में वह अपने अभिनय से दर्शकों को डराने में समर्थ हैं

भूषण पटेल के निर्देशन व एकता कपूर के निर्माण में बनी 'रागिनी एमएमएस 2' वर्ष 2011 की खौफ और रोमांच से परिपूर्ण फिल्म 'रागिनी एमएमएस' की अगली कड़ी है.
यह फिल्म सिनेमाघरों में 21 मार्च को रिलीज हो रही है.

Wednesday, January 29, 2014

शर्लिन चोपड़ा से सेक्‍स करना चाहते थे कामसूत्र 3डी के डायरेक्‍टर रूपेश पॉल!

मुंबई
बॉलीवुड की हॉट हिरोइन शर्लिन चोपड़ा का 'कामसूत्र 3डी' के डायरेक्‍टर रूपेश पॉल से झगड़ा खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब शर्लिन ने आरोप लगाया है कि रूपेश पॉल ने उनसे सेक्‍स की मांग की थी. जब उन्‍होंने मना कर दिया तो किसी और हिरोइन को फिल्‍म में काम देने और उनकी न्‍यूड फुटेज दुनिया के सामने लाने की धमकी दी थी.
शर्लिन ने रूपेश के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है. मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों को लिखे पत्र में शर्लिन ने कहा है कि रूपेश ने फिल्‍म में काम करने के लिए उनसे फर्जी दस्‍तावेजों पर दस्‍तखत करवाए और फिल्‍म में काम करने के बाद पैसे देने से भी मना कर दिया. शर्लिन का आरोप है कि रूपेश ने उन्‍हें अश्‍लील और अभद्र मेल भेजे हैं.

शर्लिन ने मुंबई पुलिस के एडिशनल कमिश्‍नर और सांताक्रूज पुलिस स्‍टेशन के इंस्‍पेक्‍टर को पत्र लिखकर रूपेश के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. शर्लिन ने डायरेक्‍टर के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है.

शर्लिन ने एक प्रेस रिलीज जारी कर साफ कर दिया है कि अब वह 'कामसूत्र 3डी' का हिस्‍सा नहीं हैं. शर्लिन के आरोपों के जवाब में रूपेश पॉल ने भी प्रेस रिलीज जारी किया है. रूपेश ने कहा है कि फिल्‍म के नए ट्रेलर की लॉन्चिंग में शर्लिन नहीं थीं, इसलिए वो ऐसे आरोप लगा रही हैं.

Thursday, January 23, 2014

केजरीवाल से तो बेहतर हैं राखी सावंत: उद्धव ठाकरे

मुंबई। संसद के सामने धरने को लेकर चौतरफा घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले जारी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बाद अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल को 'येड़ा' यानी पागल कहा है। यही नहीं, उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल की तुलना आइटम गर्ल राखी सांवत से कर डाली। शिव सेना के मुखपत्र 'सामना' में लिखे संपादकीय में ठाकरे ने कहा कि राखी सावंत केजरीवाल से कहीं बेहतर तरीके से प्रशासन संभाल सकती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने की आलोचना करते उद्धव ठाकरे ने लिखा कि जिस तरह अरविंद केजरीवाल ने संसद के सामने 'तमाशा' किया, उससे हर एक राजनीतिक दल का सिर शर्म के मारे झुक गया है। ठाकरे ने लिखा कि अगर यही आम आदमी पार्टी का कल्चर है तो उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि वे अराजकता ही फैलाना चाहते हैं और इसके पीछे देश विरोधी तत्व हैं।
उद्धव ठाकरे ने संपादकीय में लिखा है कि देश में कुछ नए पागलों का उदय हुआ है और एक येड़ा केजरीवाल इनका सरदार है। केजरीवाल के अलावा कुमार विश्वास की आलोचना करते हुए ठाकरे ने लिखा है कि 'आप' के सर्कस में कुमार विश्वास नाम का एक और जोकर है और उसे महिलाओं के अपमान वाली टिप्पणी के लिए माफी मांगनी पड़ी। केजरीवाल का पागलपन ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा, लेकिन एक आइटम गर्ल जब तक चाहे तब तक नाचती रह सकती है।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...