Followers

Showing posts with label नई दिल्ली. Show all posts
Showing posts with label नई दिल्ली. Show all posts

Friday, July 6, 2018

देशपाण्डे की रिपोर्ट को पॉइंट टू पॉइंट लागू करो-एनजीटी,अगली पेशी 23 जुलाई को

दिल्ली@ओमप्रकाश सोनी 9414532417
एनजीटी में बालोतरा के रासायनिक प्रदूषण की रोकथाम को लेकर दायर याचिका पर हुई सुनवाई,
एनजीटी  ने आरपीसीबी अधिकारियों की कार्यप्रणाली को बताया सुस्त, जिम्मेदार अधिकारी को कोर्ट में आने के दिये निर्देश
दिल्ली
राष्ट्रीय हरित अधिकरण में आज बालोतरा के रासायनिक प्रदूषण की रोकथाम को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई।  सुनवाई में प्रदूषण निवारण एवम पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी व सचिव ओमप्रकाश सोनी मौजूद रहे। वही पैरवी एडवोकेट दिगविजय सिंह ने की। एनजीटी मुख्य पीठ में चेयर पर्सन माननीय राघवेंद्र राठौड़ ने दोनों पक्षो को सुना। माननीय राठौड़ ने आरपीसीबी  को पूर्व एक्सपर्ट मेम्बर देशपाण्डे द्वारा बालोतरा में रासायनिक प्रदूषण को बताने वाली रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उस रिपोर्ट में सुधार को लेकर जो सुझाव दिए गए है उनको पॉइंट टू पॉइंट लागू किया जाए। साथ ही एक्शन रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिये। मामले में अगली सुनवाई अब 23 जुलाई को होगी।
आरपीसीबी के उच्च अधिकारी आये एनजीटी-
माननीय बेंच राजस्थान राज्य प्रदूषन नियंत्रन मंडल के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट नजर  आई। कोर्ट ने कहा कि अधिकारी अपनी ड्यूटी सही तरीके से नही करते है अतः मामला एनजीटी तक आता है। कोर्ट ने आरपीसीबी के मेम्बर सेक्रेटरी रेंक के अधिकारी को सुनवाई में हाजिर रहने के भी निर्देश दिए।
जसोल में दिख रहा है सुधार-
कोर्ट ने एक दलील के उत्तर में कहा कि जसोल सीईटीपी ट्रस्ट कोर्ट के आदेश की पालना में सुधार की राह पर है। इस प्रकार से ही अन्य सीईटीपी ट्रस्ट को भी इसकी पालना करनी चाहिए।

Friday, June 1, 2018

डाकिये नही ला रहे डाक, चले हड़ताल की राह पर

हड़ताल के 11वे दिन ग्रामीण डाक सेवकों ने दिया दिल्ली में धरना
दिल्ली
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के आव्हान पर देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के 11वे दिन पूरे देश के हजारों ग्रामीण डाक सेवकों ने दिल्ली में संचार भवन के सामने धरना देकर रोष व्यक्त किया ।
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष हरीराम जसोल ने  बताया कि यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार पूरे देश के विभिन्न राज्यों तथा जिलों से आए ग्रामीण डाक सेवकों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। जसोल ने बताया कि बाड़मेर जिले से करीब सवा सौ ग्रामीण डाक सेवको ने इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय धरना प्रदर्शन में भाग लिया तथा भारत सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर प्रदर्शन किया ।
इसी संदर्भ में बाड़मेर जिले के 447 शाखा डाकघर तथा 36 उप डाकघरों में कार्यरत करीब 700 ग्रामीण डाक सेवको ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए जब तक आदेश नहीं हो जाते तब तक लड़ने का ऐलान किया।
यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव एस एस महादेवैया ने दिल्ली में ग्रामीण डाक सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी ।

Thursday, April 5, 2018

आचार्य लोकेशमुनि"भारत समाज रत्न अवार्ड"से सम्मानित

आचार्य लोकेश ‘भारत समाज रत्न अवार्ड’ से सम्मानित
शांति व साम्प्रदायिक सद्भावना’ के क्षेत्र में आचार्य लोकेश का महत्वपूर्ण योगदान- नकवी ।
मीडिया की राष्ट्र व समाज विकास में महत्वपूर्ण भूमिका – आचार्य लोकेश ।
नई दिल्ली :
केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्त्तार अब्बास नकवी ने अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक मूलतः पचपदरा की पावन धरा पर जन्मे परम पूज्य जैन आचार्य डा. लोकेश मुनि को ‘भारत समाज रत्न अवार्ड’ सम्मान से शांति व साम्प्रदायिक सद्भावना’ के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए  सम्मानित किया । मीडिया हाउस 24x 7 ने लोदी रोड स्थित इन्डियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आचार्य लोकेश को समाज व राष्ट्र में शांति, सद्भावना, प्रेम, भक्ति के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत रहने व उनकी उल्लेखनीय आध्यात्मिक निष्ठा व समर्पण के लिए अति प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया |केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्त्तार अब्बास नकवी ने शाल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर आचार्य लोकेश को भारत समाज रत्न अवार्ड सम्मान से अलंकृत किया ।
अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश मुनि ने अपने संबोधन में कहा कि समाज व राष्ट्र में विकास का माहौल बनाये रखने में, सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने में, राष्ट्र हित में हो रहे कार्यों को आगे लाने में, अनैतिक कार्यों के खिलाफ आवाज उठाने में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है ।  आचार्य लोकेश ने कहा कि साम्प्रदायिक सद्भाव, विश्व शांति व आपसी भाईचारा बनाये रखने के लिए उनको मीडिया का और अधिक साथ चाहिए | राष्ट्र व विश्व शांति तभी संभव है जब मीडिया के माध्यम से सर्वधर्म एकता, साम्प्रदायिक सद्भावना व विश्व शांति का सन्देश जन जन तक पहुंचेगा ।
केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्त्तार अब्बास नकवी ने आचार्य लोकेश को सम्मानित करते हुए कहा कि विश्व शांति और साम्प्रदायिक सद्भावना के क्षेत्र में आचार्य लोकेश मुनि ने एक मिसाल कायम की है । विश्व के अनेक मंचो ने आचार्य लोकेश को विश्व शांति का पुरुस्कार दिया है, आज वो सम्पूर्ण विश्व में शांति दूत के नाम से जाने जाते है ।  उन्हें सम्मानित करते हुए हम स्वयं सम्मानित हो रहे है| उन्होंने कहा कि आचार्य लोकेश के विश्व शांति व सद्भावना के प्रयासों के लिए हम सदैव उनके साथ खड़े है
इस अवसर पर पूरे देश से विशिष्ट लोग बड़ी संख्या में भी उपस्थित थे ।

Friday, December 1, 2017

प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति ने केन्द्रिय प्रदूषण नियंत्रण के टेक्सटाइल प्रभारी श्रेयांश जैन से की रासायनिक प्रदूषण के रोकथाम की मांग की

दिल्ली
प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी ने आज केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल के वरिष्ठ अधिकारी टेक्सटाइल विंग एक्सपर्ट वैज्ञानिक श्रेयांश जैन से मुलाकात की। चौधरी ने जैन को बलोतरा के टेक्सटाइल उद्योगों से खूले मे डाले जाने वाले रासायनिक प्रदूषण से लोगो के स्वास्थ्य व खेती पर हो चुके घातक दुष्प्रभावो के बारे मे जानकारी देते हुए टेक्सटाइल उद्योग के प्रदूषण की रोकथाम की मांग की। समिति ने जैन से के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल से विशेष जांच दल बालोतरा भेजने की भी मांग की। टेक्सटाइल विंग के ही एक अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक ने माना कि बालोतरा मे प्रदूषण के हालत गंभीर पर ओर आने वाले समय मे एनजीटी के निर्देशो पर सर्वे कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Thursday, November 30, 2017

प्रदूषण की रोकथाम को लेकर एनजीटी मे दायर याचिका पर आज सुनवाई

किसानो के भाग्य का फैसला आज
बालोतरा
रासायनिक प्रदूषण की रोकथाम को लेकर एनजीटी मे दायर याचिका पर आज सुनवाई होगी। इस सुनवाई मे निर्णयात्मक  कार्यवाही हो सकती है।  वही  किसानो को न्याय दिलाने के लिए प्रदूषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति पदाधिकारी भी एनजीटी पहुच चुके है। समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी ने बताया कि किसानो की मेहनत रंग लाएगी।

Wednesday, April 13, 2016

डेल्टा प्रकरण की सीबीआई जाँच हो और नाबालिग छात्रा,रोहित वेमुला को न्याय मिले -राहुल गांधी

बाड़मेर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गडरा तहसील के त्रिमोही गांव में संदिग्ध हालात में एक छात्रा की हुई मौत के बाद पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद बोले, ये पॉलिटिकल नहीं है, ह्यूमेनिटी का मामला है। मैं पूरी तरह पीड़िता के परिवार के साथ हूं। उन्होंने पीड़िता डेल्टा मेघवाल हिन्दुस्तान की बेटी बताया। राहुल गांधी ने बाड़मेर के त्रिमोही गांव में संदिग्घ हालात में छात्रा का शव मिलने की घटना वाले पीड़ित परिवार से मुलाकात की उस दौरान परिवार को ढांढस बंधाते हुए सहानुभूति दर्शायी। उसके बाद बोले पीड़ित परिवार को कुछ नहीं चाहिए, वह केवल न्याय चाहता है।पीड़िता एक मेधावी छात्रा थी।अब राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे की ड्यूटी है कि उसके परिवार को न्याय मिले। इस मामले की सीबीआई जांच जरूरी है। मैं चाहता हूं कि इस नाबालिग छात्रा और रोहित वेमुला को न्याय मिले।
जयपुर के लिए हुए  रवाना
राहुल गांधी परिवार से मुलाकात के बाद जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इसके लिए वे त्रिमोही गांव से सड़क मार्ग से बाड़मेर हवाई पट्‌टी पहुंचे और यहीं से जयपुर के लिए रवाना हुए। जयपुर पहुंचने पर यहां रामलीला मैदान में दलित सम्मेलन में स्पीच देंगे। इससे पहले भी वे कई बार दलितों के बीच जा चुके हैं। राहुल के ऐसे दौरे अपोजिशन के लिए मुद्दा भी बन जाते हैं।
बताया जा रहा है कि राहुल का राजस्थान का यह दौरान अचानक तय किया गया है। इस दलित सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, राजस्थान के कांग्रेस इन्चार्ज गुरुदास कामत समेत पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता अपोजिशन रामेश्वर डूडी भी मौजूद रहेंगे।पायलट के मुताबिक मौजूदा बीजेपी सरकार के शासन में दलितों पर टॉर्चर बढ़ा है। इसके चलते दलित समाज में निराशा का माहौल है।

Thursday, February 25, 2016

1.21 करोड़ का रेल बजट 2016 लोकसभा में पेश

 127 करोड़ लोगों के लिए 1.21 करोड़ का रेल बजट 2016-17
नई दिल्ली। रेलवे के लिए साल 2015-16 के बाद 2016-17 चुनौती भरा दौर होगा, इसके संकेत बजट पेश करते रेलमंत्री के बातों में , रेलवे के पुनर्गठन पर जोर। रेलमंत्री ने 1.21 करोड़ का रेल बजट पेश करते हुए एक ओर जहां यात्रियों की सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखा गया, तो वहीं हर वाद साल 2019 तक के लिए केन्द्रित करने की कोशिश की गई है.मतलब आपको रेलवे की हर सुविधा के लिए साल 2020 तक का इंतजार करना पड़ेगा. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी को याद करते हुए कहा कि हम रुकेंगे नहीं झुकेंगे नहीं। रेलवे भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है। यात्री की गरिमा, रेल की गति राष्‍ट्र की प्रगति। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने लोकसभा में रेल बजट पेश किया। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए कहा कि 2016-17 के रेल बजट में सभी पक्षों से संबंधित मुद्दों का ख्याल रखा है। प्रभु ने अपने दूसरे रेल बजट भाषण के शुरू में कहा कि यह समय चुनौतीपूर्ण है और भारतीय रेल की आगे की यात्रा के लिए सहयोग, समन्वय और संचार की रणनीति अपनाई जाएगी।प्रभु ने कह कि हम देश में बुनियादी ढांचे में निवेश में अग्रणी रहेंगे।
पेश हैं रेल बजट 2016-17 के अहम बिंदु:- 
- रेलमंत्री: रेलवे के लिए ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’ को प्राथमिकता, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया रेलवे के एजेंडे में
 रेलवे के पुनर्गठन, पुनर्निर्माण और पुनरुद्धार की,ये समय चुनौतियों से भरा है , यात्री की गरिमा, रेल की गति-राष्ट्र की प्रगति
हमारी कार्ययोजना के 3 स्तंभ हैं- नव-अर्जन, नव-मानक, नव-संरचना
अगले वर्ष तक 1,84,820 करोड़ रुपये का राजस्व जुटा सकेंगे
पहली बार स्वीकृत निर्माण कार्यों की ‘पिंक बुक’ में राज्य सरकार, अन्य एजेंसियों की भागीदारी परियोजनाओं की सूची शामिल
रेलमंत्री: वित्तीय वर्ष 2016-17 में पूंजीगत योजना के लिए 1.21 लाख करोड़ रुपये रखे गए हैं
2020 तक ट्रेनों में आवश्यकता के अनुसार आरक्षण उपलब्ध कराने का लक्ष्य
* 2020 तक मालगाड़ियों को टाइम-टेबल के अनुसार चलाने का लक्ष्य
* 2020 तक संरक्षा रिकॉर्ड में पर्याप्त सुधार के लिए उच्चस्तरीय तकनीक का लक्ष्य
* 2020 तक बिना चौकीदार वाली क्रॉसिंग को खत्म करने का लक्ष्य
*  2020 तक 95 प्रतिशत तक समय पालन का लक्ष्य
* 2020 तक मालगाड़ियों की औसत गति 50 किमी/घंटे और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की
* औसत गति 80 किमी/घंटे तक करने का लक्ष्य
*2020 तक स्वर्णिम चतुर्भुज पर सेमी हाईस्पीड ट्रेनें चलाने का लक्ष्य
* 2020 तक मालगाड़ियों की औसत गति 50 किमी/घंटे और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की औसत गति 80 किमी/घंटे तक करने का लक्ष्य
*  2020 तक ट्रेनों से मल-मूत्र के सीधे डिस्चार्ज को समाप्त करने का लक्ष्य
* 2020 तक ट्रेनों से मल-मूत्र के सीधे डिस्चार्ज को समाप्त करने का लक्ष्य
* भारतीय जीवन बीमा निगम ने अनुकूल शर्तों पर 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की सहमति दी
 * पिछले वर्ष की गई 139 घोषणाओं पर कार्रवाई आरंभ की गई
*  भारतीय जीवन बीमा निगम ने अनुकूल शर्तों पर 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की सहमति दी
* 2500 किमी अतिरिक्त बड़ी लाइन चालू करने के लक्ष्य से भी आगे निकल जाएंगे, जो पिछले साल से करीब 30% ज्यादा होगा
* पिछले वर्ष की गई 139 घोषणाओं पर कार्रवाई आरंभ की गई
* अगले वित्तीय वर्ष में 2,000 किमी का विद्युतीकरण करने का प्रस्ताव
*   त्रिपुरा की राजधानी अगरतला को बड़ी लाइन नेटवर्क पर लाया गया
*  7 किमी प्रतिदिन की रफ्तार से बड़ी लाइन चालू करने में सफल
*  अगले वित्तीय वर्ष में 2,000 किमी का विद्युतीकरण करने का प्रस्ताव
*  हमारा मिशन पूरे कामकाज में 100 प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करना है
*  कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए सोशल मीडिया भी इस्तेमाल
*   हमने ये सुनिश्चित किया है कि परियोजनाएं 6-8 माह के अंदर स्वीकृत हो जाएं, पहले इसमें 2 साल से ज्यादा का वक्त लगता था
*  सभी प्रकार की खरीद ई-प्लेटफॉर्म पर की जा रही है
*  कार्यप्रणाली में कुशलता के लिए आंतरिक लेखा प्रणाली का पुनर्गठन
*  कार्यप्रदर्शन के आधार पर कुछ क्षेत्रीय रेलों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए  
* कैबिनेट ने रेलवे को राज्य सरकारों के साथ संयुक्त उद्यम की अनुमति दी
*   यात्रियों से इनपुट लेने के लिए रोजाना 1 लाख से ज्यादा फोन किए जाते हैं
*  सोशल मीडिया और आईवीआरएस प्रणाली के जरिए ग्राहकों से मिल रहा फीडबैक
*   बजट प्रलेखों में 92,714 करोड़ रुपये के 44 नए भागीदारी कार्यों का उल्लेख
*  राज्य सरकारों के साथ 6 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए
* संयुक्त उद्यम के लिए 17 राज्यों से सैद्धांतिक अनुमोदन मिला
*   लोकप्रिय मार्गों पर 65,000 अतिरिक्त बर्थों का निर्माण कर यात्रा को आरामदेह बनाया
*   रेलवे स्टेशनों पर 2,500 वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई गईं
*   हर ट्रेन में 120 लोअर बर्थ बुजुर्गों के लिए आरक्षि‍त: सुरेश प्रभु
*  आधुनिक साजसज्जा वाले सवारी डिब्बों के साथ नई रेलगाड़ी महामना एक्सप्रेस शुरू की है
*  वरिष्ठ नागरिकों का कोटा 50 फीसदी बढ़ा: सुरेश प्रभु
* लोकप्रिय मार्गों पर 65,000 अतिरिक्त बर्थों का निर्माण कर यात्रा को आरामदेह बनाया
* जनरल बोगी में भी पैसे देकर बिस्तर खरीद सकते हैं: सुरेश प्रभु
* 2016 के अंत तक 100 रेलवे स्टेशनों पर होगी WI-FI सुविधा
*   दिव्यांगों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग को सुविधाजनक बनाया
*   1780 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें और 225 कैश-क्वाइन और स्मार्ट कार्ड चालित टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गईं
*   दुनिया का पहला जैव निर्वात शौचालय भारतीय रेल ने तैयार किया और डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में प्रयोग हो रहा है
*  इस वित्तीय वर्ष के अंत तक ट्रेनों में 17,000 जैव शौचालय उपलब्ध कराए जाएंगे
*  रेलवे स्टेशनों पर 2,500 वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई गईं
* लोकप्रिय मार्गों पर 65,000 अतिरिक्त बर्थों का निर्माण कर यात्रा को आरामदेह बनाया
* यात्रियों से इनपुट लेने के लिए रोजाना 1 लाख से ज्यादा फोन किए जाते हैं
* सोशल मीडिया और आईवीआरएस प्रणाली के जरिए ग्राहकों से मिल रहा फीडबैक  
*    वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए लोअर बर्थ का कोटा बढ़ाया
*   प्रत्येक सवारी डिब्बे में वरिष्ठ नागरिक कोटे को 50% बढ़ा रहे हैं
*   दुनिया का पहला जैव निर्वात शौचालय भारतीय रेल ने तैयार किया और डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में प्रयोग हो रहा है
*   1780 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें और 225 कैश-क्वाइन और स्मार्ट कार्ड चालित टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गईं
*  आम आदमी के लिए अंत्योदय ट्रेन चलेगी: सुरेश प्रभु
*  तेजस ट्रेन की स्पीड 130 किमी प्रति घंटा होगी: रेल मंत्री
*  महिला सुरक्षा के लिए सवारी डिब्बों में मध्यम भाग को आरक्षित किया गया
*  311 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी चौकसी की व्यवस्था
*   यात्रियों, खासतौर पर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए 24/7 हेल्पलाइन नंबर 182 की शुरुआत
*  स्वच्छता के साथ ही रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान
*     दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की ऑनलाइन बुकिंग और सभी सवारी डिब्बे ब्रेल इनेबल्ड किए
*    महिला सुरक्षा के लिए सवारी डिब्बों में मध्यम भाग को आरक्षित किया गया
*    रेलवे स्टेशनों पर युवा और कारोबारी यात्रियों के लिए वाई-फाई सेवा शुरू
*    कैबिनेट ने पीपीपी मॉडल पर 400 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने का अनुमोदन दिया.
*  गूगल की साझेदारी से इस साल 100 स्टेशनों और अगले 2 साल में 400 स्टेशनों पर वाई-फाई सेवाओं का प्रस्ताव.
* मौजूदा वर्ष में 820 रोड ओवर ब्रिज/अंडर ब्रिज को पूरा किया और 1,350 पर काम चल रहा है
*  मौजूदा वर्ष में 820 रोड ओवर ब्रिज/अंडर ब्रिज को पूरा किया और 1,350 पर काम चल रहा है *  सांसद क्षेत्र विकास योजना को रेलवे से जोडने की पहल
* 2015-16 में 350 चौकीदार वाली लेवल क्रॉसिंग बंद की और 1,000 बिना चौकीदार वाले लेवल क्रॉसिंग बंद की
* 139 पर फोन करके कैंसिल करा सकेंगे टिकट, दिल्ली में रिंग रेल से जोड़े जाएंगे 21 स्टेशन  
* स्वच्छता के साथ ही रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान
* यात्रियों, खासतौर पर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए 24/7 हेल्पलाइन नंबर 182 की शुरुआत
* दुर्घटनाएं कम करने के लिए दुनिया के प्रमुख रेल संस्थानों, टेक्निकल रिसर्च इंस्टीट्यूट्स के साथ रिसर्च और विकास साझेदारी शुरू की
* रेलवे बोर्ड का पुनर्गठन सबसे महत्वपूर्ण सुधार
* 2 हजार रेलवे स्टेशनों पर जानकारी देने के लिए 20 हजार स्क्रीन लगाए जाएंगे      
* 2019 तक मालगाड़ी के लिए दो विशेष कॉरिडोर  
 * डिजिटल इंडिया मिशन के तहत इस साल ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत की, जिसमें एसएमएस, ई-मेल के जरिए अलर्ट जारी हो रहे हैं
 * उच्च भार वहन क्षमता वाले रेल इंजन का निर्माण हो रहा है, जिससे ट्रेनों की वहन क्षमता बढ़ेगी
 * अगले वित्त वर्ष में वडोदरा स्थित भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी को रेल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव
 * उच्च भार वहन क्षमता वाले रेल इंजन का निर्माण हो रहा है, जिससे ट्रेनों की वहन क्षमता बढ़ेगी
 * बिजली खरीदी के क्षेत्र में कुल 3,000 करोड़ की बचत होगी
 * रेल बजट के बाद लोकसभा 2.15 बजे तक के लिए स्थगित
 * रेलमंत्री: अनारक्षित यात्रा के लिए दीनदयालु सवारी डिब्बे लगाने का प्रस्ताव
 * रेलमंत्री: आम आदमी के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस और लंबी दूरी की पूरी तरह अनारक्षित सुपरफास्ट ट्रेन सेवा का प्रस्ताव
 *  रेलमंत्री: हमसफर ट्रेनों में सभी कोच एसी-तृतीय श्रेणी के होंगे
 * रेलमंत्री: 3 चुनिंदा ट्रेन सेवाओं की घोषणा- हमसफर, तेजस और उदय
 * रेलमंत्री: तेजस ट्रेनों की गति 130 किमी/घंटा या उससे ज्यादा होगी, ट्रेनों में भोजन और वाई-फाई की सुविधा भी होगी

रेल बजट की मुख्य बाते

नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु (Suresh Prabhu) गुरुवार को संसद में अपना दूसरा रेल बजट (Rail Budget) पेश करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि सुरेश प्रभु यात्री किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं करेंगे। हालांकि रेल किराए और सरचार्ज में बढ़ोत्तरी को लेकर सस्पेस बरकार है। कहा जा रहा है कि रेल मंत्री इस बजट में आधुनिकीकरण सेस (सरचार्ज) लगाने की घोषणा कर सकते हैं। जिससे रेल किराए में बढ़ोतरी हो सकती है।
लाइव अपडेट्स-
11.33AM: Rail Budget के डॉक्यूमेंट्स साथ संसद पहुंचे सुरेश प्रभु

11.28 AM: रेल भवन में #RailBudget2016 के डॉक्यूमेंट्स के साथ सुरेश प्रभु और राज्य मंत्री मनोज सिन्हा।

11.10 AM: रेल भवन पहुंचे सुरेश प्रभु

11.05 AM: रेल मंत्री सुरेश प्रभु बोले- #RailBudget2016 सभी लोगों की चिंताओं, आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

10.55 AM: केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा, यह एक अच्छा बजट होगा और राष्ट्रहित में होगा।

9.40AM: रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, 'यह बजट सुधारों वाला होगा। जनता के हितों का ख्याल रखा जाएगा।'

9.20AM: रेल बजट की कॉपियां संसद पहुंचीं।

READ: रेल बजट में पैसेंजर्स के लिए हो सकती हैं ये घोषणाएं

- इस बजट में तेज गति की मालगाड़ी चलाने की भी घोषणा हो सकती है।

- बजट में कम किराए की 'समर्थ' नामक ट्रेनों को चलाने की घोषणा हो सकती हैं।

- महिलाओं की सुरक्षा के लिए ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का ऐलान।

- ट्रेनों में 120 दिन पहले अग्रिम आरक्षण की सुविधा को घटाकर 60 या 30 दिन भी किया जा सकता है।

- यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोचों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद।

- रेल मंत्री का मुख्य फोकस इस बार भी पूर्व में की गई घोषणाओं को पूरा करने पर होगा।

Sunday, February 15, 2015

पाकिस्तान को हराकर भारत ने एडिलेड में बजाया जीत का डंका

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का विजय अभियान जारी 
भारत ने पाक 76 रन से हराया,गेंदबाज समी की धातक गेंदबाजी 35/4
नई दिल्ली/ पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत के खिलाफ 300 रन का पीछा करते हुए अपना सातवां विकेट गवां दिया। वाहब रियाज बिना खाता खोले शमी की गेंद पर आउट हो गए।कप्तान मिस्बाह ने सर्वाधिक 76 रन बनाएं। पाक की पूरी टीम 47 ओवर में 224 रन पर आउट हो गई ।
पाकिस्तान का पहला विकेट युनिस खान के रूप में गिरा। युनिस 6 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हो गए। हारिस सोहेल 36 रन बनाकर आर.अश्विन की गेंद पर आउट हुए। अहमद शहजाद 47 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर जडेजा को कैच थमा बैठे।
शोएब मकसूद बिना खाता खोले उमेश यादव की गेंद पर रैना को कैच थमा बैठे। उमर अकमल बिना खाता खोले रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। शाहिद अफरीदी 22 रन बनाकर शमी के गेंद पर कैच आउट हो गए। भारत की शानदार गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने चार विकेट झटके जबकि उमेश यादव मोहित ने दो -दो और रवींद्र जडेजा व आर.अश्विन ने एक-एक लिए।
इससे पहले विराट कोहली ने शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की जिससे भारत ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के अपने शुरुआती ग्रुप मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट पर 300 रन बनाए।

Monday, February 9, 2015

डबल रोल निभाते नजर आएंगी रानी चटर्जी

  नई दिल्ली।  अब तक दर्शको ने रानी को कई अवतार में देखा है .कभी हिम्मतवाली ,कभी रावडी रानी तो कभी नागिन  के अवतार में हमेशा दर्शको के दिलो में राज करनेवाली रानी अब बहुत जल्द एक ही फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आएंगी . रानी बहुत जल्द अपनी आनेवाली फिल्म की शूटिंग के लिए बिहार  जा रही है  सूत्रों की माने तो इस फिल्म में रानी डबल रोल करते नजर आएंगी जिनमे से एक किरदार उनका गाव की सीधी -साधी लड़की का होगा और दूसरा किरदार शहर की मॉडर्न लड़की का है.पहली बार रानी किसी फिल्म में डबल रोल निभाने जा रही है जिसे लेकर वे काफी खुस है और रानी इसे एक चैलेंज की तरह एक्सेप्ट कर रही है और वे चाहती है की इस फिल्म के दोनों किरदारों को अच्छी तरह से निभाए।
 रानी की बहुत जल्द कई फिल्मे प्रदर्शित होने वाली है जिनमे 'हिम्मतवाला ',राजा लाइन पे आज ',हम से बढ़कर कौन ,'मदर इंडिया,'जय मेहरारू जय ससुरारी शामिल है इन सभी के अतिरिक्त और कई फिल्मे है जो बहुत जल्द दर्शको के सामने आने वाली है.  

जितेंद्र कुमार सुमन की ‘दिल तअ हो गईल तोहार’ का देखे रिव्यु

 हाजीपुर।   विक्की एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन  रही निर्देशक जितेंद्र कुमार सुमन की फिल्म '‘दिल तअ हो गईल तोहार’ की शूटिंग इन दिनों बिहार के हाजीपुर में बड़े ही जोरो-शोरो से की जा रही है .फिल्म काफी अच्छी और खूबसूरत है जिसमे एक बेहतरीन जोड़ी अजीत आनंद और मोहिनी घोष  पहली बार एक साथ बड़े परदे पर नजर आएँगे .जितेंद्र कुमार सुमन की फिल्म को दर्शक हमेशा पसंद करते है और इस फिल्म से भी दर्शको को बड़ी उम्मीद है। अपनी इस फिल्म के बारे में जितेंद्र कुमार सुमन ने बताया की '' यह फिल्म अब तक की सभी भोजपुरी फिल्मो से बहुत अलग है या फिल्म पारिवारिक होने के साथ-साथ रोमांटिक भी है और हमने रोमांस को बहुत ही अच्छे तरीके से फिल्माया है जिसे कही से भी वल्गर नहीं लगेगा दर्शको को देखने में .मैं अपने दर्शको से यही अनुरोध करता हूँ की मेरी इस फिल्म को देखे और मुझे अपनी राय दे और हमेशा अपना आशीर्वाद मुझपर बनाये रखे।
फिल्म के  निर्माता संतोष पटेल की यह फिल्म एक्शन ,रोमांस लव स्टोरी से भरी फिल्म है जिसमे अजीत आनंद और मोहिनी घोष मुख्य भूमिका निभा रहे है ..फिल्म में अजीत और मोहिनी के साथ -साथ बृजेश त्रिपाठी,गोपाल राय ,रीचामणि त्रिपाठी,पूजा सिंह,आर.एस.गिरी,मुश्कान दीनानाथ,नंदनी दुबे,मोनिका यादव,रूपा सिंह,रानी चोपड़ा,संजय रजक,सतीश साहनी ,धर्मेन्द्र सम्राट,,संजय पाटिल ,मन्टुलाल,देवेन्द्र कुमार,जैसे कई सुलझे हुए कलाकार है। 

Friday, February 6, 2015

भंडाफोड़: मैरिज सर्टिफिकेट देखकर बनाते थे वेश्या

दिल्ली। दूसरे की पत्नियों के साथ सोने के शौकीनों के लिए चलाए जा रहे वेश्यालय का भंडाफोड़ होने से हड़कंप मच गया है। वेश्यालय चलाने वाले लोग यहां शादीशुदा महिलाओं से ही देह व्यापार करवाते थे।मामला रूस का है। पुलिस के अनुसार, यहां के ज्यादातर मर्दों को यह पता भी नहीं है कि उनकी पत्नियां वेश्यावृत्ति के गंदे धंधे में लिप्त हैं। ये महिलाएं ग्राहकों से एक घंटे के लिए २३ हजार रुपए तक वसूलती थीं और देर रात तक वहां काम करती थीं।पुलिस के अनुसार, इन वेश्यालयों में काम करने वाली महिलाओं को दूसरी महिलाओं ने ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर फंसाया था। उनकी बातों में आकर ये महिलाएं भी अपना शरीर बेचकर पैसे कमाने लगीं।
वेश्या बनाने से पहले देखते हैं मैरिज सर्टिफिकेट
डेली मेल के मुताबिक, सात कमरों के अपार्टमेंट में चलाए जा रहे इस वेश्यालय में आने वेश्या के तौर पर काम करने वाली महिलाओं से मैरिज सर्टिफिकेट की भी डिमांड की जाती है। सर्टिफिकेट देखने के बाद ही उन्हें यहां काम करने का मौका मिलता है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यहां पर देह व्यापार का रेट अन्य वेश्यालयों के मुकाबले करीब ६ गुना ज्यादा है। फिलहाल पुलिस को इस वेश्यालय की मालकिन की तलाश है, जोकि यहां 'मम्मा' के नाम से जानी जाती है।पुलिस की कार्रवाई के दौरान वह वहां से भागने में कामयाब रही है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
सजा के नाम पर सिर्फ इतना जुर्माना
पुलिस की प्रवक्ता मार्गरिटा मैस्लोवा ने बताया कि सात कमरों के इस अपार्टमेंट को सीक्रेट वेश्यालय के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां सिर्फ वही महिलाएं काम करती थीं, जो शादीशुदा होती हैं। इसके पीछे वजह ये है कि ज्यादातर लोग दूसरे की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना पसंद करते हैं। इसलिए इस गैंग की मालकिन ने शादीशुदा महिलाओं से देह व्यापार करवाना शुरू कर दिया।पुलिस ने यहां छापामारी करके ११ लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान उसकी मालकिन वहां से भागने में कामयाब रही। उन्होनें कहा कि कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई महिलाओं को करीब २००० रुपए जुर्माना लेकर छोड़ दिया जाएगा, लेकिन घर पहुंचने पर उनके साथ कुछ ज्यादा बुरा हो सकता है।

Friday, January 2, 2015

'मैं सड़क छाप नहीं हूं, प्रोस्टीट्यूशन इज़ माई बिजनेस'....

नई दिल्ली: जरा सोचिए अगर एक वेश्या थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस अफसरों को अपने इस जवाब से खामोश कर दे कि 'मैं सड़क छाप नहीं हूं, प्रोस्टीट्यूशन इज़ माई बिजनेस'. तो उसकी इस बेबाकी पर आप क्या कहेंगे?घटना हाल ही में लखनऊ की है जहां मुंबई की एक कॉलगर्ल महिला थाना शिकायत करने पहुंची थी. दरअसल उसके साथ शहर के रईसजादों ने एक पांच सितारा होटल में मौज मस्ती की फिर उसे लूट भी लिया।
आपको बता दें कि पीड़ित युवती गोमतीनगर थाने, वीमेन पॉवर लाइन, मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम के चक्कर लगाने के बाद महिला थाने शिकायत करने पहुंच गई थी. फर्राटे से अंग्रेजी बोलने वाली कॉलगर्ल ने पुलिस के पूछताछ के दौरान अपनी बेबाक बातचीत से अफसरों को भी खामोश कर दिया.पीड़िता ने अपनी पूरी कहानी सुनाई और बोली, 'मैं सड़क छाप नहीं हूं, प्रोस्टीट्यूशन इज़ माई बिजनेस'. उसने कहा कि उसे दो करोड़ रुपये कमाने हैं और इसके बाद वह अपना ब्यूटी पार्लर शुरू करेगी।
पूछताछ के दौरान कॉलगर्ल ने बताया कि बॉडी फिटनेस के लिए उसके ट्रेनर हैं और खानपान के लिए वह डायटीशियन की सेवाएं भी लेती है केवल इअतना ही नहीं हर छह महीने में वह सभी मेडिकल चेकअप कराती है.खबरों की मानें तो कॉलगर्ल के साथ दस रसूखदारों और तीन दरोगाओं ने भी संबंध बनाए थे. यही वजह है कि आला अफसर भी इस सेक्स रैकेट की जांच को आगे बढ़ाने के बजाए मामले को दबाने में जुटे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ पुलिस कॉलगर्ल को भी जेल भेजने की तैयारी में है. रैकेट संचालिका ने कॉलगर्ल के साथ अय्याशी करने वालों के नाम अफसरों को बता दिए हैं. उसने बताया कि कॉलगर्ल बीते शनिवार को राजधानी आई थी.कॉलगर्ल के इस खुलासे के बाद मजबूरन पुलिस को संचालिका को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का खुलासा करना पड़ा. रैकेट संचालिका से पूछताछ में पता चला है कि नासिक की कॉलगर्ल को दस रसूखदारों के लिए राजधानी बुलाया गया था.
केवल इतना ही नहीं गोमतीनगर के इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खेल अगर खुला तो पुलिस का दामन दागदार होगा ही साथ ही कई सफेदपोश और रसूखदारों के भी चेहरे बेनकाब होंगे.

Tuesday, December 9, 2014

फिर घटी कीमतें, भारत में सस्ता होगा पेट्रोल?

दिल्ली.अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की है। पर भारत में अभी भी पेट्रोल की कीमतें कम नहीं हुई हैं। अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में भारतीय बॉस्‍टकेट के कच्‍चे तेल की कीमत सोमवार को ६५.६० अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत पेट्रोलियम नियोजन और विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ (पीपीएसी) की सूचना के अनुसार भारतीय बॉस्‍केट के लिए कच्‍चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत ६५.६० अमेरिकी डॉलर प्रति के स्तर पर पहुंच गई है।
५ दिसंबर को यह कीमत ६६.९८ अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी। जून २०१४ और जुलाई २०१४ के बीच में ब्रैंट क्रूड (ऑयल) की कीमत १०५ डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर थी। पर धीरे-धीरे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत कम होने लगी है। अगस्त २०१४ से ८ दिसंबर २०१५ तक कच्चे तेल की कीमतों में ४० फीसदी से भी ज्यादा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

Monday, December 8, 2014

इस एप से फ्री में कीजिए मोबाइल और लैंडलाइन कॉल!

नई दिल्ली, यह अनोखा एप "कॉलप्लस" नाम से आया है। इस एप से आप दुनिया के 85  देशों में फ्री कॉल के अलावा यूएस, मैक्सिको, चीन और ब्राजील में अनलिमिटेड फ्री कॉल कर सकते हैं। हालांकि एक दिन अनलिमिटेड कॉल्स करने के लिए आपको 99 सेंट्स का भुगतान करना होगा, जबकि दो दिन तक अनलिमिटेड कॉल्स करने के लिए आपको 1.99  सेंट्स और एक महीने के लिए 19.99  डॉलर देने होंगे।यह फायदा उठाने के लिए आपको कॉलप्लस एप को आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड करना होगा।
इसका एक और फायदा ये है कि सामने वाले के फोन में यह एप नहीं होने पर भी आप उसें इसके तहत कॉल कर सकते हैं, जिस दौरान उसें सिर्फ आपका मोबाइल नंबर ही दिखेगा।

Wednesday, December 3, 2014

10091, मर्दों से सेक्स के बाद शादी के लिए तैयार है यह महिला!

नई दिल्ली: प्यार एक ऐसी चीज है जो कब, कहां और किसको हो जाए यह शायद कोई नहीं जानता है. ऑस्ट्रेलिया की एक हैरान कर देने वाली घटना ने पुराने समय की इस कहावत को पुख्ता कर दिया है. जहां एक, दो नहीं बल्कि पूरे 10091मर्दों के साथ हमबिस्तर होने के बाद अचानक एक महिला को इस बात का एहसास हो गया है कि वह प्यार के लिए तैयार है.ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली ३६ साल की ग्वेंथ मॉन्टीनेग्रो की कहानी जानकर आप दांतो तले अपनी उंगलियां दबा लेंगे. जी हां! डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक ग्वेंथ ने देह-व्यापार को अपना पेशा आज से 15सालों पहले चुना था.ग्वेंथ एक ट्रेंड कर्मिशियल पायलट भी हैं. 29 साल की उम्र में उन्हें विमान उड़ाने का लाइंसेंस भी मिल गया था. आपको बता दें कि ग्वेंथ ने अब इस पेशे को 3 साल पहले ही छोड़ दिया है. ग्वेंथ ने बताया कि वो अपने12 साल के पेशे में कुल 10091मर्दों के साथ हमबिस्तर हो चुकीं हैं.12 सालों के प्रोफेशन में ग्वेंथ एक ऐसी एस्कॉर्ट बनीं जो ऑस्ट्रेलिया के नामी लोगों की गुपचुप पसंद थी.
ग्वेंथ ने बताया कि जब वह अपने करियर के चरम पर थी तब उन्हें हर घंटे के लिए क्लाइंट्स से 500 से 1000 डॉलर तक मिलते थे. ग्वेंथ के क्लांइट्स में वकील, राज नेता के साथ-साथ म्यूजिशियन भी शामिल थे
हाल ही में ग्वेंथ ने अपने करियर और पूरी जिंदगी को लेकर एक किताब भी लिखी. किताब लिखने के बाद से उनके फैंस की गिनती मानों चौगुनी सी हो गई है.ग्वेंथ अब पहले से ज्यादा पॉपुलर और आम लोगों की चहेती भी बन गई. किताब के छपने के बाद से उनके पास 80  से ज्यादा शादी के रिश्ते आ चुके हैं. ग्वेंथ की जिंदगी में अब एक नया मोड़ आने वाला है.अब ग्वेंथ खुद को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हो चुकीं हैं और एक नए रिश्ते के लिए तैयार हैं. जल्द ही ग्वेंथ शादी कर सेटल भी हो जाएंगी.ग्वेंथ का मानना हैं कि हर किसी को जीवन में स्थिरता की काफी जरूरत पड़ती है. लेकिन उन्हें हमेशा इस बात का डर रहता कि क्या ये सही होगा? ग्वेंथ ने बताया कि वो कई साल पहले एक रिलेशन में थी. लेकिन एक साल के बाद उनके रिश्ते में ऐसी दरार पड़ गई जिसके बाद से वो फिर कभी रिश्ते में नहीं गई. अपनी उतार-चढ़ाव से भरी जिंदगी के बाद ग्वेंथ कहती हैं कि वह मर्दों को अच्छे से जानती हैं. अब वो शादी कर एक आम जिंदगी बिताने के प्लान में हैं और इसे जल्द ही सच भी करेंगी.

खुशखबरी: एयरटेल लाई फ्री इंटरनेट का ऑफर

नई दिल्ली: टेलिकॉम क्षेत्र की देश की एक दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल के देश भर के प्री पेड ग्राहक अब मुफ्त में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। एयरटेल जल्द ही one touch internet के नाम से एक सेवा लॉन्च करने जा रही है। इस सेवा के तहत एयरटेल के ग्राहक कई सर्विस जैसे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, ऑनलाइन शॉपिंग, रेलवे टिकेट बुकिंग फ्री में कर सकते हैं।
कंपनी 10 दिन तक ग्राहकों को फ्री में इन सर्विसेज का ट्रायल के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा देगी। उसके बाद जरूरत के मुताबिक डेटा पैक खरीदे जा सकते हैं।एयरटेल के जिन प्री पेड ग्राहकों के पास इंटरनेट नहीं है, वे ग्राहक सेवा को इस्तेमाल करने के लिए  111 पर फ्री कॉल कर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद उन्हें एक लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करने पर वेबसाइट खुल जाएगी। इसके बाद सर्विसेज का फ्री ट्रायल १० दिन तक किया जा सकेगा।भारती एयरटेल के उपभोक्ता मामलों के डायरेक्टर श्रीनिवासन गोपालन का कहना है की देश में बड़ी संख्या में ऐसे ग्राहक हैं जिनके पास स्मार्टफोन हैं, लेकिन वे इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इस पहल के चलते वे लोग फ्री में इंटरनेट का इस्तेमाल कर अपनी जरूरत के मुताबिक डेटा पैक खरीद सकते हैं।

Saturday, September 6, 2014

अश्लील फिल्मों में काम कराना चाहता था पति

दिल्ली
तीन महीने पहले अपने पति की हत्या करने वाली तमिल फिल्मों की अभिनेत्री श्रुथि चंद्रलेखा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। २२ वर्षीय अभिनेत्री श्रुथि चंद्रलेखा को पुलिस टीम ने बेंगलूर में एक फाइनेंसर के घर से गिरफ्तार किया।एक अग्रेजी अखबार के अनुसार, श्रुथि चंद्रलेखा ने तिरुनेलवेली निवासी अपने व्यवसायी पति रोनाल्ड पीटर प्रीन्जो (३५) की हत्या एक गिरोह के माध्यम से कराई थी। इस हत्या में कुल सात आरोपी थे जिसमें पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जाता है कि प्रीन्जो की हत्या का कारण ये था कि वह श्रुथि को पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर करता था। साथ ही वह श्रुथि को समूह सेक्स के लिए भी दबाव डालता था। इसी से तंग आकर अभिनेत्री श्रुथि चंद्रलेखा ने अपने पति की हत्या करने की साजिश रची।
पुलिस जांच के अनुसार, अभिनेत्री व्यवसायी रोनाल्ड पीटर प्रीन्जो से अफेयर के बाद शादी कर ली थी। प्रीन्जो ने अपने दोस्त उमाचंद्रन और जॉन प्रीसन के साथ एक ऑनलाइन किराने की दुकान शुरू किया था।इस दौरान उसका यह व्यवसाय चल रही सका और वह कर्ज में डूब गया।
दोस्तों ने उससे पैसो की मांग शुरू कर दी। इसके बाद प्रीन्जो परेशान रहने लगा। इसी बीच पैसे चुकाने के लिए उसने श्रुथि को पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन श्रुथि ने मना कर दिया।वहीं, उमाचंद्रन और जॉन प्रीसन ने अपने पैसों के लिए प्रीन्जो की हत्या करने की साजिश रची। वह लोग इस बात तो जानते थे कि श्रुति के साथ प्रीन्जो के रिश्ते तनावपूर्ण है इसलिए उन्होंने श्रुति को भी इस साजिश में शामिल कर लिया।योजना के अनुसार, १८ जनवरी को श्रुथि के घर पर प्रीन्जो के दोस्तों विजय, रफीक उस्मान, उमाचंद्रन और जॉन प्रीसन को खाने पर बुलाया। इस दौरान प्रीन्जो को खाने में जहर देकर उसका गला घोट दिया गया।प्रीन्जो की हत्या के बाद एक खाली प्लाट में ले जाकर प्रीन्जो की लाश को दफन कर दिया। श्रुति ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए अपने पति के लापता होने का शिकायत दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की तो असनी मामले का भंडाफोड़ हुआ।पुलिस ने श्रुति को गिरफ्तार करने के बाद आज अदालत में पेश किया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस केस के दो और अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

Tuesday, June 3, 2014

साधु बनकर आश्रम में रह रहे जीजा ने साली से किया रेप... एक सप्‍ताह में कई बार रेप करने का आरोप.

यूपी के मथुरा जनपद में साधु बनकर रह रहे एक व्‍यक्ति पर उसकी साली ने रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. युवती ने कहा कि उसके जीजा ने उसके साथ कई बार रेप किया और विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की. पुलिस ने आरोपी साधु वेशधारी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. युवती की हाल ही शादी हुई है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यमुनापार क्षेत्र के मावली गांव में एक युवती बीते सप्‍ताह शादी के बाद वृन्‍दावन घूमने के इरादे से आई थी. वह पानीघाट के निकट अपने जीजा के आश्रम में ठहरी हुई थी. उसका जीजा घर छोड़कर साधु बन गया था. युवती का आरोप है कि उसके जीजा ने बीते एक हफ्ते में उसके साथ कई बार रेप किया है. यही नहीं, विरोध करने पर साधु वेशधारी जीजा ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी भी दी.
पुलिस ने सोमवार को युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

Tuesday, May 27, 2014

मोदी ने पाकिस्तान से मांगा दाऊद इब्राहिम और हाफिज सईद!

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के समक्ष आतंकवाद का मुद्दा उठाया। समाचार चैनलों ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मोदी ने आतंकवाद को लेकर अपनी चिंताओं को मजबूती से नवाज शरीफ के समक्ष रखा।
मोदी ने १९९३ के मुंबई धमाकों के आरोपी और माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम और मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद को लेकर भी बात की। मोदी ने अफगानिस्तान के हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के मुद्दे को भी उठाया। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा था कि हमले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ था। मोदी ने एमएफएन का मुद्दा भी उठाया।
करीब ५० मिनट हुई मोदी-शरीफ के बीच बातचीत
हैदराबाद में नरेन्द्र मोदी और नवाज शरीफ के बीच करीब ५० मिनट तक बातचीत हुई। बैठक में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज,पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज और विदेश सचिव अजीज अहमद भी मौजूद थे। शरीफ के जामा मस्जिद और लाल किले के दौरे के कारण दोनों नेताओं की मुलाकात २० मिनट की देरी से शुरू हुई।
मुलाकात से पहले मोदी और शरीफ ने गर्मजोशी से एक दूसरे से हाथ मिलाया। मोदी से मुलाकात के बाद शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी से उनके आवास पर मुलाकात की। शरीफ दोपहर २.३० बजे मीडिया से बात करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। बाद में वे पाकिस्तान के लिए रवाना हो जाएंगे।
आतंकी कार्रवाई का पाकिस्तान नहीं करेगा समर्थन
मोदी से मुलाकात से पहले नवाज शरीफ ने कहा,भारत के खिलाफ आतंकी कार्रवाई का पाकिस्तान समर्थन नहीं करेगा। एक समाचार पत्र से बातचीत में नवाज शरीफ ने कहा,मैं भारत के नए प्रधानमंत्री और भारतीय नागरिकों को विश्वास दिलाना चाहूंगा कि भारत के खिलाफ किसी आतंकी कार्रवाई का पाकिस्तान की सरकार समर्थन नहीं करेगी। आतंकी कार्रवाई चाहे स्टेट एक्टर्स करें या नॉन स्टेट एक्टर्स।
भारतीय दूतावास पर हमले में लश्कर का हाथ
नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हैदराबाद हाउस में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से मुलाकात की। दोनों के बीच हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले पर चर्चा हुई। समाचार चैनल के मुताबिक करजई ने कहा कि हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का हाथ था। आईटीबीपी के जवानों और अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने हमले को विफल करते हुए चार आतंकियों को मारा गिराया था।
विरोध के बीच श्रीलंकाई राष्ट्रपति से मिले मोदी
मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम से भी मुलाकात की। दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। इससे पहले मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन अब्दुल गयूम से मुलाकात की। एनडीए में शामिल घटक दलों के विरोध के बावजूद मोदी ने मंगलवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की।
गौरतलब है कि भाजपा की सहयोगी डीएमडीके और एमडीएमके ने राजपक्षे को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाए जाने का विरोध किया था। एमडीएमके के प्रमुख वाइको ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने वाइको को हिरासत में भी लिया था।
डीएमके और एआईएडीएके भी राजपक्षे को बुलाए जाने के विरोध में हैं। विरोध स्वरूप तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया था। नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला। मोदी प्रधानमंत्री कार्यालय गए। वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद पीएमओ के अधिकारियों के साथ बैठक की।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...