Followers

Showing posts with label बाड़मेर. Show all posts
Showing posts with label बाड़मेर. Show all posts

Monday, October 1, 2018

पटवारी निलंबित

कार्य में लापरवाही बरतने पर असाड़ी पटवारी निलंबित
बाड़मेर, 01 अक्टूबर।
सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने एवं कई अनियमितताएं सामने आने के बाद जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने असाड़ी के पटवारी को निलंबित कर दिया।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया असाड़ी में कार्यरत पटवारी पंकज को सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी बंधङा के पटवारी नन्द लाल को अनियमितताएं बरतने पर निलंबित किया गया था।

Sunday, September 23, 2018

केयर्न की सामाजिक पहल-15 छोटे तालाबो का हुआ पुनरुद्धार, छाई हरियाली,मिल रहा पानी

केयर्न की पहल:15 छोटे तालाबो के पुनरुद्धार से हो रहा जल संचय

मूक पशुओं को मिल रहा पीने का पानी

तेल क्षेत्रों में छा रही हरीतिमा


वर्षा की कमी वाले क्षेत्रों में भी जल स्त्रोत देंगे वन्य जीवोंको सहारा


परंपरागत कौशल और नवाचारों का मेल ला रहा सुखद बदलाव

बाड़मेर

 वर्षा जल संरक्षण के लिए थाररेगिस्तान में अपनाए जाने वाले परंपरागत तरीकों औरग्रामीणों के साथ नई तकनीक को अपना कर किए जा रहेनवाचारों के चलते बाड़मेर के तेल-गैस उत्पादन क्षेत्रों मेंहरियाली की चादर छा रही है। जिले में इस वर्ष कमजोरमानसून के चलते जहाँ किसानों और पशुपालकों के माथे परचिंता की लकीरें छाई हुई हैं, वहीं नवाचारों से सम्बंधित इनक्षेत्रों में पुनर्जीवित नाड़ियां और खडीन वन्य जीवों कोजीवनदायी सहारा देंगे। 

बाड़मेर जिले की साढ़े छह सौ से अधिक वर्षा जल संचय औरसंभरण संरचनाओं को पुनर्जीवित करने के प्रयासों का लाभन्यून वर्षा के बावजूद दृष्टिगोचर होने वाला है। एक या दोबारिश वाले क्षेतों में भी वर्षा जल की अमृत बूंदों को सहेजे येनाड़ियां वन्यजीवों के लिए सहारा साबित होंगी।

केयर्न ऑयल एंड गैस के सहयोग से ग्रम्मीणों ने जिले की 15 नाड़ियों का पुनरुद्धार किया है।  सामान्य वर्षा के वर्ष में इननाड़ियों की सहायता से 50 लाख घनमीटर जल का संचयसंभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना मेंसहभागिता निभाते हुए बाप नाड़ी, उत्तरलाई नाड़ी के अलावाभाडखा-बोथिया और शिव में इन कार्यों को किया गया है।

जिन क्षेत्रों में भू-संरचना उपयुक्त है वहाँ खडीनों के माध्यम सेवाटर हार्वेस्टिंग कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। इनकीसंख्या भाडखा, बोथिया और गुडा मालानी क्षेत्र में अधिक है।कुल 630 खडीन संरचनाओं को ग्रामीणों के साथ मिलकरसाकार किया गया है। सामान्य वर्षाकाल गुजरने के पश्चात्इनसे छह माह से अधिक तक इनका उपयोग हो सकेगा। 

थार के किसानों को कृषि नवाचारों से जोड़ कर उनके खेतों मेंहरियाली और परिवार में बढ़ी हुई आय को लाया जा रहा है।वाड़ी प्रोजेक्ट के तहत 1160 किसानों को लाभान्वित कियागया है। मृदा जाँच और उपलब्ध सीमित जल के अनुसार बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से उन्हें जोड़ा गया है।

आज इन खेतों में छाई हरीतिमा विकास की कहानी कह रहीहै। इन किसानों को बेर गोला, अनार और गूंदे एक लाख पौधेवितरित कर समय-समय पर उनके रख रखाव और बढ़ोतरी सेसम्बंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इससे किसानों कीसालाना आय में चालीस हज़ार रूपए तक की बढ़ोतरी हुई है।

जीरो डिस्चार्ज लक्ष्य को पूरा करने वाले मंगला प्रोसेसिंगटर्मिनल के वाटर पॉइंट्स भी जैव-विविधता को बढ़ाने मेंमददगार साबित हो रहे हैं। इन जल क्षेत्रों के आसपासकिंगफिशर, कोयल, गौरैया, चील आदि का प्रवास देखा जासकता है। भाग्यम टर्मिनल के वाटर पॉइंट को 'भाग्यम बर्डसैंक्चुअरी" के नाम से विकसित किया जा रहा है।

एमजीएस विश्वविद्यालय बीकानेर में पर्यावरण विभाग के हैडडॉ अनिल कुमार छंगाणी ने प्रोजेक्ट शुरुआत से अब तकविभिन्न दौरों और सर्वेक्षण के बाद बाड़मेर के तेल क्षेत्रों में हुएपर्यावरण प्रयासों को 'आदर्श बेंचमार्क' की संज्ञा दी है।

ग्रीन बेल्ट विकास ने संक्रिया क्षेत्र के 33 प्रतिशत से अधिकक्षेत्र में हरियाली की चादर बिछा दी है। इन प्रयासों का असरआसपास के पर्यावरण पर भी सकारात्मक रूप में हुआ है।हाल ही में विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने बाड़मेर तेल क्षेत्रों केपर्यावरण मापदंडों पर ऑडिट के पश्चात यहाँ की वायु और भूजल गुणवत्ता को सुरक्षित पाया।

आरजे ब्लॉक क्षेत्र में 300 से अधिक वनस्पतियों और जीवोंकी प्रजातियों के साथ समृद्ध जैव विविधता है। इन्हें संरक्षितकरने का प्रयास प्रयास बाड़मेर के "गंगाली वन क्षेत्र" में कियागया था और जमीन के पानी को टैप करने में सफल रहा।जंगली जानवरों के लिए पूरी तरह से पीने के पानी के भंडारणके लिए "गजलर" नामक एक छोटा पेयजल तालाब वन क्षेत्र मेंबोरवेल से लगभग 200 मीटर दूर विकसित किया जाता है।यह सुविधा बाड़मेर जिले में गंगाली के आरक्षित वन क्षेत्र मेंस्थित है। जून 2017 में वाटर पॉइंट की शुरुआत के बादजंगली जानवरों और पक्षी प्रजातियों को यहाँ पर स्पॉट कियाजा रहा है।

Friday, May 6, 2016

राजस्व राज्यमंत्री चौधरी शनिवार को बालोतरा आएगें

जिले की यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा 
राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविरों का निरीक्षण करेंगे
बाडमेर, 6 मई। राजस्व राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) अमराराम चौधरी शनिवार को बालोतरा आएगें। अपनी यात्रा के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविरों का निरीक्षण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्यमंत्री चौधरी 7 मई को जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.00 बजे बालोतरा पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

वे दोपहर 2.00 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर सायं 4.00 बजे सिंघासवा हरणियान जाएगें तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सायं 7.00 बजे बालोतरा पहुंचेगे। वे 8 मई को बालोतरा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 
चौधरी 9 मई को बालोतरा से प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे सिवांची मालानी जाएगें तथा तेरापंथी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके पश्चात् वे राखी जाएगें। चौधरी 10 मई को दोपहर 12.30 बजे पचपदरा पहुंचेगे तथा राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार केम्प का निरीक्षण करने के बाद दोपहर 1.15 बजे बालोतरा पहुंच स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 11 मई को बालोतरा से प्रस्थान कर प्रातः 11.00 बजे पऊ जाएगें तथा बाबा रामदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे 12 मई को बालोतरा में सुथार समाज के छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। चौधरी 13 मई को दोपहर 12.00 बजे सोनू तहसील रामगढ तथा सायं 4.00 बजे डिडाणियां तहसील पोकरण पहुंचेगे तथा राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविरों का निरीक्षण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्यमंत्री चौधरी 14 मई को बालोतरा में श्री राजाराम महिला छात्रावास में प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को सम्मानित करने के बाद 15 मई को बालोतरा से प्रातः 9.00 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएगें।

Saturday, April 30, 2016

रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने दिए समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

बाड़मेर, 30 अप्रेल। शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने धनाऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत श्रीरामवाला में रात्रि चौपाल की। इस दौरान बडी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत सहित विभिन्न समस्याएं चैपाल में प्रस्तुत की। अतिरिक्त जिला कलक्टर विश्नोई ने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत जन समस्याओं की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण कर राहत पहंुचाने के निर्देश दिए। उन्होने जलदाय विभाग के अधिकारियों को धनाऊ से कुभाणियों का तला बन्द पाईप लाईन को तत्काल दुरस्त करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार श्रीरामवाला में खेली तथा जीएलआर की मरम्मत करवाने तथा श्रीरामवाला माध्यमिक विद्यालय में पानी का शीध्र कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए। उन्होने डिस्काॅम के सहायक अभियन्ता को 33 के.वी. विद्युत लाईन के फोल्ट 24 घण्टे में दुरस्त करने तथा बिजली के बिल समय पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


इस दौरान उन्होने बार-बार फोल्ट होने वाली धनाऊ- सुरते की ढाणी विद्युत लाईन को दुरस्त करने हेतु तकमीना तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होने धनाऊ- श्रीरामवाला सडक के पेचवर्क का कार्य 15 जून तक कराया जाकर सडक को दुरस्त करने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, ग्रामीण स्वच्छता योजना सहित ििवभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओें की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से सक्रिय होकर योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। साथ ही उन्होने आगामी 9 मई से 30 जून के मध्य समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले राजस्व लोक अदालत अभियानः न्याय आपके द्वार के दौरान अधिकाधिक संख्या में अपने राजस्व संबंधी कार्य सम्पादित कराने को कहा।
रात्रि चैपाल में उपखण्ड अधिकारी चैहटन श्रवणसिंह राजावत, तहसीलदार चौपाल सूरजभानसिंह सहित जलदाय, विद्युत एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


Tuesday, April 26, 2016

मोबाइल पर मिलेंगे विभिन्न विभागों के संदेश

बाड़मेर, 26 अप्रेल। भामाशाह योजना से जुड़े परिवारांे के सदस्यों को अब भामाशाह योजना के माध्यम से विभिन्न विभागों के संदेश मोबाइल पर मिलेंगे। संदेश भी हिंदी में लिखा हुआ लोगों के पास आएगा ताकि वे आसानी से इसे पढ़ सके।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि यदि भामाशाह परिवार के डेटा में कोई भी मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है तो प्रथम बार मोबाइल पंजीकृत करने के लिए एसएमएस करना होगा। इसके लिए अपने मोबाइल से 9223166166 पर आरजे भामा स्पेस देकर मोबाइल नंबर के बाद भामाशाह आईडी लिखकर एसएमएस करने से उस मोबाइल नंबर को भामाशाह डेटा में जोड़ा जा सकता है।

जिला पर्यावरण समिति की बैठक आज

बाड़मेर, 26 अप्रेल। जिले मंे पर्यावरण संबंधित समस्याआंे के निराकरण एवं प्रदूषण नियंत्रण संबंधित उददेश्यांे की क्रियान्विति के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर सुधीर शर्मा की अध्यक्षता मंे बुधवार 27 अप्रेल को शाम चार बजे आयोजित होगी।
उप वन संरक्षक एवं जिला पर्यावरण समिति के सदस्य सचिव लक्ष्मणलाल ने बताया कि जिला कलक्टर के कक्ष मंे आयोजित होने वाली बैठक मंे नगरपरिषद बाड़मेर एवं बालोतरा मंे ठोस कचरा निस्तारण, अस्पतालांे मंे कचरा निस्तारण, बालोतरा मंे औद्योगिक इकाइयांे द्वारा परिसंकटमय अपशिष्टांे का निस्तारण एवं लूणी नदी मंे प्रदूषण, पोलीथिन बैग की रोकथाम, अवैध खनन की रोकथाम समेत विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

पेयजल परिवहन पर निगरानी के लिए समिति गठित

बाड़मेर, 26 अप्रेल। अभाव संवत 2072 के दौरान अभावग्रस्त क्षेत्रांे मंे पेयजल परिवहन कार्याें के लिए स्थानांे के चयन, प्रभावी निगरानी एवं समीक्षा के लिए शासन सचिव आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग के दिशा-निर्देशानुसार उपखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया हैं. जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि इस समिति मंे उपखंड अधिकारी अध्यक्ष, सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सदस्य सचिव, विकास अधिकारी एवं तहसीलदार सदस्य होंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि इस समिति को अपने क्षेत्र के पेयजल परिवहन वाले स्थानांे का चयन कर चयनित स्थानांे पर अनुज्ञय तिथि से अनुज्ञय मात्रा मंे पेयजल परिवहन करवाने एवं संपूर्ण प्रक्रिया की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है।

Thursday, April 21, 2016

राजस्व राज्यमंत्री चौधरी बालोतरा में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के कार्यो का अवलोकन करेंगे

बाडमेर, 21 अप्रेल। राजस्व राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) अमराराम चौधरी 22 तथा 23 अप्रेल को विधानसभा क्षेत्र पचपदरा में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो का अवलोकन करेंगे तथा ग्राम सभाओं में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्यमंत्री चौधरी  22 एवं 23 अप्रेल को विधानसभा क्षेत्र पचपदरा में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो का अवलोकन करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों एवं ग्राम सभाओं में शामिल होंगे। वे 24 अप्रेल को बालोतरा से प्रातः 6.00 बजे प्रस्थान कर बिस्सू (तहसील शिव) जाएगें तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जैसलमेर के लिए प्रस्थान कर जाएगें।

राजस्व राज्य मंत्री ने किया प्रवेशोत्सव पोस्टर का विमोचन

बाड़मेर जिले में सरकारी स्कूलों में नामांकन के लिए प्रवेशाोत्सव 26 अप्रेल से प्रारंभ होगा
बाड़मेर, 21 अप्रेल। सरकारी विद्यालयांे मंे अधिकाधिक बच्चांे का नामांकन करवाएं। साथ ही शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए प्रयास करें। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चैधरी ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे प्रवेशोत्सव पोस्टर के अवसर पर यह बात कही। इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चैधरी, बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी, प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा, जिला कलक्टर सुधीर शर्मा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने प्रवेशोत्सव पोस्टर का विमोचन किया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कैलाशचन्द्र तिवाड़ी ने बताया कि जिले मंे प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2016-17 का प्रथम चरण 26 अप्रेल से प्रारंभ होकर 10 मई तक चलेगा।
इसके उपरांत द्वितीय चरण 21 से 30 जून तक चलाया जाएगा। इस दौरान कक्षा प्रथम मंे नव प्रवेशी बालकांे को चिन्हित कर नामांकित करवाया जाएगा। ड्राप आउट हुए विद्यार्थियांे की विद्यालय मंे वापसी, मौसमी पलायन करने वाले बालक-बालिकाआंे के लिए सर्व शिक्षा अभियान द्वारा संचालित गैर आवासीय विशेष शिक्षण शिविरांे से उत्तीर्ण बच्चांे को मुख्य धारा मंे प्रवेश दिलानाने का प्रयास किया जाएगा। इसी तरह बालश्रम मंे कार्यरत ड्राप आउट, अनामांकित बालक-बालिकाआंे को चिन्हित कर प्रवेश दिलाया जाएगा। उन्हांेने बताया कि प्रवेशोत्सव के दौरान अध्ययनरत छात्र-छात्राआंे को उच्चतम कक्षा पूर्ण होने तक उसी राजकीय विद्यालय मंे अध्ययन निरंतरता के लिए अभिभावकांे को प्रेरित किया जाएगा।
-0-

1800 180 6127 पर मिलेगी विभिन्न विभागीय योजनाओ की जानकारी

बाड़मेर, 21 अप्रेल। महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत रोजगार की जानकारी के लिए अब टोल फ्री नंबरों को राजस्थान संपर्क में विलय कर नए नंबर 1800 180 6127 जारी किए गए हैं। इस पर विभिन्न विभागीय योजनाआंे की जानकारी मिल सकेगी। जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग 1 अप्रैल से सभी राज्यों में टोल फ्री नंबर 1800 180 6127 जारी किए हैं। इस नंबर पर श्रमिक सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक कॉल कर मनरेगा के तहत रोजगार, पंजीयन सहित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा इस टोल फ्री नंबर पर कई विभागों की जानकारी मिल सकेगी। इनमें से मुख्य रूप से स्वायत्त शासन, पशुपालन विभाग, राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन विभाग, मनरेगा की जानकारी शामिल है।
इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं में भामाशाह स्वास्थ्य योजना, राजनेट, भामाशाह योजना, नागरिक सेवा केंद्र आदि की जानकारी ग्रामीण ले सकेंगे। विभाग की ओर से महात्मा नरेगा कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर पर कोई भी मनरेगा के तहत जॉब कार्डधारी अपनी रोजगार की मांग दर्ज करवा सकता है। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत आने वाले श्रमिकों को कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर पर कॉल करने के बाद सभी विकल्पों को सुनकर 4 नंबर दबाने होंगे। इसके बाद फिर 4 नंबर दबाने होंगे। इस पर श्रमिक सीधे े ग्राहक सेवा अधिकारी से संपर्क कर सकेंगे। टोल फ्री नंबर का उपयोग वे ही श्रमिक कर पाएंगे जो मनरेगा के तहत जॉब कार्ड धारक होंगे। ग्राहक सेवा अधिकारी की ओर से संबंधित श्रमिक से जॉब कार्ड नंबर और उससे संबंधित जानकारी भी मांगी जाएगी।

जल संग्रहण कार्याें से अधिकाधिक लोगो को लाभांवित करेंः चौधरी

राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत चल रहे कार्याें की प्रगति की समीक्षा की। उन्हांेने कहा कि इस अभियान के तहत समस्त कार्य 30 जून तक पूर्ण कराए जाने है। ऐसे मंे इसको गंभीरता से लेते हुए कार्य स्वीकृति के साथ नियमित रूप से मोनेटरिग की जाए
बाड़मेर, 21 अप्रेल। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत वर्षा जल संग्रहण के कार्याें विशेषकर टांका निर्माण से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित किया जाए। कार्याें की स्वीकृति के साथ समय पर इसको पूर्ण करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाए। ताकि बारिश होने की स्थिति मंे इस अभियान की मंशा के अनुरूप वर्षा जल का संग्रहण हो सके। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। राजस्व राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि आमजन को बारिश जल संग्रहण के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हांेने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत चल रहे कार्याें की विभागवार समीक्षा की। उन्हांेने कहा कि कार्याें की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि एक टांका निर्माण के लिए मौजूदा समय मंे 1.60 लाख रूपए खर्च किए जा रहे है। जबकि इस राशि से तीन टांकांे का निर्माण कराया जा सकता है। उन्हांेने कहा कि बारिश के पानी को संग्रहित करने के लिए अधिकाधिक परिवारांे को जोड़ा जाए। उन्हांेने टांका निर्माण की डिजाइन की समीक्षा करवाने के साथ ग्राम पंचायतवार सर्वे करवाने की जरूरत जताई कि इससे कितने परिवार लाभांवित हुए है।
सांसद चौधरी ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत करवाए जा रहे कार्याें का सामाजिक अंकेक्षण करवाने की बात उठाई। इस पर बताया गया कि इन कार्याें के सामाजिक अंकेक्षण के साथ थर्ड पार्टी वेरीफिकेशन करवाया जाएगा। जिले के प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत चल रहे कार्याें को प्राथमिकता से पूरा करवाया जाए। उन्हांेने कहा कि इस अभियान के तहत 4 मई तक आवश्यक रूप से समस्त कार्याें की स्वीकृति जारी कर इसको प्रारंभ करवाया जाए। उन्हांेने विद्यालयांे की छत से टांकांे को जोड़ने का कार्य अधिकतम एक माह की अवधि मंे करवाने को कहा। इसके लिए विभागीय अधिकारियांे को इसका एस्टीमेंट तैयार करवाकर तीव्रगति से कार्य करवाने के निर्देश दिए गए। प्रभारी सचिव ने बाड़मेर जिले मंे आदर्श कार्य के तहत वाटरशेड स्कीम मंे कम्यूनिटी टांका एवं सौर उर्जा माडल बनाने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्य मंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत स्वीकृत कार्याें को आनलाइन करने एवं एप्प पर फोटो भी अपलोड करने के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक मंे जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत चल रहे कार्याें का नियमित रूप से मोनेटरिंग एवं निरीक्षण किया जा रहा है। समीक्षा बैठक मंे मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल़.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, उप वन संरक्षण लक्ष्मणलाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले अधीक्षण अभियंता हीरालाल अहीर ने मुख्यमंत्री अभियान के तहत चल रहे कार्याें की जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे 6021 कार्याें मंे 5145 कार्याें की स्वीकृति जारी कर 2937 कार्य प्रारंभ किए गए है। जबकि 1008 कार्य पूर्ण हो चुके है। इस दौरान राज वेस्ट पावर लिमिटेड के विनोद विटठल एवं केयर्न इंडिया की प्रतिनिधि शांति चौधरी ने इस अभियान मंे अपेक्षित सहयोग करने का भरोसा दिलाया। जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़ ने कहा कि खेत की बाड़ के कार्य को स्थाई बाड़ के रूप मंे तब्दील किया जाए। आमतौर पर बनाई जाने वाली खेतांे की मेड़बंदी कुछ समय बाद टूट जाती है।
भामाशाओं का हुआ सम्मानः
समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, सांसद सोनाराम चौधरी, प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा, जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे 10 हजार से अधिक राशि का नकद अथवा मशीनरी के रूप मंे सहयोग करने वाले भामाशाहांे को सम्मानित किया। इस दौरान डूंगरपुरी मठ, आरोग्य शाला डूंगरपुरी मठ, तामलोर सरपंच हिन्दूसिंह, बांकल माता वीरातरा ट्रस्ट ढोक, राजवेस्ट पावर लिमिटेड, केयर्न इंडिया, बुड़ीवाड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच को सम्मानित किया गया।

Sunday, April 17, 2016

गरीबो को आशियाना उपलब्ध कराने को शुरू होगी प्रधानमंत्री आवास योजना

बाड़मेर, 17 अप्रेल। बाड़मेर गरीबांे को आशियाना उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रारंभ होगी। इसके साथ अब आवास योजना के लिए लाभार्थियांे की सूची बीपीएल के आधार पर नहीं होकर सेक 2011 (सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना सर्वे) के आधार पर होगी।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन एवं आवास की वरीयता सूची के संबंध मंे विकास अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है। सेक 2011 को आधार मानते हुए इस सर्वे मंे शामिल लोगांे को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिल सकेगा। उन्हांेने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित परिवार को आवास बनाने के लिए अब 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। अब तक इंदिरा गांधी आवास योजना में 70 हजार रुपए की राशि दी जाती थी। इसके साथ इस सूची मंे अपात्र लोगांे के शामिल होने की स्थिति मंे नाम हटाने की कार्रवाई जिला स्तर से की जा सकेगी। जबकि सूची मंे नाम जोड़ने का अधिकार केन्द्र सरकार के पास रहेगा। उल्लेखनीय है कि अब तक इंदिरा आवास योजना मंे बीपीएल सूची 2002 के आधार पर लोगांे को लाभांवित किया जा रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना मंे अब तक सूची मंे जो लोग चयनित हो चुके हैं, उन्हें लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा। लेकिन नए वित्तीय वर्ष 2016-17 में भी परिवार इस योजना के लिए चयनित किए जाएंगे, वह आर्थिक और सामाजिक जनगणना के आधार पर ही होगा। यदि तय दायरे में आते है, तो चयनित होंगे और नहीं तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
बाहरी हस्तक्षेप खत्म होगा, जिला स्तर कमेटी करेगी तयः 
प्रधानमंत्री आवास योजना में खास बात यह है कि अब तक ग्राम पंचायतों से लेकर जिला स्तर जो लोग आवास योजनाओं में हस्तक्षेप कर दलाली करते थे, वह एक तरह से खत्म हो जाएगी। इसके लिए सीधे ही जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमंे एक तो जिला परिषद के सीईओ होंगे और एक अन्य व्यक्ति को चयनित किया जाएगा। इस कमेटी के जिम्मे ही अंतिम वरीयता सूची में नाम तय करना रहेगा। तीसरा प्रतिनिधि किसी स्वयंसेवी संस्था से लिया जाएगा। जो गैर सरकारी होगा।
नई योजना के तहत काम 21 अप्रैल सेः 
ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग ने इस नई योजना के तहत इसका प्रारूप तय कर दिया है। इसके तहत 21 अप्रैल से इंदिरा आवास योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना से प्रारंभ हो जाएगा। इस तारीख तक ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों की जातिवार वरीयता सूची तैयार की जाएगी। 24 अप्रैल तक ग्रामसभा का आयोजन कर ग्राम पंचायतों में वरीयता सूची का सत्यापन अनुमोदन किया जाएगा। इसके बाद 25 अप्रैल को कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर 30 मई तक किसी के नाम की आपत्ति हो तो उसका निस्तारण प्रक्रिया होगी। 20 जून तक नए वित्तीय वर्ष की नई सूची तैयार की जाएगी। 

बीकानेर में सेना भर्ती रैली सोमवार से

बाड़मेर के अभ्यर्थियों को 20 को मिलेंगे टोकन
बाड़मेर, 17 अप्रेल। बीकानेर के स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविधालय परिसर में होने सेना भर्ती 18 अप्रेल से प्रारंभ होगी। यह सेना भर्ती रैली 23 अप्रैल तक चलेगी। इसमंे अभ्यर्थियों को निर्धारित कार्यक्रम और जिलो के अनुसार पहले दिन टोकन वितरण होगा और दूसरे दिन दौड़, शारीरिक और मेडिकल परीक्षा होगी।
अधिकारिक सूत्रांे के मुताबिक प्रादेशिक सेना भर्ती कार्यक्रम के तहत अजमेर, चितौड़गढ़, बांसवाडा, भीलवाडा, डूंगरपुर और उदयपुर जिलों एवं आन्ध्रप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य के अभ्यर्थियों को 18 अप्रैल को टोकन वितरण किए जाएंगे। उनके लिए 19 अप्रैल को दौड़ के साथ शारीरिक और मेडिकल परीक्षा होगी। इसी तरह प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, करोली और जयपुर जिलों एवं गोवा राज्य के अभ्यर्थियों को 19 अप्रैल को टोकन वितरण किए जाएंगे और 20 अप्रैल को परीक्षा होगी। इसी तरह बाड़मेर, बीकानेर, दौसा, सीकर, बारा, धौलपुर और चुरू जिलों एवं केरल और तमिललाडू राज्य के अभ्यर्थियों को 20 अप्रैल को टोकन वितरण किए जाएंगे और 21 अप्रैल को दौड़, शारीरिक और मेडिकल परीक्षा होगी।  जैसलमेर, नागौर, भरतपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, बूंदी और हनुमानगढ़ जिलों एवं गुजरात और कर्नाटक राज्य के अभ्यर्थियों को 21 अप्रैल को टोकन वितरण किए जाएंगे और 22 अप्रैल को परीक्षा होगी। इसी तरह पाली, अलवर, जोधपुर, झुंझुनू, जालोर, झालावाड़ जिलों एवं केंद्र शासित प्रदेश दादर, नगर हवेली, दमन, लक्ष्यद्वीप और पांडिचेरी राज्यों के अभ्यर्थियों को 22 अप्रैल को टोकन वितरण किए जाएंगे और 23 अप्रैल को दौड़, शारीरिक और मेडिकल परीक्षा होगी।

Friday, April 15, 2016

हनुमान जयन्ती पर शोभायात्रा 22 को

सवामणी भोग के साथ उल्लास से मनायेगे हनुमान जयन्ती
बाड़मेर । हनुमान जयन्ती महोत्सव समिति की ओर से राम भक्त वीर हनुमान की जयन्ती पर 22 अप्रेल को शाम को भव्य षोभायात्रा एवं सवामणी भोग का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव कमेटी के कमल सिंहल ने बताया कि 22 अप्रेल को हनुमान जयन्ती पर भव्य  शोभायात्रा विरात्रा वांकल माता मन्दिर प्रागण से प्रारम्भ होगी जो षहर के मुख्य मार्गो से होती हुई सदर बाजार स्थित वीर बालाजी हनुमान मन्दिर पहुंचेगी जहां राम भक्त को सवामणी भोग लगाया जायेगा। सिंहल ने बताया कि  शोभायात्रा की तैयारीयां की जा रही है।
उन्होने बताया कि इस बार की षोभायात्रा का मुख्य आकर्शण बालाजी महाराज की पालकी होगी जिससे विषेश रूप से तैयार किया जा रहा है। इसके साथ साथ  शोभायात्रा को भव्यता देने के लिए गुलाब जल भक्तो पर छिडकने,पुश्प वर्शा,विषेश तौर पर तैयार कराये जा रहे झण्डे होगे साथ साथ ही भक्तो के हाथ सवामणी भोग होगा।

Wednesday, April 13, 2016

डेल्टा प्रकरण की सीबीआई जाँच हो और नाबालिग छात्रा,रोहित वेमुला को न्याय मिले -राहुल गांधी

बाड़मेर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गडरा तहसील के त्रिमोही गांव में संदिग्ध हालात में एक छात्रा की हुई मौत के बाद पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद बोले, ये पॉलिटिकल नहीं है, ह्यूमेनिटी का मामला है। मैं पूरी तरह पीड़िता के परिवार के साथ हूं। उन्होंने पीड़िता डेल्टा मेघवाल हिन्दुस्तान की बेटी बताया। राहुल गांधी ने बाड़मेर के त्रिमोही गांव में संदिग्घ हालात में छात्रा का शव मिलने की घटना वाले पीड़ित परिवार से मुलाकात की उस दौरान परिवार को ढांढस बंधाते हुए सहानुभूति दर्शायी। उसके बाद बोले पीड़ित परिवार को कुछ नहीं चाहिए, वह केवल न्याय चाहता है।पीड़िता एक मेधावी छात्रा थी।अब राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे की ड्यूटी है कि उसके परिवार को न्याय मिले। इस मामले की सीबीआई जांच जरूरी है। मैं चाहता हूं कि इस नाबालिग छात्रा और रोहित वेमुला को न्याय मिले।
जयपुर के लिए हुए  रवाना
राहुल गांधी परिवार से मुलाकात के बाद जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इसके लिए वे त्रिमोही गांव से सड़क मार्ग से बाड़मेर हवाई पट्‌टी पहुंचे और यहीं से जयपुर के लिए रवाना हुए। जयपुर पहुंचने पर यहां रामलीला मैदान में दलित सम्मेलन में स्पीच देंगे। इससे पहले भी वे कई बार दलितों के बीच जा चुके हैं। राहुल के ऐसे दौरे अपोजिशन के लिए मुद्दा भी बन जाते हैं।
बताया जा रहा है कि राहुल का राजस्थान का यह दौरान अचानक तय किया गया है। इस दलित सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, राजस्थान के कांग्रेस इन्चार्ज गुरुदास कामत समेत पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता अपोजिशन रामेश्वर डूडी भी मौजूद रहेंगे।पायलट के मुताबिक मौजूदा बीजेपी सरकार के शासन में दलितों पर टॉर्चर बढ़ा है। इसके चलते दलित समाज में निराशा का माहौल है।

Friday, April 8, 2016

अब तक 40 प्रकरण दर्ज, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, 34 गिरफ्तार

अवैध शराब की धरपकड़ का विशेष अभियान जारी
बाड़मेर। अवैध शराब के कारोबार पर रोकथाम के लिए बाड़मेर जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अब तक कुल 40 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दबिश के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री पारिस देशमुख ने बताया कि आबकारी विभाग की सूचना पर जिला पुलिस, आबकारी विभाग, जैसलमेर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने जैसलमेर में पुलिस थाना झिझनियाली के तेजरावा गांव के पास बाबाजी का फांटा में मोहनसिंह पुत्र रिडमल सिंह राजपूत के मकान पर दबिश दी। वहां से भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने मोहनसिंह को गिरफ्तार कर लिया।
श्री देशमुख ने बताया कि फैक्ट्री से बरामद शराब का एफ.एस.एल. परीक्षण करवाया गया। इसमें मिथाइल एल्कोहल की मात्रा पाई गई है। इस दबिश से फैक्ट्री में निर्मित शराब सप्लाई होने से पहले ही जब्त कर बड़ी जनहानि होने से रोका जा सका। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार जिला पुलिस द्वारा गडरारोड में जहरीली शराब से जवानों की मौत का मामला सामने आने पर शराब सप्लाई करने वालों की जानकारी जुटाई और दबिश देकर मुलजिम गणेश पुत्र नन्दलाल महेश्वरी व रमेश कुमार पुत्र तेजमालसिंह रावणा राजपूत को गिरफतार किया। इसी दौरान पुलिस थाना ग्रामीण के हल्का क्षेत्र बिशाला में भी जहरीली शराब पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ने और अस्पताल मे भर्ती होने का मामला सामने आने पर जिला पुलिस की 6 विशेष टीमें गठित कर दबिश दी गई और 3 लोगों स्वरूपसिंह पुत्र भंवरसिंह, गेमरसिंह पुत्र परमानसिंह एवं नरेन्द्रसिंह पुत्र मांगुसिंह को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन पांचों से रात्रि में ही गहन पूछताछ की गई और जिला पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आॅपरेशन की तरह त्वरित कार्यवाही की। रात्रि में ही पूरे जिले में वाॅटसअप, आॅडियो, लाउड स्पीकर आदि माध्यमों से आमजन को अवैध शराब नहीं पीने, अवैध शराब बेचने वालों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही संबंधित थानाधिकारी, बीट कांस्टेबल, सरपंच, सीएलजी सदस्यों एवं समाज सेवियों से भी जनजागृति की अपील की गई। श्री देशमुख ने बताया कि पांचों मुलजिम ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने शराब मिरचू, मनोहरसिंह व भगसिंह से खरीदी थी। मिरचूराम गडरारोड क्षेत्र में व भगसिंह बिशाला क्षेत्र में अवैध शराब सप्लाई करने के मुख्य सरगना थे। पुलिस की विशेष टीमों ने मिरचूराम को अहमदाबाद से तथा मनोहरसिंह को थराद (गुजरात) से 7 अप्रेल को गिरफतार कर लिया। ग्राम बिशाला में अवैध शराब के मुख्य सरगना भगसिंह को विशेष टीमों ने 8 अप्रेल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
- - - - -

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्राम पंचायतों को करेंगे संबोधित

अंबेडकर जयंती से प्रारंभ होगा ग्राम उदय से भारत उदय अभियान
बाड़मेर। भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार 14 अप्रैल से बाड़मेर जिले में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान चलाया जाएगा। अभियान का समापन राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभाओं के साथ होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि बाड़मेर जिले में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण के तहत सामाजिक समरसता कार्यक्रम 14 से 16 अप्रेल तक, द्वितीय चरण ग्राम किसान सभा 17 से 20 अप्रेल तथा तृतीय चरण ग्राम सभा 21 से 24 अप्रेल तक होगी। अभियान के प्रथम चरण में डा. अम्बेडकर के जीवन एवं राष्ट्रीय एकता के विचारों पर चर्चा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित सामाजिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं उपस्थित व्यक्तियों को समरसता कायम रखने के लिए शपथ ग्रहण करने संबंधित कार्य होंगे। जिला कलक्टर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक स्तरीय अभियान समिति का गठन किया जाएगा। ग्राम सभा में स्वच्छता कार्यक्रम, महानरेगा, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रेल को ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे। इस प्रसारण को समस्त ग्राम सभाओं में टीवी पर दिखाने एवं रेडियो पर सुनाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है।
उन्हांेने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 21 से 24 अप्रेल के बीच प्रभातफेरी, स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि प्रसारण कार्यक्रम देखने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में अटल सेवा केन्द्र में टीवी, डिस्पले यूनिट लगाकर कार्यक्रम देखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। प्रत्येक अटल सेवा केन्द्र में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की फोटो पर माल्यार्पण एवं श्रद्वाजंलि देने का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान डॉ. अम्बेडकर के जीवन एवं राष्ट्रीय एकता के विचारों पर चर्चा होगी। इय कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के अनुसूचित जाति के परिवारों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि 17 से 20 अप्रेल तक दूसरे चरण में ग्राम किसान सभाओं मंे कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी। किसानों की स्थानीय समस्याओं के निराकरण के संबंध में सुझाव लिये जाएंगे। इसी तरह 21 से 24 अप्रेल तृतीय चरण में ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से 73 वें सविधान संशोधन के जरिए दी गई शक्तियों की जानकारी दी जाएगी। ग्राम सभाओं में अनुसूचित जाति वर्ग की मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि 21 से 24 अप्रेल के बीच स्वच्छता अभियान का भी आयोजन होगा। जिसमें गांव की सड़कों, गलियों की सफाई, जल निकायों, हैण्डपम्प की सफाई का कार्य किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकुद प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाएगी। प्रत्येक ग्राम सभा की विडियोग्राफी करवाने के निर्देश दिए गए है।

Wednesday, March 30, 2016

मोतीसरा के लोक कलाकारों ने देखी राजस्थान दिवस विकास प्रदर्शनी

बाड़मेर, 30 मार्च। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य मंे जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे आयोजित प्रदर्शनी का बुधवार को मोतीसरा से आए गेर दल के कलाकारांे ने अवलोकन किया। इस दौरान सहायक निदेशक प्रदीप चैधरी ने राजस्थान की स्थापना एवं विकास से जुड़े विविध पहलूआंे से अवगत कराया।
सूचना केन्द्र मंे मोतीसरा टीम लीडर तगाराम मेघवाल की अगुवाई मंे पहुंचे कलाकारांे ने राजस्थान की स्थापना, महापुरूषांे, ऐतिहासिक महत्व, महापुरूषांे एवं महानायकांे एवं अब तक हुए विकास के सफर के बारे मंे जानकारी ली। कलाकारांे ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए बताया कि उनको पहली बार एक स्थान पर राजस्थान से संबंधित जानकारी देखने को मिली।


पाक सिम पर प्रतिबन्ध जिला मजिस्टेªट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जारी किया आदेश

बाडमेर, 30 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर सुधीर शर्मा ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाते हुए ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।
जिला मजिस्टेªट शर्मा ने बताया कि बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाईल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक आ रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से सम्पर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेश के अनुसार बाडमेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, मे कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंधन करते पाए जाने पर व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार कडी कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा।

सीमावर्ती गांवों में रात्रि कालीन विचरण पर प्रतिबन्ध

डमेर,  30 मार्च । जिला मजिस्टेªट सुधीर शर्मा ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। जिला मजिस्टेªट शर्मा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।
प्रतिबन्ध वाले गांव
बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आग्निशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव सम्मिलित है।
प्रतिबन्धित समय
जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सायं 7.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश व विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कडी कार्यवाही की जायेगी।
इनको रहेगी छूट
   जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य गुप्तचर ऐजेन्सियों के अधिकारियों कर्मचारियों जो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...