मनरेगा मजदूरों को दी श्रम कल्याण मण्डल की योजनाओं की जानकारी
संवाददाता चेतन सुंदेशा (80037722633)
बालोतरा/गिड़ा। थार कमठा मजदूर यूनियन बाडमेर के जिलाध्यक्ष करनाराम मांजू ने शुक्रवार को बायतू विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर मनरेगा मजदूरों सहित ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा राज्य सरकार के श्रम कल्याण मण्डल द्वारा श्रमिकों के हित में चलाई जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी
योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मांजू ने कहा कि प्रदेश सरकार मजदूरों के हितों को
लेकर हमेशा से संवेदनशील रही हैं, तथा मजदूरों के हितों की रक्षा हो सके तथा श्रमिक अपने परिवार को बेहतर पालन कर सके इसको लेकर श्रम कल्याण मण्डल द्वारा महत्ती योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृति, आठवी पास दो पुत्रियों को 55-55 हजार की आर्थिक सहायता के साथ दुर्घटना बीमा, गंभीर बीमारी में ईलाज की सुविधा के साथ-साथ तीन वर्ष पूर्व पंजीकृत श्रमिको टूल-किट(औजारों) के लिए दो हजार की आर्थिक सहायता दी जा रही हैं।
इसके अलावा भी अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होने ने मनरेगा श्रमिको व ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक पंजीयन करावे। यह जानकारी यूनियन से सचिव पुरखाराम सारण
ने दी। जिलाध्यक्ष करनाराम मांजू ने शुक्रवार को बायतू विधानसभा क्षेत्र के रिछोली ग्राम पंचायत, कालेवा, कुम्पलिया, लापुन्दड़ा, परेऊ, गिड़ा व खोखसर क्षेत्र का दौरा कर श्रम कल्याण मण्डल की योजनाओं से श्रमिकों व ग्रामीणों का अवगत करवाया। इस दौरान योजनाओं की जानकारी से संबंधित पैम्पलेट का वितरण भी किया गया।
फोटो ०३----रिछोली गांव में मनरेगा मजदूरों को श्रम कल्याण मंडल की
योजनाओं की जानकारी देते जिलाध्यक्ष मांजू।

No comments:
Post a Comment