रिपोर्ट @ओमप्रकाश सोनी
बालोतरा। औधोगिक क्षेत्र के प्रथम चरण में स्थित एक राजस्थान कारगों मूवर्स के गोदाम में छत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मजदुर छत पर लोहे के छज्जे लगाने के साथ पेच वर्क का कार्य कर रहे थे तभी ऊपर से छत भरभरा कर गिर गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ हीं दो मजदूर गंभीर घायल हो गए। घायलों के नाम आंबाराम पुत्र मंगलाराम जाति बावरी,प्रेमसिंह पुत्र जगदीशसिंह जाति रावणा राजपूत सभी निवासी कनाना है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधिक्षक राजेश कुमार माथुर मय टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार छत पर टीनशैड लगाने के दौरान उपर से छीणें भरभराकर नीचे गिर गई इस कारण दोनों मजदूरों की नीचे दबने से मौत हो गई। दोनों मृतक मजदूर कनाना निवासी बताएं जा रहे है। घटना की जानकारी मिलने पर शाम को उनके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना करीब दोपहर 4:30 बजे की बताई जा रही हे । हादसे के वक्त इस ट्रांसपोर्ट में काम करने एक कर्मचारी बाहर गया हुआ था इसके अलावा कोई नहीं था इस ट्रासंपोर्ट का हेड ऑफिस बाहर है। देर शाम तक समझाईश का दौर जारी था।
मृतक थे दोनों आपसी रिश्तेदार
मृतक दोनों आपस में चचेरे भाई थे।.इस घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवारों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। जिसने भी यह सुना वो सन्न रह गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के नाम जसराज पुत्र चंपाराम उम्र 35 वर्ष जाती लोहार किशनलाल पुत्र चंपाराम उम्र 24 वर्ष जाती लोहार निवासी कनाना के है।

No comments:
Post a Comment