Followers

Thursday, February 6, 2014

रिफाईनरी नहीं लगी तो होगा महारैली का शंखनांद

धरना 16वें दिन भी जारी
पचपदरा। बालोतरा उपखण्ड में पिछले सात माह से रजिस्ट्री पर लगी रोक हटाने, रिफाइनरी को यथावत पचपदरा में ही लगाने एवं नमक उत्पादकों के हितों की सुरक्षा के लिए 22 जनवरी से शुरू हुआ धरना गुरूवार को 16वें दिन जारी रहा। इस दौरान पचपदरा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष राणाराम धतरवाल, जैसलसिंह खारवाल,सांवलसिंह राजपुरोहित मूंगड़ा, दलपतसिंह रैवाड़ा एवं रामबाबू अरोड़ा ने नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में तीन सूत्री मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि रिफाईनरी पचपदरा में लगाने व रजिस्ट्री पर लगी रोक जल्द नहीं हटाई गई तो महारैली कर जयपुर कूच किया जाएगा। वर्तमान सरकार की मुखिया रिफाईनरी को घाटे का सौदा समझकर सरकार पर कर्ज का भार बता रहीं है वहीं सांसद हरिश चौधरी आरोप लगा रहे है कि सरकार रिलायंस ग्रुप को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहीं है,जो दुभाग्यपूर्ण हैं। सांसद ने रिफाईनरी को लेकर बाड़मेर जिले के  भाजपा के 6 विधायकों से अपना रूख साफ करने को कह रहे है लेकिन विधायक अपना मुहं तक नहीं खोल रहे है।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...