बालोतरा
मालियों की बगीची स्थित रामदेवजी का मंदिर में भगवानदास महाराज बिंदुगादी तिरसींगड़ी की परंपरा में बालोतरा चोंच मंदिरस्थ साकेतवासी हरिदास महाराज से मंत्र दीक्षा प्राप्त रामेश्वर का विधिवत पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामकिशोर आचार्य महाराज गुड़ामालाणी की ओर से शुक्रवार को विरक्त दीक्षा कार्यक्रम आयोजित होगा। विरक्त दीक्षा संस्कार कार्यक्रम के उपलक्ष्य में गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शोभायात्रा गुरुवार दोपहर चोंच मंदिर से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए माली समाज बगीची के आगे विसर्जित हुई। शोभायात्रा में महामंडलेश्वर राघवदास महाराज, नरसिंगदास समदड़ी व महंत सीयावरदास जागसा, महंत सुखराम महाराज, वैरागी संत बाबूदास का सानिध्य प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में जयकारे लगाने के साथ संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा में सबसे आगे रथ चल रहा था।
भजन संध्या आयोजित : महोत्सव के उपलक्ष्य में रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। कलाकारों के भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। शुक्रवार सवेरे ११.५० बजे विरक्त दीक्षा संस्कार कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।

No comments:
Post a Comment