सिवाना। अखिल भारतीय मायड़ भाषा राजस्थानी मान्यता संघर्ष समिति घटक सिवाना मोट्यार परिषद् के तत्वाधान में शुक्रवार को राजस्थानी भाषा दिवस पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलवाने की मांग की गई।
 |
पत्र लिखते हुए छात्र-छात्राएं। |
संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र जांगिड़ के निर्देशानुसार उपाध्यक्ष पुखराज दहिया ने निकटवर्ती मूठली ग्राम स्थित श्री विनायक विद्या मन्दिर में अभियान चलाकर राजस्थानी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं और ग्रामिणों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखे तथा राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने की मांग की।
No comments:
Post a Comment