बालोतरा। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे नेे कल विधानसभा में लेखाअनुदान बजट प्रस्तुत करते हुए रिफाईनरी के लिए 409 करोड़ का बजट देने पर पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री राजे व विधायक अमराराम चौधरी का आभार जताया है।
 |
प्रकाश माली के साथ ख़ुशी मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता। फ़ोटो भगाराम पंवार |
भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा ने बताया कि गुरूवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री राजे ने लेखाअनुदान बजट प्रस्तुत करते हुए रिफाईनरी के लिए 409 करोड़ का बजट देकर यह सिद्ध कर दिया है कि सरकार की मंशा रिफाइनरी के प्रति साफ है। उन्होंने बताया कि विधायक अमराराम चौधरी ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर रिफाईनरी की पूरी स्थितियों से अवगत करवाया था। चौपड़ा ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे केवल भ्रमिक प्रचार कर जनता को बरगलाने का कार्य कर रहा है। पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक चौधरी व मुख्यमंत्री राजे का आभार व्यक किया है। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख प्रकाश माली,रमेश गुप्ता,युवा नेता अरूण सालेचा,अमराराम सुंदेशा,मालाराम बावरी,खेताराम प्रजापत सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की।
No comments:
Post a Comment