Followers

Saturday, February 8, 2014

लौह पुरुष की प्रतिमा निर्माण में भागीदारी निभाएं : भायल


                                       ओमप्रकाश प्रजापत 
सिवाना । स्थानीय भाजपा कार्यालय में शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की गुजरात के सरदार सरोवर बांध के निकट बनने वाली विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के निर्माण के लिए सरदार वल्लभ भाई राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट सिवाना मंडल की बैठक मंडल संयोजक बाबूसिंह राजगुरु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 


बैठक को संबोधित करते हुए परियोजना के जिला संयोजक प्रवीण सिंह महेचा ने ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मूलसिंह भायल ने कहा की सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए अपने जीवन का त्याग किया। ऐसे लौह पुरुष की विश्व स्तरीय प्रतिमा में भागीदारी रखना एक महान कार्य होगा तथा यह प्रतिमा विश्व एकता की मिसाल कायम करेगी। राजगुरु ने कहा कि पटेल जैसे गौरवशाली नेता के सम्मान के लिए देश को एकजुट करने के लिए गुजरात सरकार ने एक ट्रस्ट का गठन किया है। एकता की प्रतिमा परियोजना के तहत करीब 182 मीटर ऊंची प्रतिमा बनेगी, जो विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। यह प्रतिमा सरदार सरोवर बांध के निकट एक टापू साधु बेट पर लगाई जाएगी। बैठक में मंडल अध्यक्ष बाबूलाल परिहार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह भायल, मधुसिंह सावरड़ा, मदनसिंह रणिया, जगदीश सिंह, बंशीलाल मायला वास, जेठू दान सरवाड़ी, गिरधारी चौधरी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। 

लौह संग्रहण का दायित्व सौंपा 
बालोतरा भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से सरदार वल्लभ भाई पेटल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा निर्माण के लिए लौह संग्रहण की जिम्मेदारी सौंपी गई। ग्रामीण मंडल महामंत्री शांतिलाल सुथार ने बताया कि बालोतरा की 54 ग्राम पंचायतों से किसानों के उपयोग में आने वाले लोहे के उपकरण, जो नाकारा हो गए हैं। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भवानीसिंह टापरा ने संगठन के पदाधिकारियों को विभिन्न ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी प्रदान की। वे १२ फरवरी तक ग्राम पंचायत स्तर पर जाकर लौह संग्रहण करेंगे। 


No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...