बालोतरा/सिवाना। महाशिव रात्री पर्व को लेकर उपखण्ड सहित आस - पास के सभी शिवालयों में तैयारियां जोरों पर चल रही है। अनेक शिवालयों में महाशिव रात्रि पर्व पर भजन संध्याओं का आयोजन भी होगा। इस पर्व को लेकर सभी शिवालयों में रंग रोगान व सफाई का कार्य जोर - शोर से चल रहा है तथा मंदिरों को आकर्षण रंग बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। बालोतरा उपखण्ड के होटलु महादेव, पचपदरा के समिप चढाणी महादेव, मलवा ग्राम स्थित मलवेश्चर महादेव, सिणधरी के समीप गोयणा भाखर महादेव, सिवाना के समीप छप्पन की पहाडियों में स्थित हल्देश्वर महादेव, खरठियां मठ महादेव, सामुजा स्थित नीलकंठ महादेव, बालोतरा शहर के कुम्हारों का वास स्थित नदेश्चर महादेव, औद्योगिक क्षेत्र खेड रोड स्थित गोगेश्वर महादेव, रबारियां का टाका स्थित सोमेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव, नागा बाबा मडी स्थित नीलकंठ महादेव, समदडी रोड़ , बुढेश्चर महादेव, बिठुजा बाबा रामदेव मंदिर परिसर में स्थित महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
भजन संध्याओं को होगा आयोजन
महाशिव रात्री पर्व पर बालोतरा शहर के कुम्हारों का वास स्थित नदेश्वर मंदिर में भजन संध्या का आयोजन होगा। मंदिर समिति के माघाराम गहलोत ने बताया कि भजन संध्या में नागौर के भजन कलाकर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। इसी प्रकार जसोल कस्बे के नया पुरा स्थित महादेव मंदिर में श्री महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में एक शाम महादेव जी के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा। समिति के मानाराम छापरवाल ने बताया कि भजन संध्या में भजन गायक ओम प्रकाश प्रजापति व अस्मिता पटेल एण्ड पार्टी अहमदाबाद द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी।
बिठूजा में 35 फीट उंची प्रतिमा का 21 किलों दूध से होगा अभिषेक
समीपवर्ती बिठूजाधाम स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में जिले की सबसे विशालकाय 35 फीट उंची भगवान शिव तथा नंदेश्वर की प्रतिमा का 27 फरवरी को 21 किलों दूध से अभिषेक किया जाएगा। बिठूजाधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष भैरूलाल डागा ने बताया कि महाशिवरात्रि को भगवान शिव तथा नंदेश्वर की विशालकाय प्रतिमा के साथ कार्तिकेय,दत्तात्रेय व गणपति देव की विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की जाएगी।

No comments:
Post a Comment