Followers

Thursday, February 13, 2014

परनामी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर भाजपा ने जताई खुशी

बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बालोतरा ने विधायक अशोक परनामी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर खुशी व्यक्त जाहिर की। मीडिया प्रभारी बाबुलाल ओस्तवाल ने बताया कि परनामी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर भाजपा नेताओं,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार व्यक्त जताया।
पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी,नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान,नगर मंडल अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा,जिला महामंत्री गोविंद मेघवाल,उप सभापति रामलाल राजपुरोहित,पार्षद रोहित सोलंकी,नेमीचंद माली,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा अग्रवाल,दुर्गा देवी सोनी,भोमाराम पंवार,माणक गहलोत,अमराराम सुंदेशा,पुष्पराज चौपड़ा,चांदमल चंडक,मनोज खींची,सोनिया गौड़,योगेश गहलोत,जीतू माली,रणजीत पंवार सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
ग्रामीण व शहर मंडल की बैठक आज
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पचपदरा विधानसभा के बालोतरा शहर व ग्रामीण मंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे गायत्री मंदिर में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री रामचरण बोहरा करेंगे। इस बैठक में पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी,जिलाध्यक्ष मेजर परबतसिंह,नगर अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा सहित सभी भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...