Followers

Tuesday, February 4, 2014

स्कूल के गार्डन में लगी आग,मचा हडकंप

                                            विक्रमसिंह राठौड
जसोल। स्थानीय श्री एस.एन.वोहरा. राजकीय माध्यमिक विद्यालय के पिछवाडे़ के गार्डन में मंगलवार  शाम को अचानक आग लग गई। आग के धुएँ के देखते बस स्टेण्ड से लोग भागे लेकिन तेज हवा से एक बार तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया लेकिन ग्रामीणों ने सुझबुझ का परिचय देते हुए आग को बुझाने का प्रयास किया । लेकिन हवा के कारण आग आगे फैल रही थी। आग की सूचना पर स्थानीय पुलिस चैकी प्रभारी शैतानसिंह मय जाप्ता पहुँचे और फायर बिगे्रड को सूचना दी।
देरी से पहुँची फायर ब्रिगेड- आग की सूचना मिलने के लगभग आधे घंटे देरी से पहुँची लेकिन उस समय काफी हद तक ग्रामीणों ने आग पर काबु पा लिया। स्कुल के भवन से दुरी के कारण जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
ग्रामीणों का सराहनीय प्रयास - आग के विकराल रूप को देखते ही आग बुझाने के लिए ग्रामीण ग्रामसेवक कृष्णसिंह राजपुरोहित , उपसरपंच राजेन्द्र छाजेड़ सामाजिक कार्यकर्ता थानाराम माली, ललित प्रजापत, श्रवण कच्छवाह , गणपत पेंटर, सतीष निम्बार्क, अषोक बारासा, विजेन्द्र जैन , विक्रमसिंह राठौड़ सहित लोगों ने  आग को बुझाने का प्रयास किया । आग के लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया इससे पहले भी 26 जनवरी व उससे पहले भी आग लग चुँकी है
विद्यालय भवन को  हो सकता था नुकसान - आग जहाँ लगी उसके सटा हुआ स्कुल का पुस्तकालय व लिपिक कार्यालय थोड़े ही दुर थे लेकिन बाड़ से सटे होने से नुकसान हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...