Followers

Tuesday, February 4, 2014

औद्योगिक नगरी बालोतरा को सूरत जैसी सिटी बनाना मेरा लक्ष्य : महेश बी चौहान

शहर का विकास मेरी प्राथमिकता
नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान ने की बालोतरा न्यूज ट्रैक व दैनिक तरूण राजस्थान से खास बातचीत
बालोतरा। औद्योगिक नगरी को सूरत शहर जैसी सिटी बनाना मेरा लक्ष्य है उसके लिए मैने हर संभव कोशिश की है और अब में विकास के साथ बालोतरा को आदर्श बनाने की पूरी कोशिश करूंगा। ये बात नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान ने दैनिक तरूण राजस्थान से खास बातचीत में कहीं। तरूण राजस्थान संवाददाता भगाराम पंवार से खास बातचीत में नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान ने कहा कि मेरा लक्ष्य औद्योगिक नगरी का विकास है और में इसके लिए हरसंभव कोशिश कर रहा हूं और पिछले चार वर्षों में जो विकास कार्य हुए है वो ऐतिहासिक हैं। चौहान ने कहा कि पूरे राजस्थान में सबसे ज्यादा भूखंडों के पट्टे मेरे कार्यकाल में प्रशासन शहरों के संग अभियान में बने जिससे अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ जो ऐतिहासिक अनुभव रहा है,इसमें शहर के गरीब लोगों को एक रूपये में पट्टे दिए गए और आज शहर के लोगों के पट्टे पाकर उनके चेहेरे खुशी से खिले हुए है। शहर के विकास को गति प्रदान करने के लिए वर्षों से नासूर बनी सिवरेज योजना को अमल में लाया गया और इसके लिए 43 करोड़ रूपये की लागत से प्लांट सहित 56 किलोमीटर की सिवरेज योजना की मंजूरी करवाई गई जिससे शहर वासियों को गंदे पानी से निजात मिलेगी। चौहान ने बताया कि इसी के साथ नगर परिषद की विशेष उपलब्धी शहर में ट्रैफिक को लेकर ऑवरब्रिज निर्माण जिसके लिए हमनें 20 मीटर चौड़े ऑवरब्रिज का शिलान्यास किया जो अब जल्द की आकार लेगा एवं इससे शहर वासियों को राहत मिलेगी।
उन्होने अपने कार्यकाल में नगर परिषद से किए गए कार्यों का बखान करते हुए बताया कि मैने हर समय शहर के लोगों के विकास को दिया है और गरीबों को भगवान माना है। आईएचएसडीपी योजना कच्ची बस्ती,मुख्यमंत्री बीपीएल आवास योजना योजना के अन्तर्गत 238 आवास व बीपीएल परिवारों को 937 आवास बनाकर नि:शुल्क दिए गए जिससे गरीबों को रहने के लिए छत मुहैया होगी आज उन गरीबों के घर जाकर देखों वे कितने खुश है और उनकी दुआए शायद किसी के काम आ जाए ये मेरा सौभाग्य है। चौहान ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों पर बोलते हुए कहा कि शहर में सौंदर्यकरण,नवीन सडक़े,पानी की नई पाईप लाईनें,सफाई व्यवस्था,शहर के पार्कों का विकास कार्य,सोडीयम लाईटें,विद्युत,आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए,सार्वजनिक निमार्ण में भवन निर्माण आदि कार्य,दो नए अग्निशमन वाहन,गौरव पथ का निर्माण,स्टेडीयम का निर्माण कार्य प्रगति पर,पेड़ पौधें लगाने के साथ शहर के विकास में जो भी कार्य है उनकों प्राथमिकता से लागू किया है। उन्होने वृद्धावस्था पेंशन,विकलांग पेंशन व विधाव पेंशन योजना लागू करवाकर ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को फायदा दिया गया है। चौहान ने सिवरेज योजना से बिगड़ी शहर की सडक़ों की हालत पर कहा कि जल्द निवीदाए निकाली जाएगी और उन सड़ाकों का पेंच वर्क करवाया जाएगा और ठेकेदार को पाबंद किया जाएगा। नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान ने अपने उपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर जबाव देते हुए कहा कि ये सब साजिश कर रहे है मैने सभी पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य किए है और नगर परिषद में कोई गलत पट्टे जारी नहीं हुए है जो हुए है वो नियमानुसार हुए है अगर कोई भी इसकी जांच करवाना चाहता है तो में तैयार हूं। उन्होने अपने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि इनके कार्यकाल में विकास कार्य हो और वे लोग खुद ब खुद शहर के विकास में बाधक बन रहे है। चौहान ने कहा कि मेरे उपर कितने हीं भ्रष्टाचार के आरोप लगे लेकिन मेरा ध्येय शहर का विकास मेरी प्राथमिकता है और मैं उसे हर हाल में पूरा करूंगा। 

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...