Followers

Tuesday, February 4, 2014

थारी जय हो पवन कुमार बजरंग बालाजी . . . .

एक शाम मंशापूर्ण बालाजी के नाम भजन संध्या में झूमें श्रद्धालु
बालोतरा। वीर दुर्गादास कृषि उपज मण्डी परिसर स्थित मंछापूर्ण बालाजी मंदिर पर सोमवार रात्रि में ग्रेन मर्चेंट एवं किराना एसोसियेशन के तत्वावधान में एक शाम मंछापूर्ण बालाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन मण्डी सचिव दुर्गाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। भजन संध्या का आगाज शिवपुरी महाराज ने गणपति वंदना म्है थाने सिवरूं गणपत देवा.. से किया। उन्होंने गुरु महिमा एकण बार आईजो गुरुजी बारंबारं आईजो.. के साथ ठुमक-ठुमक कर चाल म्हारा अंजनी रा लाल..के अलावा अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।

भजन गायक भंवर गायणा ने भजन थारी जय हो पवन कुमार-बजरंग बालाजी.., मैं तो रे मनाऊं म्हारी आशापुरी मां, थारे पगे घुंघरीया री माल भैरूजी लटियाला..सहित अनेक सुमधुर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सरोबार किया। भजन गायक कमलेश चौधरी ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या के दौरान राज्य सरकार द्वारा कृषि मण्डी में मनोनीत डायरेक्टर हनुमानसिंह राजपुरोहित का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रेन मर्चेंट किराना एसोसियेशन अध्यक्ष मोहनलाल पालीवाल, नरेश भण्डारी, पवन जिंदल, शांतिलाल जैन, गौतम भण्डारी, भैरूसिंह राजपुरोहित, वीराराम चौधरी, भवानीपुरी, मोहम्मद युसुफ भांतगर, मोहनलाल जैन, रायचंद छाजेड़, चैनाराम चौधरी, हीरालाल प्रजापत, कमलेश चौधरी, ओमप्रकाश सुथार, लूणचंद रांका, मोहनलाल रांका, घेवरचंद प्रजापत सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। भजन संध्या को लेकर बालाजी मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी व फूल-मालाओं से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...