पचपदरा । पचपदरा तहसील में पिछले सात माह से रजिस्ट्री पर लगी रोक हटाने, रिफाइनरी को यथावत पचपदरा में ही लगाने तथा नमक उत्पादकों के हितों की सुरक्षा में किसान संघर्ष समिति का धरना 14वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष राणाराम धतरवाल ने अपने समर्थकों के साथ नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम ज्ञापन तहसील कार्यालय में कार्यवाहक तहसीलदार भागीरथ विश्रोई को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मांग पत्र पर सरकार की हठधर्मिता के चलते पीडि़त और परेशान हो रहे हैं। अध्यक्ष ने बताया कि कुंभकर्णी नींद में सोई सरकार को जगाने के लिए किसान संघर्ष समित के बैनर तले जल्दी ही आगामी दिनों में महारैली का आयोजन कर इन तीन मांगों के समाधान को लेकर शंखनाद किया जाएगा।
महारैली में बाड़मेर जिले के किसान, मजदूर, व्यापारी एवं युवा और शिक्षित बेरोजगारों को बाड़मेर जिले के जनप्रतिनिधि एवं किसान नेता संबोधित करेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि महारैली में बाड़मेर जिले के छह भाजपा विधायकों को इन तीन मांगों के समर्थन में सरकार के समक्ष पैरवी कर अपना रूख स्पष्ट करने का आग्रह किया जाएगा। खेद इस बात का है कि पचपदरा में जिस रिफाइनरी का शिलान्यास हो चुका है, उसे मुख्यमंत्री घाटे का सौदा और अव्यवहारिक बताकर पीछे क्यों हट रही है। धरने के दौरान जैसलसिंह खारवाल, गोविंद खारवाल, दलपतसिंह रेवाड़ा, मुशर्रफ कुरैशी, अमरसिंह गोदारा, सांवलसिंह राजपुरोहित मूंगड़ा, दौलाराम भील, पदम शर्मा, पदम गोदारा, माधोसिंह खारवाल, नारायणसिंह नागाणा, वासुदेव खारवाल, मनोहरसिंह खारवाल, भैराराम डूडी, मकाराम भील, पवन फौजी, पारसमल खारवाल, गजेंद्रसिंह खारवाल, इंद्रसिंह गोपड़ी, दिलीप गहलोत, भंवरसिंह राजपुरोहित, सोहनदान रिछौली, भंवरलाल भाट, गोपीलाल पालीवाल, प्रकाश राव, रमेश राव, ताराचंद खारवाल, बालकदास संत, सोहन गिरी, धनराज खारवाल, रतनाराम चौधरी व भागीरथ विश्नोई सहित समर्थक मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment