Followers

Tuesday, February 4, 2014

सालासार बालाजी धाम पैदल श्रद्धालुओं का संघ रवाना

बालोतरा। शहर के समदड़ी रोड़ स्थित विरल बालाजी मंदिर से 21 पैदल श्रद्धालुओं का संघ मंगलवार को मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सालासर बालाजी धाम रवाना हुआ। पैदल यात्रा संघ को महामंडलेश्वर राघवदास महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पैदल यात्रा संघ के संचालक गोरधन परिहार ने बताया कि क्षेत्र में खुशहाली की कामना लेकर रवाना हुआ ये संघ कुड़ी,कल्याणपुर,जोधपुर,नागौर,लाडनू ,सुजानगढ़ होते हुए सालासर पहुंचेगा। सालासार बालाजी धाम में रात्रि जागरण का आयोजन किया उसके बाद प्रात:महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मोहन परिहार,चंपालाल गहलोत,धर्माराम गहलोत,पप्पू माली,मूलदास संत,बाबुलाल माली,जीतू परिहार,भीमाराम परिहार,गौतम गहलोत सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...