बाडमेर। आगामी लोक सभा चुनाव के दौरान सुपुर्द निर्वाचन संबंधी कार्यो एवं जिम्मेदारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रकाष एटूरू ने गम्भीरता से निभाने के निर्देश दिए। वे गुरूवार को प्रभारी अधिकारियों से चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि हाल ही में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए है इसलिए इसके अनुभव लोक सभा चुनाव में सार्थक होंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव में की गई तैयारियां एवं संग्रह का उपयोग अध्यतन कर लोक सभा चुनाव में प्रयोग किया जाए। उन्होने सभी संबंधित विभागों से कर्मचारियों तथा अधिकारियों की सूचना भिजवाने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारियों के अधिनस्थ कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति की सूचना भेजने के निर्देश दिए ताकि इन प्रतिनियुक्त कार्मिकों को अन्य जगह नहीं लगाया जा सके।
उन्होने आदर्श आचार संहिता की मोनिटरिंग प्रतिदिन करने तथा इस संबंध में वांछित सूचना प्रतिदिन भेजने के भी निर्देश दिए। प्रशिक्षण के लिए स्तरीय सन्दर्भ व्यक्तियों को ही नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होने ईआरओ से अपने स्तर पर बीएलओ की मोनिटरिंग करने को कहा।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरभान मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, भूमि अवाप्ति अधिकारी नखतदान बारहट समेत सभी प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment