बालोतरा। शहर के सबसे भीड़ भाड़ वाली आंगडिया गली में भाटी कोरियर के सामने लगा जर्जर विद्युत पोल कभी भी भरभराकर गिर सकता हैं।
शहर के ह्दय स्थल आंगडिया गली में दिनभर भारी वाहनों का आवगमन होने से झूलते तारों से हरदम हादसे की आंशका बनी रहती हैं। शुक्रवार दोपहर आंगडिया गली में स्थित विद्युत खंभे से झूलते तार एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से विद्युत खंभा पूरी तरह से हिल गया और नीचे से उखड़ गया। हादसे की सूचना डिस्कॉम को दी तो भी कोई कारिंदा मौके पर नहीं पहुंचा। मौहल्लेवासियों ने बताया कि यह खंभा अब निचे से पूरी तरह से जर्जर हो गया है और कभी भी भरभराकर गिर सकता है जिससे हर समय हादसे की आंशका बनी रहती है।
फोटो
नीचे से बिखरा हुआ विद्युत खंभा। |
फोटो
No comments:
Post a Comment