बालोतरा। शहर के पुराना बस स्टेंड के समीप स्थित अंडरब्रिज की स्थिति दिनों दिन दयनीय होती जा रहीं हैं। नगर परिषद की लापरवाहीं से अंडरब्रिज गंदे पानी से लबालब भर जाता है,जिसका खामियाजा राहगिरों को भुगतना पड़ रहा हैं।
 |
| गंदे पानी से लबालब अंडरब्रिज। |
शहर के एकमात्र अंडरब्रिज पर लगे सफाई कर्मचारियों की लापरवाहीं राहगिरों व बस स्टेंड के समीप अपनी दुकानें लगाकर बैठे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहीं है। अंडरब्रिज के समीप बने बाई पास नालों की सफाई समय पर नहीं होने से पूरे शहर का गंदा गटर का पानी इस अंडरब्रिज में जमा हो जाता है। यहां पानी जमा होने से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था थम जाती है। रेलवे फाटक बंद होने के दौरान तो शहर का संपर्क टूट जाता है जिससे आम आदमी परेशान हो रहा है। यहा से गुजरने वाले राहगिरों का कहना है कि नगर परिषद ब्रिज के पास बने मुख्य नालों की सफाई समय पर करवाएं तो यहां गंदा पानी इकठ्ठा होने की समस्या से निजात मिल सकती हैं।
No comments:
Post a Comment