Followers

Friday, March 7, 2014

लोकसभा चुनाव सभी मतदान केन्द्रों पर कल विशेष शिविर

बाड़मेर । निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 9 मार्च को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा जिसके तहत सभी बूथ लेवल अधिकारी मतदान केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रह कर मतदाता सूचियों को आमजन के लिए प्रदर्शित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रकाष एटूरू ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 9 मार्च को विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा जहां पर बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 9.00 बजे से सांयकाल 6.00 बजे तक उपस्थित रह कर अद्यतन मतदाता सूची आमजन को प्रदर्शित करेंगे ताकि आम मतदाता को मतदाता सूची में अपने नाम की जानकारी की पुष्टि हो सकें। उन्होंने बताया कि कोई भी मतदाता इस दिन मतदान केन्द्रों पर उपस्थित होकर अद्यतन मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकते है। ऐसे मतदाता जो एक जनवरी 2014 को 18 वर्ष आयु के हो गए है और नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़वाया है, वे इस दिन मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर रंगीन पासपोर्ट फोटो के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते है।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...