एडवांस टैक्स जमा कराने को लेकर सेमीनार का आयोजनबालोतरा। आयकर आयुक्त ओ.पी.मीणा ने करदाताओं को एडवांस टैक्स जमा कराने के लिए सेमीनार में प्रेरित किया। लघु उद्योग मंडल भवन में आयोजित सेमीनार को संबोधित करते हुए आयकर आयुक्त द्वितीय जोधपुर ओ.पी.मीणा ने कहा कि सम्मानीय करदाता अपने आयकर के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सहयोग प्रदान करता हैं। राष्ट्र के महत्वपूर्ण निर्माण,विकास कार्य सडक़,बिजली,इंफ्रस्ट्रक्चर कार्यों में आयकर राशि का उपयोग होता है। साथ हीं इंफ्रस्ट्रक्चर से उद्योग एवं व्यापार जगत को सुविधा मिलती है। व्यक्ति को अपने आयकर दायित्व को समय पर भुगतान करने से वो अनावश्यक ब्यॉज तथा अन्य दायित्वों से बच जाता है। अत:मार्च में करदाताओं को एडवांस टैक्स के रूप् में अपने कर दायित्व का 90 प्रतिशत तक का भुगतान समय पर करके सहयोगी बनना चाहिए।
 |
| संबोधित करते हुए आयकर आयुक्त। |
 |
| सेमीनार में उपस्थित उद्यमी। |
सहायक आयकर आयुक्त जोगेंद्रसिंह ने कहा कि जिन उद्यमियों के उद्योग तो बालोतरा व जसोल में है तथा वे आयकर विवरणी गुजरात,महाराष्ट्र,कोलकाता में जमा कराते है तो इस क्षैत्र के लिए वे उचित नहीं कर रहे हैं। उन्हें उद्योग क्षेत्र में हीं आयकर जमा कराना चाहिए। लघु उद्योग मंडल की ओर से स्वागत भाषण में डूंगरचंद सालेचा ने आयकर दायित्व के भगुतान में क्षेत्र की सक्रिय भूमिका की बात कहीं। टैक्स बार एसोसिएशन संरक्षक आर.एन.मंत्री ने एडवांस टैक्स भगुतान में करदाताओं को प्रेरित कर सकारात्मक सहयोग का विश्वास दिलायाद्ध आयकर अधिकारी लक्ष्मणसिंह ने आभार ज्ञापित करते हुए उद्यमियों से एडवांस टैक्स नियत समय पर जमा कराने का अनुरोध किया। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रेक्ट्रीशनर्स के सीए ओम बांठिया ने कार्यक्रम संचालन के साथ टीडीएस,रीफंड व अन्य समस्याओं पर विचार रखें। लघु उद्योग मंडल सह सचिव नेमीचंद सालेचा,चंपालाल गुलेच्छा,संतोकचंद चौपड़ा,नंदलाल डीडवानिया,भंवरलाल टावरी,पुष्पराज कोठारी,आयकर निरीक्षक महेश ओझा,कुमार रवि रंजन,राजूराम,टैक्स बार एसोसिएशन सचिव जुगराज वडेरा,अशोक बंसल,रमेश टॉवरी,नीरज गोयल,उद्यमी गौतम सालेचा,गिरधारीलाल राजपुरोहित सहित सैकड़ों उद्यमियों ने सेमीनार में भाग लिया।
No comments:
Post a Comment