Followers

Wednesday, March 5, 2014

सिंधी समाज का होली स्नेह मिलन 17 मार्च कों

बालोतरा। सिंधी समाज,सिंधी युवा शक्ति व भारतीय सिंधु सभा शाखा बालोतरा के संयुक्त तत्वाधान में पिछले 7 वर्षों से लगातार बगैर पानी से सूखी होली की आयोजन किया जा रहा है। प्रवक्ता राजा संगतानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 मार्च को प्रात: 10 बजे सेठ शंभूलाल सिंधी पंचायत भवन नयापुरा में होली स्नेह मिलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर चेटीचंड मेला 2014 के पोस्टर का विमोचन किया जाएगा। सिंधी युवा शक्ति के अध्यक्ष मनीष लालवाणी ने सभी युवाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुलाल व अबीर से होली खेलने का आह्वान किया। उन्होंने सूखी होली खेलकर पानी बचाने का संदेश पूरे क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...