बालोतरा। नगर परिषद प्रशासन की लापरवाहीं के चलते हाल हीं में बीपीएल क्वार्टरों के पीछे नूरानी मौहल्ले में बनाई गई आधी अधूरी नालीयों का गंदा पानी बीपीएल क्वार्टरों के पास जमा हो गया है,जिसके चलते इन क्वार्टरों में रहने गरीब तबकों के लोगों का जीन दुभर हो गया हैं।
नूरानी मौहल्ले की नालीयों में घरों से निकलने वाला गंदा व दूषित पानी बीपीएल क्वार्टरों के नीवों में भी पहुंच रहा है जिससे कोई अनहोनी घटना होने का अंदेशा इन घरों में निवास करने वाले लोगों के मन में बना रहता है। बीपीएल क्वार्टर में रहने वाले जोगाराम सरगरा व माडू देवी ने बताया कि हमने नगर परिषद प्रशासन को दो-तीन बार इस समस्या को लेकर लिखित में अवगत करवाया गया था लेकिन लापरवाहीं के चलते इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होने बताया कि सर्दी के मौसम में भी गंदगी के चलते मच्छरों की भरमार रहती है जिससे बीमारियां भी फैलने का अंदेशा बना रहता है।

No comments:
Post a Comment