Followers

Monday, February 3, 2014

गार्गी पुरस्कार समारोह 2014 आज

बाडमेर, 3 फरवरी। बालिका शिक्षा फाउण्डेशन जयपुर द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में माध्यमिक परीक्षा 2013 में 75 प्रतिशत एवं अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को गार्गी पुरस्कार स्वरूप चैक वितरण समारोह का आयोजन अन्तरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाडमेर में मंगलवार को दोपहर 12.00 बजे आयोजित किया जाएगा।
प्रधानाचार्य श्रीमती राजेश महरवाल ने बताया कि उक्त समारोह की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख श्रीमती मदन कौर, विशिष्ट अतिथि डा. प्रियका चैधरी तथा जोगाराम जाखड होंगे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...